261001
सीतापुर के रामेश्वरम धाम में 11 हजार दीयों से सजा तीर्थ, भव्य मेले का आयोजन
Sitapur, Uttar Pradesh:अयोध्या की तर्ज पर रामेश्वरम धाम में 11 हजार दीयों से तीर्थ स्थल को सजाया गया और रामकोट प्रधान द्वारा भव्य मेले का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौड़ 'गुरु' ने शिरकत की और सभी को दीपावली की बधाई दी। रामकोट थाना क्षेत्र के रामेश्वरम धाम में दीपोत्सव का यह भव्य आयोजन देखने लायक रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं में RRयू चोरी: 67 वारदात, FIR सिर्फ 10
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में RRU चोरी बेलगाम, 67 वारदात, सिर्फ 10 FIR शेष शिकायतें अब भी लंबित, एयरटेल के राज्य प्रतिनिधि पहुंचे झुंझुनूं पुलिस अधिकारियों से की मुलाकात, सख्त कार्रवाई की मांग कलेक्टर कमेटी के निर्देश बेअसर, फिर भी FIR दर्ज नहीं जनवरी में पिलानी में गिरोह पकड़ा गया था, दो महीने वारदात कम हुई लेकिन अप्रैल से चोर फिर सक्रिय, चोरी आठ गुना बढ़ी 10 दिन में 1 करोड़ की चोरी, शेखावाटी बना चोरों का निशाना ककराय के टावर में छह महीने में सातवीं बार हुई चोरी झुंझुनूं जिले में मोबाइल टावरों से करोड़ों रुपए की रिमोट रेडियो यूनिट (आरआरयू) चोरी का मामला अब केवल संपत्ति चोरी तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि यह पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। प्रदेश में मोबाइल टावरों से hiटेक उपकरण चोरी के मामलों में झुंझुनूं सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल हो चुका है। लगातार बढ़ रही वारदातों और पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने से परेशान होकर अब एयरटेल कंपनी के राज्य प्रतिनिधि तक को झुंझुनूं आकर पुलिस अधिकारियों से मुलाकात करनी पड़ी है। कंपनी अधिकारियों के अनुसार जनवरी से जून तक झुंझुनूं जिले में सिर्फ एयरटेल के मोबाइल टावरों से आरआरयू चोरी की 67 वारदातें हो चुकी हैं। इनमें से सिर्फ 10 मामलों में एफआईआर दर्ज हुई। जबकि शेष शिकायतें अब भी लंबित हैं। यानी अधिकांश मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की बजाय शिकायतों को लंबित रखना ही उचित समझा। कंपनी का कहना है कि लगातार एफआईआर दर्ज नहीं होने से चोरों के हौंसले बुलंद हो रहे हैं और संगठित गिरोह बेखौफ होकर एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लगातार हो रही चोरी और कार्रवाई नहीं होने से चिंतित एयरटेल कंपनी के राज्य प्रतिनिधि स्वयं झुंझुनूं पहुंचे। उन्होंने जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर चोरी के मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज करने, लंबित शिकायतों का निस्तारण करने और सक्रिय गिरोहों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कंपनी का कहना है कि करोड़ों रुपए के उपकरण चोरी होने बावजूद यदि मामले दर्ज नहीं होंगे तो अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई संभव नहीं हो पाएगी। मजे की बात यह है कि पिछले महीने जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित जिला स्तरीय टेलिकॉम कमेटी की बैठक में भी मोबाइल टावरों से लगातार हो रही चोरियों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। बैठक में पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि मोबाइल कंपनियों की शिकायतों पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई की जाए। इसके बावजूद स्थिति में कोई खास सुधार नहीं आया और अधिकांश शिकायतें अब भी लंबित पड़ी हैं। झुंझुनूं जिले में जनवरी के दौरान पिलानी पुलिस ने आरआरयू चोरी करने वाले एक गिरोह को गिरफ्तार किया था। इसके बाद फरवरी और मार्च