261001
सीतापुर में सपा नेता आज़म खान की बढ़ी मुश्किलें, रामपुर में होगी पेशी
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आज़म खान की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आज उन्हें एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी के लिए रामपुर ले जाया गया। आज़म खान वर्तमान में सीतापुर जिला जेल में बंद हैं जहां उनकी पेशी रामपुर में निर्धारित है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अलका लांबा: भाजपा महिलाविरोधी नीति, 2024 में 33% आरक्षण संभव था
Jaipur, Rajasthan:राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा की प्रेसवार्ता में नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम को लेकर जानकारी दी गई। उन्होंने कहा—संसद में विपक्ष ने महिला आरक्षण बिल नहीं गिराया, इसके पीछे परिसीमन को लाकर उसे टाले जाने की रणनीति बताई गई है। वर्ष 2023 में पारित कानून के अनुसार लोकसभा में 543 सीटें हैं, 33 फीसदी आरक्षण के हिसाब से महिलाओं के लिए 180 सीटें होनी चाहिए थीं। जनगणना के बाद यह तय होगा कि अगला कदम क्या होता है, पर उनका आरोप है कि भाजपा महिलाओं को उनका अधिकार नहीं देना चाहती है और महिलाओं के नाम पर तमिलनाडु और बंगाल को चुनाव जीतना चाहती है। जयपुर में नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम के बारे में मीडिया से रूबरू होते हुए अलका लांबा ने केंद्र सरकार और भाजपा पर महिला विरोधी होने के आरोप लगाए, साथ में सारिका सिंह भी मौजूद थीं। कांग्रेस के अनुसार भाजपा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को चुनावी समय में लाकर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की और परिसीमन के मुद्दे को भी महिला आरक्षण के साथ जोड़कर इसे टालना चाहती है। उन्होंने कहा यदि 2023 के पारित कानून को लागू किया गया होता तो 2024 के लोकसभा चुनाव में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू हो सकता था, जबकि वर्तमान में यह 543 सीटों के भीतर ही संभव था। जातिगत जनगणना की मांग दोहराते हुए उन्होंने निष्पक्ष परिसीमन के लिए आधारभूत कदम के तौर पर जनगणना की अनिवार्यता पर बल दिया, ताकि राजीव गांधी के दौर में 1992 में पंचायत और निकाय चुनावों में लागू महिला आरक्षण के सकारात्मक परिणाम स्पष्ट रूप से देखने को मिलें। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अलका लांबा ने भाजपा नेताओं पर महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के मुद्दे पर स्पष्ट नीति नहीं होने के आरोप भी लगाए और कहा कि कांग्रेस ने देश को पहली महिला प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति देने समेत महिलाओं के नेतृत्व के अवसर प्रदान किए हैं।0
0
Report
जुन्नारदेव की किराना दुकान में आग, लाखों का नुकसान; फायर ब्रिगेड ने पाया नियंत्रण
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में किराना दुकान में लगी आग,लाखों का नुकसान छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां एक किराना दुकान में अचानक भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया. आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा लगभग पूरा सामान जलकर खाक हो गया.घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया।इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई.मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आग बुझाने में 5 फायर ब्रिगेड वाहनों का पानी इस्तेमाल करना पड़ा. समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों और मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया. हालांकि, इस घटना में दुकान मालिक को लाखों रुपए का नुकसान होने की बात सामने आ रही है.फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है.0
0
Report
पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस की नई रणनीति: जीत के लिए जोरदार तैयारी
Kullu, Himachal Pradesh:चुनौती के तौर पर पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस पार्टी सक्रिय रूप से कार्य करेगी। वहीं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के साथ मिलकर भी चुनाव में जीत हासिल करने को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। यह बात आज कुल्लू पहुंचे कांग्रेस के नव नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल सिंह ठाकुर ने कहीं । उन्होंने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनाव में जिताऊ उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जाएगा। ताकि कांग्रेस पार्टी जीत हासिल कर सके। इस दौरान उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष में उन्हें जो जिम्मेदारी पार्टी की ओर से दी गई है। वह उसे निभाने के लिए भरसक प्रयास करेंगे। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने कहा कि उन्होंने संगठन के साथ मिलकर शुरू से ही कार्य किया है। ऐसे में उन्हें इसका तजुर्बा भी है लेकिन वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के साथ मिलकर वह आगामी पंचायत चुनाव के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन मिलकर बेहतरीन तरीके से कार्य कर रहे है। प्रदेश में 10 गारंटी को पूरा करने की दिशा में प्रदेश सरकार अग्रसर है। अगर 2023 और 25 में आपदा नहीं आई होती तो इन गारंटीयो को पहले ही पूरा कर लिया जाता। लेकिन आपदा के बावजूद भी प्रदेश सरकार तमाम चीजों को पूरा करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि संगठन में जिन लोगों को जिम्मेदारी दी जाएगी उनके साथ मिलकर पंचायती राज चुनाव में कार्य करेंगे। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि आगामी पंचायती राज चुनाव के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ता उत्सुक है।0
0
Report
Advertisement
पंजाब में गेहूं खरीदी धीमी, Batala क्षेत्र के किसानों की फसल अभी तक बाजार नहीं पहुंची
Batala, Punjab:ਜਿੱਥੇ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਦਾ ਕੰਮ ਲਗਭਗ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਵਾਲਾ ਹੈ ਉੱਥੇ ਹੀ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਅਤੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਅਜੇ 50 ਫੀਸਦੀ ਵੀ ਕਿਸਾਨ ਫਸਲ ਲੈ ਕੇ ਨਹੀਂ ਪਹੁੰਚੇ ਅajiem ਸਾਡੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਜਿਲਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਦਾਣਾ ਮੰਡੀ ਬਟਾਲਾ ਵਿਖੇ ਜਾ ਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਬਰਸਾਤ ਦੇ ਨਾਲ ਇਕ ਕਿੱਲੇ ਵਿੱਚੋਂ ਸੱਤ ਤੋਂ ਅੱਠ ਕੁਇੰਟਲ ਕਣਕ ਦਾ ਝਾੜ ਘਟਿਆ ਹੈ ਦਾਣਾ ਵੀ ਕਮਜ਼ੋਰ ਹੋਇਆ ਹੈ ਜਿਸ ਦੇ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨ ਨੂੰ ਨੁਕਸਾਨ ਹੈ ਮੰਡੀ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਠੀਕ ਨੇ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕਿਸਾਨ ਨੂੰ ਰਾਤ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਨਹੀਂ ਰੁਕਣ ਦੇ ਰਹੇ ਜਿਹੜਾ ਵੀ ਕਿਸਾਨ ਆ ਰਿਹਾ ਤੁਰੰਤ ਉਸ ਦੀ ਫਸਲ ਨੂੰ ਪੱਖਾ ਲਵਾ ਕੇ ਤੇ ਖਰੀਦ ਪਾ ਰਹੇ ਆ ਜਿੰਨੀ ਵੀ ਅਜੇ ਤੱਕ ਕਣਕ ਆਈ ਹੈ ਉਸ ਨਾਲ ਦੀ ਨਾਲ ਹੀ ਲਿਫਟ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ ਔਰ ਉਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ 24 ਘੰਟੇ ਦੇ ਅੰਦਰ ਅੰਦਰ ਕਿਸਾਨ ਦੇ ਖਾਤਿਆਂ ਚ ਪੈਸੇ ਵੀ ਪਹੁੰਚਾਏ ਜਾ ਰਹੇ0
0
Report
पातड़ां में मोबाइल दुकान चोरी: लाखों का सामान लेकर चोर फरार, CCTV कैद
Patran, Punjab:पातड़ां की मुख्य सड़क पर स्थित एक मोबाइल दुकान को चोरों ने देर रात निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और वहां रखे मोबाइल फोन, एक्सेसरी तथा नगदी लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, यह घटना रात करीब 1 बजे की है। चोरों ने सुनसान समय का फायदा उठाते हुए दुकान का शटर तोड़ा और कुछ ही मिनटों में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना की पूरी तस्वीर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में चोरों की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान मालिक के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में भी जांच-पड़ताल शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। दुकान मालिक ने बताया कि इस चोरी में उसका करीब एक लाख से डेढ़ लाख रुपए तक का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर उनका नुकसान पूरा करवाया जाए। बयान – दुकानदार: “रात के समय चोर शटर तोड़कर अंदर घुसे और मोबाइल, एक्सेसरी व नगदी ले गए। करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस से कार्रवाई की है।” बयान – सिटी पुलिस इंचार्ज गुरप्रताप सिंह: “मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”0
