231213
कंपोजिट विद्यालय में साफ सफाई करते समय रसोईया को लगा करंट
Pachokhar, Uttar Pradesh:सोनभद्र के कंपोजिट विद्यालय में साफ सफाई करते वक्त रसोईया को करंट लग गया। मामला नगवा विकासखंड के आमडी कंपोजिट विद्यालय का है, जहां ग्रामप्रधान व प्रधानाध्यापक द्वारा रसोईया से स्कूल परिसर की साफ सफाई करवाई जा रही थी कि तभी प्रधान व अध्यापक की लापरवाही के कारण रसोइयां को करंट लग गया। वहीं करंट लगने के बाद रसोईया को सीएचसी नगवा में भर्ती कराया गया। इधर सफाई की बात से बीएसए ने इंकार करते हुए कहा कि हमें नहीं इसकी कोई सूचना। फिलहाल गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ऐशबाग के जनता क्वार्टर तोड़ने के विरोध में महिला ने फांसी लगाने की कोशिश
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल के ऐशबाग में बने जर्जर जनता क्वार्टर को तोड़ने का विरोध विरोध में रहवासी महिला ने किया फांसी लगाने का प्रयास घर का गेट बंद कर आमना बी नामक महिला ने किया फांसी लगाकर जान देने का प्रयास गेट ना खुले उसको लेकर महिला ने घरेलू सामान अड़ाया आस पड़ोस में रहने वाले लोगों ने जैसे तैसे महिला को फांसी के फंदे से नीचे उतारा सूचना के बाद मौके पर पहुंची ऐशबाग थाना पुलिस पुलिस ने महिला को दी समझाइश पुलिस के सामने फूट-फूट कर रोई महिला महिला का दर्द क्वार्टर खाली करने के बाद कहां जाएं जनता क्वार्टर टूटने की सूचना के बाद आसपास के मकान मालिकों ने बढ़ाया किराया 3 हजार रुपए रेंट वाले रूम के मांगे जा रहे 5 हजार महिला बोली मेहनत मजदूरी करके करते है गुजारा महंगे रूम नही कर सकते हैं अफोर्ट रहवासियों ने की कुछ समय की मोहलत देने की मांग मध्य प्रदेश हाउसिंग बोर्ड ने 13 नवंबर तक का दिया है सामान खाली करने के लिए समय 14 नवंबर से शुरू होनी है जनता क्वार्टर को तोड़ने की कार्रवाई0
0
Report
पुरानी रंजिश के विवाद में हिंसक संघर्ष, 12 घायल, 10 वर्ष की बेटी चपेट में
Karauli, Rajasthan:पुरानी रंजिश और बकाया मजदूरी मांगने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के एक 10 वर्षीय बालिका समेत 12 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार, झगड़े में चार लोगों के सिर में चोट आई हैं। इनमें से बीरवल महावर के सिर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करा लिया गया, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। अस्पताल में उपचार ले रहे घायल अमर सिंह ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के ऊपर उसकी वर्षों की मजदूरी के रुपए बकाया हैं। बुधवार दोपहर लगभग दो बजे जब उसने अपने पैसे मांगे, तो दूसरे पक्ष के लोगों ने आक्रोशित होकर उस पर हमला कर दिया। झगड़ा बढ़ता देख आसपास के लोग बीच-बचाव करने पहुँचे, तो हमलावरों ने उन पर भी लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। खूनी संघर्ष और पथराव की सूचना मिलने पर कोतवाली थाने के ASI दिनेश चंद पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों के बयान दर्ज किए और घटना की पूरी जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाने में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है; रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मंदसौर: 7 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म-हत्या, आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर के गरोठ में एक सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी नृशंस हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जहां उसका पुलिस रिमांड मांगा गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य इकट्ठा कर रही है। 7 वर्षीय बालिका सोमवार शाम लापता हुई थी जिसका पत्थर से कुचला शव एक पेड़ के नीचे मिला था। पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। आरोपी मृतक के पिता का जानने वाला है। बताया जा रहा है कि बच्ची को संतरे का लालच देकर वह उसे सुनसान इलाके में ले गया जहां उसने घटनाक्रम को अंजाम दिया। मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने बताया कि एक घटना सामने आई थी जिसमें सात वर्षीय बालिका की रेप के पश्चात मृत्यु कारित की गई थी। इस पूरी घटना की गंभीरता को देखते हुए इसे चिन्हित कैटेगरी के प्रकरण में लिया गया है ताकि ट्रायल कराकर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके। कुल मिलाकर मुख्य आरोपी को पुलिस द्वारा राउंडअप कर लिया गया है और आज उसका अदालत के समक्ष पेश किया गया है।0
