icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261001
Nitesh KumarNitesh KumarFollow31 Jan 2025, 12:12 pm

Sitapur: थानगांव पुलिस चौकी पर वाहनों से वसूली का वीडियो वायरल, जांच की मांग

Sitapur, Uttar Pradesh:

सीतापुर के थानगांव क्षेत्र में एक पुलिस चौकी पर वसूली का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार दोपहर को बहराइच से रेउसा जा रही लकड़ी से भरी पिकअप को एक व्यक्ति ने रोक लिया। वह फुल स्लीव टी-शर्ट और तौलिया पहने था और चौकी के अंदर से निकलकर वसूली करने के बाद फिर अंदर चला गया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें यह साफ दिख रहा है कि पुलिस चौकी पर रोड वसूली के लिए अन्य लोगों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे यह प्रतीत होता है कि उच्च अधिकारियों के निर्देशों को नजरअंदाज कर अवैध वसूली जारी है। मामले की जांच की मांग तेज हो गई है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

धौलपुर पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड दिखाकर एकता का संदेश दिया

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर धौलपुर पुलिस ने गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का सीधा प्रसारण देखा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले भर में व्यापक स्तर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला पुलिस की ओर से नगर परिषद धौलपुर के ऑडिटोरियम सहित जिले के समस्त पुलिस थानों में बड़ी स्क्रीन लगाकर परेड का लाइव प्रसारण दिखाया गया कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी, पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिकाऊ प्रकोष्ठ हवा सिंह, वृत्ताधिकारी वृत्त धौलपुर प्रदीप नेहरा सहित जिले के पुलिस अधिकारी, पुलिस जवान, सीएलजी सदस्य, यूथ सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखियां और बड़ी संख्या में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया सभी ने एक साथ बैठकर राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का सामूहिक रूप से सीधा प्रसारण देखा। प्रसारण के दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक इस भव्य आयोजन को देखा और राष्ट्र के प्रति समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को आत्मसात किया। इस अवसर पर मौजूद सभी अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और आमजन को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता बनाए रखने की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने हाथ उठाकर देश की एकता को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारे और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को और अधिक मजबूत करना रहा। साथ ही आमजन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय, सहभागिता और विश्वास की भावना को प्रोत्साहित करना भी इस आयोजन का महत्वपूर्ण संदेश रहा। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधने में अहम भूमिका निभाई है और उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। धौलपुर पुलिस ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाने का संदेश दिया
0
0
Report

मंडला में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का शिकंजा: 8 प्रकरण दर्ज, जब्त शराब भारी मात्रा में

Mandla, Madhya Pradesh:मंडला में अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग ने सख्ती दिखाते हुए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। ग्राम पुरवा के न्यू स्टार ढाबा से लेकर बिछिया के होटल, ढाबों, दुकानों और बस स्टैंड तक कार्रवाई की गई। इस दौरान देशी-विदेशी शराब और बीयर सहित बड़ी मात्रा में मदिरा जब्त की गई। बस स्टैंड पर स्कूटी से भी अवैध शराब बरामद हुई, जिसके बाद वाहन को कब्जे में लिया गया। कार्रवाई में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 8 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 36 हजार 800 रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी सतीश कश्यप के मार्गदर्शन में की गई।
0
0
Report