में चोरी की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई और दोनों महीनों में मिलाकर केवल पांच वारदातें हुईं। लेकिन अप्रैल आते ही चोरों ने फिर सक्रियता दिखानी शुरू कर दी। मार्च की तुलना में अप्रैल में चोरी की घटनाओं में करीब आठ गुना वृद्धि दर्ज की गई। इसके बाद लगातार वारदातों का सिलसिला जारी है। कंपनी के अनुसार झुंझुनूं जिले में पिछले दस दिनों के दौरान ही मोबाइल टावरों से एक करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की आरआरयू चोरी हो चुकी हैं। खेतड़ी क्षेत्र के ककराय गांव स्थित एक मोबाइल टावर पर पिछले छह महीनों में सातवीं बार चोरी की घटना हुई। कंपनी ने वहां सीसीटीवी कैमरे तक लगवा दिए। लेकिन इसके बावजूद चोर वारदात करने में सफल रहे। राजस्थान में जनवरी से जून तक मोबाइल टावरों से आरआरयू चोरी के 1400 से अधिक मामले सामने आए हैं। जिनमें 3000 से ज्यादा आरआरयू चोरी हुए। इनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 150 करोड़ रुपए से अधिक आंकी जा रही है। पूरे प्रदेश के करीब 20 प्रतिशत मामले अकेले शेखावाटी से हैं। छह महीने में सीकर में 74, झुंझुनूं में 67 और चूरू में 17 वारदातें सामने आई हैं। झुंझुनूं आरआरयू चोरी के मामलों में प्रदेश में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। मोबाइल कंपनियों के अनुसार देशभर में राजस्थान आरआरयू चोरी का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है। एयरटेल, जियो और वोडाफोन-आइडिया के टावर लगातार निशाने पर हैं। अकेले एयरटेल के करीब 800 टावरों पर चोरी हुई। लेकिन पुलिस ने केवल 64 मामलों में एफआईआर दर्ज की। 596 शिकायतें लंबित हैं और 135 मामले जांच में हैं। यानी करीब 92 प्रतिशत मामलों में अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। कंपनी प्रतिनिधियों का दावा है कि अब तक जो दिल्ली एनसीआर में पुलिस द्वारा चोरियों को लेकर खुलासे किए गए है उसमें सामने आया है कि आरआरयू कबाड़ियों के माध्यम से मेरठ और दिल्ली पहुंचाए जाते हैं। जहां से इन्हें विदेश भेजा जा रहा है। यूक्रेन युद्ध के बाद इन उपकरणों की अंतरराष्ट्रीय मांग बढ़ी थी और अब पश्चिम एशिया में तनाव के कारण सप्लाई प्रभावित होने से इनकी कीमत और मांग दोनों बढ़ गई हैं। इसी वजह से संगठित गिरोह मोबाइल टावरों को निशाना बना रहे हैं। रिमोट रेडियो यूनिट (RRU) मोबाइल टावर के ऊपरी हिस्से में लगा अत्यंत महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक उपकरण होता है। यह 4जी और 5जी नेटवर्क के सिग्नल मोबाइल तक पहुंचाने और वापस रिसीव करने का काम करता है। यह उपकरण मुख्य रूप से विदेशी कंपनियों, विशेषकर एरिक्सन, से आयात किया जाता है। चोर गैस कटर से इसे काटकर ले जाते हैं। इसके बाद पूरे इलाके में मोबाइल नेटवर्क, इंटरनेट और कॉलिंग सेवाएं तुरंत प्रभावित हो जाती हैं। नया उपकरण विदेश से मंगाकर लगाने में कई बार तीन से सात दिन तक का समय लग जाता है, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ती है। लगातार बढ़ती चोरी, करोड़ों रुपए का नुकसान, दूरसंचार सेवाओं पर असर, जिला स्तरीय समिति के निर्देश और कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों की शिकायतों के बावजूद यदि अधिकांश मामलों में एफआईआर तक दर्ज नहीं हो रही है। तो यह कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। कंपनियों का मानना है कि जब तक प्रत्येक शिकायत पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर संगठित गिरोहों के खिलाफ अभियान नहीं चलाया जाएगा, तब तक इन हाईटेक चोरियों पर रोक लगाना मुश्किल होगा।0
0
Report
दमोह के नरगवा में एक हफ्ते में चार सड़क हादसे, लोगों में दहशत
