261141
उरदौली प्रधान गीता वर्मा को मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार
Urdauli, Uttar Pradesh:उरदौली ग्राम पंचायत की प्रधान गीता वर्मा को आज दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत अवार्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह सहित अन्य मंत्रीगण समारोह में मौजूद थे। इस उपलब्धि पर उनके गांव के लोग बेहद खुश हैं और गीता वर्मा पर गर्व कर रहे हैं। यह पुरस्कार उनके ग्राम विकास में असाधारण योगदान का सम्मान है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चिड़ियाघर में समुद्री ओटर का सबसे प्यारा पल, लोग मंत्रमुग्ध
Noida, Uttar Pradesh:Cutest sea otter encounter at the zoo0
0
Report
आजमनगर मंदिर में प्रेमी युगल की रजामंदी से शादी, बना शहर में चर्चा
Katihar, Bihar:पूरे शहर में रहा चर्चा इस प्यार का -- इश्क के आगे झुका जमाना, आजमनगर में आधी रात को प्रेमी युगल ने मंदिर में रचाई शादी, पूरे शहर में बना रहा चर्चा में का विषय परिजनों ने दुश्मनी के बजाय दोनों के प्यार को तवज्जो दी आजमनगर थाना क्षेत्र के जोकर पंचायत अंतर्गत पोखरिया मारिया गांव का मामला प्यार और परिवार की सहमति की एक अनोखी तस्वीर सामने आई पहले दोनों घर से फरार हुए, परिजनों ने आजमनगर थाने में बरामदगी की लगाई थी गुहार, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को बरामद कर कोर्ट में पेश किया अनोखी शादी को देखने के लिए आधी रात को भी मंदिर परिसर में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा कटिहार जिले के आजमनगर से प्यार और परिवार की सहमति की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है, जो इस वक्त पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। कहते हैं न कि अगर प्यार सच्चा हो तो पूरी कायनात उसे मिलाने में जुट जाती है। कुछ ऐसा ही नजारा शुक्रवार की देर रात आजमनगर बाजार स्थित पोद्दार टोला ठाकुरबाड़ी मंदिर में देखने को मिला, जहां एक प्रेमी युगल ने सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ एक-दूसरे का हाथ थाम लिया जानकारी के अनुसार, आजमनगर थाना क्षेत्र के जोकर पंचायत अंतर्गत पोखरिया मारिया गांव के रहने वाले मनीष कुमार यादव का अपने ही गांव की रिया कुमारी से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खा रखी थीं। कुछ समय पहले दोनों घर से फरार हो गए थे, जिसके बाद परिजनों ने आजमनगर थाने में बरामदगी की गुहार लगाई थी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को बरामद कर कोर्ट में पेश किया कोर्ट की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों को परिजनों को सौंप दिया गया। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब परिजनों ने दुश्मनी के बजाय दोनों के प्यार को तवज्जो दी। शुक्रवार की देर रात करीब 11 बजे, दोनों परिवारों की रजामंदी से ठाकुरबाड़ी मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ दोनों की शादी करा दी गई । इस अनोखी शादी को देखने के लिए आधी रात को भी मंदिर परिसर में ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा और सबने नए जोड़े को आशीर्वाद दिया वहीं दुल्हा हम दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे और हमेशा के लिए साथ रहना चाहते थे। आज हमारे परिवार वालों की सहमति से हमारी शादी हो गई है। हम बहुत खुश हैं और अब एक साथ मिलकर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे वहीं दुल्हन रिया ने कहा कि हमारा प्यार सच्चा था। कोर्ट की प्रक्रिया के बाद हमारे माता-पिता ने हमारे रिश्ते को समझा और मंदिर में हमारी शादी करा दी। मैं मनीष को अपने पति के रूप में पाकर बहुत खुश हूँ और हम हमेशा साथ रहेंगे वहीं लड़की के पिता ने कहा कि बच्चे एक-दूसरे को पसंद करते थे और साथ रहना चाहते थे। उनकी खुशी में ही हमारी खुशी है। इसलिए दोनों परिवारों ने बैठकर फैसला लिया और समाज के सामने मंदिर में इनकी शादी करा दी। हम दोनों को आशीर्वाद देते हैं.... बाइट -- मनीष कुमार यादव, दूल्हा बाइट -- रिया कुमारी, दुल्हन बाइट -- नकुल यादव रिपोर्ट -- रंजन कुमार, कटिहार0
0
Report
नरसिंहपुर में UCC पर नागरिक सुझाव सुनने के लिए महत्वपूर्ण बैठक