दिल्ली में BS6 से कम गाड़ियों के प्रवेश पर रोक, GRAP लागू

New Delhi, Delhi:दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आज रात 12 बजे से BS6 से नीचे की तमाम गाड़ियों की दिल्ली में एंट्री बंद हो जाएगी। इस फैसले के बाद दिल्ली बॉर्डर पर अफरा-तफरी का माहौल है। दरअसल, दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग ने GRAP के तहत आदेश जारी किया है कि 1 नवंबर से 31 जनवरी 2027 तक दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड और BS6 मानक से नीचे की सभी पेट्रोल और डीजल गाड़ियों को राजधानी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सरकार का कहना है कि सर्दियों में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है, इसलिए ये सख्त कदम उठाना जरूरी है। परिवहन विभाग के मुताबिक NCR के गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, गाजियाबाद के करीब 10 लाख वाहन इस फैसले से प्रभावित होंगे। हालांकि CNG, इलेक्ट्रिक वाहन और एम्बुलेंस, दमकल, पुलिस जैसी आपातकालीन सेवाओं को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। लेकिन BS6 होने के साथ-साथ वैध PUC सर्टिफिकेट होना भी अनिवार्य होगा। और इस फैसले का असर अभी से दिखने लगा है। सभी गाड़ी मालिक और ड्राइवर इस कोशिश में हैं कि रात 12 बजे से पहले दिल्ली में एंटर कर जाएं। तस्वीरें आप देख सकते हैं - NH-44 सिंघु बॉर्डर, पर 2 से 3 किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। ट्रक, प्राइवेट कारें, कैब सब कतार में खड़ी हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी एडवाइज़री जारी कर दी है और जगह-जगह चेकिंग तेज कर दी है। नियम तोड़ने पर 20,000 रुपये तक का जुर्माना और वाहन जब्ती की कार्रवाई हो सकती है तो अगर आप भी NCR से दिल्ली आ रहे हैं, तो अपनी गाड़ी के दस्तावेज और BS मानक जरूर चेक कर लें, नहीं तो आपको बॉर्डर से ही वापस लौटना पड़ सकता है。
0
0
Report
Advertisement

सरदार पटेल जयंती पर सिंगरौली में राष्ट्रीय एकता दिवस का लाइव प्रसारण

ADAjay DubeyJust now
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग ... सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता के रंग में रंगा पूरा जिला.... राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस कार्यालय से लेकर थाना-चौकियों तक हुए आयोजन... राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 का जिलेभर में किया गया लाइव प्रसारण... पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा... एसपी षियाज के.एम. के निर्देशन और एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम... सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को किया याद, एकता और अखंडता बनाए रखने का दिया संदेश... पुलिस और आम नागरिकों की सहभागिता से मजबूत हुआ राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सद्भाव का संकल्प... एंकर... लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सिंगरौली जिले में एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित रुस्तम जी कॉन्फ्रेंस हॉल सहित जिले भर में परेड का सीधा प्रसारण किया गया, जहां विभिन्न शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं जिले के अलग-अलग थाना और चौकी क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर, एसडीओपी, थाना एवं चौकी प्रभारियों सहित पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया। लाइव प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा राष्ट्र की एकता और अखंडता का शपथ दिलाई गई.. उसे दौरान पुलिस कर्मियों और भाग लेने वाले सभी लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता का शपथ ली... पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इन程序ों के जरिए सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया गया। साथ ही देश की एकता, अखंडता और आंतरिक सुरक्षा के महत्व की जानकारी दी गई... कार्यक्रम का उद्देश्य केवल परेड का प्रसारण करना नहीं, बल्कि लोगों में राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन और सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करना भी रहा। पुलिस और आम नागरिकों की सामूहिक सहभागिता के साथ राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिलेभर में एकता और भाईचारे का संदेश दिया गया.
0
0
Report

रतलाम पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर शनिवार को रतलाम पहुंचे। रतलाम पहुंचने के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप के निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने कैबिनेट minister चेतन काश्यप की माताजी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस دوران उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि देने के बाद विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर कुछ समय रतलाम में रुके और फिर अपने अगले कार्यक्रम के लिए रतलाम से रवाना हो गए। उनके आगमन को लेकर स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उनसे मुलाकात की。
0
0
Report

