261001
सीतापुर नगर विकास मंत्री ने गरीबों को बांटे कंबल
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु ने तहसील सभागार में बांटे कंबल। एसडीएम अभिनव यादव और तहसीलदार वी के सिंह ने वितरित किये कंबल।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गुरुग्राम DLF फेज 2 में तीन गाड़ियों की भीषण टक्कर, टैक्सी चालक घायल
New Delhi, Delhi:गुरुग्राम DLF फेज 2 में भीषण सड़क हादसा; आपस में टकराईं 3 गाड़ियाँ. पीछे से आ रही गाड़ी के डैश कैम में कैद हुआ पूरा हादसा. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गोल्फ कोर्स कनेक्टिंग रोड पर रैपिड मेट्रो के नीचे शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे हुआ हादसा. टक्कर के बाद सड़क के बीचोंबीच पलटी कमर्शियल टैक्सी. टैक्सी ड्राइवर गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती. DLF पेट्रोलिंग टीम और पुलिस मौके पर पहुंची.0
0
Report
लोनी मेन बाजार में रेडीमेड गारमेंट की दुकान में भीषण आग, लाखों का माल जलकर राख
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी मेन बाजार में शनिवार रात एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना रात करीब साढ़े 10 बजे की है। दुकान की पहली मंजिल पर अचानक आग लग गई। उस समय दुकानदार दुकान बंद कर घर जा चुका था। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार के मुताबिक, आग की सूचना मिलने पर जब वह मौके पर पहुंचा तो दुकान का सारा सामान जल चुका था। गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों तक नहीं फैली। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।0
0
Report
जमशेदपुर JTET: 93 केंद्र, 40 हजार अभ्यर्थी सुरक्षा के बीच परीक्षा शुरू
Jamshedpur, Jharkhand:जेटेट परीक्षा को लेकर जमशेदपुर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू जमशेदपुर: झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर जमशेदपुर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को पहली पाली की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना और प्रवेश करना शुरू हो गया है। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है। वहीं, सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं .Gौरतलब है कि जमशेदपुर में जेटेट परीक्षा के लिए कुल 93 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दोनों पालियों को मिलाकर करीब 40 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर शहर में सुरक्षा और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
INDIA गठबंधन की मेगा रैली से पहले रामलीला मैदान के बाहर कांग्रेस नेताओं के कटआउट
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: CEC ज्ञान कुमार और मतदाता सूची (इलेक्टोरल रोल) में बदलाव के खिलाफ 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की मेगा रैली से पहले, रामलीला मैदान के बाहर लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के कटआउट लगाए गए हैं।0
0
Report
गोंडा से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की दिल्ली पहुंच: रामलीला मैदान महारैली तैयारी
Gonda, Uttar Pradesh:दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी द्वारा आज रविवार को आयोजित 'वोट बचाओ, देश बचाओ' महारैली में शामिल होने के लिए गोंडा से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली रवाना हो गए हैं। प्रशासन की कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद, कार्यकर्ता आज रविवार तड़के करीब 1 बजे बस के जरिए दिल्ली के लिए निकले। यह जत्था कांग्रेस नेता एवं सिविल बार एसोसिएशन गोंडा के पूर्व महामंत्री मनोज कुमार मिश्रा तथा अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सगीर खान के संयुक्त नेतृत्व में करनैलगंज रवाना हुआ है। रवाना होने से पूर्व कार्यकर्ताओं ने 'राहुल गांधी जिंदाबाद', 'सोनिया गांधी जिंदाबाद' और 'कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद' के जोरदार नारे लगाए। नेताओं का आरोप है कि प्रदेश भर में पुलिस-प्रशासन द्वारा जगह-जगह कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की जा रही है, लेकिन इसके बावजूद गोंडा के कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देकर दिल्ली पहुंचने में सफल रहे। यह सभी कार्यकर्ता आज रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में हिस्सा लेंगे।0
0
Report
गीता भुक्कल की झज्जर से दिल्ली कूच: इंडिया गठबंधन की महारैली तेज
