231205
सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र में व्यक्ति विवाद के चलते महिला से की मारपीट
Chopan, Uttar Pradesh:सोनभद्र में चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति ने आटो में बैठने का विवाद लेकर एक महिला से मारपीट की। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर, चारू द्विवेदी ने कहा कि अभियुक्ति की तलाश की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खंडवा में बारिश के बीच चार युवक नदी के टापू में फंसे, रेस्क्यू जारी
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में लगातार हो रही बारिश की वजह से चार युवक हांडी कुंडी पिकनिक स्पॉट पर फस गए। यह चारों शाम के वक्त पिकनिक मनाने वहां पहुंचे थे। अचानक हुई तेज बारिश की वजह से नदी में पानी बढ़ गया जिसके कारण वह टापू पर फंस गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम के लोग मौके पर पहुंचे। रात होने की वजह से उनका रेस्क्यू करने में अड़चन आ रही है। SDRF की टीम ने ड्रोन की मदद से खाना पानी , रस्से और लाइफ जैकेट उन तक पहुंचा दिए हैं। चारों युवक फिलहाल सुरक्षित है। नदी में पानी कम होने का इंतजार किया जा रहा है। खंडवा से लगभग 20 किलोमीटर दूर हांडी कुंडी एक पिकनिक स्पॉट है। यहां छोटी आबना और सुक्ता नदी आकर मिलती है। आसपास के लोग बारिश के सुहाने मौसम में यहां पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। खंडवा के एक मेडिकल व्यवसायी होज़ेफा और उनके तीन कर्मचारी हामिद मुस्तफा, मयंक और बबलू भी शाम के वक्त यहां पिकनिक मनाने पहुंचे थे। शाम हुई तेज बारिश की वजह से अचानक नदी में पानी बढ़ गया जिसके कारण वह किनारे पर वापस नहीं लौट सके। सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग, परिजन, विधायक प्रतिनिधि,कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक,जिला प्रशासन के अधिकारी और रेस्क्यू टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे। नदी के किनारे से लगभग 100 मीटर दूरी पर फंसे इन युवकों से मोबाइल के जरिए बातचीत की जा रही है। जिला प्रशासन ने ड्रोन की मदद से खाना, लाइव जैकेट और रस्से उन तक पहुंचा दिए हैं ताकि वह ज्यादा बारिश पानी होने की वजह से अपने आप को सुरक्षित रख सके। रात का अंधेरा होने की वजह से भी रिस्क में दिक्कत आ रही है। नदी में पानी कम होने का इंतजार किया जा रहा है। चारों युवक फिलहाल सकुशल है और किनारे पर मौजूद एसडीआरएफ टीम के साथ मोबाइल के जरिए संपर्क में है। मौके पर पहुंचे खंडवा जिले के प्रभारी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक भी चारों युवकों के सुरक्षित रेस्क्यू करने के प्रयास कर रहे हैं। उज्जैन से एनडीआरफ की टीम को बुलाया गया है। साथ ही भारत सरकार की रेस्क्यू टीम से भी संपर्क किया गया है। जरूरत पड़ी तो हेलीकॉप्टर की मदद भी ली जा सकती है। बाइट, नागार्जुन बी गौड़ा प्रभारी कलेक्टर खंडवा बाइट, अगम जैन sp खंडवा0
0
Report
बहराइच में लंगूर के हमले से ग्रामीण घायल, वीडियो वायरल; कई लोग घायल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में लंगूर के हमले से ग्रामीण घायल, हमले का Live वीडियो हो रहा वायरल, ख़बर बहराइच से है, जहां रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसाही मे लंगूरी बंदर के हमले में कई ग्रामीण हो गये। बंदर के हमले से हुए घायलों को सीएचसी लाया गया और कई लोगो का प्राथमिक उपचार कर एक किशोर को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार रिसिया क्षेत्र के ग्राम भैंसाही निवासी अमित वर्मा (38) किसी कार्य के लिये घर से निकले, जब वे मुख्य मार्ग के किनारे गुजर रहे थे तभी बाग से निकले लंगूर ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान उनके शोर मचाने पर लोग दौडे़ तभी बंदर ने अमित प्रजापति, कुंवारे (65) , भुजई, आशीष, प्रभु नाथ, भोला आदि पर भी झपट पड़ा औऱ सभी को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने जब लंगूर को दौड़ाया तो वह एक ईंट भट्टे की ओर भाग गया और वहां पर भट्टे के मुनीम मयाराम पर भी हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान रिसिया-कटिलिया मार्ग से गुजर रही कई बाइक व साइकिल सवारों पर भी हमला कर घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है,0