राष्ट्रीय एकता दिवस: जगदलपुर में शपथ, सुरक्षा के सपनों को मंत्र मिला

Jagdalpur, Chhattisgarh:राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जगदलपुर के शौर्य भवन में शपथ ग्रहण के कार्यक्रम का किया गया, इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा सुरक्षा की शपथ ली, इस कार्यक्रम में बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं अन्य स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया, गुजरात के केवड़िया में आयोजित भव्य परेड को सीधा प्रसारण देखा, वहीं बस्तर आईजी बद्री नारायण मीणा ने कहा कि जवानों और आम नागरिकों के सहयोग से क्षेत्र में शांति स्थापित हुई है, इसे बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। बाइट बद्री नारायण मीणा आईजी बस्तर
0
0
Report
Advertisement

देहदान पर पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर, लोनारा में रमेशचंद्र जैन को श्रद्धांजलि

Khargone, Madhya Pradesh:देहदान पर पुलिस ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर, मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा कर गए रमेशचंद्र जैन लोनारा में पहली बार हुआ देहदान, नेत्र और त्वचा भी किया दान; ग्रामीणों ने नम आंखों से दी विदाई एंकर -खरगोन जिले के लोनारा के समाजसेवी रमेशचंद्र जैन की मृत्यु के बाद उनके देहदान के संकल्प को पूरा करते हुए परिजनों ने पार्थिव शरीर चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के लिए दान किया। शनिवार को लोनारा गांव के बाजार चौक पर पुलिस ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि अर्पित की। ऊन थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सम्मान दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने 'रमेश भाई अमर रहें' के नारे लगाकर नम आंखों से विदाई दी। रमेशचंद्र जैन का 30 अक्टूबर को निधन हुआ था। उनके संकल्प और परिजनों की सहमति से 31 अक्टूबर को पार्थिव देह इंदौर के अरविंदो मेडिकल कॉलेज को चिकित्सा शिक्षा और शोध के लिए समर्पित की गई। उनके नेत्र जिला चिकित्सालय खरगोन और त्वचा इंदौर के टी. चोइथराम हॉस्पिटल को दान की गई। ग्रामीणों ने कहा कि लोनारा में पहली बार हुए इस देहदान से आसपास के गांवों में भी जागरूकता आएगी。
0
0
Report
Advertisement

कटिहार के बलुआघट्टी में गैस सिलेंडर विस्फोट, पांच घायल; चार बच्चे शामिल

Katihar, Bihar:फास्टफूड दुकान में अचानक फटा गैस सिलेंडर, पांच लोग झुलसे मनिहारी अनुमंडल के नगर पंचायत के बलुआघट्टी वार्ड सं०-1 में एक फास्टफूड दुकान में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा झुलसने वाले में चार बच्चे शामिल दो घायलों की हालत नाजुक, करीब 45 प्रतिशत तक झुलसे, हायर सेंटर रेफर कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल के नगर पंचायत के बलुआघट्टी वार्ड संख्या-1 में एक फास्टफूड दुकान में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। अचानक हुए विस्फोट की चपेट में आने से पांच लोग झुलसकर घायल हो गए। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, हादसे के समय कुछ लोग दुकान में नाश्ता कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गैस सिलेंडर फट गया। धमाके के बाद दुकान में मौजूद लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को निजी वाहन से मनिहारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया । डॉ. राकेश कुमार पाराशर ने बताया कि घायलों की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सभी को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घायलों में करीब 45 प्रतिशत तक झुलसे मरीज भी शामिल हैं। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों में अनंत परिहार सहित चार बच्चे शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। घायलों की स्थिति देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है。
0
0
Report

दिवाली से पहले लुधियाना स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी: पुरानी मिठाइयाँ नष्ट, मिलावट विरोधी अभियान तेज

Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਣਾ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਦੀਵਾਲੀ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੋਲਡ ਸਟੋਰਾਂ 'ਤੇ ਅਚਨਚੇਤ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਟਨ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪੁਰਾਣੀਆਂ ਮਿਠਾਈਆਂ ਨਸ਼ਟ ਕਰਵਾਈਆਂ, ਪੇਠਾ, ਗੁਲਾਬ ਜਾਮੁਨ ਅਤੇ ਰਸਗੁੱਲੇ ਦੇ ਤਿੰਨ ਸੈਂਪਲ ਲਏ ਲੁਧਿਆਣਾ,ਦੀਵਾਲੀ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖਦਿਆਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਾਫ਼-ਸੁਥਰੀਆਂ, ਤਾਜ਼ੀਆਂ ਅਤੇ ਮਿਲਾਵਟ ਰਹਿਤ ਖਾਣ-ਪੀਣ ਦੀਆਂ ਵਸਤਾਂ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਫੂਡ ਸੇਫਟੀ ਵਿਭਾਗ ਲੁਧਿਆਣਾ ਵੱਲੋਂ ਮਿਲਾਵਟਖੋਰੀ ਵਿਰੁੱਧ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੁਹਿੰਮ ਲਗਾਤਾਰ ਚਲਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿਹਤ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਅਸ਼ੀਸ਼ ਚਾਵਲਾ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਅਤੇ ਨਿਗਰਾਨੀ ਹੇਠ ਫੂਡ ਸੇਫਟੀ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਕੋਲਡ ਸਟੋਰਾਂ 'ਤੇ ਅਚਨਚੇਤ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕਰਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਲਗਭਗ ਦੋ ਤੋਂ ਤਿੰਨ ਮਹੀਨੇ ਪੁਰਾਣੀਆਂ ਇਕ ਟਨ ਤੋਂ ਵੱਧ ਮਿਠਾਈਆਂ ਨਸ਼ਟ ਕਰਵਾਈਆਂ ਗਈਆਂ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਪੇਠਾ, ਗੁਲਾਬ ਜਾਮੁਨ ਅਤੇ ਰਸਗੁੱਲੇ ਦੇ ਤਿੰਨ ਸੈਂਪਲ ਲੈ ਕੇ ਜਾਂਚ ਲਈ ਲੈਬਾਰਟਰੀ ਭੇਜੇ ਗਏ। ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਕਿ ਕੁਝ ਹਲਵਾਈਆਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਤਿਆਰ ਕੀਤੀਆਂ ਮਿਠਾਈਆਂ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਕੋਲਡ ਸਟੋਰਾਂ ਵਿੱਚ ਰੱਖੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਸਨ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚ ਪੇਠਾ, ਗੁਲਾਬ ਜਾਮੁਨ, ਰਸਗੁੱਲੇ ਅਤੇ ਹੋਰ ਕਿਸਮਾਂ ਦੀਆਂ ਮਿਠਾਈਆਂ ਸ਼ਾਮਲ ਸਨ। ਫੂਡ ਸੇਫਟੀ ਟੀਮ ਨੇ ਨਿਰਧਾਰਤ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਅਨੁਸਾਰ ਇਨ੍ਹਾਂ ਪੁਰਾਣੀਆਂ ਮਿਠਾਈਆਂ ਨੂੰ ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਹੀ ਨਸ਼ਟ ਕਰਵਾਇਆ, ਤਾਂ ਜੋ ਇਹ ਦੀਵਾਲੀ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਦੌਰਾਨ ਬਾਜ਼ਾਰ ਵਿੱਚ ਵਿਕਰੀ ਲਈ ਨਾ ਪਹੁੰਚ ਸਕਣ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਿਹਤ ਨਾਲ ਕਿਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਖਿਲਵਾੜ ਨਾ ਹੋਵੇ। ਡਾ. ਅਸ਼ੀਸ਼ ਚਾਵਲਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਦੀਵਾਲੀ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਦੌਰਾਨ ਮਿਠਾਈਆਂ, ਦੁੱਧ, ਪਨੀਰ, ਖੋਆ ਅਤੇ ਹੋਰ ਦੁੱਧ ਤੋਂ ਤਿਆਰ ਹੋਣ ਵਾਲੀਆਂ ਵਸਤਾਂ ਦੀ ਮੰਗ ਕਾਫ਼ੀ ਵਧ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਕੁਝ ਗੈਰ-ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰ ਫੂਡ ਬਿਜ਼ਨਸ ਆਪਰੇਟਰ ਵਧੇਰੇ ਮੁਨਾਫਾ ਕਮਾਉਣ ਦੇ ਲਾਲਚ ਵਿੱਚ ਪੁਰਾਣੀਆਂ, ਅਣਉਚਿਤ ਢੰਗ ਨਾਲ ਸਟੋਰ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਂ ਗੁਣਵੱਤਾ ਦੇ ਮਾਪਦੰਡਾਂ 'ਤੇ ਖਰੀਆਂ ਨਾ ਉਤਰਨ ਵਾਲੀਆਂ ਵਸਤਾਂ ਵੇਚਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਨੂੰ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਦਿਆਂ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਿਠਾਈਆਂ ਦੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ, ਡੇਅਰੀਆਂ, ਉਤਪਾਦਨ ਇਕਾਈਆਂ ਅਤੇ ਕੋਲਡ ਸਟੋਰਾਂ ਦੀ ਲਗਾਤਾਰ ਅਤੇ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਖਾਣ-ਪੀਣ ਦੀਆਂ ਵਸਤਾਂ ਦੀ ਤਾਜ਼ਗੀ, ਗੁਣਵੱਤਾ, ਸਟੋਰੇਜ ਦੀਆਂ ਸਥਿਤੀਆਂ, ਸਫ਼ਾਈ ਅਤੇ ਨਿਰਧਾਰਤ ਤਾਪਮਾਨ ਸਬੰਧੀ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ 'ਤੇ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਰੱਖਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਪੱਸ਼ਟ किया कि ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਿਹਤ ਨਾਲ ਖਿਲਵਾੜ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਫੂਡ ਬਿਜ਼ਨਸ ਆਪਰੇਟਰ ਨੂੰ ਬਖ਼ਸ਼ਿਆ ਨਹੀਂ ਜਾਵੇਗਾ ਅਤੇ ਉਲੰਘਣਾ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਫੂਡ ਸੇਫਟੀ ਐਂਡ ਸਟੈਂਡਰਡਜ਼ ਐਕਟ, 2006 ਅਧੀਨ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿਹਤ ਅਫਸਰ ਨੇ ਸਮੂਹ ਹਲਵਾਈਆਂ, ਡੇਅਰੀ ਮਾਲਕਾਂ ਅਤੇ ਮਿਠਾਈ ਵਿਕਰੇਤਾਵਾਂ ਨੂੰ ਹਦਾਇਤ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਸਿਰਫ਼ ਤਾਜ਼ੀਆਂ ਅਤੇ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਮਿਠਾਈਆਂ ਹੀ ਤਿਆਰ ਕਰਕੇ ਵੇਚਣ ਅਤੇ ਮਿਠਾਈਆਂ ਦੀ ਤਿਆਰੀ ਤੇ ਸਟੋਰੇਜ ਦੌਰਾਨ ਸਫ਼ਾਈ ਅਤੇ ਨਿਰਧਾਰਤ ਤਾਪਮਾਨ ਦਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਧਿਆਨ ਰੱਖਣ। ਸਾਰੇ ਫੂਡ ਬਿਜ਼ਨਸ ਆਪਰੇਟਰਾਂ ਲਈ ਫੂਡ ਸੇਫਟੀ ਐਂਡ ਸਟੈਂਡਰਡਜ਼ ਐਕਟ ਦੇ ਸ਼ਡਿਊਲ-4 ਅਧੀਨ ਨਿਰਧਾਰਤ ਗੁੱਡ ਹਾਈਜੀਨ ਪ੍ਰੈਕਟਿਸਿਜ਼ (GHP) ਅਤੇ ਗੁੱਡ ਮੈਨੂਫੈਕਚਰਿੰਗ ਪ੍ਰੈਕਟਿਸਿਜ਼ (GMP) ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਕਰਨੀ ਲਾਜ਼ਮੀ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹਰ ਕਾਰੋਬਾਰੀ ਕੋਲ ਵੈਧ ਫੂਡ ਸੇਫਟੀ ਲਾਇਸੈਂਸ ਜਾਂ ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਹੋਣਾ ਵੀ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਇਹ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੁਹਿੰਮ ਦੀਵਾਲੀ ਤੱਕ ਹੀ ਸੀਮਤ ਨਹੀਂ ਰਹੇਗੀ, ਸਗੋਂ ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਕੋਲਡ ਸਟੋਰਾਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਫੂਡ ਅਦਾਰਿਆਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ।ਫੂਡ ਸੇਫਟੀ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਿ ਦੀਵਾਲੀ ਮੌਕੇ मਿਠਾਈਆਂ ਅਤੇ ਹੋਰ ਖਾਣ-ਪੀਣ ਦੀਆਂ ਵਸਤਾਂ ਖਰੀਦਣ ਸਮੇਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸਾਵਧਾਨੀ ਵਰਤੀ ਜਾਵੇ। ਮਿਠਾਈਆਂ ਹਮੇਸ਼ਾ ਸਾਫ਼-ਸੁਥਰੀਆਂ ਅਤੇ ਲਾਇਸੈਂਸਸ਼ੁਦਾ ਦੁਕਾਨਾਂ ਤੋਂ ਹੀ ਖਰੀਦੀਆਂ ਜਾਣ। ਸਿਰਫ਼ ਸਸਤੇ ਭਾਅ ਦੇ ਲਾਲਚ ਵਿੱਚ ਆ ਕੇ ਗੁਣਵੱਪਤਾ ਨਾਲ ਸਮਝੌਤਾ ਨਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਖੁੱਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਰੱਖੀਆਂ, ਬਾਸੀ ਜਾਂ ਸ਼ੱਕੀ ਗੁਣਵੱਤਾ ਵਾਲੀਆਂ ਮਿਠਾਈਆਂ ਖਰੀਦਣ ਤੋਂ ਪਰਹੇਜ਼ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਜੇਕਰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਥਾਂ 'ਤੇ ਮਿਲਾਵਟੀ ਜਾਂ ਸ਼ੱਕੀ ਖਾਣ-ਪੀਣ ਦੀਆਂ ਵਸਤਾਂ ਦੀ ਵਿਕਰੀ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮਿਲਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਇਸ ਬਾਰੇ ਫੂਡ ਸੇਫਟੀ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ, ਤਾਂ ਜੋ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵ ਸਕੇ। ਡਾ. ਅਸ਼ੀਸ਼ ਚਾਵਲਾ ਨੇ ਦੁਹਰਾਇਆ ਕਿ ਦੀਵਾਲੀ ਖੁਸ਼ੀਆਂ ਅਤੇ ਰੌਸ਼ਨੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਹੈ ਅਤੇ ਹਰ ਨਾਗਰਿਕ ਨੂੰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਤੇ ਸ਼ੁੱਧ ਖਾਣ-ਪੀਣ ਦੀਆਂ ਵਸਤਾਂ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਉਣਾ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਮੁੱਖ ਤਰਜੀਹ ਹੈ। ਮਿਲਾਵਟਖੋਰੀ ਵਿਰੋਧ ਇਹ ਮੁਹਿੰਮ ਅਤੇ ਕੋਲਡ ਸਟੋਰਾਂ ਸਮੇਤ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਫੂਡ ਅਦਾਰਿਆਂ ਦੀ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ ਪੂਰੀ ਸਖ਼ਤੀ ਨਾਲ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗੀ।
0
0
Report

