231219
Sonbhadra - आकाशीय बिजली का कहर, 6 मवेशियों की मौत, परिवार सुरक्षित
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र जिले के बभनी विकास खंड के बभनी गांव के करमहलटोला में गुरुवार को आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस घटना में छह मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, हालांकि घर के सभी सदस्य सुरक्षित रहे। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को अचानक मौसम में बदलाव आया और बूंदाबांदी के साथ तेज बिजली चमकने लगी। इसी दौरान, बलिन्दर के घर के ठीक सामने आकाशीय बिजली गिरी। इस बिजली की चपेट में आने से छह बेसहारा पशु काल का ग्रास बन गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संसद भवन में चंदा चोरी: सनातन का अपमान, विपक्ष घिरा
Noida, Uttar Pradesh:संसद भवन में चंदा चोरी के नाम पर सनातन का अपमान सांसद पप्पू यादव साधु बनकर चंदा चोरी करते हुए दिख रहे हैं संसद परिसर में सनातन का अपमान क्यों कर रहा है विपक्ष राहुल गाँधी, अवधेश प्रसाद आदि भी इस कुक्रिया में शामिल क्या मौलवी बनकर विपक्ष ने सदन में कभी वक्फ में महाभर्ष्टाचार का मुद्दा उठाया है.. आचार्य महामंडलेश्वर श्रीमहंत सुधीरदास महाराज श्री काले राम मंदिर नाशिक0
0
Report
मुख्यमंत्री मोहन यादव का थांदला दौरा: 300 करोड़ ऋण वितरित, विकास कार्यों का लोकार्पण
Ratlam, Madhya Pradesh:झाबुआ जिले के थांदला में आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री दोपहर करीब डेढ़ बजे थांदला के कॉलेज ग्राउंड स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वयं सहायता समूहों को 300 करोड़ रुपये के ऋण का वितरण करेंगे। इसके साथ ही क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा। इस दौरान जिले के प्रभारी मंत्री विजय शाह और महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया भी मौजूद रहेंगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती के साथ ही यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने की तैयारी की गई है। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है。0
0
Report
नाबालिग ड्राइवरों के खिलाफ बड़ा अभियान: स्कूल के बाहर 32 बाइक जब्त
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा में नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। स्कूल और कॉलेजों के बाहर चलाए गए विशेष अभियान में बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस दोपहिया वाहन चला रहे 32 नाबालिग छात्रों की बाइक जब्त की गई। पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने बताया कि यह अभियान सड़क हादसों में कमी लाने और नाबालिगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया गया। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए न दें, क्योंकि दुर्घटना की स्थिति में वाहन मालिक और अभिभावक दोनों जिम्मेदार होंगे। एसपी के निर्देश पर यातायात प्रभारी प्रवीण खलखो और जिला परिवहन अधिकारी किशन मनोहर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान अभिभावकों को बुलाकर जागरूक किया गया और भविष्य में नाबालिगों को वाहन नहीं देने की सख्त हिदायत दी गई।0
0
Report
Advertisement
सीबीआई ने कैंटोनमेंट बोर्ड भर्ती मामले में रिश्वतखोरी पकड़ ली, कई गिरफ्तार
Ayodhya, Uttar Pradesh:बिग ब्रेकिंग अयोध्या। कैंटोनमेंट बोर्ड में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की भर्ती का मामला, सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने जेल के पीछे सहायक सफाई निरिक्षक जितेंद्र सिंह को 60 हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा, जितेंद्र सिंह की गाड़ी से एक लाख रूपये अतिरिक्त और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की लिस्ट बरामद, ₹12000 प्रति व्यक्ति मांगी गई थी रिश्वत, लाल कुर्ती के सभासद बिनीश कुमार ने सीबीआई एंटी करप्शन टीम से की थी शिकायत,सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई, कैंटोनमेंट बोर्ड में हुई कई लोगों से पूछताछ, सहायक सफाई निरीक्षक जितेंद्र सिंह को सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ले गई लखनऊ,, कैंटोनमेंट में भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व मे चार बार सीबीआई की एंटी करप्शन टीम मार चुकी है छापा।0
0
Report
धन्नीपुर मस्जिद का नया प्लान: फंड कमी से केवल मस्जिद बनेगी