0
Report
मंदसौर में भीषण गर्मी, तापमान 39°C दर्ज, राहत की उम्मीद नहीं
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में गर्मी का सितम लगातार जारी है गर्म हवाओं के थपेड़ों और लगातार बढ़ते तापमान ने जनजीवन को प्रभावित किया है यहां पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया है अगले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है ऐसे में गर्मी से राहत के फिलहाल कोई आसार दिखाई नहीं देते, लोग खुद को गर्मी से बचने के लिए दोपहर के समय सड़कों पर नहीं निकल रहे हैं वहीं शीतल पेय, ganne का रस पानी छाछ का उपयोग कर रहे हैं ताकि हाइड्रेट रहे और हिट वेव से बच सके, वही गर्म मौसम के चलते मिट्टी से बने मटको की डिमांड भी अचानक बढ़ गई है0
0
Report
Advertisement
कोरबा में तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार की मौत, चक्का जाम
Korba, Chhattisgarh:कोरबा ब्रैकिंग-कोरबा जिले में फिर बड़ा हादसा, तेज रफ्तार ट्रेलर ने काम पर जा रहे स्कूटी सवार को मारी टक्कर, हादसे में स्कूटी चालक पुरुष की मौके पर दर्दनाक मौत, पीछे बैठी महिला की हालत गंभीर, घायल महिला को जिला अस्पताल किया गया रेफर, गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम, घटनास्थल पर वाहनों की लंबी कतार, तहसीलदार के समझाईश के बाद ख़त्म हुआ चक्कजाम, कटघोरा पुलिस ने तत्काल घटनाकारित ट्रेलर को जप्त कर ट्रेलर चालक को लिया हिरासत में, कटघोरा थाना क्षेत्र के लखनपुर सुतर्रा बायपास मार्ग की घटना0
0
Report
जबलपुर के बरेला में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने राजमार्ग पर शव रखकर प्रदर्शन
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर के बरेला में युवक की मौत के बाद परिजनों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर लाश रखकर प्रदर्शन किया। मंगलवार सुबह लगभग 10:00 बजे से ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन और हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। गौर चौकी अंतर्गत रेत माफिया पर कार्रवाई दौरान एक युवक नर्मदा नदी में कूद गया था जिसके चलते उसकी मौत हो गई थी परीजनों ने मंगलवार को युवक का आकाश की लाश रखकर जमकर प्रदर्शन किया और मामले में दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की। मामले की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी बरेला शुभम सिंह ठाकुर और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी गई साथ ही तुरंत सहायता के रूप में एक लाख रुपए का मुआवजा भी दिया गया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की बात कही गई है। अधिकारियों की समझाइसनके बाद परिजन जैसे-तैसे मानने को तैयार हुए और उसके बाद वह शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए0
0
Report
छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी, लोग घर से बाहर न निकलने की सलाह दे रहे
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है. लोगों का कहना है कि धूप और गर्मी से बचने तमाम उपाय कर रहे हैं, सावधानी जरूरी है छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है. लोगों का कहना है कि धूप और गर्मी से बचने तमाम उपाय कर रहे हैं, सावधानी जरूरी है. कोई भीषण गर्मी और धूप से बचने घर से बाहर नहीं निकल रहा दिनभर, तो जो निकल भी रहें वो चेहरा और अधिक से अधिक शरीर ढक के. वहीं बाहर निकलने पर ठंडा पानी और जूस का सहारा भी ले रहे है.0
0
Report
Advertisement
