राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य निर्मला सिंह ने किया सोनभद्र का दौरा
Robertsganj, Uttar Pradesh:सोनभद्र में आज राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य निर्मला सिंह ने दौरा किया और अधिकारियों के साथ विभागीय बैठक की। बाल अधिकार संरक्षण को लेकर निर्देश देते हुए उन्होंने हाल ही में दो नाबालिग लड़कियों के साथ हुए दुष्कर्म की घटनाओं को समाज को शर्मसार करने वाली बताया और सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। चोपन थाना क्षेत्र में एक बालिका की आत्महत्या और सुसाइड नोट मिलने पर पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई और पुलिस को जल्द मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