0
Report
Advertisement
भूपेश बघेल की कृष्ण-राहुल तुलना से सियासी भूचाल, भाजपा भड़की
Raipur, Chhattisgarh:पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की भगवान कृष्ण से राहुल गांधी की तुलना. मंगलवार को गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के मंच से बोलते हुए भूपेश बघेल ने कहा था - 'भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर सबकी, गोप-ग्वाला की रक्षा की थी, अभी राहुल गांधी प्रजातंत्र और संविधान की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं'. भूपेश बघेल के इस बयान के बाद अब भाजपा हमलावर हो गई है. भाजपा के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संतोष पांडेय ने इसे चमचागीरी बताया. वहीं कांग्रेस के प्रदेश संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला भूपेश बघेल के बयान का समर्थन करते हुए उनके पक्ष में खड़े दिख रहे हैं.0
0
Report
उन्नाव में कार में आग, स्थानीय दुकानदारों और पुलिस ने मिलकर पाया काबू
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव। कार में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप। आसपास के दुकानदारों और पुलिसकर्मियों ने मिलकर आग पर पाया काबू। कार में आग का वीडियो आया सामने, कार से निकलता दिख रहा धुआं। ट्रैफिक जाम में फंसी कार में लगी भीषण आग। गंगा घाट कोतवالی के पोनी रोड़ के पास का है मामला।0
0
Report
पीलीभीत में वकील की अवैध हिरासत पर थाना प्रभारी समेत तीन के खिलाफ FIR
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत में वकील को 1 घंटे तक अवैध रूप से हवालात में रखने पर जहानाबाद थाना प्रभारी जयशंकर सिंह, आरक्षी मनोज कुमार और मुख्य आरक्षी मोहम्मद इरफान के खिलाफ मुकदमा किया गया है। पीड़ित अधिवक्ता रामानुज सैनी की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ केस। पीड़ित वकील रामानुज सैनी के मुताबिक, 27 अगस्त 2026 को वह एक मामले में पुलिस के बुलाने पर बातचीत करने जहानाबाद कोतवाली पहुंचे थे। वहां आरक्षी मनोज कुमार ने उनसे अभद्र भाषा में बात की। उन्होंने मुख्य आरक्षी मोहम्मद इरफान से इसकी शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। और सारा सामान जप्त कर पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन हवालात में बंद कर दिया। करीब 1 घंटा 17 मिनट तक हिरासत में रखकर उनके साथ मारपीट की गई। रामानुज को तलाशते हुए उनके साथी अधिवक्ता आमिर खान कोतवाली पहुंचे। आमिर ने हिरासत में रखने की वजह पूछी तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की धमकी दी। रामानुज सैनी का आरोप है कि हवालात से निकालते समय दबाव बनाकर उनसे एक पत्र लिखवाया गया। सामान लौटाते समय भी उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने और भविष्य खराब करने की चेतावनी दी गई। अधिवक्ता ने कोर्ट से कोतवाली के सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। फिलहाल न्यायालय के आदेश पर FIR दर्ज की गई है। और जांच की जा रही है0
0
Report
Advertisement
बेलखेड़ा स्टेशन के पास चार संदिग्ध हिरासत, पाइप चोरी गिरोह की आशंका