जमवारामगढ़ में पोल करंट से पांच बकरियों की मौत; ग्रामीणों ने जवाब माँगा
Noida, Uttar Pradesh:जमवारामगढ़(जयपुर) भोजपुरा गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही का मामला, सड़क किनारे लगे बिजली पोल में दौड़ा करंट, करंट लगने से पांच बकरियों की मौके पर हुई मौत, सूचना के डेढ़ घण्टे बाद भी नहीं पहुंचे निगम के अधिकारी, ग्रामीणों ने पहले भी पोल में करंट आने की शिकायत कर चुके, करंट आने की निगम लाइनमैन व अधिकारियों से की थी शिकायत, इसके बाद भी अनदेखी करते रहे जिम्मेदार अधिकारी, घटना की सूचना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण हुए एकत्रित, सूचना के बाद मौके पर पहुंची रायसर थाना पुलिस, ग्रामीणों ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ की कार्रवाई की मांग, वहीं पशुपालक को भी मिले उचित मुआवजा, मनोहरपुर बिजली विभाग एईएन कार्यालय क्षेत्र का है मामला0
0
Report
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पोस्टर पॉलिटिक्स: बीजेपी दफ्तर के बाहर होर्डिंग पर बवाल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर পোস্টर पॉलिटिक्स बीजेपी दफ्तर के सामने ‘परजीवी’ वाले होर्डिंग पर बवाल भाजपा ने पोस्टर में राहुल गांधी, ममता, अखिलेश, स्टालिन को बताया परजीवी होर्डिंग पर लिखा 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम को परजीवियों ने रोक दिया बीजेपी ऑफिस के सामने लगे होर्डिंग को युवा कांग्रेसियों ने फाड़ा भाजपा के प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अंशुल तिवारी ने लगवाया था होर्डिंग0
0
Report
चंडीगढ़ पुलिस ने सरिता विहार स्थित लेखिका मधु किश्वर को नोटिस जारी किया
Delhi, Delhi:दिल्ली के सरिता विहार में लेखिका मधु किश्वर के कार्यालय पर चंडीगढ़ पुलिस आज सुबह लगभग 11:00 बजे पहुंची थी. जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के फर्जी वीडियो के मामले में पूछताछ और नोटिस देने के लिए चंडीगढ़ पुलिस लेखिका मधु किश्वर के यहां पहुंची है और जांच कर रही है. सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन की SHO ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम लेखिका मधु किश्वर के ऑफिस पर नोटिस देने के लिए आए थे. उन्होंने बताया कि हर FIR No.44 जो 19 अप्रैल को दर्ज की गई है, धारा 196/356/336(4)/353/336(1)/336(3)/340/341(A) और 66(B)/66(C)/66(D)/67 IT Act चंडीगढ़ पुलिस सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन ने यह मामला दर्ज किया है. उन्होंने कहा कि वीडियो गलत तरीके से पोस्ट किया गया है ट्विटर पर इसी मामले पर नोटिस जारी किया गया है. पूछताछ की गई है और अब नोटिस दे दिया गया है. नोटिस मिलने पर लेखिका मधु किश्वर ने कहा कि उन्हें नोटिस दिया गया है, रिसीव कर लिया है. मुझ पर चंडीगढ़ पुलिस ने कई मामलों में मामला दर्ज किया है. किसी वीडियो के ट्वीट पर एक वकील के द्वारा चंडीगढ़ में है मुझ पर मामला दर्ज कराया गया है. मुझे ट्विटर के माध्यम से पता चला था कि मैं किसी 17 साल के युवक को फंसा रही हूं उसका एक्सटॉर्शन कर रही हूं इसलिए मुझ पर POCSO Act भी लगाया जाएगा. आगे क्या होता है यह देखा जाएगा; फिलहाल नोटिस का जवाब दूंगी और इसे छोटी–मोटी बात मानकर हैंडल कर सकती हूं.0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर के यमुनापुरम में झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग, 3 वर्षीय बच्चा सुरक्षित
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के यमुनापुरम स्थित एक प्लाट N8 में झुग्गी झोपड़िया में भीषण आग लगने से घर में रखा सारा सामान जल गया। बताया जा रहा है कि प्लाट में कई परिवार रहते थे और सभी लोग बंगाल के निवासी थे। हादसे के वक्त सभी लोग मजदूरी पर गए थे। महेश 3 साल का बच्चा मकान के अंदर था; गनीमत रही कि किसी तरह 3 साल का बच्चा बच गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन जिस समय आग लगी तब झुग्गी-झोपड़ियों में कई गैस सिलेंडर भरे रखे थे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि घर में बच्चे के माचिस जलाने के कारण आग लगी जिसे मौके पर फायर ब्रिगेड ने कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया और कोई जनहानि नहीं हुई।0
