261203
सीतापुरः अनियंत्रित ट्रैक्टर मंदिर की दीवार तोड़ते हुए पेड़ से टकराया, बाल-बाल बचे लोग
Mahmudabad, Uttar Pradesh:सदरपुर थाना क्षेत्र के बसावनपुर गांव के पास मनसा देवी मंदिर के सामने हाईवे मार्ग पर एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मंदिर के पास बनी दीवार को तोड़ते हुए पेड़ से टकरा गया। मामला पर्वतपुर के पास स्थित पीके फैक्ट्री का है। हादसे के बाद वहां पर लोग इकट्ठा हो गये। हादसा ट्रैक्टर और ड्राइवर तक ही सीमित रह गया नहीं तो वहां पर बहुत बड़ी घटना हो जाती। मौके पर फैक्ट्री से आया हाइड्रा के द्वारा रोलर मशीन को वहां से हटाया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट, महिलाओं समेत सात लोग घायल
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक।थाना क्षेत्र के बेनीपुर बहुता गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में शनिवार की देर शाम हुई मारपीट में दोनों तरफ से सात लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर ग्यारह लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। प्रथम पक्ष के उदयराज पुत्र धोखे ने तहरीर में आरोप लगाया कि चंद्रिका प्रसाद, रवि व उनके परिजनों ने पुरानी रंजिश को लेकर 13 जून की देर शाम गाली गलौज देते हुए लाठी डंडा, सरिया, कुल्हाड़ी आदि धारदार हथियार लेकर मेरे घर पर चढ़ आए और प्रेमा पत्नी राम उजागर, धोखे, रेखा पत्नी लवकुश व पिता धोखे आदि लोगों को मारने पीटने लगे।सभी घायलों का इलाज गोंडा जिला अस्पताल में चल रहा है।वहीं दूसरे पक्ष ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने सरिता देवी पत्नी चंद्रिका व सविता को गाली गलौज देते हुए मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में इटियाथोक कोतवाली पुलिस का कहना है,कि दोनों पक्षों से ग्यारह लोगों के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।वहीं प्रथम पक्ष की तरफ से मारपीट के अलावा एससी/एसटी का मुकदमा भी दर्ज किया गया है।0
0
Report
पलामू में प्रेस कॉन्फ्रेंस: दास ने मोदी सरकार की 12 वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं
Babhandih, Jharkhand:केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पलामू में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। रघुवर दास ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, हर घर जल और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में भ्रष्टाचार और परिवारवाद की राजनीति के बजाय सेवा, सुशासन और विकास आधारित सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।0
0
Report
बस्तर में पहली बार जापानी मियाज़ाकी आम की पैदावार, किसान ने बड़ी उम्मीद जताई
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में पहली बार जापानी प्रजाति के मियाज़ाकी आम का सफल उत्पादन हुआ है, जगदलपुर निवासी तथा पर्यावरण प्रेमी संपत झا ने केशलूर में 4 वर्ष पहले मियाज़ाकी आम के तीन पौधे लगाए थे, पारंपरिक तरीके से ही उन्होंने मियाज़ाकी आम के पौधों का संरक्षण किया, संपत झा के अनुसार उन्होंने 5-5 हजार रुपए कीमत के तीन पौधे खरीदे थे, बस्तर की जलवायु एवं मिट्टी में पहली बार विदेशी नस्ल के आम की पैदावार ने बस्तर के किसानों को नई उम्मीद दी है, मियाज़ाकी आम दुनिया के सबसे महंगे आम की प्रजाति में शुमार है, जापान के मियाज़ाकी क्षेत्र में इसकी पैदावार होने के कारण इसको दुनियाभर में मियाज़ाकी आम के रूप में जाना जाता है, मियाज़ाकी का एक आम 350 ग्राम से लेकर 900 ग्राम वजनी होता है और इसकी कीमत ढाई लाख रुपए से लेकर तीन लाख रुपए तक बाजार में होती है.0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में पत्नी के पार्लर जाने पर परिवार पर भारी पड़ा; पुलिस जांच जारी