Narsinghpur, Madhya Pradesh:समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर आम नागरिकों के विचार और सुझाव जानने के लिए नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शनिवार 4:30 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में क्षेत्र के सर्व समाज और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और संहिता के बारे में अपना-अपना अभिमत दर्ज करवाया। बैठक में मुख्य रूप से भोपाल से आए मध्यप्रदेश UCC समिति के प्रमुख सदस्य अनूप नायर मौजूद रहे। उनके साथ गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश, तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, कलेक्टर रजनी सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों और अधिकारियों ने नागरिकों से सीधे संवाद किया। उन्होंने कानून के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और समाज के हर वर्ग से खुलकर अपनी राय रखने की अपील की। जिला प्रशासन ने नागरिकों के प्राप्त सुझावों को संकलित कर आगे भेजने की बात कही है। अनूप नायर जी के अनुसार, इस समिति का मुख्य लक्ष्य समाज के सभी समुदायों और हितधारकों के विचारों को संकलित करना है।0
0
Report
Advertisement
भिंड में अवैध हथियार फैक्ट्री उजागर, साजिश रुक गई, पिता-पुत्र गिरफ्तार
Bhind, Madhya Pradesh:भिंड को दहलाने की साजिश नाकाम शहर के बीचो-बीच चल रही थी मौत की फैक्ट्री पुलिस ने किया भंडाफोड़ पिता पुत्र गिरफ्तार। पुलिस ने एक ऐसी फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है जहां चुपचाप मौत के सौदागर हथियार तैयार कर रहे थे। शहर के बीच एसपी ऑफिस के पीछे घनी आबादी वाले दुर्गा नगर इलाके में चल रही है अबैध हथियार फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मार कर भिंड को दहलाने की एक बड़ी साजिश नाकाम कर दी है, हैरानी की बात है कि आरोपी पड़ोसियों को भनक तक न लगे इसके लिए तेज आवाज में गाने बजते थे और इसी की आड़ में देसी कट्टों का निर्माण करते थे, पुलिस ने मौके से 6 तैयार और चार अधूरे बने 315 बोर के कट्टे जिंदा कारतूस और हथियार बनाने की भारी मात्रा में मशीनों को बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी उत्तर प्रदेश से कारीगर बुलाकर हथियार तैयार करवाते थे और एक-एक कट्टा 15 से बीस हजार में बेचते थे। गिरफ्तार दोनों आरोपी दीपू राजाबत और राजकुमार राजाबत पिता पुत्र है, इसके खिलाफ पहले से हत्या के प्रयास गैंगस्टर एक्ट,डकैती की योजना, एवं अवैध हथियार तस्करी जैसे गंभीर अपराध दर्ज है,पुलिस को शंका है कि इस फैक्ट्री में तैयार हथियार प्रदेश ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों के अपराधियों तक भी पहुंचा जा रहा थै, फिलहाल इस नेटवर्क से जुड़े फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।पुलिस को बड़े हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका भी है। अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई नहीं करती तो यही हथियार किसी बड़ी वारदात में इस्तेमाल हो सकते थे। लेकिन भिंड पुलिस की सतर्कताओं ने सिर्फ अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भांडा फोड़ किया बल्कि शहर की सुरक्षा के लिए मंडरा रहे एक बड़े खतरे को भी खत्म कर दिया है।0
0
Report
जयनगर थाना प्रभारी व आरक्षक निलंबित, आर्म्स एक्ट को लेकर IG की सख्त कार्रवाई
Surajpur, Chhattisgarh:जयनगर थाना प्रभारी रूपेश कुंतल और प्रधान आरक्षक संजय राजपूत निलंबित, जांच में लापरवाही और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं करने के आरोप में कार्रवाई, सरगुजा आईजी दीपक झा की कार्रवाई0
0
Report
दिग्विजय समर्थकों का गुस्सा: हरिश चौधरी के मंच व्यवहार के खिलाफ प्रदर्शन
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल दिग्विजय समर्थकों का फूटा गुस्सा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी का पुतला फुका कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच नाराजगी और आक्रोश दिग्विजय सिंह के साथ मंच पर अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया कार्यकर्ताओं का कहना है कि मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी द्वारा मंच पर किए गए व्यवहार से पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाएं हुई आहत घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर किया प्रदर्शन प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर की नारेबाजी तख्तियों पर "हरीश चौधरी हटाओ, कांग्रेस का सम्मान करो" जैसे संदेश लिखे हुए पार्टी नेतृत्व से मामले का संज्ञान लेने की मांग की कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर सामने आ गई0
