icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261205
RKRamendr KumarFollow7 Jan 2025, 12:11 pm

सीतापुरः ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय में बंद किया सैकड़ों मवेशी

Kharoha, Uttar Pradesh:

विकासखंड रेउसा के ग्राम सभा सीपतपुर में ग्रामीणों ने सुबह से ही करीब एक सैकड़ा मवेशी को प्राथमिक विद्यालय सीपतपुर में बंद करना शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जो छूट्टा पशु लगातार उनकी फसलों को नष्ट कर रहे हैं जिससे उनकी रोजी रोटी पर संकट आ खड़ा हुआ है। सरकार के द्वारा भी कोई ठोस इंतजाम ना होने के कारण ग्रामीणों को यह कदम उठाना पड़ा है। गोवंशों को प्राथमिक विद्यालय में बंद करने की सूचना पाकर ग्राम पंचायत सेक्रेटरी दिलीप सिंह और ग्राम प्रधान इकबाल बहादुर मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया बुझाया जा रहा है और ट्रैक्टर ट्रालियां मंगा कर गौवंशो को गौशाला भेजने की बात कही जा रही है। ग्रामीण गोवंशों को गौशाला भेजने की बात पर अड़े हुए हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्लास्टिक और नशे के खिलाफ चला जागरूकता अभियान

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। संकल्प सेवा अभियान एवं विश्व सफाई दिवस के तहत रविवार को बहेड़ी नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरोध और नशा मुक्ति को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व सभासद एवं नि. नगर अध्यक्ष सुनील रस्तोगी ने किया। केसर इंटर कॉलेज बहेड़ी के इको क्लब प्रभारी इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने लोगों को प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। विद्यालय के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाचार्य डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने के साथ युवाओं को नशे से दूर रहना होगा। जब युवा नशा छोड़कर देशहित में आगे बढ़ेंगे, तभी भारत की प्रगति और मजबूत होगी। इको क्लब प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक का प्रयोग कम करना बेहद जरूरी है। वहीं सभासद सुनील रस्तोगी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के छोटे-छोटे कण जल स्रोतों में पहुंचकर पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं। भाजपा उपाध्यक्ष अवधेश सक्सेना ने कहा कि प्लास्टिक का बढ़ता प्रयोग आने वाली पीढ़ियों के लिए बड़ी चुनौती है। प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए सभी को मिलकर व्यापक स्तर पर प्रयास करने की आवश्यकता है। इस दौरान महामंत्री अरुण गंगवार, सुरेंद्र तोमर, सत्यवीर गंगवार सहित इको क्लब के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
0
0
Report

गुरसौली में आजाद समाज पार्टी की बैठक, शिक्षा-रोजगार पर चर्चा

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। ग्राम गुरसौली में रविवार को भीम आर्मी एवं आजाद समाज पार्टी (काशीराम) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, रोटी, कपड़ा, मकान और रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बैठक में पहुंचकर अपना समर्थन व्यक्त किया। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष दर्शन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष डॉ. संजय, जिला उपाध्यक्ष राजेश कश्यप, मंडल एडवाइजर भीम आर्मी एडवोकेट खड़क सिंह, आजाद समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता कर्मपाल सागर, विधानसभा उपाध्यक्ष शिवम सागर, विधानसभा सचिव सत्येंद्र सागर, सेक्टर अध्यक्ष सुरजीत सागर, बूथ महासचिव कुलदीप सागर तथा बूथ अध्यक्ष विनोद सागर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस अवसर पर राजीव, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद नसीर अहमद, मोहम्मद नजीम, रामवीर, रामोतार, वीरपाल, जितेंद्र, रवि सागर, सौरभ, सुनील, नरेश, मोहन स्वरूप सागर, राजेश, सौरभ सागर, सतीश, अशोक राठौड़, शंकर लाल, सुशील, भले देव, अवनेश, नरेंद्र, मोहम्मद गुलाम हुसैन, मोहम्मद आसिफ और सुनील सागर समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में सामाजिक एवं आर्थिक मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए शिक्षा और रोजगार के अवसरों पर विशेष चर्चा की गई। आयोजकों ने बैठक में शामिल हुए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report