Damoh, Madhya Pradesh:हादसों का स्पॉट, एक ही जगह एक हफ्ते में चार हादसे ..लोगों की बड़ी चिंता.. एंकर/ दमोह जबलपुर स्टेट हाइवे पर दमोह जिले का नरगवा इन दिनों चर्चा में तो है ही साथ ही लोगों में इस जगह को लेकर दहशत भी है क्योंकि एक ही जगह चार चार सड़क हादसों में लोगों को डरा दिया है। दरअसल स्टेट हाईवे पर नरगवा में इस एक हफ्ते में चार भीषण सड़क हादसे हुए और इनमें तीन लोगों की जान गई और सात से ज्यादा घायल हुए, तीन दिन में तीन हादसे लगातार हुए तो चौथा एक दिन के अंतर से हुआ , ये हादसे लगभग लगभग एक ही जगह पर हुए जहां पहली बाइक भिड़ंत हुई उसी जगह या उससे पांच साथ_fit दूर एक्सिडेंट हुए है। अमूमन सड़क हादसे सामान्य सी बात होते जा रहे है लेकिन जब एक ही जगह पर हादसे हों लोगों का टेंशन लेना लाजमी भी है। इस जगह को ब्लैक स्पॉट के रूप में देखा जाने लगा है और जिन लोगों को इस जगह के बारे में पता है वो यहां से बाइक और कार निकालते वक्त डरे सहमे से रहते है। जिस जगह हादसे हो रहे है उस सड़क किनारे बस्ती भी है और लोगों के मकान भी लेकिन काली जगह के रूप में फेमस होती जा रही इस जगह पर लोगों को दिन के उजाले और रात के अंधेरे में हादसों का डर सताता रहता है। अचानक इस जगह पर ये हादसे शुरू हुए जबकि सालों से यहां कभी कभार की मामूली हादसे ही हुआ करते थे। एक साथ एक एक कर हुए हादसों से यहां की सड़क खून से लाल हो रही है तो आम आदमी प्रशासन की तरफ टकटकी लगाए बैठा है सवाल दो चार मौतों का तो है पर ऐसी जगहों पर और कोई मौत के मुंह में न जाए इसके लिए पुलिस और प्रशासन को सख्त और त्वरित कदम उठाने चाहिए। नरगवा के लोगों की माने तो अब पिछले हफ्ते भर से रात के समय उन्हें नींद भी नहीं आती यदि रात के वक्त कोई तेज आवाज आए तो लगता है जैसे एक्सीडेंट हो गया, घरों से बाहर निकलते है और देखते जरूर हैं। इतना ही नहीं अब इस जगह को लेकर अंधविश्वास भी लोगों के दिलों के घर कर रहा है, लोगों की माने तो अचानक ऐसे ही ये सब नहीं हो रहा बल्कि कुछ ऊपरी ताकत यहां ये सब करा रही है कोई भूतप्रेत बाधा यहां है जिसकी पूजा होना चाहिए। इन हादसों ने पुलिस की चिंता भी बड़ा दी है , रोज रोज इसी जगह पर हो रहे हादसों को लेकर पुलिस भी परेशान है। एसडीओपी की माने तो एक्सीडेंट रोकने के लिए उपाय किए जा रहे है और जल्दी ही इसके परिणाम भी सामने आयेंगे। उनकी माने तो अधिकांश बाइक और कार हादसों में गाड़ी चलाने वालों का शराब पीकर गाड़ी चलाना सामने आता है , कई बार दोनों वाहनों के ड्राइवर्स के शराब के नशे में होने की बात सामने आती है तो कई बार एक बन्दा नशे में होता है और हादसा हो जाता है। बाइक हादसों में मौत की एक वजह बिना हेलमेट के गाड़ी चलाना भी बड़ी वजह होती है और यदि लोग हेलमेट का इस्तेमाल करें तो ऐसे एक्सीडेंट में मौतों के आंकड़ों को कम किया जा सकता है। बहरहाल अब नरगवा को लेकर जब लोग परेशान है तो प्रशासन क्या कदम उठाता है देखना होगा।0
0
Report
नितिन नवीन के लखनऊ दौरे से भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, चौधरी का दावा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा, "पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज संगठनात्मक दौरे पर लखनऊ आ रहे हैं... पार्टी कार्यालय पर वे पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शाम को विधायकों, सांसदों के साथ बैठक करेंगे... अलग-अलग कार्यक्रम तय किए गए हैं। वे कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। उनके दौरे से हमारे कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी।" उन्होंने आगे कहा, "समाजवादी पार्टी, कांग्रेस के लोग चाहते थे कि वहां मंदिर न बने... उनकी सरकारों में कारसेवकों पर उन्होंने गोली चलवाई। बड़ी संख्या में लोगों की हत्या हुई... प्रदेश की जनता इन्हें जानती है।"0
