261203
सीतापुरः हरियाणा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम करने से किया मना !
Mahmudabad, Uttar Pradesh:सदरपुर के गोपालपुरवा गोड़ैचा के श्रवण (22) को रामपुर मथुरा के जरावन के संतू मजदूरी कराने अपने साथ हरियाणा ले गए थे। सोमवार को हरियाणा स्थित किराए के कमरे में श्रवण संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया था। परिजनों द्वारा सदरपुर पुलिस को सूचना देकर शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की थी किंतु पुलिस ने घटना हरियाणा की होने के चलते शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। आखिरकार परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मोती नगर हत्या: CCTV में आरोपी ने चेंजिंग रूम में चाकू से हत्या की
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के मोती नगर में लड़की की हत्या का सीसीटीवी सामने आया. कपड़े की दुकान में आरोपी लड़की को घसीटता हुआ ले जाता है. CCTV में साफ देखा जा सकता है. मोती नगर हत्याकांड का सीसीटीवी सामने आया. CCTV में दिखाई दे रहा है कि आरोपी मृतक लड़की से मारपीट कर रहा है. शॉप के अंदर आरोपी पीड़ित लड़की को मार रहा है, लड़की बैठ जाती है और रोती चीखती है. आरोपी लड़की को घसीट कर चेंजिंग रूम में ले जाता है. चेंजिंग रूम में लड़की की चाकू मारकर हत्या कर देता है.0
0
Report
बीरभूम में आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर किया; गिरफ्तारी के दौरान एक कांस्टेबल घायल
Noida, Uttar Pradesh:Acting on source information, police apprehended Ratan Sk, who, during interrogation, confessed to his involvement in the crime and disclosed the location of his concealed firearm. During the recovery operation at Uchkaran Bold Brick Field under Nanoor PS, he suddenly produced a concealed firearm and opened fire at the police team, with the bullet hitting the police vehicle. In self-defence, police retaliated, resulting in injuries to Ratan Sk. He was taken to Nanoor BPHC, where he was declared brought dead at 5:45 PM. The PO has been secured and guarded, and further legal formalities are being followed as per law. 2 दिन पहले बीरभूम के शांति निकेतन थाना क्षेत्र के लाइक बाजार में आरोपी को पकड़ने गए एक पुलिस कांस्टेबल गोली लगने से घायल हो गए थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी को पकड़ने जाने पर उसने अचानक पुलिस को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली लगने से कांस्टेबल विश्वजीत दास के पैर में चोट लगी। इसके बाद आरोपी घटनास्थल से भाग गया। घायल कांस्टेबल को तुरंत बचाकर शांतिनिकेतन थाना पुलिस बोलपुर महकुमा अस्पताल ले गई। फिलहाल वहीं उनका इलाज चल रहा है। हालांकि पुलिस किस आरोपी को पकड़ने के लिए उस इलाके में गई थी, उसका नाम क्या है और किस आरोप में उसे गिरफ्तार करने जाया गया था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। उल्लेखनीय रूप से, सरकार बदलने के बाद बोलपुर और शांतिनिकेतन इलाके में गोली चलाने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले एक शूटआउट में एक भाजपा नेता की जान गई थी। और इस बार आरोपी को पकड़ने गए पुलिस पर ही गोली चल गई। लगातार ऐसी घटनाओं से स्वाभाविक रूप से इलाके की कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं.0
0
Report
दिल्ली के पहाड़गंज में लेटर गिरने से आठ मजदूर घायल: प्रशासन से सवाल कार्रवाई की मांग
New Delhi, Delhi:दिल्ली के पहाड़गंज के संगतराशा इलाके में निर्माणाधीन इमारत का लेंटर गिरा, आठ मजदूर घायल हो गये और अस्पताल में भर्ती कराये गये. शाम 5:00 के करीब इस इमारत का लेंटर गिर गया. हादसे के कारण आठ मजदूर घायल हो गये हैं. वायु प्रदूषण के चलते ग्रेप सिस्टम लागू है और निर्माण कार्य व विध्वंस पर रोक है. सवाल उठ रहा है कि राजधानी में ग्रेप सिस्टम लागू होने के बावजूद यह निर्माण कार्य कैसे चल रहा था, प्रशासन को जानकारी थी या नहीं. सरकार ने दावा किया था कि ग्रेप सिस्टम लागू होने पर निर्माण या विध्वंस पर सख्त कार्रवाई होगी. स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के समय मजदूर लेंटर गिराने के काम में व्यस्त थे. अब प्रशासन की अगली कार्रवाई देखने का विषय है. राजनीति शुरू हो गई है; आम आदमी पार्टी विधायक विशेष रवि ने दिल्ली सरकार और नगर निगम पर सवाल उठाये हैं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है.0
0
Report
