231216
सोनभद्र में तेज बारिश में पुल टूटने से बच्चों को उफनते नाले से पार कराया, संपर्क टूटा
Robertsganj, Uttar Pradesh:सोनभद्र के रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के महरेसर गांव में अचानक तेज बारिश के कारण नाले का पानी पुल के ऊपर से बहने लगा। कंपोजिट विद्यालय महरेसर के बच्चों की छुट्टी के बाद वे तेज बहाव में फंस गए। विद्यालय के अध्यापक और गांव के लोगों ने बच्चों को उफनते नाले से पार कराने का वीडियो वायरल किया है, जिसमें अध्यापक बच्चों को गोद में उठाकर पुल पार कराते हुए नजर आ रहे हैं। पुल टूट जाने के कारण वैनी, जिह्वार सहित कई गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से टूट गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ललितपुर हत्या मामला: मुठभेड़ के बाद करन कुशवाहा गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकाबाग मोहल्ले में 28 सितंबर की रात हुई बीफार्मा के छात्र भूपेंद्र अहिरवार की हत्या के मामले में पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद एक और नामदर्ज हत्या के आरोपी करन कुशवाहा को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। फरार आरोपी करन कुशवाहा को पुलिस टीम ने देर रात चन्देरा के पास घेर लिया जहां उसके द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया जिसके बाद पुलिस द्वारा जबावी कार्यवाही में उसके पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल आरोपी को इलाज के लिये पुलिस टीम ने करन को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध तमंचा और खाली खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। भूपेंद्र अहिरवार हत्याकांड की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई थी, जिस मामले में पुलिस ने 4 नामदर्ज हत्यारोपियों सहित अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज किया गया था। जिनमें से चारों नामदर्ज आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी करन कुशवाहा ने बताया कि हत्या का मुख्य कारण दो गुटों में हुई वर्चस्व की जंग थी, जिसकी वजह से उनके बीच विवाद चल रहा था जो उस रात मारपीट के बाद अचानक खूनी जंग में बदल गई और ये हत्या हो गई थी।0
0
Report
दिल्ली के 6 मेट्रो स्टेशन आज बंद, जानिए आपकी यात्रा पर क्या पड़ेगा असर
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली में आज प्रदर्शन के चलते 6 मेट्रो स्टेशंस बंद रखें गए है। सेंट्रल दिल्ली के प्रमुख मेट्रो स्टेशन बंद है, जो जंतर मंतर के नज़दीक हैं। दिल्ली के मंडी हाउस मेट्रो स्टेशन से WT किया हैं. इन सभी मेट्रो स्टेशन के एंट्री और एग्जिट गेट बंद हैं लेकिन मेट्रो सेवा और इंटरचेंज कनेक्टिविटी जारी हैं.0
0
Report
भरतपुर के भौंडा गांव में खनन विवाद के चलते पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या
Jaipur, Rajasthan:Jaipur - भरतपुर के भौंडा गांव में खनन के झगड़े में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या का मामला फिलहाल एसएमएस अस्पताल की मोर्चेरी में रखा गया है भड़ाना का शव मेडिकल बोर्ड की देखरेख में किया जाएगा पोस्टमार्टम क्रेशर व लीज संचालन को लेकर दो साल से था विवाद 2003 से 2008 तक भाजपा सरकार में बयाना से रहे थे विधायक भड़ाना0
0
Report
Advertisement
सीएम ने धुरकोट के रिमोट टंडन के इलाज के लिए 12 लाख रुपए स्वीकृत किए