फिरोजाबाद में यूजीसी رولबैक की मांग पर सवर्ण समुदाय का धरना

Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में यूजीसी यानि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के विरोध और यूजीसी rollback की मांग को लेकर गांधी पार्क में सवर्ण समाज के लोगों की भीड़ जुट गई। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग गांधी पार्क पहुंचे और महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के फैसले को लेकर विरोध जताते हुए rollback की मांग उठाई। धरने के बाद गांधी पार्क से जिला मुख्यालय तक पदयात्रा निकाले जाने की तैयारी की गई। बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी सतर्क रहा। मौके पर एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद पुलिस फोर्स के साथ गांधी पार्क में मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

सिंधिया पर ममता मीना का तीखा हमला, 2029 तक जनता जवाब देगी

Morena, Madhya Pradesh:पूर्व आईपीएस अधिकारी रघुवीर सिंह मीना के खिलाफ फर्जी जाति प्रमाण पत्र मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद गुना और मध्य प्रदेश की राजनीति में जबरदस्त सियासी भूचाल आ गया है। इस कार्रवाई से नाराज उनकी पत्नी चांचौड़ा की पूर्व भाजपा विधायक एवं वर्तमान आम आदमी पार्टी नेता ममता मीना ने केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर केंद्रीय मंत्री पर सीधा आरोप लगाया कि वे अपने राजनीतिक रसूख का इस्तेमाल कर उनके परिवार को डराने और धमकाने के लिए दुर्भावनापूर्ण एफआईआर करवा रहे हैं। अंग्रेजों के गुलाम मित्रों के खिलाफ जारी रहेगी जंग सिंधिया पर तीखे राजनीतिक प्रहार करते हुए ममता मीना ने कहा, जिस तरह रानी लक्ष्मी बाई अंग्रेजों के खिलाफ स्वाभिमान का युद्ध लड़ी थीं, उसी तरह हम भी अंग्रेजों के गुलाम मित्रों के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि उनके पति और उन पर एक नहीं, बल्कि दो-चार और एफआईआर करवा दी जाएं, वे कोर्ट-कचहरी में कानून की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन दिवसीय दौरे के दौरान सिंधिया ने गुना जिले की जनता और मतदाताओं को धमकाने का काम किया जा रहा है, जिसे पूरे देश ने देखा है। एक सडक़ के काम के लिए जनप्रतिनिधि और जनता से हाथ जुड़वाना और रौब झाडऩा अब नहीं चलेगा। चुनाव में वोट के लिए नाटक-नौटंकी करते हैं सिंधिया पूर्व विधायक ममता मीना ने कहा कि तीन दिवसीय दौरे में अधिकारियों पर रौब झाडऩे वाले नेता चुनाव आते ही गांव-गांव जाकर हाथ जोडऩे लगते हैं। चुनाव के समय गरीबों के घर खाना खाना और हैंडपंप चलाना महज नाटक-नौटंकी है। उन्होंने कहा, यदि आप खुद को भगवान कहते हैं तो हमारे क्षेत्र के किसानों को खाद क्यों नहीं दिलवाते? उन्होंने मंच से प्रशासनिक अधिकारियों, कलेक्टर और एसपी को धमकाने का आरोप भी लगाया और मुख्यमंत्री से अपील की कि उन्हें सिंधिया के इतने राजनीतिक दबाव में काम नहीं करना चाहिए। इतिहास और राजनीतिक निष्ठा पर उठाए गंभीर सवाल ममता मीना ने पूर्व सांसद केपी यादव का जिक्र करते हुए कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता ने सिंधिया को चुनाव में पटखनी देकर उनकी राजनीतिक जमीन दिखा दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि जिनके पिता कांग्रेस में रहकर सांसद और केंद्रीय मंत्री बने, उन्होंने ही महज पद की लालसा में कांग्रेस की निर्वाचित सरकार को गिराने का काम किया। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि 2029 का लोकसभा चुनाव दूर नहीं है, जनता सब देख रही है और वक्त आने पर आईना दिखा देगी। ममता मीना डरने वाली नहीं है, हम कोई वॉशिंग मशीन नहीं हैं। अब मैं ग्वालियर, पोहरी, शिवपुरी सहित पूरे अंचल में जाऊंगी और जनता के बीच इनकी असलियत उजागर करूंगी。
0
0
Report