0
Report
Advertisement
गोंडा के बीजेपी नेता वीरेंद्र पटेल पर फिर आरोप, अश्लील बातचीत का मामला दर्ज
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष व वर्तमान में बीजेपी नेता वीरेंद्र पटेल एक बार फिर से सुर्खियों में है और एक बार फिर से उनके खिलाफ गोंडा की इटियाथोक कोतवाली में एक महिला से अश्लील बात करने को लेकर के महिला के पति द्वारा मुकदमा दर्ज करवाया गया है। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष व वर्तमान में बीजेपी नेता वीरेंद्र पटेल का महिला से अश्लील बात करते हुए ऑडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष व बीजेपी नेता वीरेंद्र पटेल एक महिला से बच्चा पैदा करने को लेकर के उसके साथ अश्लील बात करते हुए नजर आ रहे हैं। महिला वायरल ऑडियो में पूछ रही है कि आप कौन बात कर रहे हैं तो वीरेंद्र पटेल द्वारा दूसरे व्यक्ति का नाम बताया जा रहा है। महिला ने वायरल ऑडियो में कहा कि आप कौन हैं सुबह जब हमारे इधर आएंगे तो हम आपको बताएंगे।इसके बाद वीरेंद्र पटेल ने फोन काट दिया पीड़ित महिला के पति ने इटियाथोक थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है। कि वीरेंद्र पटेल द्वारा उसकी पत्नी के मोबाइल पर फोन करके अश्लील बात करते हुए उसकी पत्नी और उसके ऊपर अश्लील टिप्पणी की गई है आपको बता दे कि कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल पर इससे पहले भी एक शिक्षिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज चुका है और एक बार फिर से वीरेंद्र पटेल अब सुर्खियों में है。0
0
Report
पुष्कर सिंह धामी के पांच साल पूरे, 13 जिलों में चरण-दो अभियान शुरू
Dehradun, Uttarakhand:एंकर पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के 5 साल पूरे हो गए हैं। 5 साल के कार्यकाल पूरा होने पर राज्य सरकार सेवा सुशासन समर्पण के तहत कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रदेश के सभी 13 जनपदों में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा अभियान का दूसरा चरण शुरू किया गया है। आम जनता से जुड़े हुए सभी विभाग इस अभियान में भाग ले रहे हैं । आम जनता की समस्याओं के निराकरण से लेकर सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभार्थियों को लेकर सभी सवालों के जवाब इन कैंप में मिलेंगे। वॉक थ्रू कैंप में दिखाते हुए0
0
Report
जालौन: मलंगा पुल पर अज्ञात वाहन ने टेंपो को मारी, चालक घायल, फरार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मलंगा पुल पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टेंपो को मारी टक्कर, जोरदार टक्कर से टेंपो हुआ क्षतिग्रस्त, हादसे में चालक घायल, टक्कर के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन समेत मौके से हुआ फरार, कोंच नगर से सवारियां छोड़कर उरई की ओर लौट रहा था टेंपो चालक, कोंच कोतवाली क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मलंगा पुल का हादसा।0
0
Report
Advertisement
जालौन में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज, त्रिपाल हटाने पर दुकानदारों ने जताया विरोध
