गोंदलामऊ में जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़क से ग्रामीणों को परेशानी
Dahelara, Uttar Pradesh:विकासखंड गोंदलामऊ के ग्राम पंचायत दहेलरा में जल जीवन मिशन के तहत मुख्य मार्ग को बीच से खोद दिया गया है जिससे राहगीरों और स्कूली बच्चों को निकलने में काफी परेशानी हो रही है। यह मुख्य मार्ग पहला आश्रम को सीधे विश्व प्रसिद्ध नीमसार से जोड़ता है जहां प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। मुख्य मार्ग को बीच से तोड़ने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने इस मार्ग को तुरंत सही करने की मांग की है ताकि यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'अर्नब' चक्रवात से फसल बर्बादी पर सीएम विष्णु देव साय का बड़ा ऐलान, प्रभावित किसानों को मिलेगा मुआवजा
Raipur, Chhattisgarh:कमल किशोर शर्मा/दुर्ग: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से हुई भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण धान समेत कई फसलें बुरी तरह बर्बाद हो गई हैं। संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए मुआवजे की घोषणा की है। सीएम ने सभी जिला कलेक्टरों को प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल गिरदावरी व क्षति का सर्वेक्षण कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि संकटग्रस्त अन्नदाताओं को बिना किसी देरी के राहत राशि प्रदान की जाएगी।