हाईकोर्ट ने नारायण विहार रोड-सीवरेज के लिए जेडीए सचिव से शपथ पत्र मांगा

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान हाईकोर्ट ने शहर के नारायण विहार स्थित विनायक रेजीडेंसी सोसाइटी के ब्लॉक 61 से 67 में रह रहे 200 परिवारों को रोड और सीवरेज की आधारभूत सुविधाएं नहीं मिलने से जुड़े मामले में जेडीए सचिव से शपथ पत्र मांगा है। अदालत ने सचिव से पूछा है कि यहां रोड और सीवरेज का निर्माण कार्य पूरा होने की समय सीमा क्या है। जस्टिस आनंद शर्मा ने यह आदेश स्थानीय निवासी हीरालाल गोठवाल की याचिका पर दिए। याचिका में अधिवक्ता विजय पाठक ने बताया की याचिकाकर्ता सहित अन्य परिवारों ने ब्लॉक 61 से 67 में जेडीए से साल 2005 में नियमित हुए फ्लैट्स व मकान खरीदे थे। दो दशक बाद भी यहां स्थानीय निवासियों को रोड लाइट, सीवरेज व रोड इत्यादि मुहैया नहीं कराई है। बारिश के दौरान यहां सीवरेज व नाली की व्यवस्था नहीं होने के चलते पानी मेन रोड से फ्लैट तक पहुंच जाता है और उनका आवाजाही का रास्ता ही बंद हो जाता है। इसके साथ ही सीवरेज टैंकों का पानी भी भर जाता है। जिससे यहां गंदगी और कीचड़ हो जाता है और लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। पूर्व में अदालत ने स्वायत्त शासन विभाग, जेडीए नगर निगम आयुक्त सहित अन्य संबंधित अफसरों से भी जवाब मांगा था। जेडीए ने जवाब में कहा कि इस इलाके में सीवरेज व रोड के लिए गत 18 अगस्त को टेंडर जारी किए हैं। जब अदालत ने पूछा कि कितने दिनों में कार्य पूरा हो जाएगा तो इसकी समय सीमा नहीं बताई गई। दूसरी ओर याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया की टेंडर को तीन दिन बाद 21 अगस्त को ही निरस्त कर दिया गया है। इस पर अदालत ने जेडीए सचिव से शपथ पत्र पेश कर जानकारी मांगी है। याचिका के वकील: विजय पाठक जयपुर。
0
0
Report
Advertisement

हादसे से जूझती मासूम अब मां की गोद में सुखी सांस ले रही है

Panchkula, Haryana:मौत को मात देकर जिंदगी ने फिर थामा मासूम का हाथ, मां की गोद में लौट आई नन्ही परी… हादसे के बाद पहली बार खाई खिचड़ी, देशभर की दुआओं ने जगाई उम्मीद! बच्ची के माता-पिता ने बच्ची की वीडियो जारी कर देशभर से लोगों को दुआएं देने पर जताया आभार... चंडीगढ़ PGI में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही मासूम बच्ची की हालत में आया सुधार, मां की गोद में सुकून से ली सांस… बच्ची के मुंह में पहला निवाला जाते ही छलक उठीं माता-पिता की आंखें, पूरे देश का जताया आभार। पंचकूला के स्कूल में हैवानियत का शिकार हुई मासूम बच्ची के लिए आखिरकार राहत और उम्मीद की खबर सामने आई है। मौत को मात देकर जिंदगी की जंग लड़ रही नन्ही परी ने एक बार फिर जिंदगी की ओर कदम बढ़ाए हैं। चंडीगढ़ पीजीआई में उपचाराधीन बच्ची अब अपनी मां की गोद में आकर सुकून से सांस ले रही है। जिस मासूम के लिए पिछले कई दिनों से देशभर के लोग दुआएं मांग रहे थे, उसकी सेहत में सुधार की खबर ने हर किसी के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। हादसे के बाद पहली बार बच्ची ने अपने मुंह से खाना खाया। मासूम ने खिचड़ी का पहला निवाला लिया तो यह पल उसके माता-पिता के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था। जिस बच्ची को दोबारा मुस्कुराते और सामान्य जिंदगी की ओर लौटते देखने के लिए परिवार की आंखें तरस गई تھیں, उसे मां की गोद में देखकर परिजनों को जैसे नई जिंदगी मिल गई। इस मुश्किल दौर में बच्ची के माता-पिता के साथ पूरा देश खड़ा रहा। सोशल मीडिया से लेकर आम लोगों तक, हर कोई इस नन्ही परी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा था। अब बच्ची की हालत में सुधार और उसके पहला निवाला खाने की खबर ने उन सभी लोगों को भावुक कर दिया है। बच्ची के माता-पिता ने इस मुश्किल घड़ी में साथ देने, दुआएं करने और हौसला बढ़ाने वाले देशभर के लोगों का दिल से धन्यवाद किया है। कहते हैं कि दुआओं में बहुत ताकत होती है… इस मासूम की जिंदगी की जंग ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उम्मीद का दामन कभी नहीं छोड़ना चाहिए। मां की गोद में लौटी इस नन्ही परी के लिए आज हर आंख में खुशी के आंसू हैं और हर दिल से बस एक ही दुआ निकल रही है—जल्दी से पूरी तरह स्वस्थ हो जाओ, हमारी नन्ही परी!
0
0
Report