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन नगर में नवागन्तुक उपजिलाधिकारी राकेश सोनी के नेतृत्व में व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान की शुरुआत पानी वाली टंकी से हुई, जिसके बाद सब्जी मंडी, प्रेस वाली गली, झंडा चौराहा और चूड़ी वाली गली सहित विभिन्न प्रमुख बाजारों में कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क और सार्वजनिक मार्गों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। कई ठेला-फेरी संचालकों और दुकानदारों के चालान किए गए, जबकि दुकानों के बाहर लगे त्रिपाल एवं अन्य अस्थायी अतिक्रमण भी हटाए गए। अभियान के दौरान उपजिलाधिकारी राकेश सोनी के साथ क्षेत्राधिकारी अजय कुमार सिंह, नगर पालिका परिषद जालौन के अधिशासी अधिकारी सुशील दोहरे, आरआई अनूप कुमार, क्राइम इंस्पेक्टर विनय मौर्य, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, नगर पालिका की टीम तथा पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने व्यापारियों से सार्वजनिक मार्गों को अवरोध मुक्त रखने और नियमों का पालन करने की अपील की। कार्रवानी के दौरान कई दुकानदारों ने प्रशासन के प्रति नाराजगी भी व्यक्त की। व्यापारियों का कहना था कि बरसात के मौसम में दुकानें छोटी होने के कारण बाहर लगाए गए त्रिपाल ही उनके सामान को बारिश से सुरक्षित रखते हैं। उनका आरोप था कि त्रिपाल हटने से वर्षा का पानी दुकानों में घुसकर नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ व्यापारियों ने यह भी कहा कि पूर्व उपजिलाधिकारी रिंकू सिंह राही के कार्यकाल में केवल नालियों के भीतर अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए गए थे, जबकि त्रिपाल हटाने जैसी कार्रवाई नहीं हुई थी। वहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना है।0
0
Report
गृह मंत्रालय ने 23 पाकिस्तान-आधारित आतंकियों को आतंकवादी घोषित किया
Noida, Uttar Pradesh:गृह मंत्रालय ने देश की सुरक्षा के लिए खतरा 23 आतंकियों की सूची जारी की केंद्र सरकार ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत 23 पाकिस्तान आधारित आतंकियों को आतंकवादी घोषित किया है। गृह मंत्रालय के अनुसार ये सभी जैश-ए-मोहम्मद (JeM), लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और अन्य आतंकी नेटवर्क से जुड़े हैं तथा भारत विरोधी आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। नाम और संक्षिप्त विवरण: 1. मसूद इलियास कश्मीरी – जैश-ए-मोहम्मद का लॉन्च कमांडर। NIA के अनुसार 2022 के सुनजवां आतंकी हमले की साजिश से जुड़ा रहा। 2. मोहम्मद मुसद्दिक – पाकिस्तान स्थित जैश का हैंडलर और लॉन्च कमांडर। 2022 सुनजवां आतंकी साजिश मामले में NIA की चार्जशीट में नाम शामिल। 3. मुफ्ती मुहम्मद असगर खान – जैश-ए-मोहम्मद का वरिष्ठ संचालक, सीमा पार से आतंकी गतिविधियों के संचालन का आरोप। 4. हाफिज अब्दुल शकूर – पाकिस्तान आधारित आतंकी नेटवर्क से जुड़ा, भर्ती और लॉजिस्टिक सपोर्ट देने का आरोप। 5. अब्दुल्ला जेहादी – आतंकी गतिविधियों और सीमा पार नेटवर्क से जुड़ा आरोपी। 6. फिरदौस अहमद भट – भारत विरोधी आतंकी नेटवर्क से संबंध के आरोप। 7. गुलाम फरीद – आतंकियों को सहयोग और नेटवर्क संचालन में कथित भूमिका। 8. बिलाल अहमद मीर – आतंकी संगठन से जुड़ा ऑपरेटर। 9. आबिद कय्यूम लोन – सीमा पार आतंकी नेटवर्क से जुड़ा आरोपी। 10. नज़ीर अहमद गुज्जर – आतंकियों को सहायता और समन्वय का आरोप। 11. अब्दुल रऊफ – आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता के आरोप। 12. अशफाक अहमद – आतंकी नेटवर्क का सक्रिय सदस्य बताया गया। 13. हाफिज खालिद वलीद – पाकिस्तान स्थित आतंकी ढांचे से जुड़ा। 14. मौलाना सैफुल्लाह खालिद – आतंकी संगठनों के लिए कट्टरपंथी प्रचार और समर्थन का आरोप। 15. मोहम्मद याकूब – आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप। 16. मौलाना यूसुफ तैबी – आतंकी नेटवर्क से जुड़ा आरोपी। 17. ओवैस फारूक – सीमा पार आतंकी गतिविधियों से संबंध के आरोप। 18. क़ारी याकूब शेख – आतंकी संगठन से जुड़ा ऑपरेटीव। 19. राना इफ्तिखार – आतंकियों के नेटवर्क और संचालन से जुड़ा आरोपी। 20. वसीम नूर जट – आतंकी गतिविधियों में कथित भूमिका। 