icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
231219
VIKASH KUMARVIKASH KUMARFollow9 May 2025, 03:04 pm

Sonbhadra - ओबरा में पाक के पुतले पर फूंटा मुस्लिम समुदाय का गुस्सा

Obra, Uttar Pradesh:

शुक्रवार को ओबरा के भलुआ टोला में जुम्मे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय का आक्रोश उबल पड़ा। मुस्तफा रजा सिद्दीकी के नेतृत्व में सैकड़ों मुस्लिम भाइयों ने सड़कों पर उतरकर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सार्वजनिक रूप से उसके पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस प्रदर्शन के जरिए समुदाय ने पाकिस्तान द्वारा आतंकवादियों को कथित समर्थन और हाल ही में पहलगाम में हुए निर्दोष नागरिकों के कत्लेआम की कड़ी भर्त्सना की। नूरी मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम समुदाय का सैलाब हाथों में नारे लिखी तख्तियां लिए सड़कों पर उमड़ पड़ा। "पाकिस्तान मुर्दाबाद" और "हिंदुस्तान जिंदाबाद" के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हाथरस के गिजरौली में महिला से मारपीट, बच्चों को फंसाने की धमकी से सनसनी

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के गिजरौली में महिला से मारपीट और बच्चों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी का मामला हाथरस के कोतवाली सदर क्षेत्र के गिजरौली गांव से एक महिला के साथ मारपीट और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विवाद और मारपीट की स्थिति साफ तौर पर देखी जा सकती है। पीड़िता ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज करा दी है, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। गिजरौली गांव की रहने वाली पुष्पा देवी ने कोतवाली सदर में दी गई अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार सुबह जब वह अपने घर से बाहर निकली थीं, तभी चार लोगों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। आरोप है कि बिना किसी बात के उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी गई और विरोध करने पर उन्हें जमीन पर पटक-पटक कर पीटा गया, जिससे उनके शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं। पीड़ित महिला का यह भी आरोप है कि आरोपी दबंग किस्म के हैं और वे लगातार उन्हें और उनके परिवार को परेशान कर रहे हैं। महिला के मुताबिक, आरोपियों ने उन्हें धमकी दी है कि यदि उन्होंने आवाज उठाई या किसी से शिकायत की, तो उनके बच्चों को किसी गंभीर अपराध में झूठे तरीके से फंंसाकर जेल भिजवा दिया जाएगा। इस खौफ के कारण पूरा परिवार डरा हुआ है और आरोपियों ने महिला का जीना मुहाल कर रखा है। घटना के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और इसका एक वीडियो भी शुक्रवार को वायरल हुआ, जिसमें मारपीट की घटना कैद हो गई है। वीडियो सामने आने के बाद मामला ने तूल पकड़ लिया है, जिसके बाद पुलिस महकमा भी सतर्क हो गया है।
0
0
Report
Advertisement

श्रावस्ती में साइबर ठगी: म्यूअल खातों से एक करोड़ के लेन-देन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती में साइबर ठगी के म्यूअल खातों पर पुलिस का शिकंजा, एक करोड़ के अवैध लेन-देन का आरोपी गिरफ्तार। यूपी के श्रावस्ती जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने साइबर ठगी के लिए म्यूअल बैंक खातों का इस्तेमाल कर करीब एक करोड़ रुपये का लेन-देन करने के आरोपी विजयभान सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी खातों में साइबर ठगी की रकम मंगाकर दूसरे खातों में ट्रांसफर साइबर फ्राड का काम करता था। जांच में आरोपी के तीन बैंक खातों में साइबर फ्रॉड से जुड़ी शिकायतें भी सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले HDFC बैंक में अस्थायी ब्रांच सेल्स ऑफिसर के पद पर काम कर चुका है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो चेकबुक और अन्य कूटरचित दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी के खिलाफ भिनगा थाने में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
0
0
Report

जालौन: किसान हत्या मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद, जुर्माने के साथ सजा

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में किसान की हत्या के मामले में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा, डकोर गांव में वर्ष 2023 में 26 फरवरी को हुई किसान की हत्या के मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, आरोपियों ने किसान का अपहरण कर औरैया के जंगल में ले जाकर की थी हत्या, मामले में दोष सिद्ध होने पर न्यायालय ने 5 दोषियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, अपर जिला एंव सत्र न्यायाधीश प्रथम सतीश चंद्र द्विवेदी ने सुनाया फैसला, कोर्ट ने सभी दोषियों पर 15-15 हजार रुपये का लगाया जुर्माना, जालौन के डकोर कोतवाली क्षेत्र के डकोर गांव का मामला।
0
0
Report
Advertisement

