Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Sonbhadra231219
सोनभद्र के खेतों में अजगर ने बिल्ली निगली, ग्रामीण भयभीत
ADArvind Dubey
Oct 14, 2025 09:28:07
Obra, Uttar Pradesh
सोनभद्र से इस वक्त एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने गांव वालों की रूह कंपा दी। खेत में अचानक दिखा एक विशाल अजगर और फिर जो हुआ, उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। ये घटना रेणुकूट वन प्रभाग के बघाडू वन क्षेत्र की है, जहां अजगर ने खुलेआम धान के खेत में घुसी एक जंगली बिल्ली को निगल लिया। सोनभद्र के रेणुकूट वन प्रभाग के बघाडू वन क्षेत्र के करमडाड़ उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब धान के खेत में एक विशालकाय अजगर दिखा। गांव वालों ने पहले तो सोचा कि कोई लकड़ी का ठूंठ पड़ा है… लेकिन जैसे ही अजगर ने खेत में घुसी एक जंगली बिल्ली पर हमला किया, सबके होश उड़ गए। अजगर ने देखते ही देखते बिल्ली को पूरी तरह निगल लिया। ये नज़ारा देखकर ग्रामीणों में भगदड़ मच गई, कोई मोबाइल से वीडियो बनाने लगा तो कोई दूर से चिल्लाकर लोगों को सतर्क कर रहा था। घबराए ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद रेणुकूट वन प्रभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। रेस्क्यू टीम ने जब अजगर को कंट्रोल किया तो उसके पेट में हलचल महसूस हुई। अजगर के पेट से बिल्ली को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल वन विभाग ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा है। वहीं, ग्रामीणों के बीच अब भी उस खौफनाक दृश्य की चर्चा जारी है।धान के खेत में ऐसा मंजर किसी ने सोचा भी नहीं था। वन विभाग की टीम ने समय रहते रेस्क्यू कर अजगर को सुरक्षित निकाल लिया, लेकिन ये वाकया इस बात की चेतावनी है कि जंगल के इलाकों में वन्यजीव अब लगातार मानव बस्तियों की ओर बढ़ रहे हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
APAvaj PANCHAL
Oct 14, 2025 12:33:39
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में SMS अस्पताल के सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक में रिज्यूम वॉटर वेपर थेरेपी से प्रोस्टेट का दर्द रहित इलाज सफल रहा। उत्तर भारत का पहला सरकारी संस्थान बनने के साथ, इस पद्धति से प्रोस्टेट ऑपरेशन बिना एनेस्थीसिया और बड़े ऑपरेशन के संभव हो गया है। यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. शिवम प्रियदर्शी की देखरेख में उपचार किया गया; मोहाली के डॉ. रोहित ने तकनीकी सहयोग दिया और उन्होंने 150 से अधिक ऐसे ऑपरेशन किए हैं। सरकार को इस मशीन की खरीद के लिए लगभग 90 लाख रुपये की प्रस्ता भेजी जाएगी। नवीन तकनीक से मरीज दर्द और भर्ती से मुक्त होकर उपचार पा रहे हैं, और सामान्य दिनचर्या में जल्दी लौट रहे हैं। सरकार और अस्पताल प्रशासन इस तकनीक को स्थाई रूप से शुरू करने के लिए कदम बढ़ा रहे हैं।
0
comment0
Report
JSJagmeet Singh
Oct 14, 2025 12:31:31
Fatehgarh Sahib, Punjab:ਹਲਕਾ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਐਡਵੋਕੇਟ ਲਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਏ ਵਲੋਂ ਹਲਕੇ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪਿੰਡਾਂ ਨੂੰ 86.14 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀਆਂ ਗਰਾਂਟਾਂ ਤਕਸੀਮ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਵਿਧਾਇਕ ਐਡਵੋਕੇਟ ਲਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਰਾਏ ਨੇ ਪਿੰਡਾਂ ਦੀਆਂ ਪੰਚਾਇਤਾਂ ਨੂੰ ਸੈਕਸ਼ਨ ਲੈਟਰ ਮੁਹਈਆ ਕਰਾਉਣ ਸਮੇਂ ਕੀਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਲ 2025-26 ਨੂੰ ਵਿਕਾਸ ਦੇ ਬਾਰੇ ਵਜੋਂ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਾਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਦੀ ਹਨੇਰੀ ਲਿਆਂਦੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਬਲਾਕ ਖੇੜਾ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਪਿੰਡਾਂ ਨੂੰ ਕਰੀਬ ਇਕ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀਆਂ ਗਰਾਂਟਾਂ ਮੁਹਈਆ ਕਰਵਾਈਆਂ ਜਾ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹਲਕੇ ਦੀਆਂ 95 ਫੀਸਦੀ ਸੜਕਾਂ ਦਾ ਵੀ ਨਵੀਨੀਕਰਨ ਹੋ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਇਹ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼ਹੀਦਾਂ ਦੀ ਇਸ ਪਵਿੱਤਰ ਧਰਤੀ ਤੇ ਹਰ ਸਾਲ ਪੋਹ ਦੇ ਮਹੀਨੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਜੋੜ ਮੇਲ ਲੱਗਦਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਸੰਗਤਾਂ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਦੇ ਲਈ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖਦਿਆਂ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਬਾਹਰੋਂ ਬਾਹਰ ਟਰੈਫਿਕ ਨੂੰ ਕੱਢਣ ਦੇ ਲਈ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ。
0
comment0
Report
MKMohammed Khan
Oct 14, 2025 12:30:44
Ajmer, Rajasthan:अजमेर शरीफ दरगाह से एक बार फिर स्वामी प्रेमानंद महाराज के लिए स्वस्थ होने की दुआ की गई है। आलमी मशहूर सूफी संत हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज़ रहमतुल्लाह अलैहि की बरगाह से हमेशा अमन ओ अमान का पैग़ाम दिया जाता है। जहां तमाम मज़हब को एक तस्बीह की तरह जोड़ा जाता है। ऐसे में हिन्दू संत प्रेमानंद महाराज के लिए प्रयागराज के मौलाना सुफियान इलाहाबादी ने मदीना शरीफ और अजमेर दरगाह में ख़ुद्दामें ख्वाजा ने भी उनकी सेहत्याबी की खुसूसी दुआ मांगी। ऐसे में कुछ लोगो को प्रेमानंद महाराज के लिए दुआ किया जाना पसंद नही आया। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या मस्जिद और मदीना शरीफ में सिर्फ मुसलमानों के लिए ही दुआ मांगी जा सकती है। अगर किसी हिन्दू संत के लिए दुआ मांगी तो क्या ऐसा करना गुनाह है? इस सवाल पर अजमेर शरीफ दरगाह के गद्दीनशीन सैय्यद फखर काज़मी चिश्ती का कहना है कि इंसानियत के नाते अच्छे लोगो की ज़िंदगी के लिए दुआ करना हमारा फ़र्ज़ बनता है। प्रेमानंद महाराज एक अच्छे संत है और उनके लिए हमारा एक मुस्लिम नौजवान भी अपनी किडनी डोनेट करने को तैयार है। ऐसे सूफी संत बहुत कम है और इसमें किसी को ऐतराज नही उठाना चाहिए। चिश्ती ने एक बार फिर प्रेमानंद महाराज की जल्द सेहत्याबी और लंबी उम्र की खुसूसी दुआ की है। उन्होंने कहा कि प्रेमानंद जी अच्छे इंसान है जो तमाम लोगो को और भारत को जोड़ने की बात करते है। वही जोधपुर के रहने वाले कम्मे खाजी कहते है कि हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार मे सब मज़हब ओ मिल्लत की अक़ीदत मंदो के लिए दुआ का दरवाज़ा खुला है। यहां जो भी इंसान दुआ या मन्नत करता है तो ज़रूर पूरी होती है। बीमार,मोहताज,असरात के लिए दुआ करना अच्छा अमल है。
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Oct 14, 2025 12:30:22
Ajmer, Rajasthan:अजमेर विधानसभा अजमेर सिटी एंकर - जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में पिछले साल अगस्त महीने में अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता को अजमेर की पॉक्सो कोर्ट संख्या दो ने आज बीस साल की सजा सुनाई है.. आरोपी के खिलाफ उसकी ही पत्नी ने मुकदमा दर्ज करवाया था और यह संगीत आरोप लगाए थे जिस पर भारतीय न्याय संहिता और पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की गई और कोर्ट में चालान पेश किया गया.. अदालत में अभियोजन पक्ष की ओर से इस मामले में तेरा गवाह और 23 दस्तावेज पेश किए गए साथ ही पीड़िता और आरोपी का डीएनए मिलन परीक्षण रिपोर्ट भी पेश की गई जिसके बाद आज कोर्ट ने यह फैसला सुनाया है बाइट - संजय तिवारी, विशिष्ट लोक अभियोजक
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top