Sakti, सीएम विष्णु देव सहाय ने विशेष सहायता योजना के तहत सक्ती जिले के धुरकोट ग्राम निवासी रिमोट टंडन को 12 लख रुपए के इलाज के लिए स्वीकृति दी है। इस स्वीकृति के पश्चात रिमोन और उसके परिवार के चेहरे में खुशी देखी जा सकती है, क्योंकि जिस तरह से उनका परिवार पिछले कई वर्षों से रिमोन के इलाज के लिए पाई पाई जोड़कर इलाज कर रहा था, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय की सहायता ने बहुत बड़ी राहत दी है। रिमोट टंडन जो की ग्रोथ हार्मोन डिफेशियंसी नामक रेयर बीमारी से ग्रसित है, जिसमें उसका दिमाग और शरीर उम्र के अनुसार विकसित नहीं हुआ, जिससे उसकी हाइट कम है एवं बच्चों जैसी हरकत है, ग्रोथ हार्मोन नहीं बनने के इलाज के कारण वर्षों से उसके परिवार के लोग दर-दर भटकने को मजबूर थे, विष्णु देव सहाय के सहारा मिलने के पश्चात उनकी समस्या का अब समाधान हुआ है। विशेष सहायता योजना के तहत 12 लख रुपए की स्वीकृति दिए जाने जिससे अब उनके चेहरे पर खुशी देखी जा सकती है।0
0
Report
समस्तीपुर में बोरे से पुरानी राइफल मिलने से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच शुरू
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में सड़क किनारे बोरे में मिली पुरानी राइफल, इलाके में मची सनसनी, देखने के लिए जुटी हजारों की भीड़, पुलिस ने हथियार जब्त कर शुरू की जांच। चकमेहसी थाना क्षेत्र में परना चौक से बघला जाने वाली मुख्य सड़क पर श्रीनाथ पारन स्थित डगराहा पुल के पास एक गड्ढे में बोरे के अंदर पुरानी राइफल मिली। हथियार मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर हजारों की संख्या में लोग जुट गए। जानकारी के अनुसार, एक व्यक्ति शौच के लिए सड़क किनारे गया था। इसी दौरान उसकी नजर गड्ढे में रखे एक बोरे पर पड़ी। शक होने पर उसने बोरे को देखा तो उसके अंदर राइफल मिली। यह देखकर वह हैरान रह गया। इसके बाद उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसआई संजीव कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बोरे से राइफल बरामद कर उसे जब्त कर लिया और थाने ले गई। चकमेहसी थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। राइफल वहां किसने और किन परिस्थितियों में रखी थी, इसका पता लगाया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
रांची पुलिस त्योहार मौसम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 5000 से अधिक जवान तैनात
Ranchi, Jharkhand:नवरात्र के साथ ही पर्व-त्योहारों का मौसम शुरू हो गया है। दुर्गा पूजा से लेकर दीपावली और छठ महापर्व तक राजधानी रांची में उत्साह और रौनक देखने को मिलेगी। त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रांची पुलिस ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। संवेदनशील इलाकों पर विशेष निगरानी, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस बल की तैनाती और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने की तैयारी की गई है। त्योहारों के दौरान आम लोगों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। 14 अक्टूबर से शहर में बने पूजा पंडालों के पट खुलेंगे। शहर वासियों को कोई समस्या ना हो इसके लिए रांची पुलिस लगातार प्रयासरत है। 5000 से ज्यादा फोर्स आपकी सुरक्षा के लिए शहर भर में तैनात रहेंगे और महिलाओं के लिए भी खास सुरक्षा की जा रही है। फायर फाइटिंग सिस्टम को लेकर भी डिपार्टमेंट के साथ समीक्षा की गई है और फायर टेंडर्स तैनात किए जा रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
तेंदुए की दस्तक से अमरोहा के सहसपुर अलीनगर में दहशत, वीडियो वायरल