नीतीश कुमार ने नालंदा में स्वर्गीय देवलाल प्रसाद के श्राद्धकर्म में श्रद्धांजलि दी

Pariaunna, Bihar:एंकर: जेडीयू कार्यकर्ता सह समाजसेवी स्वर्गीय देवलाल प्रसाद के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार नालंदा के चंडी प्रखंड स्थित गौढ़ापर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने स्वर्गीय देवलाल प्रसाद के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।इस दौरान नीतीश कुमार ने अपने पुराने जेडीयू कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों से भी मुलाकात की। मौके पर हिलसा विधायक प्रेम मुखिया, एमएलसी नीरज कुमार, जेडीयू नेता अनिल मुखिया, प्रेम कुमार और ई. सुनील समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।वहीं, जेडीयू का नाम बदलने को लेकर आरजेडी नेता भाई वीरेंद्र के बयान पर पलटवार करते हुए जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि पार्टी का नाम जनता दल यूनाइटेड है और 'यूनाइटेड' का मतलब ही एकजुटता है। नीतीश कुमार और निशांत कुमार के नेतृत्व में पार्टी मजबूती से चल रही है और इसे कोई खरोंच तक नहीं पहुंचा सकता।नेताओं ने कहा कि बड़े-बड़े दिग्गज पार्टी छोड़कर चले गए, लेकिन उनके साथ एक प्रखंड अध्यक्ष तक नहीं गया। आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा गया कि IRCTC मामले में लालू यादव और तेजस्वी यादव की कोर्ट में पेशी शुरू हो चुकी है। नेताओं ने तंज कसते हुए कहा कि जो पार्टी आज दूसरों के टूटने की बात कर रही है, उसे पहले अपने घर की स्थिति देखनी चाहिए।जेडीयू नेताओं ने दावा किया कि तेजप्रताप यादव के राजनीतिक रुख और रोहिणी आचार्य के राजनीतिक डंक से आरजेडी पहले ही राजनीतिक तौर पर कमजोर और क्षतिग्रस्त हो चुकी है।वहीं, सांसद कौशलेंद्र कुमार ने स्वर्गीय देवलाल प्रसाद को पार्टी का समर्पित और तेज-त्रार कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जेडीयू के सच्चे सिपाही के रूप में काम किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमेशा अपने पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान करते रहे हैं और देवलाल प्रसाद के परिवार के प्रति भी उनकी यही संवेदनशीलता देखने को मिली। बाइट:नीरज कुमार जेडीयू एमएलसी बाइट:कौशलेंद्र कुमार सांसद बाइट: ई सुनील राष्ट्रीय महासचिव ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
0
0
Report

हरियाणा कलाकार अंकित बालियान की हत्या कर मामले में आज हुई अंकित न्याय पंचायत का आयोजन

Shrvan PanditShrvan PanditFollow8m ago
Bantikhera, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली शामली जनपद में हरियाणा कलाकार अंकित बालियान हत्याकांड को 15 दिन बीत जाने के बाद भी दो आरोपी फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को अंकित बालियान के घर पर खाप चौधरियों की पंचायत आयोजित की गई। पंचायत में उत्तर प्रदेश और हरियाणा के कई जिलों से खाप चौधरी पहुंचे। खाप चौधरियों ने पुलिस-प्रशासन से हत्याकांड में फरार चल रहे दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। पंचायत में मौजूद लोगों ने कहा कि घटना को 15 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक दोनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आगे की रणनीति तय कर आंदोलन किया जाएगा। पंचायत के दौरान अंकित बालियान के परिजनों ने भी जल्द न्याय दिलाने की मांग उठाई। खाप चौधरियों ने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
0
0
Report
Advertisement

DM के आदेश के बाद भी अररिया की जर्जर सड़कों पर मरम्मत नहीं हो पाई

Forbesganj, Bihar:अररिया के डीएम ने सड़क निर्माण कार्य के सभी संवेदकों और अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अनुरक्षण अवधि के सभी सड़को की मरम्मत करने के आदेश दिया है लेकिन ग्रामीण कार्य विभाग के अधिकारियों और संवेदक इस आदेश को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं जिससे कारण लोगों को जर्जर सड़क पर ही चलना पड़ रहा है। फारबिसगंज के पिपरा से झोकरन जाने वाली सड़क का निर्माण 2020 में ही पूरा हुआ था लेकिन सड़क निर्माण के कुछ दिनों बाद से ही टूटने लगी थी। ग्रामीण कार्य विभाग और संवेदक को 2026 के दिसंबर तक इस सड़क का मेंटेनमेंट करना है लेकिन डीएम के आदेश के बाद भी मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हुआ है जिसको लेकर ग्रामीण काफी नाराज हैं। जर्जर सड़क के कारण विद्यालय आने जाने वाले छोटे बच्चे भी दुर्घटना का शिकार होते हैं लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण सड़क जर्जर स्थिति में पहुंच गई है।
0
0
Report
Advertisement

