Back
RTE के तहत निजी स्कूलों में मुफ्त प्रवेश के लिए ऑनलाइन लॉटरी जारी
DTDinesh Tiwari
Mar 12, 2026 10:08:46
Jaipur, Rajasthan
जयपुर
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की ऑनलाइन लॉटरी जारी की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आरटीई के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता है, ताकि उन्हें निजी विद्यालयों में भी समान शैक्षिक अवसर मिल सकें।शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से संचालित किया जा रहा है, जिससे पात्र बच्चों को समयबद्ध रूप से प्रवेश मिल सके। उन्होंने अभिभावकों से आरटीई योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की।इस वर्ष आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए 6 लाख 25 हजार 146 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इनमें 3 लाख 29 हजार 165 बालक, 2 लाख 95 हजार 970 बालिकाएं और 11 ट्रांसजेंडर विद्यार्थी शामिल हैं। अभिभावकों को अधिकतम पांच विद्यालय चुनने का विकल्प दिया गया था, जिसके कारण कुल 19 लाख 92 हजार 357 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए। ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से विद्यार्थियों का प्राथमिकता क्रम तय किया गया है, जिसके आधार पर विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।अभिभावक 16 मार्च तक विद्यालय चयन क्रम में बदलाव कर सकेंगे। इसके बाद 17 मार्च को प्रथम चरण का विद्यालय आवंटन होगा और 17 से 25 मार्च तक दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। आवश्यकता होने पर अंतिम चरण में शेष सीटों के लिए भी आवंटन किया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SHShahzad Hussain Bhat
FollowMar 12, 2026 11:31:410
Report
SBShowket Beigh
FollowMar 12, 2026 11:31:310
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 12, 2026 11:31:210
Report
SPSatya Prakash
FollowMar 12, 2026 11:31:130
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 12, 2026 11:31:080
Report
GZGAURAV ZEE
FollowMar 12, 2026 11:30:500
Report
VSVaibhav Sharma
FollowMar 12, 2026 11:30:390
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 12, 2026 11:30:270
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 12, 2026 11:30:140
Report
24
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 12, 2026 11:22:450
Report
GSGajendra Sinha
FollowMar 12, 2026 11:21:330
Report
NMNitesh Mishra
FollowMar 12, 2026 11:21:160
Report
MMMAYANK MAYANK
FollowMar 12, 2026 11:20:560
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 12, 2026 11:20:320
Report