21. मोहम्मद Shहीद फैसल – पाकिस्तान आधारित आतंकी नेटवर्क का सदस्य। 22. मौलाना इमदाद उल्लाह मक्की – आतंकी संगठनों को समर्थन और कट्टरपंथी गतिविधियों के आरोप। 23. हारून रशीद गनई – भारत विरोधी आतंकी नेटवर्क से जुड़ा आरोपी। महत्वपूर्ण तथ्य: सरकार की ताज़ा अधिसूचना में इन सभी 23 आतंकियों को आतंकवादी घोषित किया गया है, लेकिन प्रत्येक व्यक्ति को किसी विशेष आतंकी हमले से जोड़ने वाली विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। सार्वजनिक रिकॉर्ड में केवल मसूद इलियास कश्मीरी और मोहम्मद मुसद्दिक का नाम 2022 के सुनजवां आतंकी हमले की साजिश से स्पष्ट रूप से जुड़ा हुआ है। बाकी के बारे में गृह मंत्रालय ने फिलहाल उन्हें पाकिस्तान आधारित आतंकी संचालक, हैंडलर, भर्तीकर्ता या सहयोगी के रूप में नामित किया है।0
0
Report
रतलाम के रिछाचांदा में खेत रास्ते को लेकर पथराव—चार के खिलाफ FIR
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम जिले के रिछाचांदा गांव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में खेत के रास्ते को लेकर हुए विवाद के दौरान जेसीबी पर पथराव होता दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, तहसीलदार के आदेश के बाद एक पक्ष को खेत तक रास्ता देने के निर्देश दिए गए थे। पटवारी ने मौके पर पहुंचकर रास्ते की जगह चिन्हित की और फरियादी को उसी स्थान पर जेसीबी से रास्ता बनाने के लिए कहा। लेकिन देर शाम जैसे ही फरियादी जेसीबी लेकर रास्ता बनाने पहुंचा, दूसरे पक्ष ने इसका विरोध कर दिया। आरोप है कि पहले फरियादी के साथ मारपीट की गई, फिर जेसीबी पर जमकर पथराव किया गया, जिससे उसके कांच टूट गए और जेसीबी को मौके से वापस लौटना पड़ा। घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में मारपीट और पथराव की धाराओं में चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रतलाम0
0
Report
Advertisement
बकाया किराए पर बिलासपुर नगर निगम की कार्रवाई: 20 दुकानों पर सील
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।नगर निगम ने बकाया किराया नहीं चुकाने वाले दुकानदारों के against सख्त कार्रवाई करते हुए कमला नेहरू नया बस स्टैंड स्थित निगम की 20 से अधिक दुकानों को सील कर दिया। निगम ने स्पष्ट किया है कि नोटिस के बावजूद किराया जमा नहीं करने वालों पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। नगर निगम ने लंबे समय से बकाया किराया वसूलने के लिए अभियान तेज कर दिया है।निगम की टीम कमला नेहरू नया बस स्टैंड पहुंची और किराया बकाया रखने वाली 20 से अधिक दुकानों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान सभी दुकानदारों को नोटिस जारी कर बकाया राशि जमा करने का अवसर दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय में भुगतान नहीं होने पर निगम ने नियमानुसार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानदारों ने अतिरिक्त समय की मांग की, लेकिन अधिकारियों ने बताया कि पहले ही पर्याप्त समय दिया जा चुका था। निगम के अनुसार, वर्षों से किराया जमा नहीं होने के कारण राजस्व का नुकसान हो रहा था।अपर आयुक्त खजांची कुम्हार ने बताया कि सील की गई दुकानों के संचालकों को एक सप्ताह का अंतिम अवसर दिया गया है। इस अवधि में बकाया किराया जमा करने पर नियमानुसार सील खोली जाएगी। अन्यथा कार्रवाई जारी रहेगी। नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया कि शहर की अन्य निगम संपत्तियों के बकायेदारों की सूची तैयार की जा रही है और उनके against भी जल्द इसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
5 साल से जर्जर सड़क से परेशान ग्रामीण, जनसुनवाई पोर्टल पर की शिकायत।