हरुहर नदी के जलस्तर से शेखपुरा के दर्जनों गांव बाढ़ चपेट में, राहत elusive

Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा के टाल क्षेत्र में गंगा की सहायक हरुहर नदी के जलस्तर में इजाफा के बाद कई गांव की फसलें जलमग्न हो गई है। इससे जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बढ़ते जलस्तर के साथ लोगों की परेशानी बढ़ रही है।प्रखंड के पांच पंचायत के दो दर्जन से गांव किस तरह हरुहर नदी के बढ़ते जलस्तर की विभीषिका झेलते है और सरकारी मदद के नाम पर सिर्फ आश्वाशन मिलता है। जबकि कमर भर पानी में निकलें को लेकर ग्रामीणों ने जुगाड की नाम बनाया है। बाढ़ की विभीषिका पर देखिए यह खास रिपोर्ट में। ग्रामीणों ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा कोई व्यवस्था नहीं किया गया एक नाव भी नहीं दिया गया जिसके बाद ग्रामीण अपने देशी जुगाड से नाव बना दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बाजार में मिलने वाले स्टायरो फोम सीट (फोम सीट) खरीदा । उन्होंने कहा कि क्षमता के अनुसान छः से दस की संख्या में फोम सीट को एक साथ मिलकर बांध दिया और यही घर से मुख्य सड़क मार्ग में निकलने का बेहतर माध्यम है । ग्रामीणों ने कहा कि नाव ज्यादा महंगा होने के साथ ऊंचे चलना भी मुश्किल होता है ऐसे में तीन से चार व्यक्ति और सामना के भार को आसानी से लाने के जाने के लिए अच्छा माध्यम है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में लगया गया पूरी फसल चौपट हो गया। जबकि बाढ़ से जनजीवन अस्त व्यस्त है लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अभी तक कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। जबकि अपने जुगाड़ से यह नाव ही बाहर निकलने का बेहतर साधन है। वही जदयू एमएलसी ललन प्रसाद ने कहा कि बाढ़ की विभीषिका नालन्दा, पटना, लखीसराय और शेखपुरा के टाल क्षेत्र के लोग झेल रहे है । इसको लेकर सरकार और जल संसाधन मंत्री से मिल इस इलाका को भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र घोषित करने के साथ लोगो को लाभ दिलाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री से मिल राहत और सरकार से मिलने वाले लाभ उपलब्ध कराए जाने की बात कही है। गौरतलब है कि हरुहर नदी गंगा की सहायक नदी है जो टाल क्षेत्र से गुजरते हुए लखीसराय के बड़हिया में गंगा नदी में मिलती है। लेकिन बिहार में गंगा नदी उफान पर होने के कारण हरुहर नदी की धार उलटा हो जाता है जिससे लखीसराय और शेखपुरा जिले के दर्जनों गांव में बाढ़ के हालत हो जाते है। जबकि लखीसराय जिला के हरुहर नदी के मुहाने पर पड़ने वाले गांव को बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र घोषित किया गया। जिसके कारण बहा के लोगो को बाढ़ राहत मिलता है। लेकिन शेखपुरा जिला के टाल क्षेत्र के गांव को सरकार द्वारा जल जमाव क्षेत्र माना है जिसके कारण यहां बाढ़ राहत का लाभ नहीं मिलता है। इसको लेकर राजनीतिक भी खूब होती है लेकिन आज तक यह क्षेत्र उपेक्षा का शिकार है। जरूरत है राज्य सरकार लोगो की परेशानी को देखते हुए एक विशेष टीम के माध्यम से सर्वे करा यहां के ग्रामीणों को लाभ पहुंचाया जाए ताकि बराबर परेशानी के भी बाद उपेक्षा का शिकार ग्रामीणों को लाभ पहुंचाया जा सके। जिससे आपदा पीड़ित के साथ भेदभाव नहीं ही सकें।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top