0
Report
Advertisement
पनागर पुलिस ने स्विफ्ट कार से भारी शराब जब्त, मालिक खोज जारी
Jabalpur, Madhya Pradesh:पनागर पुलिस ने स्विफ्ट कार में बहोरीबंद की ओर से भारी मात्रा में शराब ले जाए जाने की सूचना पर कार्रवाई करके चालक शेख समीर को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 20 पेटी शराब जप्त की गई है जिनकी कीमत लगभग 1,80,000 बताई जा रही है। आरोपी ने साहिल यादव और निहाल का नाम बताया है जो घमापुर इलाके के रहने वाले हैं और उसी के कहने पर शराब ले जाने का काम करता था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इंजन नंबर/चेसिस नंबर के आधार पर मालिक की पतासाजी की जा रही है।0
0
Report
सूरजपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: 6 थाना प्रभारी और एक चौकी प्रभारी के तबादले
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर ब्रेकिंग पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 6 थाना प्रभारी और एक चौकी प्रभारी के तबादले के आदेश जारी,, निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा बने जयनगर थाना प्रभारी, राजेंद्र साहू को रामानुजनगर और बृजेश सिन्हा को भटगांव थाने की कमान,, कई थाना और चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव, एसपी सूरजपुर ने जारी किया आदेश,,0
0
Report
ग्वालियर में RTGS से सोना खरीद धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर में RTGS के जरिए ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुरार के रिसाला बाजार स्थित सराफा व्यापारी से 20 ग्राम सोने के सिक्के खरीदकर आरोपी ने 3 लाख 31 हजार का भुगतान RTGS से किया था। अगले दिन बैंक ने फ्रॉड की रकम बताकर खाते पर लीन लगा दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर ठगा गया सोना बरामद कर लिया है।0
0
Report
Advertisement
कैलाश नगर में महिला की हत्या: पति की भूमिका संदिग्ध, गहन जांच जारी
Delhi, Delhi:कैलाश नगर में महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका जांच के घेरे में नई दिल्ली। शाहदरा जिले के गांधी नगर थाना क्षेत्र स्थित कैलाश नगर की चंदरपुरी झुग्गी में एक महिला की गला रेतकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतका की पहचान रुखसार (34-35 वर्ष) पत्नी खालिद के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस के अनुसार, 13 जून 2026 को शाम करीब 4:30 बजे कैलाश नगर बीट क्षेत्र में गश्त कर रहे हेड कांस्टेबल प्रमोद को सूचना मिली कि चंदरपुरी झुग्गी में एक महिला खून से लथपथ हालत में पड़ी है और उसका गला कटा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची。 मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि महिला झुग्गी के अंदर मृत अवस्था में पड़ी हुई थी और उसके गले पर धारदार हथियार से वार किए जाने के निशान थे। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया。 प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका और उसके पति के बीच पिछले लगभग दो वर्षों से अक्सर घरेलू विवाद होते थे। जांच के दौरान यह भी पता चला कि घटना वाले दिन मृतका का पति उसके घर आया था। पुलिस फिलहाल उसकी भूमिका की गहन जांच कर रही है。 घटनास्थल पर क्राइम टीम और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम को बुलाया गया, जिन्होंने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पति की भूमिका संदेह के घेरे में है, हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह और आरोपी की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
