261001
सीतापुर - राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जेल का किया निरीक्षण
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव पहुंची सीतापुर जिला और जेल का किया निरीक्षण. अपर्णा यादव महिला अस्पताल का भी करेंगे निरीक्षण ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
काशी-हरिद्वार की तर्ज पर गंगा महाआरती, बिहार के उप मुख्यमंत्री शामिल होंगे
Chapra, Bihar:डोरीगंज के बंगाली घाट पर इस बार काशी और हरिद्वार जैसा अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। सारण जिले के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व वाले चिरांद में चिरांद विकास परिषद द्वारा आयोजित होने वाले 19वें गंगा महाआरती सह गंगा गरिमा रक्षा समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। कार्यक्रम को लेकर घाटों की विशेष सजावट की जा रही है, जहां भव्य आरती, दीपों की श्रृंखला और धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से गंगा की निर्मलता और अविरलता का संदेश दिया जाएगा। चिरांद विकास परिषद पिछले उन्नीस वर्षों से लगातार इस आयोजन के माध्यम से लोगों को गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक करता आ रहा है। इस वर्ष कार्यक्रम को और भव्य बनाने की तैयारी की गई है। बताया जा रहा है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसके बाद प्रशासनिक और आयोजन समिति की तैयारियां और तेज हो गई हैं। घाट परिसर में सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन समिति का कहना है कि इस बार की गंगा महाआरती में काशी और हरिद्वार की तर्ज पर विशेष आरती और वैदिक मंत्रोच्चार किया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति होगी।0
0
Report
जल निकासी न होने से श्यामदेउरवा चौराहे पर जलभराव, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा चौराहे से बड़हरा बरईपार मार्ग स्थित रानी रजवाड़ा नहर पर बने नए पुल के कारण सड़क नीची हो जाने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश में भी पुल के समीप जलभराव हो जाता है, जिससे राहगीरों का आवागमन बाधित हो रहा है। बड़हरा बरईपार सोनकटियां समेत दर्जनों गांवों के ग्रामीण अपनी दैनिक आवश्यकताओं के लिए इसी मार्ग से श्यामदेउरवा चौराहे तक आते-जाते हैं। वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण लोगों को कीचड़ और जलभराव से होकर गुजरना पड़ रहा है। इससे आमजन के साथ-साथ स्थानीय व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। समाजसेवी सोहन चौधरी ने बताया कि पुल निर्माण के दौरान ही यह आशंका जताई गई थी कि पुल की ऊंचाई अधिक होने से सड़क पर जलभराव की समस्या उत्पन्न होगी, लेकिन इसके बावजूद जल निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं कराया गया। परिणामस्वरूप, बारिश के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। समस्या से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से करीब दो दर्जन दुकानदारों का व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे जिला अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने को विवश होंगे। प्रदर्शन में मोनू शर्मा, छोटू राम, बृजेश गुप्ता, प्रदीप, अहमद, नारायण, अनिल चौधरी, जियाउद्दीन खान, अदालती चौधरी, हरिवंश चौधरी, समारू चौधरी, राम उस्तकल यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
सीवान में अनियंत्रित ट्रैक्टर हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने पुलिस पर हमला किया
Siwan, Bihar:सीवान में अनियंत्रित ट्रैक्टर से एक बुजुर्ग व्यक्ति के मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया है। जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए है। घायल पुलिसकर्मियों को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस हमले में पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना दरौली थाना क्षेत्र के टोका गांव के समीप की है। बताया जा रहा है कि एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे स्थित गुमटी नुमा दुकान में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक वृद्ध व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। सूचना पर जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो गुस्साए लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस का वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। हालात को देखते हुए एसडीपीओ के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने और मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल पूरे गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
Advertisement
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर चोरी: CCTV जांच जारी
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ट्विश शर्मा शर्मा हत्या के मामले में आरोपी गिरीबाला के घर चोरी. देर रात हुई रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर चोरी. इलाके में गश्त कर रही चार्ली वाहन ने चोरों को था पकड़ा. पुलिस से हाथापाई में चोर चोरी का सामान छोड़कर भागे. पुलिस बल जांच के लिए गिरी बाला के घर मौजूद. पुलिस गिरिबाला के घर कर रही सीसीटीवी कैमरे की जांच.0