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर के ठेमी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बेलखेड़ा रेलवे स्टेशन के पास से चार संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने जब इनकी घेराबंदी कर तलाशी ली, तो इनके बोरों से बड़ी मात्रा में प्लास्टिक पाइप के टुकड़े बरामद हुए। आशंका है कि ये पाइप आसपास के खेतों से चुराए गए हैं, जिन्हें किसान सिंचाई के लिए इस्तेमाल करते हैं। आरोपी पाइप काटकर बेचने की फिराक में थे। पकड़े गए चारों युवक पड़ोसी जिले जबलपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ नाबालिग भी शामिल हैं। फिलहाल ठेमी थाना पुलिस सभी से कड़ी पूछताछ कर रही है, जिससे क्षेत्र में सक्रिय किसी बड़े पाइप चोर गिरोह के खुलासे की उम्मीद है。0
0
Report
छठ पूजा में ट्रेनों में भीड़, रिजर्वेशन न मिल पाने से यात्रियों की मजबूरी
Katni, Madhya Pradesh:छठ पूजा के चलते ट्रेनों में यात्रियों की बड़ी भीड़ मुख्य ट्रेनों सहित स्पेशल ट्रेन में भीड़ क्योंकि मुख्य ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिल पा रहा है तो लोग स्पेशल ट्रेन से भीड़ भाड़ में जाने को मजबूर हैं उनका कहना है कि उन्हें रिजर्वेशन टिकट नहीं मिली है जिसके चलते उन्हें भीड़ में सफर करना मजबूर है हमारे संवाददाता ने कटनी स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों से बातचीत की0
0
Report
नागौर में दीपावली स्नेह मिलन: नवनिर्वाचित सरपंचों को हरेंद्र मिर्धा ने दी शुभकामनाएं
Nagaur, Rajasthan:नागौर में कांग्रेस का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया गया। नागौर जिला कांग्रेस कार्यालय में दीपावली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन हुआ, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। इस अवसर पर विधायक हरेंद्र मिर्धा ने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों से जीतकर आए नवनिर्वाचित सरपंचों का साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया और उन्हें सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। हरेंद्र मिर्धा ने लोकतंत्र की मजबूती और ग्रामीण विकास की धुरी के रूप में ग्राम पंचायतों का उल्लेख किया, तथा निष्पक्ष विकास, योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने और समस्याओं के त्वरित समाधान का आह्वान किया। उन्होंने सरपंचों के साथ क्षेत्र के विकास के लिए हर कदम पर समर्थन का आश्वासन भी दिया।0
0
Report
Advertisement
गोंडा: वजीरगंज पुलिस ने अंतर-जिलीय बाइक चोर गिरोह पकड़ लिया, 7 मोटरसाइकिल बरामद
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले की वजीरगंज पुलिस ने आज बुधवार देर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी आकाश सोनकर, अरविंद कोरी और विवेक निषाद द्वारा मगहर खलीलाबाद, अयोध्या और गोंडा वजीरगंज से इन मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर कि इन्हें नंबर प्लेट बदलकर बेचने की फिराक में थे। इन आरोपियों द्वारा इन मोटरसाइकिलों को बेचने के उद्देश्य गणेशपुर ग्रंट जाने वाले खंडजा मार्ग किनारे टिकरी जंगल की झाड़ियां में छिपा करके रखे हुए थे। जहां आज पुलिस द्वारा इन लोगों को गिरफ्तार करके 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि इन चारों लोगों द्वारा मिलकर के अलग-अलग जिलों में मोटरसाइकिल चोरी करके उन्हें ले जाकर जंगल और सुनसान स्थान पर छिपा करके रखते हैं। बाद में उन्हें सस्ते दामों पर बेच करके आर्थिक लाभ कमाते हैं मोटरसाइकिल बेचने के लिए उसके नंबर प्लेट बदल देते हैं। आरोपियों ने बताया कि दीपावली के दिन गोंडा के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्जनपुर पचूमी बाजार से चोरी की थी धर्म चौक अयोध्या से एक मोटरसाइकिल चोरी की थी। दो मोटरसाइकिल नया घाट अयोध्या से चोरी की थी एक मोटरसाइकिल थाना पूराकलंदर अयोध्या से चोरी की थी और एक मोटरसाइकिल मगहर खलीलाबाद से चोरी की थी। बाल अपचारी के खिलाफ गोंडा के नवाबगंज और वजीरगंज थाने में कोई चार मुकदमे दर्ज हैं आरोपी विवेक निषाद के खिलाफ गोंडा और नवाबगंज थाने में तीन मुकदमा दर्ज है आरोपी अरविंद कोरी के खिलाफ वजीरगंज थाने में दो मुकदमा दर्ज है। आरोपी आकाश सोनकर के खिलाफ वजीरगंज थाने में दो मुकदमा दर्ज हैं। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी नितेश सिंह ने बताया कि वजीरगंज थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह और उप निरीक्षक प्रभाकर पांडे के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 7 चोरी की मोटरसाइकिल,180 नगद और दो मोबाइल फोन पर बरामद हुआ है। इन तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है नाबालिग को हिरासत में लिया गया है।0