होटल संचालक जानलेवा हमला,कार से कुचलने की कोशिश और फायरिंग CCTV में कैद

VIVEK DUBEYVIVEK DUBEYFollow20m ago
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एनएच-2 हाईवे स्थित एक होटल के बाहर होटल संचालक पर हमला और फायरिंग की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे CCTV फुटेज में कुछ लोग होटल संचालक के साथ मारपीट करते और फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। आरोप है कि स्विफ्ट डिजायर कार सवार 4 से 5 लोगों ने होटल संचालक दुर्गेश राजपूत को कार से कुचलने की कोशिश की और इसके बाद कई राउंड फायरिंग की। बताया जा रहा है कि होटल संचालक टॉयलेट से लौटकर बाहर आया था, तभी उस पर हमला कर दिया गया। घटना के बाद पीड़ित की ओर से पुलिस को प्रार्थना पत्र भी दिया गया है। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों और होटल संचालक के बीच पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। वायरल CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

गाजीपुर में बीच बाजार ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े लूट, अंधेरे में फरार तीन बदमाश

Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर बेखौफ बदमाशों का धावा, बीच बाजार ज्वेलर्स शोरूम में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात ज्वेलर्स शोरूम पर फायरिंग कर 6 सोने की चेन लूटकर फरार हुए तीन बदमाश, व्यापारियों में मचा हड़कंप सदर कोतवाली क्षेत्र के बंशी बाजार स्थित संगिनी ज्वेलर्स के शोरूम को बनाया निशाना कार सवार तीन बदमाश शोरूम में घुसे, पहले सोने की चेन पसंद की और फिर शुरू कर दी लूटपाट फायरिंग करते हुए बदमाश सोने की 6 चेन लूटकर मौके से फरार, इलाके में मची अफरा-तफरी सरेआम लूट की वारदात से व्यापारियों में दहशत, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल सूचना पर पहुंचे एसपी विनय कुमार सिंह समेत पुलिस अधिकारी, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस गाजीपुर में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए बीच बाजार एक ज्वेलर्स शोरूम में लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। कार सवार तीन बदमाशों ने संगिनी ज्वेलर्स के शोरूम में घुसकर पहले सोने की चेन पसंद की और फिर अचानक फायरिंग करते हुए सोने की 6 चेन लूटकर फरार हो गए। बदमाशों की इस दुस्साहसिक वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दिनदहाड़े शोरूम में हुई लूट की घटना ने व्यापारियों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और व्यापारियों में दहशत का माहौल है। लूट की यह पूरी वारदात सदर कोतवाली क्षेत्र के बंशी बाजार की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस बदमाशों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए तलाश में जुटी हुई है। साथ ही वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर बीच बाजार ज्वेलर्स शोरूम में घुसकर फायरिंग और लूट करने वाले इन बेखौफ बदमाशों को पुलिस का जरा भी खौफ क्यों नहीं रहा? बाइट – विनय कुमार सिंह, एसपी गाजीपुर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top