Advertisement
मोती नगर हत्याकांड: CCTV में आरोपी ने मारपीट कर चेंजिंग रूम में हत्या की
New Delhi, Delhi:मोती नगर हत्याकांड का सीसीटीवी सामने आया\nसीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि आरोपी मृतक लड़की से मारपीट कर रहा है\nशॉप के अंदर आरोपी पीड़ित लड़की को मार रहा है, लड़की बैठ जाती है और रोती चीखती है\nआरोपी लड़की को घसीट कर चेंजिंग रूम में ले जाता है\nचेंजिंग रूम में लड़की की चाकू मारकर हत्या कर देता है0
0
Report
भीलवाड़ा में छठ महापर्व: अस्त होने सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धा का उत्साह
Jaipur, Rajasthan:पूर्वांचल प्रवासी लोगों के लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर भीलवाड़ा में रविवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा , चार दिवसीय छठ महापर्व के तीसरे दिन आज व्रती अस्ताचलगामी सूर्य देव को संध्या अर्घ्य अर्पित किया इसके लिए शहर के वाटर वर्क्स , मानसरोवर और लव गार्डन स्थित घाटों पर तैयारियां की गई हैं। तीसरे पहर के बाद व्रती पारंपरिक परिधानों में परिवार सहित पूजा सामग्री लेकर घाटों पर पहुंचें और डूबते सूर्य को जल एवं दूध अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना के लिए निर्जला व्रत किया। छठ महापर्व में तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की विशेष परंपरा है। सूर्य को जीवन, ऊर्जा और स्वास्थ्य का आधार माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार व्रती संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली के लिए छठी मैया और सूर्य देव की आराधना करते हैं छठ पूजा चार दिनों तक चलती है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है। दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन उगते सूर्य को प्रातःकालीन अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाता है। संध्या अर्घ्य के लिए बांस के सूप और दौरे में ठेकुआ, चावल के लड्डू, नारियल, गन्ना, केला और अन्य मौसमी फल सजाए जाते है। व्रती जलाशय में खड़े होकर अस्त होते सूर्य को जल और दूध अर्पित करती हैं। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर छठी मैया के पारंपरिक गीत गाते हुए छठ पूजा पूर्ण करती हैं ।0
0
Report
*गांव में भी संगठन मजबूत करेगा कांग्रेस का अनुसूचित जाति विभाग* जिलाध्यक्ष
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। अनुसूचित जाति विभाग जिला कांग्रेस कमेटी, गोंडा के अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनकर एडवोकेट ने रविवार को कहा कि गांवों तक संगठन को मजबूत करने की योजना तैयार की जा रही है।इस अवसर पर पार्टी के तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष श्री सोनकर ने संत शिरोमणि गुरु रविदास के चित्र के सामने पुष्प चढ़ा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन पर आधारित अपने अपने विचार व्यक्त किए। जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल गौतम, मीरा देवी सोनकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिमन्यु सोनकर, संजीव पासवान, पारसनाथ, राजेंद्र सोनकर, राधेश्याम गौतम जिला महासचिव, राम प्रसाद कुरील, नान बाबू सोनकर, कुलदीप कुमार भारती, रंगलाल जिला महासचिव, देशराज धोबी, शिवदयाल, जगत राम सोनकर, विजय सोनकर, शांति देवी गौतम आदि मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
पांचालघाट पर छठ महापर्व पर पहुंची एसपी आरती सिंह, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
Farrukhabad, Uttar Pradesh:एसपी आरती सिंह ने छठ पर्व को लेकर बताया कि आज तीसरा और बहुत ही महत्वपूर्ण देना है जहां शाम को महिलाएं अर्ध्य देती हैं यहां पर पुलिस प्रशासन व्यवस्था पूरी तरह से कर ली गई है, सादी वर्दी में और साथ ही साथ पुलिस वर्दी में पुलिस का पूरा डेप्लॉयमेंट है, महिलाओं की डेप्लॉयमेंट है क्योंकि बहुत सारी महिलाएं यहां पर हैं, प्रशासन की व्यवस्थाओं से आयोजन पूरी तरह से संतुष्ट हैं, अच्छे से त्यौहार मनाया जा रहा है।0
0
Report
कटिहार में ड्यूटी पर जा रही अग्निशमन गाड़ी पोल से टकराई, दो बच्चे घायल