0
Report
भोजशाला नमाज विवाद: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने सुरक्षा चाकचौबंद इंतजाम किए
Dhar, Madhya Pradesh:एंकर: धार की ऐतिहासिक भोजशाला से जुड़े नमाज विवाद में सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश के बाद जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कोर्ट ने मुस्लिम समाज को भोजशाला परिसर के पीछे वाले हिस्से में स्थित सर्वे नंबर 611 एवं 612 पर शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक जुम्मे की नमाज अदा करने की अनुमति देने के निर्देश दिए हैं। आदेश के बाद देर शाम कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, एसपी सचिन शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और नमाजियों के आने-जाने के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक इंतजामों का जायजा लिया। गौरतलब है کہ इससे पहले जिला प्रशासन ने 40 पीर दरगाह के पास वैकल्पिक स्थान तय किया था, जिस पर मुस्लिम समाज ने यह कहते हुए आपत्ति दर्ज कराई थी कि वह भोजशाला से काफी दूर है। इसके बाद एक अन्य स्थान का प्रस्ताव भी रखा गया, लेकिन मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचने पर गुरुवार को अदालत ने भोजशाला के निकट स्थित सर्वे नंबर 611 एवं 612 पर व्यवस्था करने का आदेश दिया। त्रुटि के चलते सर्वे 596 बताया गया था जों अब 611.6112 हो गया। कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाएगा और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। देर रात जिला प्रशासन और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के बीच बैठक भी हुई। वहीं, बैठक के बाद मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं मुस्लिम समाज के सदर अब्दुल समद ने बताया कि प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन को लेकर चर्चा की है। उन्होंने कहा कि सुबह प्रशासन मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों को मौके पर ले जाकर व्यवस्थाओं से अवगत कराएगा। हालांकि उनका कहना है कि प्रस्तावित स्थान पर बारिश के कारण मिट्टी और कीचड़ है, इसलिए फिलहाल वह नमाज अदा करने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं है। अंतिम निर्णय मौके की स्थिति देखने के बाद लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज नमाज अदा करने के लिए तैयार है, अब यह प्रशासन की व्यवस्था पर निर्भर करेगा कि नमाज किस प्रकार संपन्न होगी।0
0
Report
Advertisement
कुपवाड़ा के विधायक-बीजेपी नेता के बीच बिजली बिल बकाये को लेकर तकरार वायरल वीडियो
Srinagar, Uttarakhand:कुपवाड़ा/लांगेटे इलाके के विधायक शेख खुर्शीद और बीजेपी नेता जावेद कुरैशी के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं। दरअसल शेख खुर्शीद ने बिजली विभाग पर आरोप लगाए। इंजीनियर राशिद के अनुसार शेख खुर्शीद, जो क्षेत्रीय विधायक हैं, ने अपने इलाके के एक बिजली कनेक्शन के घर बिजली काटे जाने पर नाराजगी जतायी। उस व्यक्ति का बिजली बिल बकाया था जिसके बाद उसका कनेक्शन विभाग ने काट दिया। खुर्शीद अहमद ने बिजली विभाग पर आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता जावेद कुरैशी के घर का बिजली बिल बकाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगभग 5 लाख रुपये बिजली बिल बकाया है। इलाके के विधायक ने कहा कि बीजेपी का यह कार्यकर्ता सरकारी जमीन पर कब्जा कर बैठा है और लाखों बिजली बिल होने के बावजूद उसे वसूला नहीं जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी नेता जावेद कुरैशी ने अपनी सफाई दी और कहा कि इलाके के विधायक उन पर सवाल उठा रहे हैं। जावेद ने कहा कि उनसे कोई बिजली बिल बकाया नहीं है। उन्होंने कहा कि यह झूठा आरोप विधायक के द्वारा लगाया जा रहा है। लोगों से कहा कि वे खुद बिजली विभाग से जानकारी ले सकते हैं कि इस मामले में कितनी सचाई है। दोनों के बीच की इस अनबन ने आम जनता का ध्यान भी उनकी ओर खींचा।0
0
Report
जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, एक्सप्रेसवे पर खड़े डंपर में पीछे से जा घुसी बेकाबू पिकअप, हादसे में पिकअप सवार दो सगे भाइयों की हुई दर्दनाक मौत, मृतकों की पहचान 40 बर्षीय शहीद और 25 बर्षीय नासिर के रूप में हुई, हादसे में पिकअप चालक भी गंभीर रूप से हुआ घायल, कोंच से इटावा के परशुपुरा बाजार भैंस खरीदने जा रहे थे दोनों म्रतक भाई, ओवरटेक करने के प्रयास में डंपर से टकराई तेज रफ्तार पिकअप, दोनों मृतक सगे भाई कोंच कस्बे के मोहल्ला आराजीलाइन के है निवासी, जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का हादसा।0
0
Report
जालौन में किसानों की समस्या पर शिवसेना का प्रदर्शन,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में किसानों की समस्या पर शिवसेना का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन, मूंग खरीद केंद्र खोले जाने की उठाई गई मांग, खरीद केंद्र न होने से किसानों को हो रही भारी परेशानी, सिटी मजिस्ट्रेट को डीएम के नाम सौंपा गया ज्ञापन, जालौन के उरई स्तिथ कलेक्ट्रेट परिसर का मामला। बाइट:- सत्यम सक्सेना--शिवसेना कार्यकर्ता0
0
Report
Advertisement
झांसी में शराब के नशे में चौकी प्रभारी का वीडियो वायरल, निलंबन और जांच
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र की नैनागढ़ चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर हरिकृष्ण शराब के नशे में धुत होकर ऑटो में बेसुध मिले। वीडियो वायरल होते ही एसएसपी ने उन्हें तत्काल सस्पेंड कर दिया है और मामले की जांच सीओ सदर को सौंपी है। वी/ओ.1- दरअसल यह वीडियो प्रेमनगर क्षेत्र का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में नैनागढ़ चौकी प्रभारी हरिकृष्ण ऑटो में बैठे नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वे शराब के नशे में इतने धुत थे कि उन्हें यह भी होश नहीं था कि वे कहां हैं। लोगों ने जब उनसे पूछताछ की तो वे जवाब नहीं दे पाए। वीडियो में उनके पैर में चोट के निशान भी दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने चौकी प्रभारी हरिकृष्ण को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और इस पूरे प्रकरण की जांच सीओ सदर को सौंप दी है।0
0
Report
राजस्थान विधानसभा मानसून सत्र 20 अगस्त से, यूसीसी विधेयक पर तीखी बहस की आशंका
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। राजस्थान विधानसभा का मानसून सत्र 20 अगस्त से शुरू होगा। राज्यपाल की मंजूरी मिलने के बाद विधानसभा सचिवालय ने सत्र बुलाने की अधिसूचना जारी कर दी है। सत्र के दौरान समान नागरिक संहिता यानी यूसीसी से संबंधित प्रस्तावित विधेयक सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस होने के आसार हैं। मानसून सत्र कितने दिन चलेगा और किस दिन कौन-सा विधायी एवं गैर-विधायी काम होगा, इसका अंतिम निर्णय विधानसभा की कार्य सलाहकार समिति यानी बीएसी की बैठक में किया जाएगा। यह बैठक सत्र शुरू होने से पहले अथवा 20 अगस्त को बुलाई जा सकती है।0
0
Report
जालौन में तेज रफ्तार ओला स्कूटर चालक ने युवक को मारी टक्कर,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में तेज रफ्तार ओला स्कूटर चालक ने युवक को मारी टक्कर, ओला स्कूटर की टक्कर से सड़क पार कर रहा युवक हुआ घायल, टक्कर मारने की लाइव वारदात सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, पीड़ित युवक ने मामले में CCTV फुटेज के साथ पुलिस से की शिकायत, जालौन कोतवाली क्षेत्र के कोतवाली रोड की घटना।0
0
Report
Advertisement
कटघोरा-डोंगरगढ़ रेलवे लाइन को मंज़ूरी, केंद्र-राज्य मिलकर बनाएंगे
Noida, Uttar Pradesh:DELHI TOKHAN SAHU ON THE APPROVAL OF THE KATGHORA– DONGARGARH RAILWAY LINE PROJECT FOR CHHATTISGARH\nदिल्ली - भाजपा सांसद तोखन साहू कहते हैं, "राज्य को एक बड़ा तोहफा देने का फ़ैसला किया गया है। हम प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हैं। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमने रेल मंत्री के साथ बैठक की। कटघोरा-डोंगरगढ़ रेलवे लाइन की लगभग एक सदी पुरानी मांग पर सार्थक चर्चा हुई। अब इसकी मंज़ूरी के लिए सहमति बन गई है। केंद्र सरकार अब अपना इक्विटी योगदान बढ़ाएगी और राज्य सरकार के साथ मिलकर इस प्रोजेक्ट को पूरा करेगी..."0
0
Report
भिवाड़ी पुलिस के कब्जे से चोरी के आरोपी फरार, खेत से पकड़ तक
Noida, Uttar Pradesh:खबर TV KHABER जिला KHERTHAL_TIJARA विधानसभा तिजारा- रिपोर्टर - कुलदीप मावर लोकेशन-भिवाड़ी(खैरथल) Twitter:kuldeepmaw75614 Bhiwadipolice बिग ब्रेकिंग भिवाड़ी भिवाड़ी से पुलिस कस्टडी से चोरी का आरोपी फरार, फेज थर्ड थाना पुलिस भिवाड़ी कोर्ट में कई थी आरोपी के पेश करने, पुलिस को चकमा देकर आरोपी हुआ फरार, आरोपी के फरार होने से पुलिस महकमे में मची अफरातफरी, पुलिस ने कई किलोमीटर पीछा कर पकड़ा आरोपी, करीब 15 किलोमीटर दूर बाजरे के खेत से पकड़ा आरोपी, आरोपी के पकड़े जाने के बाद पुलिस ने ली राहत, बंद फेक्ट्री में चोरी के मामले में था आरोपी नामजद0
0
Report
दिल्ली में विष्णु देव साय का तोखन साहू के आवास से रवाना—राजनीतिक गतिविधि पर नजर
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: CHHATTISGARH CM VISHNU DEO SAI LEAVES TOKHAN SAHU'S RESIDENCE IN DELHI दिल्ली - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के आवास से रवाना हुए।0
0
Report
Advertisement
मोहन यादव और अर्जुनराम मेघवाल की अहम मुलाकात, राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल से मिले MP के मुख्यमंत्री दिल्ली स्थित आवास पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की शिष्टाचार भेंट न्यायिक अवसंरचना विकास और समसामयिक सामाजिक-राजनीतिक विषयों पर हुआ विस्तृत संवाद लगातार दूसरे दिन मुख्यमंत्री से केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की अहम मुलाकात कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हुई थी विशेष भेंट, आज डॉ. मोहन यादव से मुलाकात राष्ट्रीय स्तर के मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच हुई सार्थक चर्चा0
0
Report
फिरोजाबाद के पेट्रोल पंप पर ग्राहकों-स्टाफ के बीच मारपीट, वीडियो वायरल
Firozabad, Uttar Pradesh:पैट्रोल पम्प पर मारपीट यूपी के फिरोजाबाद में शहर के स्टेशन रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद की मुख्य वजह पेट्रोल के पैसों का ऑनलाइन पेमेंट बताया जा रहा है। मामूली कहासुनी से शुरू हुई बात देखते ही देखते गाली-गलौज और हाथापाई में बदल गई। मारपीट की इस पूरी वारदात का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है।0
0
Report
संसद ने परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाने वाला विधेयक पास किया
Noida, Uttar Pradesh:संसद ने एक बिल पास किया है जो हमारे एग्जामिनेशन सिस्टम को और मज़बूत बनाता है!0
0
Report
Advertisement
