Back
सीएम योगी सोनभद्र में आगमन: 15 नवंबर जनजातीय गौरव दिवस की तैयारी तेज
ADArvind Dubey
Oct 23, 2025 08:16:44
Obra, Uttar Pradesh
सोनभद्र जनपद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर जिले में तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासनिक मशीनरी से लेकर जनप्रतिनिधि तक कार्यक्रम को लेकर सक्रिय हो गए हैं। 15 नवंबर को होने वाले जनजातीय गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर ओबरा विधानसभा क्षेत्र के चोपन में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।
दरअसल, समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय गौड़ के साथ जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह और भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक मिश्रा ने चोपन रेलवे खेल मैदान और रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। यह वही स्थान है जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संभावित कार्यक्रम प्रस्तावित है।
निरीक्षण के दौरान मंत्री संजीव गौड़ ने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सोनभद्र आगमन हम सबके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा जनजातीय समाज के गौरव और प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक होगा।
इस दौरान डीएम बद्रीनाथ सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को योजनाबद्ध और सकुशल ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय से पूरी की जाएं। हेलीपैड, पार्किंग, मंच और सभा स्थल से जुड़ी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की गई। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस, नगर पंचायत, बिजली विभाग और स्वास्थ्य विभाग सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अगर मुख्यमंत्री का यह दौरा तय होता है, तो यह पहला मौका होगा जब सीएम योगी आदित्यनाथ सोनभद्र के चोपन में सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
D1Deepak 1
FollowOct 23, 2025 12:20:500
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowOct 23, 2025 12:20:370
Report
RKRaj Kishore
FollowOct 23, 2025 12:20:240
Report
RZRajnish zee
FollowOct 23, 2025 12:20:090
Report
ADAnkush Dhobal
FollowOct 23, 2025 12:19:582
Report
HGHarish Gupta
FollowOct 23, 2025 12:19:420
Report
RTRAJ TAKIYA
FollowOct 23, 2025 12:19:270
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowOct 23, 2025 12:19:200
Report
DSDeepesh shah
FollowOct 23, 2025 12:19:080
Report
DGDeepak Goyal
FollowOct 23, 2025 12:18:490
Report
0
Report
DBDURGESH BISEN
FollowOct 23, 2025 12:18:300
Report
RSRahul shukla
FollowOct 23, 2025 12:18:070
Report
MKMANISH KUMAR
FollowOct 23, 2025 12:17:530
Report
NMNilesh Mahajan
FollowOct 23, 2025 12:17:380
Report