261403
सीतापुरः अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
Dahelara, Uttar Pradesh:बीते शनिवार को संदना थाना क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़ चौकी के महज 300 मीटर की दूरी पर एक बाइक सवार अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया l घायल रमाकांत पुत्र नंदराम उम्र करीब 35 वर्ष निवासी साहबनगर थाना तालगांव बताया जा रहा है l लोगों के द्वारा स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई l मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को सीएचसी गोंदलामऊ भिजवाया जहां उसकी मौत हो गई l
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गोपालगंज के थावे मंदिर: इतिहास और पर्यटन से भक्तों की भीड़
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज जिले के थावे मंदिर के इतिहास और पर्यटन स्थल के बारे में बताया गया है। कथा के अनुसार थावे में चेरो वंश के राजा मनन सिंह के समय अन्न का अकाल था। भक्त रहषु ने घास से बाघ के गले में रस्सी बांधकर लोगों को अन्न दिलाने की कथा सुनाई और राजा ने भेष बदला करके यह घटना देखी। राजा ने भक्त रहषु को बुलाने की घोषणा की, लेकिन मां दुर्गा असम के कामरुप से आकर थावे के पास पहुँचीं। आंधी-तूफान शुरू हुआ तो रहषु ने राजा से माँ को बुलाने से बचने को कहा, पर राजा ने नहीं माना। अंततः माँ दुर्गा प्रकट हुईं और भक्त रहषु की मृत्यु हो गई, जबकि राजा का राज्य नष्ट हो गया। इसके बाद थावे जंगल में रूपांतरित हो गया और बाद में हथुआ राज के लोगों के सपनों में माँ के कहने पर जंगल के बीच मंदिर की प्रतिमा निकली और मंदिर की स्थापना हुई। अंग्रेजी हुकूमत के समय प्रतिमा निकालना चाहने पर भी मंदिर की प्रतिमा का एक पैर भूमिगत रह गया और दिन-रात खुदाई होती रही, जिससे उनके पुत्र की मृत्यु हो गई। आज थावे में विशाल मंदिर है जिसमें थावे भवानी का मंदिर और माता की प्रतिमा, तालाब, सौंदर्यीकरण आदि बने हैं। मंदिर परिसर में पर्यटन सुविधाओं, दुकानों, शौचालयों और सड़क निर्माण का कार्य हुआ है। शारदीय नवरात्र और चैत्र नवरात्र में भारी भीड़ रहती है, इसके अलावा नववर्ष और सावन के महीने में भी भक्त आते हैं और माँ का दर्शन पूजन करते हैं।0
0
Report
जनगणना ड्यूटी पर महिला शिक्षिका से अभद्रता: दो युवकों को पुलिस ने जेल भेजा
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में जनगणना में ड्यूटी कर रही एक महिला शिक्षिका से दो युवकों ने अभद्रता कर दी. आरोप है कि शिक्षिका का रजिस्टर तक फाड़ दिया गया. इसकी शिकायत जब महिला शिक्षिका ने पुलिस से की, तो पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया. जानकारी के अनुसार कस्बा बहादुरगढ़ में एक महिला शिक्षिका राजकीय कार्य के तहत जनगणना ड्यूटी पर तैनात थी. इसी दौरान क्षेत्र के दो युवकों ने महिला के साथ न सिर्फ अभद्रता की, बल्कि दुव्र्यवहार भी किया. सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए महिला का रजिस्टर भी फाड़ दिया. इसकी सूचना जब महिला ने पुलिस को दी, तो पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए गांव के ही रहने वाले दोनों युवक दीपक पुत्र जगदीश और सोनू पुत्र राजवीर को गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया. पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा से समझौता करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस ने इस कार्रवाई से साफ संदेश दिया है कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों, विशेषकर महिला कर्मियों की सुरक्षा सर्वोपरि है.0
0
Report
एसआईआर जानकारी के विवाद पर ऊधमसिंह नगर में कांग्रेस बैठक में हंगामा
Vijayawada, Andhra Pradesh:स्लग- SIR को लेकर कांग्रेस की बैठक में हंगामा रिपोर्ट- विजय आहूजा कांग्रेस ने SIR की जानकारी देने के लिए कार्यकर्ताओं की एक बैठक बुलाई थी। आज रुद्रपुर में एसआईआर को लेकर बुलाई बैठक में भी वोटर लिस्ट ना मिलने पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। बैठक में कांग्रेस के मास्टर ट्रेनर गणेश उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं को एसआईआर की जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता वोटर लिस्ट को चेक करें और जिन वोटरों के नाम अनावश्यक रूप से मतदाता सूची से काटे गए हैं उन नामों को जोड़ने का काम करें और अगर मतदाता सूची में फर्जी नाम जोड़े गए हैं तो उन नामों को मतदाता सूची से काटवाने का भी काम करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में वोट काटने की राजनीति से ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन पाई है। बैठक के दौरान ही कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची उपलब्ध ना कराने पर हंगामा कर दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बाबू खान का आरोप था कि मांगने के बावजूद कार्यकर्ताओं को वोटर लिस्ट उपलब्ध नहीं कराई जा रही है, ऐसे में बिना वोटर लिस्ट के फर्जी बनाए गए वोटों को मतदाता सूची से कैसे काटवाया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