0
Report
जालौन में रिश्वतखोरी के मामले में SSP ने बड़ी कार्रवाई, घूसखोर सिपाही निलंबित
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में थाने में रिश्वत लेने के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है.. घूसखोर सिपाही पर निलंबन की गाज गिरी है वर्दी जनता की हिफाजत के लिए है,अपनी जेब भरने के लिए नहीं...कार्रवाई तो हो गई, लेकिन असली जरूरत उस भरोसे को बचाने की है, जिसके दम पर जनता थाने की चौखट तक पहुंचती है..0
0
Report
तेज़ रफ्तार कार ने सड़क किनारे दंपत्ति को रौंदा, हालत गंभीर
Fatehpur, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार कार सवार ने सड़क किनारे खड़े दंपत्ति को रौंदा कार की टक्कर ने दंपत्ति को 50 मीटर तक घसीटा दोनों की हालत गंभीर,पति का पैर टूटा राहगीरों ने दोनों को अमौली सीएचसी में भर्ती कराया, हालत गंभीर किया रेफर घायल पति विजय साहू और पत्नी मंजू कानपुर देहात के बताए जा रहे हैं चांदपुर थाना क्षेत्र के मदरी गांव की घटना0
0
Report
Advertisement
बस्ती में प्रेमिका के घर के बाहर सुसाइड से इलाके में हड़कंप मच गया
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती में गर्लफ्रेंड के घर के बाहर सुसाइड से हड़कंप मच गया.. युवक फिल्मी अंदाज में कनपटी पर तमंचा सटाकर 5 मिनट तक टहला और फिर दिल पर फायर किया रिश्तों में टकराव का रास्ता कभी किसी की जिंदगी खत्म करने तक नहीं पहुंचना चाहिए... विवाद का समाधान बातचीत और कानून के दायरे में ही तलाशना जरूरी है...0
0
Report
44वीं बाबा भगत जी हॉकी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, क्षेत्र में उत्साह की लहर
Jaipur, Rajasthan:शाहजहांपुर(कोटपूतली-बहरोड़) क्षेत्र में हॉकी खेल की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाने और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शाहजहांपुर में बुधवार को 44वीं श्री बाबा भगत जी स्मृति अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहजहांपुर के खेल मैदान में आयोजित उद्घाटन समारोह में खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों का उत्साह देखते ही बना। प्रतियोगिता में देशभर की 30 से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिनके बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। श्री बाबा भगत जी स्पोर्ट्स क्लब शाहजहांपुर के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शाहजहांपुर निवासी एवं कोटा में आयकर विभाग के संयुक्त आयुक्त धीरज कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं हॉकी इंडिया की कार्यकारी बोर्ड के सदस्य एवं राजस्थान राज्य ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष अरुण कुमार सारस्वत तथा अंतरराष्ट्रीय हॉकी अंपायर गुरबाज सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में जोनायचा कलां के सरपंच संदीप शर्मा एवं चौबारा की नवनिर्वाचित सरपंच मनीषा शेखावत ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाहजहांपुर सरपंच ऋषिराज यादव ने की। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रतियोगिता के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन होना गौरव की बात है। ऐसे आयोजनों से स्थानीय खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के खेल कौशल को नजदीक से देखने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलता है। साथ ही युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ती है और नई खेल प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। श्री बाबा भगत जी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष श्याम सुंदर कांवत एवं सचिव हरपाल सिंह कांवत ने बताया कि क्लब द्वारा लगातार 44वीं बार इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से 30 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले क्षेत्रवासियों, खेल प्रेमियों एवं गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक धर्मपाल मीणा ने किया। 44वीं बार आयोजित हो रही यह प्रतियोगिता..... शाहजहांपुर की खेल परंपरा को जीवंत रखने के साथ ही क्षेत्र में हॉकी के विकास और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है.0
0
Report
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष की झारखंड यात्रा: लंबित मामलों पर सख्त रवैया
Ranchi, Jharkhand:राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर झारखंड दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने राजधानी रांची में प्रेस वार्ता कर राज्य में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध और लंबित मामलों पर चिंता जाहिर की। निशा भगत की मौत को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि आयोग ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। वह गुमला जाकर निशा के माता-पिता से भी मिलीं और पूरे मामले की जानकारी ली। हालांकि, इस दौरान गुमला के डीसी और एसपी से मुलाकात नहीं होने, रांची में पुलिस अधिकारियों के साथ प्रस्तावित बैठक नहीं हो पाने और मुख्यमंत्री से समय मिलने का जवाब नहीं आने पर उन्होंने नाराजगी जताई। आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि CBI जांच होने से पुलिस-प्रशासन की जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती। वहीं, झारखंड से जुड़े 536 से अधिक मामले राष्ट्रीय महिला आयोग के पास लंबित हैं, जिन पर पुलिस से जवाब नहीं मिला है।विजया रहाटकर ने झारखंड में महिलाओं के खिलाफ हो रही अन्य घटनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने गोड्डा, सरायकेला और रांची में सामने आए उत्पीड़न के मामलों के साथ नौ साल की बच्ची से जुड़ी घटना पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि इस मामले में भी आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है। इसके अलावा रूबिका पहाड़िया, पुष्पा मुंडा और रूपा तिर्की के मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कई गंभीर मामलों में अब तक संतोषजनक कार्रवाई की जानकारी नहीं मिली है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के रवैये पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि गुमला में डीसी और एसपी से मुलाकात नहीं हो सकी। रांची में भी निशा भगत मामले में पुलिस की कार्रवाई की जानकारी लेने के लिए बैठक निर्धारित की गई थी, लेकिन कोई अधिकारी उनसे मिलने नहीं पहुंचा। झारखंड के डीजीपी से भी मुलाकात नहीं हो पाई। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री से मिलने के लिए भी समय मांगा गया था, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने बताया कि झारखंड से जुड़े 536 से अधिक मामले राष्ट्रीय महिला आयोग के पास लंबित हैं। इन मामलों में बार-बार पुलिस से कार्रवाई की जानकारी मांगी गई, लेकिन जवाब नहीं मिला। साथ ही, राज्य में पिछले छह-सात वर्षों से महिला आयोग के काम नहीं करने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निशा भगत मामले में CBI जांच होने के बावजूद पुलिस-प्रशासन अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकता। शुरुआती जांच पुलिस ने की है, इसलिए मामले से जुड़ी पूरी जानकारी CBI को उपलब्ध कराना पुलिस की जिम्मेदारी है.0
0
Report
Advertisement