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या-लखनऊ हाईवे के सोहावल क्षेत्र स्थित धन्नीपुर में बनने वाली मस्जिद के प्लान में बड़ा बदलाव हुआ है। फंड की कमी के चलते अब मस्जिद अपने प्रस्तावित भव्य स्वरूप में नहीं बल्कि छोटे स्वरूप में बनाई जाएगी।जहां 300 करोड़ रुपये की लागत से मस्जिद समेत अस्पताल, म्यूजियम and कम्युनिटी किचन बनाने की योजना थी, वहीं अब फंड की कमी से कम लागत की मस्जिद का निर्माण किया जाएगा।इसकी जानकारी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के सदस्य मोहम्मद आजम कादरी ने मीडिया से बातचीत में दी है। उन्होंने बताया कि चंदे की कमी और प्रशासनिक मंजूरियों में हो रही देरी के कारण इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन (IICF) ने यह फैसला लिया है।बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के 2019 के ऐतिहासिक फैसले के बाद धन्नीपुर गांव में मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। इस जमीन पर एक भव्य मस्जिद, अस्पताल, रिसर्च सेंटर और कम्युनिटी किचन बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन अब योजना सिमट गई है।नए प्लान के मुताबिक, अब केवल मस्जिद का निर्माण किया जाएगा और लगभग एक साल के भीतर इसे बनाकर तैयार कर लिया जाएगा। ट्रस्ट का कहना है कि फंड जुटते ही बाकी प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू किया जाएगा।0
0
Report
दतिया उपचुनाव: कम वोटिंग के बावजूद उमंग सिंघार का बड़ा दावा
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दतिया उपचुनाव में कम वोटिंग पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का बड़ा बयान दतिया में निष्पक्ष चुनाव नहीं हुआ सरकार ने जनता को वोट नहीं डालने दिया सरकार और प्रशासन ने बूथ कैप्चरिंग की फिर भी कांग्रेस की जीत होगी जनता का कांग्रेस के प्रति झुकाव था रीवा कांग्रेस नेता अमित कोल हत्याकांड मामला मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मिलने के बाद बोले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघर डीजीपी से निष्पक्ष जांच की मांग की है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संज्ञान में मामला लाया गया मुख्यमंत्री ने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया0
0
Report
Advertisement
मावली में ज्वेलरी शॉप चोरी: दीवार तोड़कर लाखों का सोना-चांदी चुरा लिया गया
Udaipur, Rajasthan:मावली में ज्वेलरी शॉप में लाखों की चोरी, दीवार तोड़कर ले गए सोना-चांदी, व्यापारियों में भारी आक्रोश मावली। उदयपुर जिले के मावली कस्बे में शुक्रवार तड़के बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। नगर के मुख्य बाजार स्थित दो ज्वेलरी दुकानों में अज्ञात चोर पीछे की ओर से दीवार तोड़कर अंदर घुस गए और लाखों रुपए के सोने-चांदी के आभूषण व अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सुबह जब दुकानदार दुकान पर पहुंचे तो चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। व्यापारियों का आरोप है कि पुलिस को सूचना देने के बावजूद करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे उनमें भारी नाराजगी देखने को मिली। गुस्साए व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मौके पर ही जमकर विरोध जताया। घटना के विरोध में व्यापार मंडल ने मावली बंद का आह्वान किया है। बंद को लेकर व्यापारी एकजुट होकर व्यापार मंडल में एकत्रित होने लगे हैं। व्यापारियों का कहना है कि मावली क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन अब तक अधिकांश मामलों का खुलासा नहीं हो पाया है। इससे व्यापारियों में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और चोरों की तलाश के प्रयास जारी हैं। चोरी गए माल की वास्तविक कीमत का आकलन किया जा रहा है। वही मावली विधायक पुष्कर डांगी भी मौके पर पहुंचे है。0
0
Report
अलीगढ़ में देसी शराब के ठेके से लाखों की चोरी, चोर फरार
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग देसी शराब के ठेके में लाखों रुपए की चोरी, चोरों ने देसी शराब के ठेके का ताला तोड़कर चोरी की घटना को दिया अंजाम, तीन लाख रूपये से अधिक की शराब चोरी कर चोर हुए फरार, नगला पटवारी चौकी के पास चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, चोर देशी शराब की पेटी लेकर हुए फरार, अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के नगला पटवारी इलाके की घटना।0
0
Report
मmandला में एक ही रात दो दुकानों पर चोरों का तहलका, CCTV में कैद घटनाक्रम