जालौन में कमीशनबाजी के आरोप पर कंप्यूटर ऑपरेटर ने रोजगार सेवक पर हमला, फरार
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में कमीशनबाजी को लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर ने रोजगार सेवक को धुना, रोजगार सेवक ने कंप्यूटर ऑपरेटर पर बुरी तरह मारपीट करने का लगाया आरोप, कंप्यूटर ऑपरेटर की मारपीट से गंभीर रूप से घायल हुआ रोजगार सेवक, घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया भर्ती, मारपीट की घटना करने के बाद विकासखंड कार्यालय से फरार हुआ कंप्यूटर ऑपरेटर, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल रोजगार सेवक का कराया मेडिकल परीक्षण, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के कदौरा विकासखंड कार्यालय का मामला。 बाइट:- पीड़ित रोजगार सेवक0
0
Report
कौशांबी में दंपति के शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में घर के अंदर पति-पत्नी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों शव कई दिन पुराने बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। घटना पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के खरौना गांव की है। यहां घर के अंदर फूलचंद और उनकी पत्नी पूजा का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों कई दिनों से घर के बाहर दिखाई नहीं दिए थे। आसपास के लोगों को शक होने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर अंदर देखा तो पति-पत्नी के शव पड़े मिले। प्रारंभिक जांच में शव कई दिन पुराने बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक दंपति की कोई संतान नहीं थी और दोनों घर में अकेले रहते थे। सूचना पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
जालौन में HT लाइन से ट्रक में भीषण आग, दमकलों ने काबू पाया
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन میں हाईटेंशन लाइन کی چपेट में आने से ट्रक में लगी भीषण आग, मौरंग खाली करते समय डंपर کا پچھला हिस्सा HT लाइन سے ٹکرाकर ट्रक में लगी आग, देखने में ट्रक کا پچھला हिस्सा بنا आग کا गोला, اچانک ٹرک میں लगी आग سے इलाके میں مچی अफरा-तफरी, सूचना پر मौके پر پہنچے दमकलकर्मियों نے कड़ी मशक्कत के بعد आग پر पाया काबू, जालौन کے مाढौगढ़ کوतवालۍ क्षेत्र کے भैरव बाबा मंदिर کے پاس کا मामला.0
0
Report
Advertisement
बिहार में 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली, सोलर से ग्रामीण ऊर्जा स्वावलंबन बढ़ेगा
Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को लोक सेवक आवास 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग के कार्यों की अद्यतन स्थिति, सरकार द्वारा प्रदान की जा रही योजनाओं से उपभोक्ताओं को होनेवाले लाभ, प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, बी०पी०एल० उपभोक्ताओं हेतु सोलराइजेशन प्लान, जीविका दीदियों हेतु अतिरिक्त प्रोत्साहन योजना, पी०एम० कुसुम घटक योजना सहित भावी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के अन्तर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध करायी जा रही है। उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के लिये राज्य सरकार उन्हें प्रोत्साहित करते हुये अपने घरों पर सोलर प्लेट लगाने के लिये योजना चला रही है ताकि वे सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सकें। इससे पारम्परिक बिजली पर निर्भरता कम होगी। विद्युत उत्पादन क्षमता को बढ़ाना है। हमलोगों का उद्देश्य है कि हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिले, इसके लिये समग्र योजना पर काम करना होगा। जहां भी सोलर पैनल लगाये गये हैं, उसे मेंटेन रखें। ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका सदस्यों को सोलर संयंत्र स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित करें। सोलर संयंत्र की कार्यप्रणाली तथा उसके लाभ के बारे में प्रचार-प्रसार करायें ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा अपनाने के प्रति लगाव बढ़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर तेजी से काम करें, इसमें अधिक से अधिक घरों को आच्छादित करें। उपभोक्ताओं को सोलर प्लेट स्थापना हेतु प्रेरित करें। कुटीर ज्योति योजना के अन्तर्गत 10 लाख कुटीर ज्योति उपभोक्ताओं के परिसरों में सोलर संयंत्र स्थापित करने के लक्ष्य पर तेजी से काम करें। कृषि फीडरों के सोलराइजेशन को बढ़ावा दें। अधिक से अधिक कृषि फीडरों को इसमें शामिल करें, ताकि कृषि कार्य में भी सौर ऊर्जा का अधिक उपयोग हो सके। बैठक में ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ० गोपाल सिंह, ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, बिहार स्टेट पॉवर जेनेरेशन कम्पनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।0
0
Report
जबलपुर हाईकोर्ट में ट्विशा शर्मा मामले की अगली सुनवाई 27 मई दोपहर 2:30 बजे
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज ट्विशा शर्मा मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई गिरिबाला की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से मांगा गया समय अगली सुनवाई 27 मई को तय गई है 27 में दोपहर 2:30 बजे से फिर होगी सुनवाई0
0
Report
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने जी राम जी पुस्तकालय का उद्घाटन किया
Noida, Uttar Pradesh:खटीमा, (उत्तराखंड) | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जी राम जी पुस्तकालय का उद्घाटन किया0
0
Report
Advertisement
भोपाल के रचना टॉवर में भीषण आग, फायर अलार्म न बजा, ब्रिगेड देर से पहुंची
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल रचना टॉवर में भीषण आग पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी आग शॉट सर्किट की वजह से लगी आग इलेक्ट्रिक स्कूटी में सबसे पहले लगी आग स्कूटी ने अपने चपेट में पास खड़ी कार को लिया स्कूटी और कार पूरी तरीके से जलकर हुई खाक बिल्डिंग में है मंत्री, विधायक के फ्लैट लोगों ने बिल्डिंग के फायर सिस्टम पर उठाए सवाल आग लगने के बाद भी नहीं बजा बिल्डिंग का फायर अलार्म फायर ब्रिगेड की टीम 25 मिनट की देरी से पहुंची0
0
Report
प्रभारी सचिव नमित मेहता का डूंगरपुर दौरा; अवैध कनेक्शन काटने के निर्देश
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के प्रभारी सचिव नमित मेहता के दौरे के दौरान जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में आगामी गर्मियों के मौसम को देखते हुए पानी, बिजली और स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार किए गए कंटीन्जेंसी प्लान व फ्लैगशिप योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। इसके साथ ही अवैध बिजली व पानी के कनेक्शन काटने के निर्देश दिए गए। बैठक में डूंगरपुर के कलेक्टर देशल दान सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी सचिव ने वंदे गंगा अभियान और हरियालो राजस्थान अभियान को लेकर चर्चा की और विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों के सुझावों व जमीनी फीडबैक को सुना। उन्होंने उन क्षेत्रों को विशेष रूप से रेखांकित किया जहाँ मॉनिटरिंग में कमियाँ पाई गई थीं और इन कमियों को दूर करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कनेक्शन काटने के निर्देशों के पालन के लिए पुलिस सहयोग लेने के निर्देश भी दिए गए। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक समय पर पहुँचाने के निर्देश भी दिए गए।0
0
Report
दलित युवक के साथ बेरहमी: झुंझुनूं में पूर्व मंत्री के क्षेत्र में बड़ा हंगामा
