231216
सोनभद्र में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, कई गांवों का संपर्क टूटा
Robertsganj, Uttar Pradesh:सोनभद्र जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कई पहाड़ी नदियां और नाले उफान पर हैं। ओबरा डैम का एक फाटक देर रात खोलना पड़ा जबकि बीजपुर के जरहा में अजीर नदी पुल के ऊपर से बह रही है। कर्मा क्षेत्र में पुल टूटने के कारण दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है। बारिश से लोग बेहाल हैं और कई स्थानों पर स्थिति गंभीर हो गई है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी, आज तेज बरसात और गरज-चमक
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना। हल्की हवाओं के साथ मध्यवर्ग की हो रही बरसात उम्मस भरी गर्मी से मिली राहत। दो दिन पहले 42 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर के चलते गर्मी से नहीं थी राहत। मौसम बदलाव के चलते आज तापमान में आई भारी गिरावट। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान। मौसम विभाग के मुताबिक 4 जुलाई तक राजधानी दिल्ली में मानसून देगा दस्तक लेकिन आज दिन निकलते ही तेज बरसात के साथ मानसून ने दी दस्तक। मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 2 जुलाई को बारिश, तेज सतही हवाओं और गरज-चमक के साथ मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-एनसीआर में आज दोपहर और शाम के समय बिजली चमकने, गरज-चमक, तेज हवाओं और वर्षा की स्थिति बन सकती है। 3 जुलाई को भी मौसम का यही सिलसिला जारी रहने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।0
0
Report
मैनपुरी-करहल में स्कूल चलो अभियान रैली,खंड विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा ने किया शुभारंभ ।
Karhal, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी मैनपुरी करहल में स्कूल चलो अभियान रैली,खंड विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा ने किया शुभारंभ । मैनपुरी के करहल में स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षकों और बच्चों ने रैली निकालकर शिक्षा की अलख जगाई। खंड विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। रैली में शामिल शिक्षक और बच्चे हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर निकले। 'आधी रोटी खाएंगे,स्कूल पढ़ने जाएंगे'और 'हर बच्चे को पढ़ाना है,देश को आगे बढ़ाना है' जैसे नारों से पूरा माहौल गूंज उठा। खंड विकास अधिकारी रुक्मणी सिंह ने कहा कि अभियान का मकसद शत-प्रतिशत नामांकन कराना है,कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की।0
0
Report
गाजियाबाद में मोहित हत्या: रोड जाम, परिजनों की फांसी मांग
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में मोहित नामक युवक की तेज धार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई है। युवक की हत्या के बाद परिजन और स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है। गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया है। युवक की हत्या के बाद पुलिस जांच में जुट गई है और रोड जाम होने के बाद लोगों को समझने में जुटी हुई है। वहीं युवक की हत्या के बाद परिजन आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए फांसी की मांग कर रहे हैं। परिजनों ने बताया कि इनके बीच पहले से विवाद चल रहा था और कुछ दिनों पहले भी विवाद हुआ था। विवाद होने के बाद इनका आपस में फैसला हो गया था। लेकिन बर्थडे पार्टी करने के बहाने मोहित को बुलाया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई。0
0
Report
Advertisement
रायपुर में 9 तहसीलदारों के तबादले, नरेंद्र वर्मा होंगे रायपुर के तहसीलदार
Begun, Rajasthan:रायपुर तहसीलदारों का हुआ तबादला... 9 तहसीलदारों को का हुआ तबादला... नरेंद्र वर्मा होंगे रायपुर के तहसीलदार...0
0
Report
भिवंडी-कल्याण-शहापूर में रातभर भारी बारिश, नदियाँ-नाले जलभराव से प्रभावित