Puranpur, Uttar Pradesh:पूरनपुर,,पीलीभीत जिले के तहसील पूरनपुर अंतर्गत ग्राम जादौपुर गहलिया में पिछले 5 सालों से सड़क खराब होने के कारण ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी सनु बेग पुत्र इनामुल बेग ने जनसुनवाई पोर्टल IGRS पर शिकायत दर्ज कराकर सड़क निर्माण की मांग की है। शिकायत में सनु बेग ने बताया कि जादौपुर गहलिया में उनके घर के सामने वाली सड़क पिछले 5 सालों से खराब पड़ी है। इस कारण स्कूली बच्चों को पढ़ने जाने और किसानों को खेत तक आने-जाने में रोजाना परेशानी होती है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है।उन्होंने ग्राम विकास विभाग से अनुरोध किया है कि गांव वालों की सुविधा के लिए इस सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते सड़क नहीं बनी तो बच्चों की पढ़ाई और खेती-किसानी दोनों प्रभावित होंगी।0
0
Report
दिल्ली सरकार ने वर्क फ्रॉम होम खत्म कर दफ्तर लौटने के आदेश जारी; कार्यालय समय बदला
New Delhi, Delhi:दिल्ली सरकार ने सामान्य होते हालात के बीच राहत दी है. ▪️ मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने बुधवार और शनिवार का वर्क फ्रॉम होम खत्म करने को मंजूरी दी। आदेश आज जारी होगा. ▪️ GNCTD कार्यालयों का समय अब सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक रहेगा, जबकि MCD का समय सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे रहेगा. इससे पहले दिल्ली सरकार ने 'मेरा भारत, मेरा योगदान' अभियान के तहत ईंधन बचत के लिए वर्क फ्रॉम होम और मेट्रो मंडे की शुरुआत की थी, जिसमें मंत्री और अधिकारी सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर रहे थे.0
0
Report
Advertisement
दिनदहाड़े अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर डकैती: नकाबपोश लुटेरों ने परिवार बनाईं बंधक
Alwar, Rajasthan:अलवर में दिनदहाड़े बड़ी डकैती: जीएसटी अधिकारी के घर घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने परिवार को बनाया बंधक अलवर के सदर थाना क्षेत्र स्थित डबल फाटक के पास दिनदहाड़े एक बड़ी डकैती की वारदात सामने आई है। तीन हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने जीएसटी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर ओमप्रकाश के घर में घुसकर करीब डेढ़ घंटे तक परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की और करीब 15 से 20 तौला सोना और नकदी लूटकर फरार हो गए जानकारी के अनुसार, बदमाश पहले से ही मकान की छत पर छिपे हुए थे। जैसे ही परिवार ने घर के दरवाजे खोले, तीनों आरोपी पिस्टल और कट्टे के साथ अंदर घुस आए। उन्होंने ओमप्रकाश, उनकी पत्नी और बच्चों को गन पॉइंट पर बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट भी की。 बदमाशों ने महिला के पहने हुए आभूषण उतरवाए और घर की अलमारी में रखे करीब 15 से 20 तोला सोने के जेवर, नकदी व अन्य कीमती सामान लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है0
0
Report
जमुई देवपुर में डायल-112 पर बालू माफियाओं का हमला, अवैध खनन कार्रवाई तेज
Jamui, Bihar:जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के देवपुर में शुक्रवार को अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची डायल-112 पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने हमला बोल दिया। कार्रवाई का विरोध करते हुए तस्करों और उनके सहयोगियों ने पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई की। इस दौरान बालू से लदे ट्रैक्टर को छुड़ाने की भी कोशिश की गई। पूरी घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस और बालू माफियाओं के बीच हुई धक्का-मुक्की साफ दिखाई दे रही है। जानकारी के अनुसार, देवपुर