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला जिले के निवास थाना क्षेत्र में चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों को निशाना बनाकर पुलिस को चुनौती दे दी। ग्राम पिपरिया के बस स्टैंड स्थित किराना और कपड़े की दुकान के ताले तोड़कर नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। निवास थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में देर रात अज्ञात चोरों ने सबसे पहले सीताराम साहू किराना स्टोर्स का शटर का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। चोर कैश काउंटर से करीब 15 हजार रुपये नकद और अन्य सामान चोरी कर ले गए इसके बाद चोरों ने बाजार चौक स्थित एस.के. कलेक्शन कपड़े की दुकान को निशाना बनाया और वहां से करीब 6 जोड़ी कपड़े चोरी कर फरार हो गए। किराना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक कैश काउंटर से रुपये निकालते हुए साफ दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना मिलते ही निवास पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात चोर की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के व्यापारियों में दहशत और नाराजगी का माहौल है。0
0
Report
Advertisement
कावेरी जल विवाद: कार्ति चिदंबरम का कहना, बोर्ड के आदेश को लागू करें
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: KARTI CHIDAMBARAM (CONGRESS MP) ON CWMA ORDER ON CAUVERY WATER RELEASE TO TAMIL NADU / KARNATAKA-TAMIL NADU CAUVERY WATER DISPUTE दिल्ली: कावेरी जल विवाद पर कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा, "हमारा रुख़ बिल्कुल साफ़ है कि कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड है और बोर्ड जो भी फ़ैसला ले, उसे लागू किया जाना चाहिए। तमिलनाडु में हमारा यही साफ़ रुख़ है कि कावेरी मैनेजमेंट बोर्ड के इंतज़ाम, समझौते और फ़ैसले को पूरी तरह से लागू किया जाना चाहिए। उनके (बीजेपी के) अपने कानूनी अधिकार हैं। हम बस अपना रुख़ दोहरा रहे हैं कि उस आदेश को लागू किया जाना चाहिए। वह आदेश बहुत विस्तृत है और समझौता व इंतज़ाम भी बहुत विस्तृत हैं। इसमें सभी स्थितियों को ध्यान में रखा गया है और उसी आदेश के आधार पर इसे लागू किया जाना है।"0
0
Report
संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, कोहराम
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद के रहरा थाना क्षेत्र के गांव पौरारा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। गुरुवार सुबह शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह बुधवार शाम वह लोनी से घर लौटी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस गृह क्लेश में सुसाइड की बात कह रही है। जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के लोनी निवासी कंचन देवी ने करीब 14 वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव पौरारा निवासी मोहित उर्फ बिन्नू त्यागी से विवाह किया था। बताया जा रहा है मोहित पर लूट व चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसके चलते पुलिस उसे आए दिन परेशान कर रही थी। करीब एक वर्ष पूर्व जेल से छूटने के बाद वह पत्नी कंचन व तीनों बच्चों के संग लोनी चला गया और एक कंपनी में टैक्सी चलाने लगा। कंचन भी निजी कंपनी में नौकरी कर रही थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक कंचन पति के नौकरी पर जाने के बाद बच्चों को बताकर बुधवार रात अकेली पौरारा चली आई। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सो गई। गुरुवार सुबह जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उसकी जेठानी का लड़का देखने पहुंचा। मौके का दृश्य देखकर उसकी चीख निकल गई। 35 वर्षीया कंचन का शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। पैरों के नीचे चारपाई उलटी पड़ी हुई थी। खबर लगते ही गांव के तमाम लोग मौके पर जुट गए। परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बारीकी से मौका मुआयना किया। टीम ने फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थानाध्यक्ष अमित तोमर ने बताया कि विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। इस संबंध में अभी कोई कानूनी0
0
Report
E20 विरोध के बीच नेशनल टाउनहॉल में जनता की समस्याओं पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:कल “National Townhall against E20” में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए और E20 पर “निर्णय” लेने के लिए मेरे साथ देश की एक जानी मानी शख्सियत मौजूद होगी। अपनी बात रखने के लिए आप भी ज़रूर आयें।0