Katihar, Bihar:कटिहार ब्रेकिंग - वायरल वीडियो -- VO Story -- बच्चों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पोल से टकराई मुफस्सिल थाना में प्रतिनियुक्त अग्निशमन पुलिस की गाड़ी, दो बच्चे घायल छठ घाट पर ड्यूटी के लिए जा रही मुफस्सिल थाना में प्रतिनियुक्त अग्निशमन पुलिस गाड़ी से हुई घटना बच्चों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बिजली के एक पोल से टकराई एक घायल बच्चे को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया भेजा गया एक बच्चा ख़तरे से बाहर स्थानीय लोगों के द्वारा सड़क पर हंगामा होता रहा वरीय पुलिस उपाधीक्षक सहित अन्य लोग घटनास्थल पर छठ घाट पर ड्यूटी के लिए जा रही मुफस्सिल थाना में प्रतिनियुक्त अग्निशमन पुलिस की एक गाड़ी सड़क पार कर रहे बच्चों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर बिजली के एक पोल से टकरा गई । इस हादसे में वाहन की चपेट में आने से दो बच्चे घायल हो गए। जबकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी सह जिला समादेष्टा गौतम कुमार ने टेलीफोनिक बताया कि मुफस्सिल थाना में थाना की टीम अपनी गाड़ी से निकलकर छठ घाट की ओर ड्यूटी पर जा रही थी। रास्ते में अचानक दो बच्चे सड़क पार करते हुए गाड़ी के सामने आ गए। बच्चों को बचाने के लिए चालक ने गाड़ी को एक तरफ मोड़ा, लेकिन तभी बच्चे घबराकर वापस उसी दिशा में मुड़ गए जिधर से वे आ रहे थे। बच्चों को बचाने की कोशिश में पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पोल से जा टकराया, इसके बावजूद दोनों बच्चे गाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे के बाद दोनों घायल बच्चों को इलाज के लिए ले जाया गया। जहां एक बच्चे को ज्यादा चोट आई है और उसकी स्थिति बिल्कुल ठीक है। बच्चे को कुछ ज्यादा चोट लगने के कारण बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया भेजा गया है। दूसरे बच्चे को मामूली चोटें आई हैं और सामान्य है । -- वायरल वीडियो -- रिपोर्ट - रंजन कुमार, कटिहार0
0
Report
सासाराम के दुर्गाकुंड घाट पर छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्ध्य दिया
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। लोक आस्था के महा पर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज छठ व्रती अपने-अपने छठ घाट पहुंचकर डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दे रहे हैं। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। चारों तरफ छठ के गीत गूंज रहे हैं। परंपरागत गीत भी महिलाएं गा रही हैं, यह तस्वीर सासाराम के दुर्गाकुंड छठ घाट की है। जहां की तस्वीर आप देख सकते हैं। महिलाएं डूबते हुए सूर्य को अर्ध्य दे रही है। बता दे की जिला प्रशासन ने इस बार छठ पर वृहद पैमाने पर व्यवस्थाएं की है। सभी घाटों पर दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। जगह-जगह पुलिस फोर्स को लगाया गया है। सभी घाटों पर गोताखोर तैनात किए गए हैं। सभी तरह से निगरानी की जा रही है। वहीं विभिन्न घाटों पर अलग-अलग छठ पूजा समिति के लोग भी सक्रिय हैं।0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह के छठ घाटों में श्रद्धा की अनूठी छटा
Giridih, Jharkhand:एभीबी : लोक आस्था के महापर्व छठ पर गिरिडीह के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए शाम होते ही दोनों घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक तरीके से सजे सूप और डाला लेकर पहुंचे छठ व्रतियों ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। वहीं, शास्त्री नगर, अरगाघाट, मेट्रोस गली छठ घाट पर पूजा समितियों और स्थानीय लोगों की ओर से की गई विशेष तैयारियां आकर्षण का केंद्र रहीं। घाटों को आकर्षक विद्युत सज्जा, रंग-बिरंगी रोशनी और भव्य पंडालों से सजाया गया था। रोशनी से जगमगाते घाटों की सुंदरता देखते ही बन रही थी। इस दौरान छठी मैया के पारंपरिक गीतों और भक्तिमय माहौल से पूरा इलाका छठमय नजर आया। घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और व्रतियों की अटूट आस्था ने लोक संस्कृति और परंपरा की खूबसूरत तस्वीर पेश की। दोनों घाटों पर छठ महापर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।0
0
Report
भागलपुर के गंगा घाटों पर संध्या अर्घ्य देकर छठ पूजा की परंपरा
Noida, Uttar Pradesh:भागलपुर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी गंगा घाटों पर जा कर संध्या अर्घ दिया छठ वृत्तियों ने डूबते सूरज को नमन किया0
0
Report
गुमला में छठ महापर्व का भक्तिमय उफान, घाटों पर व्रती-समाज का सेवा-दान