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के सहसपुर अलीनगर गांव में तेंदुए की दस्तक से दहशत! क्रिकेटर मोहम्मद शमी के गांव के पास दिखा, वीडियो वायरल गाँव सहसपुर अलीनगर निवासी जाहिद (32) अपने खेतों की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर अचानक तेंदुए पर पड़ गई। तेंदुए को देखकर वह सतर्क हो गए। घटना की जानकारी सामने आने के बाद आसपास के गांवों में भी डर का माहौल है। ग्रामीणों को आशंका है कि तेंदुआ आसपास के खेतों और झाड़ियों में छिपा हो सकता है। लोगों ने खेतों की ओर जाने और सड़क से गुजरने के दौरान सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी तेंदुआ दिखाई देने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। उन्होंने वन विभाग से जल्द कार्रवाई करने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।0
0
Report
नवरात्र में कल्याण के दुर्गाडी किले पर भक्तों की भीड़, मंदिर जगमग
Kalyan, Maharashtra:कल्याणच्या ऐतिहासिक दुर्गाडी किल्ल्यावर नवरात्र निमित्त भाविकांची गर्दी नऊ दिवसात लाख भावीक घेतात दर्शन नवरात्र उत्सवाला सुरुवात झालेली असताना कल्याणच्या ऐतिहासिक दुर्गाडी किल्ल्यावर भाविकांची मोठी गर्दी झालीय. इथल्या दुर्गा देवीचं दर्शन घेण्यासाठी नऊ दिवसांमध्ये लाखांपेक्षा जास्त भावीक राज्याच्या कानाकोपऱ्यातून येतात. यां नऊ दिवसात दुर्गाडी किल्ल्यावर विविध धार्मिक कार्यक्रमांचा आयोजन केले जातं. शिवाय छत्रपती शिवाजी महाराजांनी याच दुर्गाडी किल्ल्याच्या शेजारी आरमाराची स्थापना केली होती. त्यामुळे या दुर्गाडी किल्ल्याला नवरात्र उत्सवात ऐतिहासिक महत्त्व आहे. नवरात्र उत्सवानिमित्त किल्ल्यावर आकर्षक विद्युत रोषणाई केली जाते, त्याचबरोबर दुर्गा मातेचे मंदिर आणि विविध फुलांनी मंदिर सजवण्यात आली आहे0
0
Report
नवरात्रि में माता चंद्रहासिनी मंदिर में भक्तों की भीड़,, मनोकामना सिद्धि के लिए प्रसिद्ध है मंदिर,,
Upani, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चंद्रपुर में स्थापित प्रसिद्ध चंद्रहासिनी मंदिर में नवरात्र को लेकर काफी उत्साह है,,भक्त माता चंद्रहासिनी के दर में अपने मन्नत लेकर पहुंच रहें है,,माता चंद्रहासिनी को संतान दायिनी के रूप में पूजा जाता है,जिसके लिए लोग अपने फरियाद लेकर पहुंचते हैं,, प्रसिद्ध नदी महानदी एवं मांड नदी के संगम तट के पर्वत पर चान्हसिनी माता मंदिर स्थापित है,, माता चंद्रहासिनी मंदिर स्थापना को लेकर भी मान्यता है कि देवी पार्वती जब सती हुई थी,,भगवान शिव ने जब उनका शरीर लेकर विश्व में भ्रमण किया था उनका उपांग चंद्रपुर में गिरा था,,जिसके बाद यहां के राजा को स्वप्न दिया कि यहां मंदिर बनाकर उनकी प्रतिमा स्थापित किया जाए,, माता चंद्रहासिनी के वराह रूप एवं चंद्रा आकार के कारण उनका नाम चंद्रहासिनी पड़ा,, यहां छत्तीशगढ़ के अलावा,उड़ीसा,महाराष्ट्र,मध्यप्रदेश एवं विदेश से भी लोग दर्शन एवं ज्योत जलाने के लिए आते हैं,,,0
0
Report
Advertisement
नवरात्र में फल-फूल के दामों में उछाल, व्रत रखने वालों की जेब पर बढ़ा बोझ