0
Report
बिहार कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रखंड अध्यक्षों के लिए शुरू
Patna, Bihar:बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है प्रखंड अध्यक्षों के लिए यह प्रशिक्षण आयोजित की गई है सदाकत आश्रम, पटना स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के नेतृत्व में की जा रही है इस शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनौतियों के लिए तैयार करना है। इसमें पूर्व विधायक शकील अहमद और अन्य पदाधिकारी भी है मौजूद0
0
Report
दो युवकों में बीच सड़क पर जमकर हुई मारपीट,मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,
Kurara Rural, Uttar Pradesh:हमीरपुर : मामूली बात को लेकर आपस में भिड़े दो युवक, दोनों युवकों में बीच सड़क पर जमकर हुई मारपीट, एक युवक ने दूसरे युवक पर जमकर बरसाए लात घूसे, मौके पर मौजूद लोगों ने किया बीच बचाव, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कुरारा थाना कस्बे क़े बेरी तिराहे के पास का मामला।0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ में 112 कर्मियों और एक व्यक्ति के बीच हाथापाई वीडियो वायरल
Azamgarh, Uttar Pradesh:Azamgarh जिले में 112 पुलिसकर्मी और एक व्यक्ति के बीच हाथापाई व थप्पड़ मारने तथा वाहन में जबरदस्ती पुलिसकर्मी द्वारा घुसने को लेकर वीडियो वायरल, पुलिस पर पुनः उठे सवाल।0
0
Report
भोपाल: 170 किलो गांजा समेत 1.33 करोड़ का माल जब्त, एनडीपीएस कार्रवाई
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल नशे की बड़ी खेप पर पुलिस की कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के फरार दो आरोपी भोपाल पुलिस के हत्थे चढ़े घेराबंदी कर अर्टिगा कार सहित दबोचे गए आरोपी 170 किलो अवैध गांजा जप्त gांजा, ट्रक एवं सिल्लियों सहित 1.33 करोड़ रुपये से अधिक का माल बरामद निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से दो तस्कर गिरफ्तार नशे के कारोबारियों के विरुद्ध भोपाल पुलिस का लगातार अभियान जारी मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी पुलिस गिरफ्तार आरोपियों पर पूर्व में 3 एनडीपीएस प्रकरण दर्ज। बार-बार एनडीपीएस अपराधों में संलिप्तता से आरोपी की तस्करी नेटवर्क में सक्रिय भूमिका उजागर0
0
Report
योगी का नया बिगुल: कृष्ण जन्मभूमि पर मुक्ति अभियान शुरू करो
Noida, Uttar Pradesh:अब तो कृष्ण के लिए कुछ करना है- योगी कृष्ण जन्मभूमि पर अखिलेश कुछ बोलें- योगी हिम्मत है तो कुछ बोलकर दिखाएं- योगी 'कृष्ण जन्मभूमि का मुक्ति अभियान चलना चाहिए'0
0
Report
Advertisement
CM भजनलाल शर्मा पचपदरा रिफाइनरी पहुंचे: लोकार्पण तैयारियों की समीक्षा
Barmer, Rajasthan:पचपदरा रिफाइनरी कुछ देर बाद पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रिफाइनरी के मुख्य द्वार के पास हेलीपैड पर प्रशासनिक अधिकारी जनप्रतिनिधि मौजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित 4 जुलाई को लोकार्पण समारोह में पहुंचने की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे 3 घंटे तक रहेंगे रिफाइनरी परिसर में आयोजन स्थल , मंच सहित व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे 2 बजकर 30 मिनट पर होगा CM का हेलीकॉप्टर लैंड0
0
Report
हेमंत सोरेन 29 जून को 1042 शिक्षकों के नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 29 जून को 1042 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेगे । ये नियुक्ति पत्र राज्य के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय में सहायक आचार्य की नियुक्ति के लिए दी जाएगी। नव नियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम खेल गांव में किया जाएगा। सीएम हेमंत सोरेन सोमवार को झारखंड के नवनियुक्त लगभग एक हजार से ज्यादा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेगे। एक से पांच में 274 शिक्षक, 6 से 8 में 768 शिक्षक को नियुक्ति पत्र दिया जाना है।इसको लेकर झामुमो प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा, नियुक्ति का ये कारवां अनवरत चलता रहेगा इसकी आवश्यकता झारखंड में सभी झारखंडियों को है। चुनाव के वक्त जो वादे किए गए थे उन वादों को राज्य सरकार पूरा कर रही है। ये हेमंत सोरेन का झारखंड है ये पेपर लीक का झारखंड नहीं है ये यूपी और महाराष्ट्र नहीं है। महाराष्ट्र में टेट की परीक्षा होनी थी पेपर लीक हो गया। ये झारखंड है यहां हमारी सरकार परीक्षाएं भी लेगी और नौकरी भी देगी बाइट ... मनोज पांडेय, प्रवक्ता, झामुमो कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता राकेश सिंहा ,खा हमने जो कमिटमेंट राज्य की जनता से किया था इसी राज्य में ,राज्य की जनता को नौकरी देने का काम करेगें, हम कोई हाथी उड़ा कर या बड़े इन्वेंट कर जनता गढ़ी कमाई खर्च कर पांच और 10 हजार की नौकरी के लिए अन्य राज्यों में नहीं भेज रहे, अपने ही राज्य में नौकरी के द्वार गठबन्धन की सरकार खोल रखी है। हमारी जो प्रतिबद्धता है उसे धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं। बाइट ...राकेश सिंहा, प्रदेश प्रवक्ता, कांग्रेस बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने कहा, राज्य की सरकार युवाओं को लेकर कितनी संजीदा है, सब को पता है, जो चुनाव में वादा किया था वो कितना पूरा कर पाए दो वर्ष में, छात्रों को जो रोजगार मिलना चाहिए, छात्रवृत्ति योजना नहीं दी जा रही। जेपीएससी की परीक्षा भी हर वर्ष होना चाहिए था, सचिवालय सहायक की भी परीक्षा में कितनी दिक्कतें आई ,कितना मुश्किल हुआ, उत्पाद सिपाही की परीक्षा में कितने युवाओं की जान गई। बाइट ...संदीप वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता, बीजेपी राज्य सरकार सोमवार को रांची के खेल गांव ने लगभग एक हजार से ज्यादा प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने जा रही है। सत्ताधारी दल इसे राज्य सरकार के लिए बड़ी उपलब्धि और चुनाव पूर्व किए वादे पूरा करना बता रहे हैं तो वहीं विरोधी हमलावर हैं0