0
Report
Advertisement
नावां के क्षतिग्रस्त पुलिया बंद, यातायात और व्यापार बदहाल
Didwana, Rajasthan:एंकर - डीडवाना जिले के नावां शहर के गर्ल्स स्कूल चौराहे के पास स्थित क्षतिग्रस्त रेलवे पुलिया पिछले दो माह से अधिक समय से बंद पड़ी है, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था और व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। नावां युवा शक्ति के नेतृत्व में स्थानीय नागरिकों ने एसडीएम हुक्मीचंद रोहलानिया को ज्ञापन सौंपकर जल्द मरम्मत करवाने की मांग की है। नगर पालिका ने सुरक्षा के लिहाज से पुलिया के दोनों तरफ लोहे के पाइप और एंगल लगाकर भारी वाहनों का आवागमन रोक दिया था, लेकिन अब तक मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। पुलिया बंद होने से लगभग 90 प्रतिशत रोडवेज और निजी बसें बाईपास मार्ग से होकर गुजर रही हैं। इससे बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है और यात्रियों, व्यापारियों तथा विद्यार्थियों को रोजाना भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मरम्मत कार्य अटकने की मुख्य वजह रेलवे विभाग और नगर पालिका के बीच क्षेत्राधिकार की खींचतान है। रेलवे प्रशासन इसे स्थानीय निकाय का कार्य बता रहा है, जबकि नगर पालिका इसे रेलवे विभाग के अधीन मान रही है। अधिकारियों के इस रवैये से पुलिया की मरम्मत अधर में लटकी हुई है। स्थानीय नागरिकों ने जिला कलेक्टर से मामले में हस्तक्षेप कर तत्काल कार्य शुरू करवाने की मांग की है, साथ ही चेतावनी दी है कि समाधान न होने पर वे शांतिपूर्ण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।0
0
Report
हरियालो राजस्थान अभियान: गजसिंहपुर मार्ग पर 300 पौधे रोपे गए
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर। 'हरियालो राजस्थान अभियान' के तहत गजसिंहपुर मार्ग पर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अभियान के अंतर्गत नगर पालिका द्वारा गजसिंहपुर मार्ग पर कुल 300 पौधे लगाए गए। पौधारोपण के दौरान उपखंड अधिकारी पूनम चंद, अधिशासी अधिकारी पवन चौधरी, सहायक अभियंता देवेंद्र सिंह, जेटीओ महेंद्र और नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनीष कौशल सहित नगर पालिका का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। उपस्थित सभी अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने का संदेश दिया।0
0
Report
तालपेरु पार कर गर्भवती महिला व नवजात को अस्पताल, 7 पर्यटक भी रेस्क्यू
Vijayapura, Karnataka:तालपेरु नदी पार कर गर्भवती महिला और नवजात को पहुंचाया अस्पताल, लंकापल्ली में फंसे 7 पर्यटकों का भी रेस्क्यू, देर रात भोपालपटनम के चन्द्रगिरी में इंद्रवाती नदी की बाढ़ में फँसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया. बीजापुर- उसूर ब्लॉक में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों के उफान और बिगड़े हालात के बावजूद राहत एवं बचाव दल ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए तीन अलग-अलग रेस्क्यू ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। टीम ने मुश्किल परिस्थितियों में तालपेरु नदी पार कर जरूरतमंदों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया, वहीं लंकापल्ली में फंसे पर्यटकों को भी सकुशल बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, ग्राम डल्ला में एक गर्भवती महिला को प्रसव के लिए अस्पताल ले जाने की जरूरत थी। बारिश के कारण तालपेरु नदी उफान पर थी, इसके बावजूद राहत दल ने जोखिम उठाते हुए नदी पार कर महिला को सुरक्षित बासागुड़ा अस्पताल पहुंचाया। इसी तरह ग्राम बांडागुड़ा में प्रसव के बाद मां और नवजात बच्चे को अस्पताल ले जाने की आवश्यकता पड़ी। टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच तालपेरु नदी पार कर दोनों को सुरक्षित बासागुड़ा अस्पताल पहुंचाया। वहीं ग्राम लंकापल्ली में बारिश और बिगड़े मौसम के बीच 7 पर्यटक फंस गए थे। सूचना मिलने पर राहत एवं बचाव दल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी पर्यटकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया और सकुशल वापस लाया। लगातार बारिश के कारण उसूर क्षेत्र में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है और कई इलाकों में आवागमन प्रभावित है। ऐसे समय में राहत दल की तत्परता से गर्भवती महिला, प्रसूता और नवजात सहित पर्यटकों को समय पर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया गया।0
0
Report
Advertisement