Jhajjar, Haryana:दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की प्रस्तावित महारैली को लेकर कांग्रेस ने झज्जर में भी अपनी सक्रियता दिखाई। पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झज्जर की विधायक गीता भुक्कल ने अपने समर्थकों के साथ दिल्ली के लिए कूच किया। दिल्ली रवाना होने से पहले भुक्कल ने अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने महारैली को लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष की सामूहिक आवाज बताते हुए नारा दिया कि 'पहले लड़े थे गोरों से, अब लड़ेंगे चोरों से'। गीता भुक्कल ने कहा कि आज पूरे देश ही नहीं, बल्कि दुनिया की निगाहें दिल्ली में होने वाली इस महारैली पर टिकी हुई हैं। इसमें केवल राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि सामाजिक संगठनों, किसानों, व्यापारियों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भी शामिल हो रहे हैं। उनके अनुसार यह रैली लोकतांत्रिक व्यवस्था, जनता के मताधिकार और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता से जुड़े सवालों को उठाने का मंच बनेगी। भुक्कल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है और जनता को अपनी बात रखने तथा किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में शामिल होने का पूरा अधिकार है। इसके बावजूद यदि लोगों को रैली में जाने से रोकने, उन्हें डराने या हाउस अरेस्ट करने जैसी कार्रवाई की जाती है तो यह लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी होगी। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता की आवाज सुननी चाहिए, न कि उसे रोकने के प्रयास करने चाहिए। यदि लोगों के साथ किसी तरह की धक्काशाही की जाती है तो इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था को लेकर सवाल और गहरे होंगे। पूर्व मंत्री ने भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि देश में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि जिस पार्टी के हाथ में सत्ता है, उसी पार्टी के लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब सरकार भाजपा की है तो फिर भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं को किसके खिलाफ सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। भुक्कल के इस बयान को भाजपा के अभियान पर कांग्रेस की राजनीतिक प्रतिक्रिया के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने इंडिया गठबंधन की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की पहल का भी जिक्र किया। भुक्कल ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। इसी क्रम में इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने संसद में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग की पहल की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में चुनावी प्रक्रिया पर जनता का भरोसा बनाए रखना बेहद जरूरी है। भुक्कल ने कहा कि दिल्ली की महारैली के माध्यम से विपक्ष अपनी बात देश के सामने रखेगा। उन्होंने समर्थकों से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता की भागीदारी ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। बाइट: गीता भुक्कल, पूर्व मंत्री और झज्जर से कांग्रेस विधायक।0
0
Report
Advertisement
बस्सी देवगांव रोड हादसे बाद धरना समाप्त, परिवार को 15 लाख मुआवजे की पुष्टि
Dudu, Rajasthan:लोकेशन बस्सी विधानसभा - बस्सी बस्सी - जयपुर मुआवजे और कार्रवाई के आश्वासन के बाद रात 1 बजे धरना समाप्त क्रेशर प्लांट यूनियन की ओर से मृतक के परिजनों को 15 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने पर बनी सहमति सरकारी सहायता राशि अलग से मिलेगी, एक डेयरी बूथ देने का भी आश्वासन डंपरों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा, डंपर चालक और वाहन का अभी तक नहीं लगा सुराग एडिशनल एसपी पारसमल जैन, बस्सी ACP, तीनों थाना प्रभारी और तहसीलदार की मौजूदगी में बनी सहमति करीब रात 1 बजे धरना समाप्त, प्रशासन ने संभाला मोर्चा बस्सी देवगांव रोड पर कल हुआ था भीषण सड़क हादसा0
0
Report
बजट संकट में सरकारी स्कूल: मिड डे मील और दूध योजना उधारी पर चल रहीं
Tonk, Rajasthan:लाम्बाहरुि सिंह टोंक एंकर..