261135
Sitapur - दहेज के लिए महिला को पीटा,पीड़िता ने दी पुलिस को तहरीर
Laharpur, Uttar Pradesh:लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकौना की किरण देवी पत्नी किशोरी लाल निवासी ग्राम पिपरा खुर्द थाना सकरन ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि, उन्होंने अपनी लड़की लक्ष्मी देवी की शादी नरेंद्र कुमार निवासी ग्राम टिकौना चौकी भदफ़र के साथ लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर की थी, मेरी लड़की को दामाद, ससुर और सास तीनों मिलकर मारते पीटते है और आए दिन घर से भगा देते है. पुलिस ने प्राप्त तहरीर के हिसाब कार्रवाई प्रारंभ कर दी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अग्निवीर को छह साल तक सेना में नौकरी: CDS ने सेवा विस्तार का ऐलान
Sikar, Rajasthan:अग्निवीर अब चार की बजाय छह साल तक सेना में नौकरी कर सकेंगे। चीफ ऑफ डिफेन्स स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बुधवार को दो साल का सेवा विस्तार देने का ऐलान किया0
0
Report
दमोह में दलित नाबालिग के दुष्कर्म मामले में बुलडोजर एक्शन की मांग, हिंदू संगठनों का प्रदर्शन
Damoh, Madhya Pradesh:दलित नाबालिग लड़की को अगवा कर ईदगाह मैदान में दुष्कर्म के आरोपी पर बुलडोजर एक्शन की मांग को लेकर प्रदर्शन.. एंकर/ एमपी के दमोह जिले के हटा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक दलित वर्ग की नाबालिग लड़की को अगवा कर ईदगाह मैदान में दुष्कर्म के आरोपी फैजान खान के खिलाफ बुलडोजर एक्शन की कार्यवाही को लेकर अब हिदू संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। पिछले दिनों हटा शहर में रहने वाली दलित वर्ग की नाबालिग लड़की को अगवा कर ले गया फैजान ने ईदगाह मैदान पर दुष्कर्म किया था और इस दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात ने सबको हिला को हिला कर रख दिया था, इस घटना में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है लेकिन लोगों का आक्रोश कम नहीं हो रहा। इस मामले को लेकर आज़ाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने सीएम डॉ मोहन यादव से बड़े एक्शन की मांग की ट्वीट के जरिए की थी तो अब हिंदुवादी संगठन सड़को पर है। आज हटा मुख्यालय पर विश्व हिन्दु परिषद और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने एक प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन दिया और आरोपी फैजान के अवैध ठिकानों पर बुलडोजर एक्शन की मांग की है। ज्ञापन के जरिए हिंदू नेताओं ने चेतावनी भी दी है कि प्रशासन बुलडोजर एक्शन नहीं करता तो अब उग्र आंदोलन किया जाएगा। हिंदू संगठन के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने भी अलग अलग टीम बनाई है और आरोपी के अवैध ठिकानों को चिन्हित किया जा रहा है。0
0
Report
बस्सी और तूंगा के नामांकन अंतिम दिन राजनीतिक गरमाहट, सुरक्षा कड़ी
Dudu, Rajasthan:बस्सी और तूंगा में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। प्रत्याशियों के साथ समर्थकों की भी आवाजाही बनी हुई है। बस्सी पंचायत समिति के 25 वार्डों और तूंगा पंचायत समिति के 15 वार्डों के लिए नामांकन दाखिल किए गये है। बस्सी में उपखंड अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी दीपक सिंह खटाना नामांकन प्रक्रिया संपन्न करवा रहे हैं, जबकि तूंगा में एसीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी शिप्रा जैन की देखरेख में प्रत्याशियों के नामांकन लिए गये। नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए दोनों स्थानों पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