Thane, Maharashtra:भिवंडी, कल्याण आणि शहापूर तालुक्यात पावसाची रात्रभर कोसळ धार! नद्या, नाले वाहु लागले आहेत. सखल भागात पाणी साचलंय. बळीराजा सुखावला असला तरी रात्री वाहनचालकांना दृश्यमानता कमी झाल्याने अडचणींचा सामना करावा लागला. गेल्या रात्रीपासून भिवंडी, कल्याण आणि शहापूर तालुक्यात मुसळधार पाऊस सुरू आहे. नद्या-नाले वाहू लागली आहेत, शेतात पाणीच पाणी झालंय. सखल भागातील रस्त्यांवर पाणी साचल्याने काही ठिकाणी वाहतूक मंदावली आहे. रात्रीच्या वेळी जोरदार पावसामुळे दृश्यमानता कमी झाली होती, त्यामुळे वाहनचालकांना प्रचंड अडचणींचा सामना करावा लागला. रात्रभर झालेल्या पावसामुळे शेतं भरली आहेत. याचा भात पेरणी व लावणीला चांगला फायदा होईल. पाणी मुबलक झालंय त्यामुळे शेतीच्या कामाला वेग येणार. गेल्या वर्षी सारखा पाऊस नसल्याची चिंता होती, पण आता बळीराजा सुखावलाय. दरम्यान, या पावसामुळे पेरणी आणि भात लावणीच्या कामाला गती मिळाली आहे. शेतकरी वर्गात समाधानाचं वातावरण आहे. हवामान खात्याने आजही पावसाचा अंदाज वर्तवलाय. वाहनचालकांनी खबरदारी घ्यावी. बळीराजासाठी हा पाउस वरदान ठरला आहे.0
0
Report
सारंगढ़ में पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा, 50 फरार वारंटी गिरफ्तार
Saiki, Bihar:सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस ने देर रात व्यापक कॉम्बिंग गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 50 फरार स्थायी वारंटी और 11 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने थाना प्रभारियों और पुलिस बल के साथ शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में एक साथ कॉम्बिंग गश्त की। अभियान शुरू होने से पहले पुलिस बल को अलग-अलग स्थानों पर ब्रीफिंग दी गई, जिसके बाद टीमों को विभिन्न इलाकों में रवाना किया गया। सारंगढ़ क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी ने स्वयं कमान संभालते हुए कमलानगर, फुलझरिया पारा, पठार पारा, चौहान पारा, कुशल नगर सहित अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग की। इस दौरान आम नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश दिए गए और सतर्क रहने की अपील की गई। रात्रि 12 बजे से शुरू हुए अभियान में जिले के सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में होटल, ढाबों और एटीएम की जांच की। बिना कारण घूम रहे लोगों से पूछताछ की गई तथा वाहनों की भी सघन जांच की गई। गश्त के दौरान हिस्ट्रीशीटर और गुंडा बदमाशों की भी जांच कर उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक और असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने की सख्त चेतावनी दी गई। अभियान के दौरान पुलिस ने जिलेभर से 50 फरार स्थायी वारंटी और 11 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ऐसे अभियान अपराधियों में कानून का भय पैदा करने, असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने और आम जनता को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार जारी रहेंगे。0
0
Report
Advertisement
नागौर में देर रात शराब ठेके पर दबिश: 20 लोग हिरासत में, वाहन जब्त
Nagaur, Rajasthan:नागौर शहर में निर्धारित समय के बाद शराब बिक्री और ठेके पर बैठकर शराब पिलाने की शिकायतों पर देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। जोधपुर बायपास तिराहे पर स्थित एक शराब ठेके पर देर रात दबिश देकर पुलिस ने सेल्समैन सहित करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने मौके से कई वाहनों को भी जब्त किया है। नागौर डीएसपी जतिन जैन ने बताया कि नागौर एसपी आशाराम चौधरी के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों पर कारवाई की जा रही है । वहीं नशे की रोकथाम को लेकर भी अभियान चलाये जा रहे हैं । वहीं पुलिस को पिछले काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि शहर के कुछ शराब ठेकों पर रात आठ बजे के बाद也 शराब बेची जा रही है। इसी सूचना के आधार पर जोधपुर बायपास तिराहे स्थित शराब ठेके पर दबिश दी गई। कार्रवाइ के दौरान पुलिस ने देखा कि ठेके के पीछे एक बाड़ा बना रखा था, जहां करीब 20 लोग बैठकर शराब पी रहे थे। पुलिस ने मौके से सेल्समैन सहित सभी लोगों को हिरासत में लिया तथा उनके वाहनों को भी जब्त कर लिया। मामले में आबकारी अधिनियम और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