खजुराहो की माय होम कॉलोनी में चोरी: 9 लाख के गहने समेत नकद चोरी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:खजुराहो की पर्यटन नगरी खजुराहो की पॉश कॉलोनी 'माय होम' में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने किराये के मकान में रह रहे केन-बेतवा लिंक परियोजना के अधिकारी अखिल सिंह के सूने कमरे को निशाना बनाया और लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना के वक्त अधिकारी और उनका परिवार घर में सो रहा था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने एसी की खिड़की उखाड़ी और घर के भीतर दाखिल हो गए। चोरों ने बेहद शातिर तरीके से अलमारी में रखे करीब 9 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और 55 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। सुबह उठने पर जब परिवार को बिखरा हुआ सामान और टूटी खिड़की दिखी, तब चोरी का खुलासा हुआ। पीड़ित द्वारा तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची खजुराहो थाना पुलिस और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की टीम मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। इस चोरी से पूरी कॉलोनी में दहशत का माहौल है।0
0
Report
नालंदा में तेज आंधी ने वृद्ध महिला की मौत कर दी
Pariaunna, Bihar:नालंदा जिले में देर शाम मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवा और धूल भरी आंधी के बाद हुई हल्की बारिश ने जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दी, वहीं एक परिवार के लिए काल बन गई। तेज हवा के झोंके से छत पर मौजूद एक वृद्ध महिला नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना दीपनगर थाना क्षेत्र के महानंदपुर गांव की है। बताया जाता है कि वृद्ध महिला श्रुति देवी घर की छत पर रखे अनाज को समेटने गई थीं। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और हवा का झोंका आया। हवा इतनी तेज थी कि महिला उड़कर छत से नीचे जमीन पर गिर गईं। गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मौसम में बदलाव के बीच आई तेज आंधी ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं।0
0
Report
Advertisement
79 लीटर विदेशी शराब तस्करी: दो गिरफ्तार
Munger, Bihar:79 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार मुंगेर: जिला उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 79 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपित झारखंड के दुमका जिले के निवासी हैं। मध निषेध अवर निरीक्षक धर्मवीर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक वाहन से विदेशी शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद शनिवार की देर शाम आईटीसी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक सफेद रंग के वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें विदेशी शराब से भरे कई कार्टन बरामद किए गए। मौके से वाहन पर सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान झारखंड के दुमका निवासी हीरा लाल मंडल एवं नीतीश कुमार मंडल के रूप में हुई। दोनों ने स्वीकार किया कि वे झारखंड से शराब की खेप लेकर बेगूसराय जा रहे थे, जहां न्यायालय परिसर के आसपास क्षेत्रो में इसकी आपूर्ति की जानी थी। उत्पाद विभाग ने वाहन को जब्त कर लिया है तथा बरामद शराब की कुल मात्रा 79 लीटर बताई गई है। अवर निरीक्षक धर्मवीर कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई जारी है।0
0
Report
लखीसराय में कृषि मंत्री विजय सिन्हा के जन कल्याण संवाद से लोगों को उम्मीद
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय में बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बीजेपी प्रधान कार्यालय में आयोजित जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। फरियादियों की भीड़ में अधिकांश मामले जमीन विवाद और पुलिस प्रशासन से जुड़ी शिकायतों के रहे। मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को कई मामलों में मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता की समस्याओं के त्वरित निपटारे के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संवाद कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने की नसीहत दी। वहीं, अपनी शिकायतों के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे लोगों ने मंत्री के हस्तक्षेप पर संतोष जताया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। बाइट- विजय कुमार सिन्हा, कृषि मंत्री, बिहार सरकार। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।0
0
Report
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण: शाहनवाज ने बिहार विकास समेत उपलब्धियाँ गिनाईं