दमोह में नाबालिग के साथ रिश्तेदारों द्वारा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Damoh, Madhya Pradesh:रिश्तों को तार तार करता मामला, जीजा और मौसेरे भाई ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, नाबालिग के गर्भवती होने पर खुला मामला... एंकर/एमपी के दमोह से इंसानी रिश्तों को तार तार करने और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है जिसने न सिर्फ रिश्ते विश्वास का क़त्ल किया बल्कि दरिदंगी की सीमा को भी पार कर दिया। इस मामले में एक मौसेरा भाई है और एक जीजा है जिन्होंने अलग अलग एक नाबालिग को शिकार बनाया है। इन दोनों की करतूत का खुलासा तब हुआ जब सरकारी अस्पताल में लाई गई एक नाबालिग के गर्भवती होने की रिपोर्ट सामने आई। दरअसल जिले के हिंडोरिया के सरकारी अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत के बाद एक नाबालिग लड़की को उसके परिजन लेकर आए और जब यहां के डॉक्टर्स ने उसे चेक किया तो मालूम चला कि लड़की प्रेग्नेंट है, उसे जिला अस्पताल भेजा गया और जब जिला अस्पताल में बारीकी से जांच पड़ताल हुई तो मालूम चला कि लड़की के पेट में चार महीने का गर्भ पल रहा है। ये जानकर सब के होश उड़ गए और परिजन हैरत में थे पर लड़की गर्भवती कैसे हुई ये बड़ा सवाल था, जब तड़पती नाबालिग ने मुंह खोला तो मामला और सनसनीखेज हो गया क्योंकि लड़की की आपबीती ने करीबी रिश्तों की करतूत थी धमकियों की लंबी कहानी थी और दहशत का साया था। पीड़ित नाबालिग ने परिजनों को सब बताया और फिर परिजन उसे लेकर पुलिस थाने पहुंचे और जो बताया वो जानकर कोई भी सन्न रह जाए। दरअसल इस नाबालिग को पहले उसके मौसेरे भाई ने हवस का शिकार बनाया, बीते जून महीने में नाबालिग अपनी मौसी के घर गई और उसके मौसेरे भाई ने उसके साथ जबरदस्ती की लड़की को डराया धमकाया और इसी महीने में कई दफा उसके साथ दुष्कर्म किया, लड़की धमकी के बीच खामोश रही और सब सहन करती रही। इसी बीच एक धार्मिक आयोजन में शामिल होने लड़की अपने जीजा के घर आई और यहां भी नाबालिग के उपर उसके जीजा की नियत बिगड़ गई, पीड़िता के मुताबिक उसके जीजा ने अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया, जीजा ने उसे उसकी बहिन और परिवार को जान से मारने की धमकी दी और मुंह बंद करने को कहा, पीड़िता पहले से ही एक धमकी से खामोश थी और अब एक और नया मामला मतलब जीजा भी धमका रहा था और दो दो करीबी रिश्तेदारों की धमकियों को झेलती नाबालिग शांत ही रही अंदर ही अंदर घुटती रही और तकलीफ सहन करती रही वो किसी को हकीकत बता भी नहीं पा रही थी और फिर जब समय आया कि कुछ छिप नहीं सकता था मतलब लड़की प्रेग्नेंट हुई तो उसकी ज़ुबाँ खुली और राज सामने आया तो कृत्य अश्लील ही नहीं बल्कि अमानवीय भी रहा। दमोह के देहात थाना में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई और पुलिस ने दोनों आरोपियों मौसेरे भाई और जीजा के खिलाफ मामला दर्ज किया। दमोह एसपी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम बनाई और दोनों पुलिस गिरफ्त में आ गए। पूंछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल किया है और पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेजा गया है। वहीं पीड़िता को अस्पताल में दाखिल कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।0
0
Report
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में डिवीजन-2 को मिली 30 नई गश्ती बाइक, जंगल सुरक्षा मजबूत
Bagaha, Bihar:खबर बगहा से है जहाँ बिहार के इकलौते वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) में जंगल और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर जंगल गश्ती व्यवस्था को हाई टेक कर मजबूत किया गया है। इसी कड़ी में VTR के डिवीजन-2 को 30 नई गश्ती बाइक उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे वन क्षेत्रों में तस्करी और शिकार की घटनाओं के साथ संदिग्ध गतिविधि पर रोक लगाने में मदद मिलेगी। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के सीएफ गौरव ओझा ने फीता काटकर बाइक गश्ती दल को रवाना किया। डिवीज़न-1 के लिए भी 20 गश्ती बाइक की योजना पर काम चल रहा है। टाइगर रिजर्व फाउंडेशन की बैठक में वन मंत्री द्वारा गश्ती बाइक की आवश्यकता को पूरा करने की पहल की गई थी। नई बाइक मिलने से जंगल निगरानी और वन्यजीवों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और वन अपराधों पर नियंत्रण और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने में वनकर्मियों को काफी सुविधा होगी। इस खास मौके पर सीएफ गौरव ओझा के साथ एसीएफ, डीएफओ विकास अहलावत, रेंजर वाल्मीकिनगर सत्यम कुमार, मदनपुर रेंजर निासिम अहमद अंसारी समेत वन पदाधिकारी और भारी संख्या में वनकर्मी मौजूद रहे। बता दें कि पर्यटन स्थल के तौर पर नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व बेहद महत्वपूर्ण स्थल है जहाँ देश विदेश से हर साल लाखों पर्यटक पहुंचते हैं और यहाँ बाघ, तेंदुआ, हिरण, साम्भर, जंगली कुत्ते, गैंण्डा समेत मोर, भालू विचरण करते नजर आते हैं। यह इलाका कुदरत के बीच रमणिक नजारों में जंगल, पहाड़, नदी समेत त्रिवेणी संगम से घिरा हुआ क्षेत्र है।0
0
Report
पेयजल संकट पर कांग्रेस का हल्ला-बोल: आयुक्त से तात्कालिक समाधान की मांग
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में पेयजल संकट पर कांग्रेस का हल्ला-बोल: कलेक्टर कार्यालय के गेट पर बैठकर किया प्रदर्शन, आयुक्त को बुलाने पर अड़े छिंदवाड़ा में गहराती पेयजल समस्या को लेकर आज कांग्रेस ने कलेक्टर कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया. शहर कांग्रेस के नेतृत्व में हुए आंदोलन में नगर निगम के पार्षदों और बड़ी संख्या में वार्डवासी शामिल हुए. कांग्रेस नेताओं और वार्डवासियों ने कलेक्टर कार्यालय के मुख्य गेट पर बैठकर नारेबाजी की.उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन देने से इनकार कर दिया और नगर निगम आयुक्त को मौके पर बुलाने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा. ज्ञापन लेने पहुंचे तहसीलदार से कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नगर निगम आयुक्त स्वयं आकर ज्ञापन लें और शहर में पेयजल समस्या के समाधान के लिए की जा रही कार्रवाई के साथ उसकी समय-सीमा भी बताएं. इस मांग को लेकर कांग्रेस नेता और वार्डवासी काफी देर तक गेट पर बैठे रहे. इसके बाद नगर निगम आयुक्त सीपी राय कलेक्टर कार्यालय पहुंचे. यहां सोनू मांगो और कांग्रेस पार्षदों ने उनसे शहर में पेयजल संकट को लेकर अब तक की गई कार्रवाई और आगे की योजना के बारे में जानकारी ली.इसके बाद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया. नगर निगम अध्यक्ष सोनू मांगो ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के कार्यकाल में शहरी क्षेत्र में करीब 70 बोर कराए गए थे. नगर निगम ने उनकी उचित देखरेख नहीं की, जिससे अब उनकी स्थिति खराब हो गई है.उन्होंने कहा कि निगम को दूसरी जगह नए बोर कराने पर पैसा खर्च करने से पहले पुराने बोर को रिचार्ज कराने पर ध्यान देना चाहिए. नगर निगम की ओर से आगामी समय में 75 नए बोर कराने की बात कही गई है. इस पर उन्होंने मांग की कि हर वार्ड में अनिवार्य रूप से बोर कराया जाए और इसके लिए किसी तरह का भेदभाव न हो. जिन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है, वहां के रहवासियों से जलकर भी नहीं लिया जाना चाहिए. कांग्रेस नेताओं ने शहर की पेयजल व्यवस्था सुधारने, सभी वार्डों में समान रूप से बोर कराने, पुराने बोर रिचार्ज करने और पानी की सप्लाई नहीं होने वाले क्षेत्रों के रहवासियों को जलकर से राहत देने की मांग रखी. निगम आयुक्त सीपी राय ने समस्याओं के जल्द समाधान का आश्वासन दिया. बाइट - सोनू मागो शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाइट - नेता प्रतिपक्ष हँसा दाढ़े0
0
Report
Advertisement
दानपुर उपचुनाव की रंजिश रतलाम तक पहुंची, उपसरपंच समेत चार घायल
