Back
सोनभद्र के असनहर में कुएं से शव, इलाके में हड़कंप; पोस्टमार्टम से खुलेंगे सच
ADArvind Dubey
Dec 09, 2025 16:04:48
Obra, Uttar Pradesh
सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में डूबकर मौत हो गई। असनहर गांव में मिली इस खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 30 वर्षीय प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र के असनहर गाँव में सनसनीखेज मामला गांव के एक कुएं में युवक का शव दिखाई दिया, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की पहचान कारीडाड़ चपकी निवासी 30 वर्षीय प्रमोद कुमार, पुत्र बासदेव के रूप में हुई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई यह अब भी सवाल बना हुआ है। परिजनों का कहना है कि प्रमोद अचानक गायब हो गया था। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर में मातम पसरा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के हर पहलू की जांच शुरू कर दी है। क्या यह हादसा है या किसी तरह की साज़िश इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो पाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
निर्माणाधीन मकान में सो रहे युवक का कटा मिला पैर का पंजा, दो अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज प
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report