Mumbai, Maharashtra:केन्द्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सैयद शाहनवाज हुसैन ने किया मीडिया संवाद। केन्द्र सरकार की उपलब्धियो एवं बिहार के विकास के बारे में विस्तृत चर्चा की। राजद पर टिप्पणी करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जबान संभाल के बात करें तेजश्वी यादव, उन्हें मुख्यमंत्री बिहार सरकार को चिप मिनिस्टर नहीं बोलना चाहिए। हमारे भी लोग बोलना जानते हैं। भारती जनता पार्टी भोजपुर द्वारा आरा परिसदन सभागार मे केन्द्र मे मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे मीडिया संवाद हुआ। मीडिया संवाद मे पूर्व केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन मुख्य वक्ता के रूप मे शामिल हुए। मीडिया संवाद करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि केन्द्र में 12वर्षो से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे एनडीए की सरकार है। आज मोदी जी देश के सबसे लम्बे समय तक प्रधानमंत्री रहने का कीर्तिमान बना लिए हैं। इन बारह वर्षो मे देश वैश्विक स्तर पर ऊपर बढ़ गया है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास से देश आत्मनिर्भर बन रहा है और विकसित भारत की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। भारत की विदेश नीति अधिक प्रभावी और निर्णायक बनी। रूस-यूक्रेन, इजरायल- हमास जैसे संकटों के दौरान भारतीयों को सुरक्षित वापस लाया गया। भारत की बात आज वैश्विक मंचों पर गंभीरता से सुनी जाती है। उन्होंने आर्थिक विकास पर बात करते हुए कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। डिजिटल भुगतान में देश विश्व का अग्रणी देश बन गया है। विदेशी निवेश में भी रिकॉर्ड वृद्धि हुआ है। स्टार्टअप इंडिया के तहत लाखों युवाओं को अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि 12 वर्ष का यह काल गरीब कल्याण का रहा। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, जनधन योजना से करोड़ों गरीबों के बैंक खाते खुले, उज्ज्वला योजना के तहत गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन, आयुष्मान भारत के तहत 05 लाख तक स्वास्थ्य बीमा, पीएम आवास के तहत करोड़ों गरीबों को पक्का घर के अलावा बहुत सारी योजनाएं गरीब कल्याण का रहा। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मोदी सरकार ने बहुत काम किया है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित हो, मातृत्व लाभ योजनाओं का विस्तार हो या स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहायता प्रदान करना हो या ट्रिपल तलाक जैसी कुप्रथा पर रोक हो सभी से महिला सशक्त हुई है। मोदी सरकार ने किसानो के लिए पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रतिवर्ष 6000 रुपये, नीम कोटेड यूरिया, कृषि अवसंरचना में निवेश, रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन एवं किसान क्रेडिट कार्ड का विस्तार कर किसानो को मुस्कुराने का अवसर दिया है। युवाओं के लिए स्टार्टअप, स्टैंडअप इंडिया, डिजिटल इंडिया से नए रोजगार, नई शिक्षा नीति 2020, कौशल विकास मिशन, खेलो इंडिया और खेल अवसंरचना का विस्तार आदि बहुत सारी योजनाएं युवाओं को विकसित भारत बनाने में सहायक हो रहा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने बिहार के लिए मोदी सरकार की उपलब्धियों को भी विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में डबल इंजन का सरकार तेजी से विकास कर रही है। मोद जी का बिहार के विकास पर विशेष फोकस है। राष्ट्रीय राजमार्ग का अभूतपूर्व विस्तार, अनेक रेल परियोजनाओं की स्वीकृति, पटना मेट्रो परियोजना, एम्स पटना का विस्तार, मखाना को अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाने में पहल, बिहार में कई नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार, एक्सप्रेसवे, हाईवे नेटवर्क में रिकॉर्ड वृद्धि, भारतमाला, सागरमाला जैसी योजनाएं, नक्सलवाद एवं आतंकवाद को समाप्त करने में गरीब, दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा और वंचित वर्ग को योजनाओं से सीधा लाभ, भ्रष्टाचार रोकने आदि बहुत सारी योजनाओं से बिहार को विशेष लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि 12 वर्ष सेवा के, सुशासन के, विकसित भारत की मजबूत नींव के हैं। मोदी सरकार के 12 वर्ष केवल एक सरकार की उपलब्धियों का लेखा जोखा नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला है। बाइट- शाहनवाज हुसैन (पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार)0
0
Report
Advertisement