गुरु तर्पण संगीत समारोह में सौम्या शर्मा ने बांधा समां

Chapra, Bihar:शहर के प्रेक्षागृह में संगीत गुरु पंडित राजनाथ मिश्र एवं गुरु मां बिमला मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर ‘गुरु तर्पण संगीत समारोह’ का आयोजन किया गया। समारोह में बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में शास्त्रीय एवं पारंपरिक संगीत की प्रस्तुतियों ने संगीत प्रेमियों को भावविभोर कर दिया। समारोह का मुख्य आकर्षण ‘सारेगामा’ की चर्चित गायिका सौम्या शर्मा की मनमोहक प्रस्तुति रही। सौम्या शर्मा ने अपनी मधुर आवाज और शानदार गायकी से ऐसा समां बांधा कि प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उनकी प्रस्तुति के दौरान दर्शक मंत्रमुग्ध होकर संगीत का आनंद लेते रहे। प्रस्तुति समाप्त होने के बाद भी दर्शकों ने तालियों से कलाकार का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में अन्य कलाकारों ने भी शास्त्रीय एवं पारंपरिक संगीत की शानदार प्रस्तुतियां दीं। सुर, लय और संगीत की इस शाम ने प्रेक्षागृह में भारतीय संगीत और संस्कृति की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत की। इस अवसर पर कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि संगीत हमारी संस्कृति और परंपरा की महत्वपूर्ण पहचान है। ऐसे स्वच्छ, संस्कारित और गुणवत्तापूर्ण संगीत कार्यक्रम लगातार आयोजित होते रहने चाहिए, ताकि नई पीढ़ी भारतीय संगीत और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ सके। मंत्री ने संगीत गुरु पंडित राजनाथ मिश्र एवं गुरु मां बिमला मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि संगीत साधना से जुड़े ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। समारोह में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी, कलाकार, कला-संस्कृति से जुड़े लोग और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। देर तक चले कार्यक्रम में सुरों की महफिल ने दर्शकों को बांधे रखा।
0
0
Report

श्योपुर में खेत जुताई कर रहे किसान परिवार पर हमला, कई घायल

Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर: खेत की जुताई करने पहुंचे किसान परिवार पर जानलेवा हमला,जानकारी के मुताबिक, खेत की जुताई कर रहे किसान और सरपंच पर करीब 10 से 15 लोगों का लाठी-डंडों से हमला ,हमले में सरपंच सहित करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल , घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, घटना की जानकारी मिलते ही मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचायामानपुर थाना क्षेत्र के बेहरावदा गांव का मामला,फिलहाल विवाद की पूरी वजह और हमले में शामिल लोगों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।
0
0
Report
Advertisement

दिग्विजय सिंह देव ने किया स्टार प्रीमियम लीग सीजन-2 का किया शुभारंभ

Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां, सीतापुर। स्टार प्रीमियम लीग सीजन-2 का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिग्विजय सिंह देव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच अवध स्ट्राइकर और नीनजा स्ट्राइकर के बीच खेला गया। अवध स्ट्राइकर ने 14 ओवर में नौ विकेट पर 137 रन बनाए। सर्वेश मास्टर ने 10 गेंदों पर 30, आयुष रबाडा ने नौ और नैमिष मिश्रा ने 17 रन बनाए। जवाब में नीनजा स्ट्राइकर की टीम 104 रन पर ऑलआउट हो गई। आयुष रबाडा ने तीन ओवर में 22 रन देकर पांच विकेट लिए और मैन ऑफ द मैच रहे। आयोजन में कमेटी अध्यक्ष ज्ञानू मिश्रा के साथ शहाब, भरत शुक्ला, नैमिष, शेखू, सनत और तरुण सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।
0
0
Report