Gumla, Jharkhand:गुमला में छठ की छटा, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने उमड़ा आस्था का सैलाब शहरी से ग्रामीण क्षेत्रों तक छठ घाटों पर दिखा श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम, सामाजिक संगठनों ने व्रतियों की सेवा कर बांटी पूजन सामग्री गुमला। लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को गुमला जिले में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित करने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पारंपरिक वेशभूषा में सजे व्रती माथे पर पूजा का डाला और टोकरी लेकर छठ घाटों पर पहुंचे। नारियल, फल-फूल और पूजन सामग्री से सजे घाटों पर चारों ओर छठी मैया के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। गुमला शहर के सिसई रोड स्थित भट्ठी तालाब, मत्स्य विभाग परिसर के वन तालाब, मुरली बगीचा तालाब, चेटर तालाब तथा नागफेनी स्थित कोयल नदी सहित विभिन्न जलाशयों में श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को श्रद्धापूर्वक अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाटों पर आस्था, उत्साह और भक्ति का माहौल बना रहा। जिले के सिसई, भरनो, घाघरा, बिशुनपुर, चैनपुर, डुमरी, रायडीह, पालकोट, बसिया, कामडारा, जारी सहित विभिन्न प्रखंडों में भी छठ महापर्व की विशेष रौनक देखने को मिली। ग्रामीण क्षेत्रों के छठ घाटों पर भी बड़ी संख्या में व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने डूबते हुए सूर्य को पहला अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव का परिचय देते हुए छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच दूध, जल एवं पूजन सामग्री का वितरण किया। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई थीं。 उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ सोमवार को होगा महापर्व का समापन छठ महापर्व के चौथे और अंतिम दिन सोमवार की सुबह व्रती उदीयमान भगवान भास्कर को दूसरा अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके बाद महाप्रसाद वितरण और पारण के साथ चार दिवसीय कठिन तपस्या एवं आस्था का महापर्व विधिवत संपन्न हो जाएगा।0
0
Report
Advertisement
धनबाद में छठ महापर्व पर छतों पर कृत्रिम घाट बनाकर अर्घ्य दे रहे श्रद्धालु
Dhanbad, Jharkhand:लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर पूरे धनबाद में श्रद्धा और भक्ति का माहौल है। तलाव घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच कई छठव्रती अपने घरों की छत पर ही कृत्रिम घाट बनाकर भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर रहे हैं। धनबाद के बरटांड़ स्थित सूर्य बिहार कॉलोनी निवासी सोनी सिंह अपने घर की छत पर कृत्रिम घाट बनाकर छठ महापर्व मना रही हैं। सोनी सिंह पिछले 25 वर्षों से पूरी श्रद्धा के साथ निर्जला छठ व्रत करती आ रही हैं। उनकी आस्था और परंपरा को देखकर उनका बेटा भी पिछले दो वर्षों से तीन दिनों का निर्जला व्रत कर रहा है। खास बात यह है कि मां और बेटा दोनों एक साथ छठ का कठिन निर्जला व्रत करते हैं और छत पर बने कृत्रिम घाट में भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। सोनी सिंह का कहना है कि छठ महापर्व केवल पूजा नहीं, बल्कि आस्था, संस्कार और पारिवारिक परंपरा का प्रतीक है। मां को देखकर बेटे का भी इस परंपरा से जुड़ना उनके लिए गर्व और खुशी की बात है।0
0
Report
गोपालगंज में छठ महापर्व: हजारों श्रद्धालुओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया
Gopalganj, Bihar:लोक आस्था का महापर्व छठ धूमधाम सर मनाया जा रहा है आज महापर्व के तीसरे दिन छठ व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया गोपालगंज में 3 सौ से ज्यादा घाट बनाये गए हैं जहाँ छठ महापर्व मनाया जा रहा है कल उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर 4 दिवसीय महापर्व का समापन होगा महापर्व को लेकर चारो और भक्तिमय माहौल है गोपालगंज के वीएम फील्ड में हजारों की संख्या में छठ व्रती शामिल हुए तो वही मीरगंज नगर परिषद के प्रज्ञा घाट कर छठ की छटा देखने लायक थी लगभग 10 हजार की संख्या में लोग शामिल हुए जिला प्रशासन ने सभी प्रमुख घाटो पर टेंट व लाइट की व्यवस्था की है वही मजिस्ट्रेट व पुलिस बल को तैनात किया गया है0
0
Report
पटना: छठ पूजा पर विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम कुमार ने बिहारवासियों को शुभकामनाएं
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर संध्या अर्घ्य के दौरान अपने आवास पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को नमन करते हुए समस्त बिहारवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने छठव्रत्यों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कामना की कि भगवान सूर्य और छठी मईया सभी बिहारवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली प्रदान करें।0
0
Report
Advertisement