उच्च शिक्षा विभाग: 700 रिक्त पदों के लिए सहायक प्राध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू
Begun, Rajasthan:रायपुर उच्च शिक्षा विभाग में सहायक प्राध्यापकों की सीधी भर्ती का रास्ता साफ 700 रिक्त पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया उच्च शिक्षा मंत्री की समीक्षा बैठक में बड़ा फैसला दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया युद्धस्तर पर पूरी करने के निर्देश सीजीपीएससी के जरिए होगी सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति 31 जुलाई तक सभी सरकारी कॉलेजों में नियमित प्राचार्य की पदस्थापना के निर्देश नए शिक्षा सत्र में कोई भी कॉलेज प्राचार्य विहीन नहीं रहेगा वर्षों से लंबित भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने पर सरकार का फोकस उच्च शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने और युवाओं को रोजगार देने की दिशा में बड़ा कदम0
0
Report
रायपुर में GIS सबस्टेशन बनेगा, 16 करोड़ लागत, जगह बचत और भरोसेमंद आपूर्ति
Begun, Rajasthan:शहर में बनेगा बिजली वितरण कंपनी का पहला GIS सब स्टेशन घनी आबादी वाले नयापारा क्षेत्र में शुरू होगी हाईटेक सब स्टेशन की स्थापना कम जगह में बनेगा आधुनिक GIS सब स्टेशन, टेंडर प्रक्रिया पूरी करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण 10-10 एमवीए के दो पावर ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे शहर के बीच बिजली आपूर्ति होगी और अधिक भरोसेमंद, कटौती और फॉल्ट में मिलेगी राहत पारंपरिक सब स्टेशन की तुलना में 70% तक कम जगह घेरता है GIS सब स्टेशन गैस इंसुलेटेड तकनीक से लैस होगा सब स्टेशन, रखरखाव लागत भी होगी कम छत्तीसगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी का प्रदेश में पहला GIS सब स्टेशन, जल्द शुरू होगा निर्माण0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय के सिमरिया गंगा घाट पर डूबे छात्र आदित्य कुमार की मौत, शव बरामद
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सिमरिया गंगा घाट पर स्नान के दौरान गहरे पानी में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद गंगा नदी से छात्र का शव बरामद किया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के चकिया थाना क्षेत्र स्थित सिमरिया गंगा घाट पर गंगा स्नान के दौरान एक छात्र की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मधुबनी जिले के निवासी मुन्ना राम के पुत्र आदित्य कुमार के रूप में हुई है।परिजनों ने बताया कि वे पूरे परिवार के साथ मधुबनी से सिमरिया गंगा घाट गंगा स्नान के लिए आए थे। स्नान के दौरान आदित्य कुमार अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। परिजनों और आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन गहरे पानी में चले जाने के कारण वह लापता हो गया।घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद काफी मशक्कत से गंगा नदी से आदित्य कुमार का शव बरामद किया।इधर घटना की सूचना मिलते ही चकिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। छात्र की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
दानापुर बिहटा में हथियार लहराने वाले प्रमोद कुमार राय गिरफ्तार; SIT ने किया मामला दर्ज
Danapur, Bihar:खबर दानापुर के बिहटा से है जहां बिहटा पुलिस ने कट्टा लहराने वाले और दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस को सूचना मिली थी कि आनंदपुर के रहने वाले प्रमोद राय द्वारा कट्टा लहरा कर दहशत फैला रहा है इस सूचना के आधार पर सिटी एसपी पश्चिम ने एक SIT टीम गठित कर जब आनंदपुर के रहने वाले प्रमोद के घर पर छापेमारी किया तो प्रमोद कुमार गिरफ्तार हुआ उसे जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि हथियार घर में रखा हुआ है उसकी निशानदेही पर घर में जब छानबीन किया गया तो बक्से के अंदर रखा हुआ एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस पुलिस ने