Bharthana, Uttar Pradesh:भरथना संवाददाता- गौरव गुप्ता ☎️ 7060278594 शारदीय नवरात्र की शुरुआत होते ही बाजारों में फल और फूलों की मांग बढ़ गई है। मांग बढ़ने के साथ ही इनके दामों में भी उछाल देखने को मिल रहा है। सेब से लेकर केला और पपीता तक महंगा हो गया है, वहीं पूजा में इस्तेमाल होने वाला गेंदा 250 रुपये और गुलाब 450 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। बढ़ती कीमतों का असर व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के बजट पर पड़ रहा है। देखिए भरथना से यह खास रिपोर्ट। इटावा जनपद के भरथना में शारदीय नवरात्र के पहले दिन फल और फूलों के बाजार में तेजी देखने को मिली। नवरात्र में बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखते हैं और पूजा-अर्चना के लिए फलों की खरीदारी करते हैं। वहीं, माता रानी के श्रृंगार और मंदिरों की सजावट के लिए फूलों की मांग भी बढ़ जाती है। इसी के चलते बाजार में कई फलों और फूलों की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फलों के बढ़े दाम फल विक्रेता अविद भाई के मुताबिक, एक सप्ताह पहले की तुलना में सेब 100 से बढ़कर 140 रुपये, अनार 160 से बढ़कर 180 रुपये, मौसमी 60 से बढ़कर 80 रुपये और केला 30 से बढ़कर 50 रुपये प्रति दर्जन बिक रहा है। वहीं, माल्टा 180 से बढ़कर 220 रुपये, पपीता 50 से बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो और नारियल 50 से बढ़कर 70 रुपये प्रति नग हो गया है। फूलों की कीमतों में भारी उछाल वहीं, नवरात्र के दौरान फूलों की मांग बढ़ने से इनके दामों में भी बड़ा उछाल आया है। फूल विक्रेता राजेश कुमार के अनुसार, गेंदा पहले 180 रुपये प्रति किलो बिक रहा था, जो अब बढ़कर 250 रुपये हो गया है। वहीं, गुलाब की कीमत 200 रुपये से बढ़कर 450 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है। ऐसे में पूजा-पाठ और माता रानी के श्रृंगार के लिए फूल खरीदने वाले श्रद्धालुओं को भी अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं नवरात्र के पहले ही दिन फल और फूलों की कीमतों में आई तेजी ने आम ग्राहकों की चिंता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में मांग बढ़ने के साथ कीमतों में और कितना बदलाव देखने को मिलता है। भरथना संवाददाता- गौरव गुप्ता ।0
0
Report
कांशीराम कॉलोनी के शौचालय में फंदे पर लटका मिला मजदूर का शव
Bharthana, Uttar Pradesh:पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला था युवक, चार मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया भरथना संवाददाता गौरव गुप्ता ☎️ 7060278594इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के नगला गुदे स्थित कांशीराम कॉलोनी में एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में शौचालय के अंदर फंदे पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई, लेकिन परिजनों ने कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजेश कुमार बंजारा पुत्र दयाराम बंजारा निवासी माखनपुर, थाना बसरेहर, जनपद इटावा के रूप में हुई है। राजेश पिछले करीब डेढ़ महीने से पत्नी खुशबू और अपने चार बच्चों के साथ कांशीराम कॉलोनी में रह रहा था। परिवार के भरण-पोषण के लिए वह फेरी लगाकर मजदूरी करता था। उसके परिवार में एक बेटी और तीन बेटे हैं। मृतक की पत्नी खुशबू के मुताबिक, शनिवार देर शाम पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद राजेश घर से बाहर चला गया। कुछ समय बाद वापस लौटकर वह शौचालय में चला गया। काफी देर तक बाहर नहीं निकलने पर घटना की जानकारी हुई। उस समय बच्चे सो रहे थे। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। परिजनों द्वारा कार्रवाई से इनकार किए जाने के बाद शव को पैतृक गांव माखनपुर, बसरेहर ले जाया गया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। संवाददाता गौरव गुप्ता, भरथना।0
0
Report
महुवा मार्केटिंग यार्ड में मूंगफली आय रोक, किसान चिंतित; नई आय कब?