0
Report
गांदरबल पुलिस ने अवैध खनन के आरोप में 04 ट्रैक्टर जब्त किए
Aram Pora, Ganderbal, Ganderbal Police seized 04 Tractors for illegal extraction of Minor Minerals in the jurisdiction of Police Station Kangan & Police Station Gund. These vehicles were found extracting and transporting mining material without valid authorization, in violation of the prescribed norms. Accordingly, the vehicles were seized on the spot and the matter was taken up with the concerned Geology & Mining Department, which subsequently imposed the requisite fine under the relevant provisions of law. Ganderbal Police reiterated its commitment to curb illegal mining activities in the district and urged the public to cooperate with law enforcement agencies in protecting natural resources. Strict action will continue against those found indulging in such unlawful practices.0
0
Report
पहलगाम बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा कड़ी, मंदिरों और पर्यटन स्थलों पर चौकसी
Srinagar, पहलगाम हमले की बरसी पर पूरे क Kashmir में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धार्मिक स्थलें पर श्रद्धालुओं की भीड़ पहले की तरह है। पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर पूरे कश्मीर में सुरक्षा काफी बढ़ा दी गई है। कई संवेदनशील जगहों पर मोबाइल चेकपॉइंट बनाए गए हैं, जहाँ सुरक्षाकर्मी गाड़ियों और लोगों की अच्छी तरह से जाँच कर रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने किसी भी संभावित घुसपैठ की कोशिश को रोकने के लिए बॉर्डर इलाकों सहित पूरे जम्मू और कश्मीर में हाई अलर्ट जारी किया है। हिंदू मंदिरों के आसपास भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, धार्मिक जगहों पर एंट्री से पहले भक्तों की सही वेरिफिकेशन और चेकिंग की जा रही है। इसके अलावा, आने वालों की सुरक्षा पक्का करने के लिए पूरे इलाके के बड़े टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। पर्यटकों ने भरोसा जताया; शंकराचार्य मंदिर में भारी भीड़ पहलगाम आतंकी हमले की बरसी के बावजूद कश्मीर में पर्यटक सुरक्षा से संतुष्ट है। कई लोगों ने कहा कि उन्हें कोई खतरा महसूस नहीं हो रहा है और वे अपने ट्रैवल प्लान जारी रखे हुए हैं। कई ग्रुप्स ने भी बरसी पर पहलगाम जाने का प्लान बनाया है। इस बीच, आदि शंकराचार्य जयंती के मौके पर, हज़ारों भक्त सुबह से ही श्रीनगर के ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर में दर्शन के लिए पहुँचे। मंदिर के पुजारी ने कहा कि इतनी बड़ी भीड़ का आना उम्मीद से परे था, खासकर इसलिए क्योंकि पहलगाम हमले की बरसी भी इसी मौके पर है। उन्होंने कहा कि भक्तों का लगातार आना इस इलाके में मज़बूत आस्था और नॉर्मल हालात को दिखाता है। बता दें कि बायसरन में हुए हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी जिससे पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई थी। हालांकि अब हालात पूरी तरह से सामान्य होते दिख रहे हैं। डल झील के किनारे बातचीत के दौरान महाराष्ट्र के पुणे से आए विनोद कुटे ने बताया कि वह पहली बार कश्मीर आए हैं। उन्होंने कहा, कश्मीर सच में जन्नत है। गुलमर्ग, सोनमर्ग और डल लेक देखकर दिल को सुकून मिला। यहां किसी भी तरह का कोई खतरा महसूस नहीं हो रहा। जो डर हमने खबरों में सुना था वैसा कुछ भी यहां नहीं दिख रहा। लोग बहुत मददगार हैं और माहौल पूरा शांत है। एक घटना के आधार पर पूरे कश्मीर को नहीं देखा जा सकता। वही कुछ श्रद्धालु जो शंकराचार्य मंदिर में दर्शन करने आने थे कहा कि वह कल पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर उसी जगह जा रहे हैं और उनके अंदर किसी भी प्रकार का खौफ डर महसूस नहीं हो रहा हैं0
0
Report
Advertisement
