Back
सोनभद्र के घोरावल में टेम्पो-जीप टक्कर से एक महिला समेत कई घायल
ADArvind Dubey
Jan 06, 2026 16:33:00
Obra, Uttar Pradesh
सोनभद्र के घोरावल कोतवाली क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सवारियों से भरे टेम्पो और सामने से आ रही जीप की आमने-सामने टक्कर में कई लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो पलट गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में एक महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मरसड़ा गांव में बेलन नदी के पास शिवद्वार से सवारियों को लेकर घोरावल की ओर जा रहा टेम्पो सामने से आ रही चार पहिया जीप से टकरा गया। टक्कर के बाद टेम्पो सड़क पर पलट गया, जिसमें सवार यात्री बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस व एंबुलेंस की मदद से घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार धर्मशीला विश्वकर्मा के दोनों पैरों की हड्डियाँ टूट गई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
Stiotion, Gajraula, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के गजरौला में सोमवार की रात रेलवे स्टेशन रोड पर लोहड़ी के पर्व की धूम रही। यहां सिख समुदाय के साथ ही अन्य धर्म के लोग भी मौजूद रहे और सभी ने जमकर पर्व की खुशियां मनाईं।
0
Report
75
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
कड़ाके की ठंड–घने कोहरे में गाजीपुर प्रशासन अलर्ट,हाईवे पर 29 अवैध कट बंद, हादसों में 5% की कमी-ARTO
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report