Ratlam, Madhya Pradesh:राजस्थान के दानपुर उपचुनाव की रंजिश अब मध्यप्रदेश के रतलाम तक पहुंच गई है... उपचुनाव में जीत के बाद जश्न मनाने आए उपसरपंच और उनके साथियों पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया。 दरअसल, बीती रात दानपुर उपचुनाव में जीते उपसरपंच चंद्रवीर सिंह अपने साथियों के साथ जश्न मनाने रतलाम पहुंचे थे। इसी दौरान सैलाना बस स्टैंड से लोकेन्द्र टॉकीज रोड के बीच बदमाशों ने उनकी कार रोक ली और जमकर तोड़फोड़ करते हुए उपसरपंच और उनके साथियों के साथ मारपीट की। हमले में चंद्रवीर सिंह और उनके साथी भीमा गुर्जर घायल हुए हैं। दोनों का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है। वारदात के बाद आरोपी सांवरिया, व संदीप राठौड़ सहित अन्य लोग फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है。 लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि राजस्थान के एक छोटे से इलाके के उपचुनाव की राजनीतिक रंजिश आखिर रतलाम तक कैसे पहुंच गई? जीत का जश्न मनाने आए लोगों पर हमला करने की नौबत क्यों आई? बाइट - राकेश पंन्द्रो ( एडिशनल एसपी रतलाम0
0
Report
महोबा में शराबखोरी के विरोध पर पिता-पुत्र की दुकान के पास मारपीट, सड़क जाम
Mahoba, Uttar Pradesh:महोबा में खुलेआम शराबखोरी के विरोध के बाद शराबी और दुकान संचालक पिता-पुत्र के बीच मारपीट हो गई. सरेआम मारपीट के दौरान शहर की मुख्य सड़क 25 मिनट तक जाम रही और तमाशबीनों की भीड़ इकट्ठा हो गई. घटनास्थल से चंद कदम दूर मेडिकल चौकी पुलिस मौके से नदारद दिखी, जिसके चलते दबंगों ने लात-घूंसे बरसाए जो कैमरे में कैद हो गए और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. पुलिस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की बात कर रही है. रोडवेज बस स्टैंड परिसर के पास हुई इस घटना में दुकान संचालक श्याम बिहारी गुप्ता ने शराब पी रहे युवकों से दुकान के बाहर निकलने को कहा तो विवाद शुरू हो गया और दोनों पक्षों में मारपीट हो गई. सड़क के आसपास भीड़ जमा रही और पुलिस चौकी नदारद रहने से कानून व्यवस्था पर सवाल उठे. घटना के वीडियो वायरल हो रहे हैं और आगे क्या कदम उठते हैं, यह देखनाशेष है. बाइट- श्याम बिहारी गुप्ता (दुकान संचालक) बाइट- रविकांत गौंड (सीओ सदर महोबा)0
0
Report
बांदा: केन नदी में किशोर का शव मिलने के बाद पुलिस जांच शुरू
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में एक किशोर का शव केन नदी में बरामद हुआ है नाविकों की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची है पुलिस ने मृतक की पहचान शहर कोतवाली क्षेत्र के कटरा मोहल्ला के निवासी 13 वर्षीय अनुज के रूप में की है। बताया जा रहा है कि अनुज के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और अनुज और उसका छोटा भाई ही परिवार में है पास पड़ोस के लोग ही उनका जीवन यापन करते थे। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले रात 8:00 बजे के बाद मृतक अनुज दिखाई नहीं दिया किसी को स्थानीय लोगों की माने तो अनुज कभी भी नदी नहीं जाता था। फिलहाल नावيك की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
Advertisement
ललितपुर में पानी से निकला विशाल मगरमच्छ बांध की सड़क पर पहुँचा
Lalitpur, Uttar Pradesh:ललितपुर में पानी से बाहर निकला एक विशालकाय मगरमच्छ बांध की सड़क पर पहुंच गया। मगरमच्छ को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। ऐसे मामलों में वन विभाग और प्रशासन सतर्क रहें, ताकि इंसानों और वन्यजीवों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके0
0
Report
अमेठी में खाद किल्लत के बाद DM ने केंद्रों का औचक निरीक्षण शुरू किया
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - जिले में खाद किल्लत की सूचना पर डीएम ने केंद्रों का किया निरीक्षण, धान खरीद और खाद वितरण में लापरवाही पर डीएम हुए सख्त, डीएम ने कई केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, जायस मंडी में धान क्रय केंद्रों की व्यवस्थाएं भी परखीं, पीओएस मशीन नहीं मिलने पर जताई नाराजगी, पहली बार धान बेचने पहुंचे दो किसानों को डीएम ने माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंटकर किया सम्मानित, ओदारी, निगोहा और सैAMBसी साधन सहकारी समितियों का भी डीएम ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए यूरिया और डीएपी का वितरण नियमानुसार कराने के दिए निर्देश, किसानों से समन्वय बनाकर अधिक से अधिक धान खरीद सुनिश्चित करने को कहा, जिले में संचालित हैं कुल 115 धान क्रय केंद्र, जोकि एक नवंबर से शुरू हो चुकी है खरीद प्रक्रिया,0