बरामद किया कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रमोद कुमार राय पर एफआईआर दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है इस मामले की जानकारी देते हुए दानापुर डीएसपी 2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि कट्टा लहराने वाले प्रमोद कुमार राय को गिरफ्तार किया है इसके बारे में पुलिस को सूचना मिली थी कि कट्टा लहरा के दर्शन फैलाने का काम कर रहा है सिटी एसपी पश्चिम के निर्देश पर एसआईटी टीम गठित कर कार्रवाई की गई और प्रमोद राय को उसके घर से एक कट्ठा दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया और आगे की कार्रवाई कर रही है0
0
Report
सीतामढ़ी अस्पताल में DM का एक्शन: वेतन रोके, ANM निलंबन, साफ-सफाई की चेतावनी
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी सदर अस्पताल में बीती देर शाम DM रिची पांडे ने औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल जाना निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई खामियां सामने आईं, जिस पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। ड्यूटी से अनुपस्थित तीन महिला चिकित्सकों के वेतन पर तत्काल रोक लगाने का निर्देश दिया गया है साथ ही एक एएनएम को निलंबित करने का भी निर्देश जारी किया है। डीएम ने अस्पताल में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों को हिदायत देते हुए कहा कि व्यवस्था पर खड़े नहीं उतरने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मरीजों को हर संभव सुविधा अस्पताल में ही उपलब्ध होनी चाहिए।0
0
Report
Advertisement
शाहपुरा में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई: धारा 163 लागू
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा के शाहपुरा के खबर कस्बे में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई राजस्थान वक्फ अधीन जयपुर के आदेश पर कार्रवाई कार्रवाई के दौरान शाहपुरा रहेगा पूर्णरूप से बंद, कानून-व्यवस्था के लिए कस्बे में धारा 163 लागू आदेश के बाद एक जगब इक्कठें नहीं होगें 5 से ज्यादा लोग इस दौरान हथियार-लाउडस्पीकर बैन, बाजार पूर्ण से रहेंगे बंद खसरा 2354 की 1 बीघा 10 बिस्वा जमीन होगी कब्जा मुक्त आदेश का उल्लंघन करने पर धारा 223 के तहर दर्ज होगा केस पुराने खसरा 2354, रकबा 1 बीघा 10 बिस्वा वक्फ भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण। प्रशासन ने रामद्वारा, त्रिमूर्ति चौराहा, वेलकम चौराहे पर की बैरिकेडिंग आज कस्बे में भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा निषेध स्वेच्छा से अपने अतिक्रमण हटाते हुए दुकानदार अभी हालात बने हुए हैं सामान्य0
0
Report
दिल्ली-NCR में बादलों की छाव, 2 जुलाई को बारिश की संभावना
New Delhi, Delhi:दिल्ली में मौसम बदला कई इलाकों में बारिश. मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की थी कि 2 जुलाई को दिल्ली एनसीआर के इलाके में मौसम बदलेगा और बारिश भी देखने को मिलेगी. दिल्ली में आसमान में बादल छाए उमस भरी गर्मी से राहत मिली. सागरपुर. राजधानी दिल्ली में मौसम बदला है आसमान में काले बादल हल्की ठंडी हवा चल रही है साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के सागरपुर इलाके में सुबह के वक्त में आसमान में बादल छाए हल्की ठंडी हवा चली और बारिश देखने को मिली मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली एनसीआर के इलाके में 2 जुलाई से मौसम बदलता नजर आएगा और कई इलाकों में बारिश भी दिखेगी. सागरपुर इलाके में बारिश होने से उमस भरी गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिलती नजर आ रही है लोग खुश भी है तीन से मौसम गर्म बहुत था लोग परेशान हो गये कलर AC भी फेल होते नजर आये. शांत अगर बारिश हुई तब बड़ी राहत लोगों को मिलेगी अगर कुछ देर बाद अगर बारिश रुकी तो धरती में तपन और ज्यादा हो जाएगी और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशानी में डाल सकती है.0
0
Report
जब आपकी बहन परफेक्ट हो तो परिवार कैसे सुधरता है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