लांबा हरि सिंह के सरकारी स्कूलों में बच्चों के पोषण की व्यवस्था इन दिनों बजट संकट से जूझ रही है। मिड डे मील का पोषाहार उधारी और शिक्षकों की अपनी जेब के सहारे चल रहा है, तो पन्नाधाय बाल गोपाल योजना का बजट भी लंबे समय से अटका हुआ है। सबसे बड़ी चिंता उन करीब ढाई हजार कुक कम हेल्परों की है, जिन्हें पांच माह से मानदेय का इंतजार है। दीपावली के त्योहार से पहले आर्थिक तंगी झेल रहे इन कर्मचारियों की परेशानी और बढ़ गई है। देखिए यह खास रिपोर्ट... सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक पढ़ने वाले हजारों बच्चों को प्रतिदिन पोषाहार उपलब्ध कराने वाली मिड डे मील योजना इन दिनों बजट के अभाव में आर्थिक संकट से गुजर रही है। शिक्षकों के अनुसार, भोजन तैयार करने के लिए मिलने वाली कन्वर्जन कॉस्ट कई विद्यालयों में अप्रैल माह से बकाया है। बच्चों का भोजन नियमित रूप से जारी रहे, इसके लिए पोषाहार प्रभारियों को खाद्य सामग्री खरीदने के लिए उधारी लेने के साथ ही कई बार अपनी जेब से भी खर्च करना पड़ रहा है। वहीं पन्नाधाय बाल गोपाल योजना के तहत विद्यार्थियों को दूध उपलब्ध कराने के लिए मिलने वाला बजट भी लंबे समय से अटका हुआ है। कुछ विद्यालयों में यह राशि करीब 15 माह से नहीं मिली है, जबकि कुछ स्कूल अप्रैल माह से बजट का इंतजलार कर रहे हैं। दूध वितरण में चीनी, गैस सिलेंडर और अन्य व्यवस्थाओं पर होने वाले खर्च का भुगतान करना भी विद्यालयों के लिए मुश्किल बनता है। किशन लाल, पंचायत प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी, लांबा हरि सिंह “विद्यालयों में अप्रैल माह से कुक कम हेल्पर, कन्वर्जन कॉस्ट राशि और दूध बनाने के लिए मिलने वाली राशि नहीं मिल रही है।” बजट संकट का असर जिले के 2495 कुक कम हेल्परों पर भी पड़ रहा है। पिछले पांच माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण दीपावली के त्योहार से पहले इन कर्मचारियों के सामने आर्थिक परेशानियां खड़ी हो गई हैं। जिले में 1685 राजकीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों के साथ संस्कृत विद्यालय और मदरसों में कक्षा एक से आठ तक करीब 88 हजार विद्यार्थी मिड डे मील योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। शिक्षकों का कहना है कि भुगतान प्रक्रिया में देरी की एक वजह पोर्टल व्यवस्था में बदलाव भी है। पहले मिड डे मील से संबंधित भुगतान पीडी अथवा एसएनए पोर्टल के माध्यम से किए जाते थे, लेकिन अब भुगतान व्यवस्था नए पोर्टल पर स्थानांतरित होने के कारण प्रक्रिया प्रभावित हुई है। “डिमांड भेज दी गई है। बजट मिलते ही जल्द विद्यालयों में राशि भेजकर कुक कम हेल्परों को राहत प्रदान की जाएगी।” सरकारी योजनाओं का उद्देश्य बच्चों को बेहतर पोषण देना है, लेकिन जब योजना चलाने के लिए स्कूलों को उधारी और शिक्षकों को अपनी जेब का सहारा लेना पड़े, तो व्यवस्था पर सवाल उठना लाजिमी है। अब देखना होगा कि बजट कब जारी होता है और पांच माह से मानदेय का इंतजार कर रहे कुक कम हेल्परों के साथ-साथ आर्थिक दबाव झेल रहे विद्यालयों को कब राहत मिलती है।0
0
Report
JTET 2026: झारखंड में रिकॉर्ड 986 केंद्र, 5.65 लाख परीक्षार्थी शामिल
Ranchi, Jharkhand:आज झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी JTET 2026 आयोजित की जा रही है। लंबे अंतराल के बाद हो रही इस परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पूरे झारखंड में परीक्षा के लिए 986 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि राजधानी रांची में 101 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में 5.65 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं。 परीक्षा को कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ अधिकारियों की तैनाती की गई है।परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की लंबी कतार लगी है। एक-एक करके उनकी जांच की जा रही है और इसके बाद ही परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। फिजिकल चेकिंग के साथ परीक्षा हॉल में वीडियोग्राफी की भी व्यवस्था की गई है।वहीं, परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू है। पांच या उससे अधिक लोगों के एक जगह इकट्ठा होने और लाउडस्पीकर के इस्तेमाल समेत कई गतिविधियों पर रोक है。 JTET 2026 की परीक्षा दो पालियों में हो रही है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक है0
0
Report
Advertisement
इंडिया गठबंधन रैली के लिए सुरक्षा कड़ी, 200–250 सीसीटीवी लगा दिए गए
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | आज होने वाली 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की रैली पर, डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर ने कहा, "हमने पूरे इलाके को 200 से 250 सीसीटीवी कैमरों से कवर किया है। आयोजकों का अपना कंट्रोल रूम भी है, और हम पूरे इलाके की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं." उन्होंने आगे कहा, "रामलीला मैदान में सुरक्षा के लिहाज से, आयोजकों ने कई घेरे (enclosures) बनाए हैं, जिनके अंदर हमारे पुलिसकर्मी तैनात हैं। इन घेरों के बीच रास्ते भी हैं, जहाँ सुरक्षा बनाए रखने के लिए हमारे पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा, कई स्वयंसेवक (volunteers) भी मौजूद हैं—जिनमें 'सेवा दल', सिविल डिफेंस कमिटी के सदस्य और स्थानीय रेजिडेंट्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि शामिल हैं—जो हमारी मदद कर रहे हैं। वे आस-पास की सड़कों पर भीड़ को संभालने (crowd management) में सहायता कर रहे हैं.. 