इलाके में अवैध बालू खनन और परिवहन की सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जैसे ही कार्रवाई शुरू की, वहां मौजूद बालू तस्कर और उनके सहयोगी उग्र हो गए। आरोप है कि उन्होंने ट्रैक्टर पर लदा बालू उतरवाना शुरू कर दिया और पुलिस टीम के साथ हाथापाई करते हुए सरकारी कार्रवाई में बाधा डाली। इस दौरान बालू से लदा ट्रैक्टर भागने की कोशिश में खेत में फंस गया। पुलिस उसे जब्त करने का प्रयास कर रही थी, लेकिन तस्कर लगातार ट्रैक्टर को छुड़ाने की कोशिश करते रहे। हालात बिगड़ते देख पुलिस पदाधिकारी ने इसकी सूचना खैरा थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह को दी。 इसके बाद पुअनि कुंज बिहारी कुमार के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अतिरिक्त बल के पहुंचने के बाद स्थिति पर काबू पाया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालू खनन में इस्तेमाल हो रहे ट्रैक्टर का इंजन जब्त कर लिया। साथ ही घटनास्थल से एक ट्रैक्टर, एक बाइक और एक मोबाइल भी बरामद किया गया。 नामजद समेत 8 से 10 अज्ञात पर एफआईआर खैरा थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले में बालू माफिया मूरो शाह उर्फ मुरारी शाह, झुंडो पंचायत के मुखिया पति दिनेश यादव उर्फ डीपी यादव, सहयोगी संजय यादव, बिंदु शाह के पुत्र सूरज साह उर्फ बॉस, चालक अर्जुन कुमार (पिता- राजेश राम) सहित 8 से 10 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। सभी आरोपितों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस के साथ मारपीट करने तथा अवैध बालू खनन एवं परिवहन से संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर अवैध बालू खनन और तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसडीपीओ और एसपी ने की घटना की पुष्टि पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ सतीश सुमन और एसपी विश्वजीत दयाल ने भी घटना की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि घटना का लाइव वीडियो पुलिस के पास उपलब्ध है और उसी के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। वीडियो में दिखाई देने वाले सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी बालू माफिया को बख्शा नहीं जाएगा। वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिस टीम अवैध बालू से लदे ट्रैक्टर को जब्त करने का प्रयास कर रही है, जबकि बालू माफिया खुलेआम पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई कर रहे हैं। यह घटना न सिर्फ बालू माफियाओं के बढ़ते दुस्साहस को उजागर करती है, बल्कि कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती भी देती है। फिलहाल पुलिस वीडियो के आधार पर सभी आरोपितों की पहचान कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।0
0
Report
पुष्कर धामी के पांच साल: 15 दिन में जन-जन के द्वार अभियान का दूसरा चरण शुरू
Dehradun, Uttarakhand:एंकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के कार्यकाल के 5 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में अगले 15 दिन राज्य सरकार सेवा सुशासन समर्पण के तहत जन जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत कर रही है। जन जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान में स्वास्थ्य विभाग ने कई कैंप नए तरीके से सभी 130 जनपदों में लगाया है। स्वास्थ्य विभाग के कैंप को लेकर नेशनल हेल्थ मिशन के डायरेक्टर डॉक्टर संदीप तिवारी ने जी मीडिया से खास बातचीत की, डॉक्टर संदीप तिवारी ने बताया कि अगले 15 दिन प्रदेश के सभी जनपदों में लोगों को उनके घर के पास सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा0
0
Report
Advertisement