Mahova, Uttar Pradesh:ભાવનગર મહુવા મહુવા માર્કેટિંગ યાર્ડ માં મગફળી આવક રોકવામાં આવી. મહુવા માર્કેટિંગ યાર્ડ માં મગફળી ની 26300 ગુણી ની એટલે 52 હજાર મણ કરતા વધારે આવક થી છલકાઈ ચૂક્યું. જગ્યાના ભાવને લઈને આવક રોકવામાં આવી. યાર્ડના સેક્રેટરી વિશાલ પાચાણી દ્વારા સૂચના આપવામાં આવી. મહુવા માર્કેટિંગ યાર્ડમાં મગફળી વેચાણ માટે લાવતા ખેડૂતભાઈઓને કમિશન એજન્ટ ભાઈઓને જણાવવાનું કે મગફળીની આવક વધુ હોય इसलिए આજે સોમવાર ને સવારે 9:30 કલાકથી આવક રોકવામાં આવી. નવી આવક 13/10/2026 મંગળવાર ને સાંજે 6:00 કલાકે કરવામાં આવશે. જેની નોંધ લેવી... ખેડૂત ભાઈઓને નમ્ર નિવેદન. મગફળી લાવો ત્યારે વરસાદી માહોલ હોવાથી ફરજિયાત પથારવાનું તથા પાથરવાનુ પ્લાસ્ટિક સાથે લાવવા માટે યાર્ડ ના સેક્રેટરી વિશાલ પાચાણી દ્વારા સૂચના આપી આવી.0
0
Report
Advertisement
नवसारी नगरपालिका में हड़ताल, वेतन न बढ़ने से शहर सेवाओं पर असर
Navsari, Gujarat:નવસારી મહાનગરપાલિકામાં તમામ વિભાગોના કર્મચારીઓની હડતાલ કોન્ટ્રાક્ટ આધારિત કર્મચારીઓનો પગાર ન થવા સાથે પગાર વધારાની માંગ સહીતના પ્રશ્નોને લઇને NMC કર્મચારીઓ હડતાલ પર વોટર વર્કસ, માઈન્ઔર, સેનેટરી, દબાણ, ફાયર સહિતના તમામ વિભાગોના કર્મચારીઓ હડતાલ પર ઉતર્યા ગણાય છે તહેવારોમાં પગાર ન થવાથી કર્મચારીઓમાં રોષ મહાનગરપાલિકા બન્યા બાદ કર્મચારીઓના પગાર તેમજ ભથ્થામાં વધારો ન થવાની વાતે પણ કર્મચારીઓમાં કચવાટ મહાનગરપાલિકામાં મહત્વના વિભાગોમાં કર્મચારીઓ હડતાલ પર ઉતરતા અનેક કામો ખોરંભે વોટર વર્ક્સ વિભાગના અંદાજે 70 કર્મચારીઓ હડતાલ પર ઉતરતા શહેરમાં પાણી બંધ શહેરમાં 300 થી વધુ સફાઈકર્મીઓ પણ હડતાલ પર ઉતરતા સફાઈ મુદ્દે પણ મોટો પ્રશ્નાર્થ કર્મચારીઓની વારંવારની રજૂઆતો બાદ પણ મહાપાલિકા તેમજ ધારાસભ્યે પણ વાત કેમે ન લેતા હડતાલનું શાસ્ત્ર ઉગામ્યુ લોક પ્રતિનિધિઓ અને અધિકારીઓની આળસને કારણે કર્મચારીઓ હડતાલ પર આ શહેરીજનો મુશ્કેલીમાં0
0
Report
गोड्डा ट्रक मालिकों का आंदोलन: बड़ी कंपनियों पर शोषण के गंभीर आरोप
Godda, Jharkhand:गोड्डा जिले के दर्जनों ट्रक मालिकों की मां योगिनी स्थान के पास अहम बैठक हुई जिसमें कंपनियों पर शोषण का उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। ट्रक मालिक सुभाष यादव, राघवेंद्र सिंह आदि ने बताया कि जिले में अदानी और EASTERN COAL FIELDS जैसी बहुत बड़ी कंपनियां हैं जिनमें रोजाना हजारों ट्रकों और टिपरों से कोयला, राख, मिट्टी, पत्थर और अन्य खनिजों की ढुलाई होती है। लेकिन ये कंपनियां गोड्डा जिले की गाड़ियों को न लेकर बाहर की गाड़ियाँ को काम देती हैं। अगर गोड्डा के गाड़ियों को काम किसी तरह मिल भी जाता है तो कम रेट, बिचौलिए और स्थानीय प्रशासन उन्हें इतना परेशान करता है कि घाटा लग जाता है। इन्हीं सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए आगामी 25 अक्टूबर को बैठक कर एक बड़े आंदोलन की रूप रेखा तय की जाएगी। बताते चलें कि गोड्डा में अडानी पावर प्लांट, EASTERN COAL FIELDS जैसी बड़ी कमानियों हैं जिनके विभिन्न सहायक इकाइयों में भी हजारों गाड़ियों का रोजाना परिचालन किया जाता है। लेकिन गोड्डा के करीब पांच सौ से ज्यादा गाड़ियों को काम के अभाव में बैठना पड़ता है।0