1 नवंबर को होने वाली 'इंडिया' (INDIA) गठबंधन की रैली पर, डीसीपी सेंट्रल रोहित राजबीर ने कहा, "जैसा कि आप देख सकते हैं, लोग सुबह 5:30 बजे से ही इस रैली में शामिल होने के लिए आने लगे हैं। हमारी व्यवस्थाएं बहुत सुव्यवस्थित हैं; हम प्रतिभागियों के आने में मदद कर रहे हैं और साथ ही यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि स्थानीय निवासियों को किसी तरह की परेशानी न हो। हमने कार्यक्रम स्थल पर उचित इंतजाम किए हैं, और मार्च के रूट के लिए भी एक योजना तैयार है, जो कुछ ही घंटों में शुरू होने वाला है..."0
0
Report
रामपुर* *आज़म खां को ED ने हिरासत में लिया* *रिहाई के बाद ED ने हिरासत में लिया* *आज़म को अपने
Lucknow, Uttar Pradesh:*रामपुर* *आज़म खां को ED ने हिरासत में लिया* *रिहाई के बाद ED ने हिरासत में लिया* *आज़म को अपने साथ ले गई ED टीम* *14 अक्टूबर को ED ने दर्ज किया था मुकदमा* *देर रात आज़म खां जेल से रिहा हुए थे* *रिहाई के तुरंत बाद ED ने हिरासत में लिया* *ED के साथ CRPF के जवान भी मौजूद*0
0
Report
अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़-मथुरा मार्ग पर राजस्थान रोडवेज की बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल. इगलास थाना क्षेत्र में राजस्थान रोडवेज की बस की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. हादसा हटलपुर मोड़ के पास हुआ, जहां दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया. जानकारी के अनुसार हटलपुर निवासी मुकेश और महावीर सिंह उर्फ करीमा डीजल लेकर बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से आई बस ने दूसरी ओर जाकर उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी. अस्पताल ले जाते समय महावीर ने दम तोड़ दिया, जबकि मुकेश को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. ग्रामीणों के करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाया. बस को कब्जे में लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई.0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर-राठ मार्ग पर बस-ट्रैक्टर भिड़ंत, 7 घायल, 3 की हालत गंभीर
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर-राठ मार्ग पर बस-ट्रैक्टर भिड़ंत, 7 घायल, गंभीर हालत में 3 को जिला अस्पताल रेफर; घटना के बारे में जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को एम्बुलेंस से CHC छानी में भर्ती कराया गया.0
0
Report
शाहजहांपुर के जलालाबाद में तालाब से बरामद हुआ अज्ञात युवक का शव, अनहोनी की आशंका से सनसनी
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर के एक गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने एक तालाब में अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ देखा। पानी में शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और मौके पर ग्रामीणों का भारी हुजूम इकट्ठा हो गया। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही जलालाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। युवक की मौत को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और अनहोनी अथवा हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। घटनाथाना जलालाबाद क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर गांव की है। हालांकि ग्रामीणों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सीमावर्ती गांवों और थानों में गुमशुदगी के दर्ज मामलों के जरिए युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है।0
0
Report
आरा-बक्सर फोरलेन पर डंपर ने बाइक सवार दंपति को टक्कर दी, पति की मौत
Mumbai, Maharashtra:जिले में आए दिन हो रहे सड़क हादसों ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। ताजा मामला आरा-बक्सर फोरलेन पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के समीप डंपर ने बाइक सवार दंपति को ओवर टेक करने के दौरान टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर बैठी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिनका का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। मृतक शाहपुर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव निवासी स्व. हृदयनंद पांडेय के 45 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार पांडेय है। वह पेशे से पुजारी थे एवं पूजा-पाठ करने का काम करते थे। जबकि जख्मी उनकी 40 वर्षीय पत्नी मुन्नी देवी है। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है。0
0
Report
Advertisement