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी थाना क्षेत्र में दलित युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना झाझड़ियों की ढाणी निवासी पवन मेघवाल के साथ हुई। जिसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पीड़ित का आरोप है कि उसे रास्ते में मिले युवक ने पहले शराब पिलाई और फिर उसके कपड़े उतरवाकर बुरी तरह पीटा। पीड़ित पवन मेघवाल ने बताया कि वह सोमवार रात काम से लौटकर घर जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसे परिचित राकेश कुमार नाम के युवक मिला। राकेश ने उसे छाऊ तक चलने की बात कहकर अपने ट्रैक्टर पर बैठा लिया। आरोप है कि कुछ दूरी पर ले जाकर पहले उसे शराब पिलाई गई और बाद में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। पवन मेघवाल के अनुसार आरोपी ने उसके कपड़े उतरवाकर उसे बुरी तरह पीटा। जैसे-तैसे वह अपनी जान बचाकर मौके से भागा। रास्ते में उसे उसका एक परिचित जगदीशप्रसाद मिला। जिसने उसकी हालत देखकर तुरंत गुढ़ागौड़जी सीएचसी पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। वहीं पीड़ित के परिजनों ने एसपी कार्यालय पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी और मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी ने मामले में प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। परिजनों का कहना है कि पवन मेघवाल की पीठ और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान हैं और मारपीट इतनी बेरहमी से की गई कि उसकी पीठ पूरी तरह नीली पड़ गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
Advertisement
तेज प्रताप यादव बोले—UP में योगी फिर सरकार बनाएंगे; अखिलेश के समर्थक तेज
Patna, Bihar:UP की जमीन पर लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अखिलेश यादव को बड़ा झटका दे दिया है. विंध्याचल में दर्शन करने आए जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बेटे तेज प्रताप यादव ने यूपी की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है. तेजप्रताप ने कहा की मैं अखिलेश यादव को तो सपोर्ट नहीं करता हूं, आप लोगों ने बिहार का चुनाव देखा ही होगा, किस तरीके से हमारी पार्टी ने परफॉर्म किया. हार-जीत तो लगी रहती है राजनीति में. या तो हार होता है जीत होता है. तो इस बार पूरा चांस है कि योगी जी फिर से यहां सरकार बनाने का काम करेंगे योगी जी तीसरी बार सरकार बनाएगे वहीं बीजेपी से गठबंधन को लेकर कहा की माता रानी के कृपा होगी तो होगी. बाइट---- तेज प्रताप यादव. RJD के मुख्य प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा उत्तर प्रदेश की जनता इस बार मन में ठान लिया है कि योगी सरकार को, भारतीय जनता पार्टी को यहाँ से विदा कर देना है। मन में जब ठान लेता है तो उसको पूर्ण करके ही जनता दम लेती है। और भारतीय जनता पार्टी भी जानती है कि योगी के नेतृत्व में इस बार दोबारा सत्ता भारतीय जनता पार्टी को नहीं प्राप्त होने वाली है। कुछ लोग कह रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार आएगी, उनकी अपनी राय हो सकती है लेकिन जनभावना नहीं। जनभावना अखिलेश जी के साथ है और इस बार उत्तर प्रदेश के तमाम लोग, हर जाति, हर धर्म के लोग अखिलेश जी के नेतृत्व में मुस्तैदी के साथ उत्तर प्रदेश में एक चहुंमुखी विकास करने वाली सरकार को स्थापित करेगा और यह बात पीपुल्स डोमेन में स्थापित है। बाइट----- शक्ति यादव मुख्य प्रवक्ता आरजेडी. बीजेपी के विधायक जीवेश मिश्रा ने कहा की तेजप्रताप यादव ने अपनी इच्छा व्यक्त की है। गठबंधन भारतीय जनता पार्टी का किससे करेगी, किससे नहीं करेगी, ये भारतीय जनता पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तय करता है। तो गठबंधन किससे होगा, किस दल से होगा, किससे नहीं होगा, ये तो शीर्ष नेतृत्व का काम होता है। शीर्ष नेतृत्व जब बैठती है तो इस पर विचार करती है। तो ये शीर्ष नेतृत्व का काम है। जहां तक उन्होंने कहा कि योगी जी तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे, तो एक बड़ा सच उन्होंने कहा है, मैं इसके लिए उनको धन्यवाद करना चाहता हूं। इसमें कहीं कोई दो राय नहीं है कि उत्तर प्रदेश की जनता इस समय सकून में है और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में, मार्गदर्शन में जिस प्रकार की सरकार आज उत्तर प्रदेश में आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी की सरकार चल रही है, हम समझते हैं कि अगले बार नहीं, बार-बार योगी आदित्यनाथ जी की सरकार उत्तर प्रदेश में आएगी। यही सोचकर मान्यवर तेज प्रताप जी ने भी इस प्रकार का बयान दिया है जो आज से ही दिखता है। प्रतिपक्ष के साथी कैमरे पर आकर कुछ बोलें या ना बोलें, मैं आपको दावे के साथ एक बात बताता हूं, जब ऑफ द कैमरा प्रतिपक्ष के साथियों से भी बात होती है, तो वो योगी मॉडल की बहुत सराहना करते हैं और जिस प्रकार उत्तर प्रदेश में आदरणीय योगी जी ने अमन-चैन कायम किया है, इसकी तारीफ पक्ष-विपक्ष सभी करते हैं. बाइट -----जीवेश मिश्रा भाजपा विधायक. वही लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अब लालू जी को अपने पोता-पोती, नाती-नतनी को खिलाना चाहिए। अब वो डिनर पॉलिटिक्स क्या करेंगे? खूब खाएं, खूब मस्त रहें और बचे हुए जीवन को राम-राम करके बिताएं। अब राम ही उनको काम आएंगे, दूसरा कोई काम नहीं आएगा और जो राम का नहीं, वो किसी काम का नहीं। अब उनको राम-राम करना चाहिए। बाइट----जीवेश मिश्रा भाजपा विधायक. कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने कहा तेज प्रताप यादव की पहचान यही है कि लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव क्या बोल रहे हैं उससे कोई लेना-देना नहीं है कोई भी व्यक्ति किसी भी राज्य के चुनाव के बारे में बोले इंडिया एलायंस पूरी मजबूती के साथ यूपी में चुनाव जीतने जा रहा है आपके साथ चुनाव लडेगा बाकी लोग क्या बोल रहे हैं हम लोग नहीं जानते हैं बिहार में वह चुनाव लड़े थे क्या हाल उनका हुआ था सभी लोग जानते हैं. बाइट---- ऋषि मिश्रा कांग्रेस नेता पूर्व विधायक. जेडयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा इस बयान की अहमियत क्या है एक तरफ विपक्ष के नेताओं को डिनर पॉलिटिक्स के जरिए आरजेडी साधने का प्रयास कर रही है लालू यादव मेजबान है दूसरी तरफ उत्तर यूपी में योगी आदित्यनाथ जी के सरकार फिर से बनेगी इसकी भविष्यवाणी लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव कर रहे हैं दरअसल या जमीनी सच्चाई है और यूपी में जो बदला हुआ है भारतीय जनता पार्टी के फिर से सरकार UP बनेगी बाइट--- राजीव रंजन राष्ट्रीय प्रवक्ता जेडीयू0
0
Report
सम्राट चौधरी की ऊर्जा समीक्षा: 125 यूनिट मुफ्त बिजली और सोलर योजनाओं पर जोर!
Patna, Bihar:ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिए कई निर्देश मुख्यमंत्री Samrat Choudhary ने सोमवार को 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प भवन में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्य में बिजली, सोलर ऊर्जा और उपभोक्ताओं को मिलने वाली योजनाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। विभाग ने योजनाओं की दी जानकारी बैठक में ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव ने प्रस्तुतीकरण के जरिए विभाग के कामों और चल रही योजनाओं की जानकारी दी। इसमें प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना, बीपीएल परिवारों के लिए सोलर योजना, जीविका दीदियों के लिए प्रोत्साहन योजना और पीएम कुसुम योजना समेत कई योजनाओं की प्रगति बताई गई। 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल रही मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को हर महीने 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित कर रही है। इसके तहत घरों पर सोलर पैनल लगाने की योजना चलाई जा रही है, ताकि लोग बिजली के मामले में आत्मनिर्भर बन सकें और पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम हो। हरित और स्वच्छ ऊर्जा पर जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में हरित और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाने और सोलर ऊर्जा को अधिक से अधिक अपनाने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जहां-जहां सोलर पैनल लगाए गए हैं, उनका सही तरीके से रखरखाव किया जाए। जीविका दीदियों को मिलेगा प्रोत्साहन मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं को सोलर संयंत्र लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। साथ ही गांवों में सोलर ऊर्जा के फायदे और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि ज्यादा लोग इसे अपनाएं। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना पर तेजी लाने का निर्देश मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना पर तेजी से काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा घरों को इस योजना से जोड़ा जाए और लोगों को अपने घरों पर सोलर पैनल लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कुटीर ज्योति योजना के तहत 10 लाख उपभोक्ताओं के घरों में सोलर संयंत्र लगाने के लक्ष्य को भी जल्द पूरा करने को कहा। कृषि फीडरों के सोलराइजेशन पर भी जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि फीडरों के सोलराइजेशन को बढ़ावा दिया जाए, ताकि खेती-किसानी के कामों में भी सौर ऊर्जा का अधिक इस्तेमाल हो सके।0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