मैहर में वाइट टाइगर सफारी बना रहेगा; रीवा से जुड़े अटकलों का अंत

Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले की पहचान से जुड़े वाइट टाइगर सफारी को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही सीमा विवाद की अटकलों पर अब विराम लग गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्पष्ट घोषणा करते हुए कहा है कि वाइट टाइगर सफारी मैहर जिले में ही रहेगा। मुख्यमंत्री ने बलराम कृषि उत्सव के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मैहर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। इसके साथ ही वाइट टाइगर सफारी को रीवा में शामिल किए जाने को लेकर चल रही चर्चाओं पर स्थिति साफ हो गई है। दरअसल, बीते कई दिनों से वाइट टाइगर सफारी को रीवा जिले में शामिल किए जाने की अटकलें सामने आ रही थीं। इसको लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर जारी था। मैहर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सांसद गणेश सिंह ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया था कि वाइट टाइगर सफारी को मैहर जिले में ही रहने दिया जाए। सांसद के आग्रह के बाद अब मुख्यमंत्री की घोषणा ने सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है। वाइट टाइगर सफारी के मैहर जिले में ही बने रहने की घोषणा से क्षेत्र में इसे लेकर चल रही असमंजस की स्थिति भी समाप्त हो गई है।
0
0
Report
Advertisement

कपासन में शक्तिशाली भिड़ंत: ईको कार-ऑटो के हादसे में एक परिवार घायल

Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - कपासन थाना क्षेत्र के गोरा जी का निंबाहेड़ा में गणपति फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार ईको कार और ऑटो की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो सवार एक ही परिवार के आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में भीलवाड़ा निवासी आरजू खान के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है, जबकि मेहरुनिशा खान सहित अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए कपासन उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
0
0
Report

चित्तौड़गढ़: गणेश उत्सव में शांति-व्यवस्था के लिए DSP ने स्थलों का निरीक्षण किया

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - गणेश उत्सव के दौरान शहर में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने विभिन्न गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों का निरीक्षण किया। एसपी ने श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ की स्थिति, सुरक्षा और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात रखने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए। साथ ही आयोजन समितियों के साथ समन्वय बनाकर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने को कहा। निरीक्षण के दौरान डीएसपी बृजेश सिंह, कोतवाली, सदर और महिला थाना अधिकारी सहित क्यूआरटी व पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।
0
0
Report
Advertisement

खम्मम के डॉक्टर की कार हाईवे डिवाइडर से भिड़ी, आग लगने से मौत

Noida, Uttar Pradesh:तेलंगाना खम्मम के डॉक्टर की कार हाईवे डिवाइडर से टकराई और उसमें आग लग गई, जिससे वे ज़िंदा जल गए रविवार सुबह सूर्यपेट में हैदराबाद-खम्मम हाईवे पर खम्मम के एक न्यूरोसर्जन की कार सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई, जिससे उनकी मौत हो गई。 मृतक, 50 वर्षीय डॉ. कसाकुर्थी जगदीश, खम्मम के ममता अस्पताल में काम करते थे। यह हादसा सुबह करीब 7:15 बजे NH-365BB पर पिल्लालमारी फ्लाईओवर के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि जब जगदीश की वोल्वो कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, तो कुछ ही पल में गाड़ी में आग लग गई और वे ड्राइवर सीट पर ही फंस गए। आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग बुझाई, तब तक कार काफी हद तक जल चुकी थी। शव बुरी तरह जल गया था और उसकी पहचान करना मुश्किल था अधिकारियों ने कार के टेम्पररी रजिस्ट्रेशन नंबर और पास के टोल गेट से मिली जानकारी के आधार पर उनकी पहचान की। फोरेंसिक टीम ने अवशेष इकट्ठे किए और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सूर्यपेट सरकारी जनरल अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अभी यह पता लगाया जा रहा है कि ड्राइवर का कार पर से नियंत्रण कैसे खो गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top