0
Report
दीपावली से पहले मैनपुरी में खाद्य विभाग ने तीन मिठाई प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित किए
Mainpuri, Uttar Pradesh:दीपावली के त्योहार से पहले मिलावटखोरों के खिलाफ मैनपुरी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में 12 मिठाई प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्रवाई की गई। जांच के दौरान गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर 9 प्रतिष्ठानों को सुधार के लिए नोटिस जारी किए गए, जबकि तीन प्रतिष्ठानों के खिलाफ लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई है। कार्रवाही में मैनपुरी शहर के प्रसिद्ध ब्रजवासी स्वीट हाउस, घिरोर का मंसाराम स्वीट हाउस और करहल का गीता स्वीट हाउस शामिल हैं। दीपावली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें लगातार अभियान चलाकर मिठाइयों की गुणवत्ता और शुद्धता की जांच कर रही थीं। पूर्व में भी संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कमियां पाए जाने पर विभाग ने सख्त कार्रवाई की। संयुक्त खाद्य सुरक्षा टीम ने इन प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करते हुए मिठाइयों में प्रतिबंधित रंगों के इस्तेमाल और गंदगी जैसी अनियमितताएं मिलने पर लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की। विभाग की ओर से प्रतिष्ठानों के संचालन पर भी रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं。0
0
Report
Advertisement
बांदा में 5 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन
Banda, Uttar Pradesh:Info - जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 5 नवंबर को पंडित जे.एन. डिग्री कॉलेज में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने आज कलेक्ट्रेट परिसर से रोजगार मेले के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें प्रदेश और प्रदेश के बाहर की प्रतिष्ठित कंपनियां विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर चयन करेंगी। जिला सेवायोजन अधिकारी मोहित जायसवाल ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी सेवायोजन विभाग के पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति और फोटो के साथ मेले में पहुंचना होगा। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से मेले में शामिल होकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है。0
0
Report
बांदा में हाईटेंशन टावर पर चढ़ी युवती सुरक्षित बरामद, परिवार के हवाले
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में एक यूपी के नदी के किनारे बने हाई टेंशन लाइन के खंभे में चढ़ गई 17 वर्षीय नवयुवती की लापता होने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। परिजनों ने युवती ज्योति के लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी। आगे बताया गया कि वह दिनांक 03.11.2026 को घर से रूठकर केन नदी के किनारे हाईटेंशन ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गई थी जिसे पुलिस समझा-बुझाकर सकुशल बरामद कर लिया गया और नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बाइट— क्षेत्राधिकारी नगर श्री सौरभ सिंह。0
0
Report
देहरादून क्लेमेन्ट टाउन में कंटेनर पलटने से चार लोगों की मौत
Noida, Uttar Pradesh:Anchors: राजधानी देहरादून के क्लेमेन्ट टाउन क्षेत्र में एक कंटेनर के पलटने से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई बताता जा रहा है कि कंटेनर कार पर पलट गया तो उसकी वजह से यह हादसा हुआ है। जिससे कार में सवार तीन महिलाएं समेत एक व्यक्ति की मौत हो गई है। locals ने नाराजगी जाहिर की है बताया जा रहा है कि इस तरह की घटनाएं वहां लगातार घटती हैं।0
0
Report
Advertisement