0
Report
इडिया गठबंधन की मांग: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के लिए ज्ञापन और प्रदर्शन
Ranchi, Jharkhand:इडिया गठबंधन एसआईआर प्रक्रिया और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार आंदोलित है ,इसको लेकर पहले राष्ट्रपति को ज्ञापन और अब सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को पूरे मामले को लेकर ज्ञापन सौंपने का ऐलान किया है साथ ही सुप्रीम कोर्ट के chief न्यायाधीश से इस्तीफे की मांग किया है। वहीं इस मामले की गूंज आरोप प्रत्यारोप के तौर पर सुनाई दे रहा है। कांग्रेस बीजेपी और सभी विपक्षी दल मिलकर देश को अस्थिर करना चाहते हैं। एक तरफ जहां पूरी दुनिया में हमारे देश का नाम हो रहा है वहीं दूसरी तरफ विदेशियों के साथ मिलकर विपक्ष देश को बदनाम कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट मार्च करना एक ड्रामा है जो बेहद गलत है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि जब झारखंड और कर्नाटक में जीत होती है तो चुनाव आयोग गलत नहीं लगता लेकिन जब हारते हैं तो चुनाव आयोग का दोष होता है। बाइट...... मामले पर मंत्री शिल्पी नेहा ने कहा कि आज देश की जो स्थिति है जिस तरीके से के इलेक्शन कमिश्नर आफ इंडिया ने जो चीज की है आज जनता सवालों के जवाब मांग रही है। पक्ष इलेक्शन कमीशन को देना चाहिए भारतीय जनता पार्टी जवाब दे रही है। हम अगर चुप रहे तो इतिहास हमसे सवाल करेगा इसीलिए लोकतांत्रिक नींव के सवाल पर हम आज प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि देश में इमरजेंसी से ज्यादा स्थिति बदल हो गई है। वह मंजर दिख रहा है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा سکتی। एक तानाशाह लोकतंत्र को समाप्त करने का षड्यंत्र रच रहा है इसके खिलाफ हर नागरिक का कर्तव्य बनता है की स्वतंत्रता और संविधान पर विश्वास रखने वाले को संघर्ष करना चाहिए। लोकतंत्र पर विश्वास करने वाले लोग आज सड़क पर हैं। देश की आजादी में संघर्ष करने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र को बचाने के लिए पीछे नहीं हटेंगे। झारखंड मुक्ति मोर्चा भी इलेक्शन कमीशन और भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है। विनोद पांडे ने कहा कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन से किसी को आपत्ति नहीं है लेकिन इसके नाम पर जो वोट काटे गए उसका विरोध तो होगा। और यह विरोध सिर्फ राजनीतिक दल ही नहीं आम आदमी भी कर रहा है। सवाल चुनाव आयोग से हैं और जवाब भारतीय जनता पार्टी दे रही है यह स्पष्ट करता है की दाल में बहुत कुछ काला है।0
0
Report
Advertisement