0
Report
सरहद पर शहीद अमर मंडल के परिजनों की सड़क घेराबंदी पर प्रशासनिक एक्शन की मांग
Forbesganj, Bihar:सरहद पर देश की रक्षा के लिए अपनी जान कुर्बान करने वाले अररिया के मानिकपुर के लाल शहीद अमर मंडल के परिजनों के घर के रास्ते को स्थानीय दबंगों ने घेर लिया है, वर्ष 2010 में कश्मीर में आतंकवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में अमर मंडल शहीद हो गए थे जिसके बाद फोर लेन सड़क से उनके घर तक जाने के लिए उनके नाम पर 2012 में सड़क भी बनाई गई, पुनः 2019 में मुख्यमंत्री साथ निश्चय योजना के तहत 2019 में उसी सड़क का विस्तार किया गया जिस सड़क को स्थानीय दबंगों ने निजी जमीन बताते हुए घेर लिया है, शहीद अमर मंडल के माता पिता ने अधिकारियों को आवेदन देते हुए कार्रवाई की मांग भी की है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है,ग्रामीण शहीद अमर मंडल के परिजनों के साथ खड़े हैं लेकिन जिस बेटे ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण त्याग दिए आज उसके माता पिता को ही सड़क पर चलने के लिए अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं0
0
Report
Advertisement
चम्पत राय पर आरोप: राम मंदिर लूट भारतीय समाज की नैतिक गिरावट की कहानी
Noida, Uttar Pradesh:For years, even the critics of RSS believed that people associated with RSS are honest when it comes to monetary corruption. However, allegations on RSS veterans like Champat Rai have shattered the trust of Hindus. Ram Mandir loot is not just about BJP, RSS or VHP, it’s a story of Moral Degradation of our Indian society.0
0
Report
साइबर टीम की तत्परता से ठगी के शिकार युवक को मिले 24,572 रुपये वापस
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना की साइबर हेल्प टीम ने साइबर ठगी के शिकार एक व्यक्ति को बड़ी राहत देते हुए उसके खाते से धोखाधड़ी कर निकाले गए 24,572 रुपये वापस दिलाने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई और बैंक से समन्वय स्थापित कर यह राशि पीड़ित के खाते में वापस कराई गई। जानकारी के अनुसार, श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के रामपुर उपाध्याय निवासी अमरनाथ राय पुत्र विक्रम राय साइबर ठगी का शिकार हो गए थे। मामले की शिकायत मिलने पर साइबर सेल टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एमआरएम (MRM) रिक्वेस्ट आईडी के माध्यम से संबंधित बैंक से संपर्क स्थापित किया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर ठगी की गई पूरी राशि पीड़ित के खाते में वापस जमा करा दी। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशानुसार साइबर अपराधों से पीड़ितों की धनराशि वापस कराने के अभियान के तहत की गई। अभियान का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के मार्गदर्शन में किया गया। श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह के कुशल नेतृत्व में साइबर टीम ने इस कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। साइबर टीम में उपनिरीक्षक अक्षय कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश, कांस्टेबल राजकुमार एवं महिला कांस्टेबल अनीता पांडेय शामिल रहीं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रीय लोगों ने राहत और संतोष व्यक्त किया है।0
0
Report
कोटा ग्रामीण: खेत में छोटे भाई ने बड़े भाई पर गंडासी से हमला, घायल
Kota, Rajasthan:खेत पर हूवा खूनी संघर्ष छोटे भाई ने बड़े भाई पर हमला 64 साल के मोहन के सिर पर गंडासी से किया जानलेवा हमला सीरियस अवस्था में न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी में करवाया भर्ती हालत गंभीर, कनवास थाना पुलिस जांच में जुटी कोटा ग्रामीण कनवास थाना क्षेत्र के गरड़ा गांव में खेत में काम के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई पर गंडासी से हमला कर दिया। 64 वर्षीय मोहन पुत्र गोरूलाल बंजारा के सिर पर गंभीर चोट आई है। लहूलुहान हालत में परिजन मोहन को NMCH कोटा लेकर पहुंचे जहां इमरजेंसी वार्ड के बेड नंबर 7 पर भर्ती किया गया है। डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताई है। घटना की सूचना PCR कोटा ग्रामीण को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल के बेटे बाबूलाल ने बताया कि खेत में विवाद के बाद छोटे भाई ने गंडासी से जानलेवा वार किया। पारिवारिक रंजिश का मामला बताया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