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर में पत्नी के पार्लर जाने पर परिवार पर भारी पड़ गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है; पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी0
0
Report
बीकानेर में आंधी के साथ भारी बारिश, लोगों को मिली गर्मी से राहत
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर मौसम का बदला मिजाज, आंधी के साथ आई बारिश, जमकर बरसे बदरा, खाजूवाला, छतरगढ़ व पूगल क्षेत्र में तूफानी बारिश, पेड़ टूटने से सड़के अवरुद्ध, कई स्थानों पर टूटे विद्युत पोल, शहर में भी जमकर हुई बारिश, अच्छी बारिश से खिले किसानों के चेहरे, खरीफ फसलों की बुवाई में होगा लाभ, लोगो की गर्मी से मिली निजात।0
0
Report
डिंडोरी पावर हाउस में युवक करंट से गंभीर, अस्पताल रिफर
Dindori, Madhya Pradesh:एंकर। डिंडोरी के विद्युत मंडल कार्यालय स्थित पावर हाउस में कार्य के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल कर्मचारी को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।बताया जा रहा है संतराम यादव नामक व्यक्ति पावर हाउस के अंदर बिजली सुधारने का काम कर रहा था जो बिजली विभाग में किसी पद पर तैनात नही था।अब हादसे के बाद बिजली विभाग के अफसर गोलमोल जबाब देते हुए घायल युवक को पहचानने से इंकार कर रहे हैं। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर कर दिया है। फिलहाल घायल कर्मचारी का उपचार जारी है। वहीं, घटना के कारणों की जांच की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
शिवनंदनपुर नगर पंचायत: कांग्रेस के 8 पार्षद शपथ से अलग, भाजपा 7 सदस्य निर्वाचित
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ नगर पंचायत शिवनंदनपुर के शपथ ग्रहण समारोह से पहले बड़ी सियासी सरगर्मी,, कांग्रेस के पार्षदों ने लिया बड़ा फैसला,, शिवनंदनपुर नगर पंचायत के सभी 8 कांग्रेस पार्षद शपथ ग्रहण कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल,, कांग्रेस के 8 पार्षदों ने मुख्य समारोह से अलग हटकर 17 जून को अलग से शपथ ग्रहण करने की की है मांग,, कल 16 जून को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने शिवनंदनपुर पहुंच रहे हैं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,, नवनिर्वाचित पार्षदों ने SDM सूरजपुर और नगर पंचायत के अधिकारी को सौंपा ज्ञापन,, पहली बार हुए नगर पंचायत शिवनंदनपुर चुनाव में कुल 15 पार्षदों में से 8 कांग्रेस के और 7 भाजपा के पार्षद हुए हैं निर्वाचित,0
0
Report
नए सत्र के पहले दिन महाराजपुर डी प्राथमिक शाला बंद—शिक्षा व्यवस्था पर सवाल
Kawardha, Chhattisgarh:नए शिक्षा सत्र की शुरुआत, लेकिन महाराजपुर डी प्राथमिक शाला पहले दिन ही बंद मिली नोट: प्रदेशभर में सोमवार 16 जून से नए शिक्षण सत्र 2026-27 की शुरुआत हुई। एक ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रवेश उत्सव मनाकर बच्चों का विद्यालयों में स्वागत किया जा रहा है, वहीं कबीरधाम जिले से शिक्षा व्यवस्था की जमीनी हकीकत उजागर करने वाली तस्वीर सामने आई है。 जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दूर जामुनपानी ग्राम पंचायत स्थित महाराजपुर डी प्राथमिक शाला नए सत्र के पहले ही दिन बंद मिली। विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लटका हुआ था। मौके पर न तो कोई शिक्षक उपस्थित था और न ही विद्यालय परिसर में बच्चों की कोई गतिविधि दिखाई दी。 प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा शत-प्रतिशत नामांकन, नियमित उपस्थिति तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर लगातार दावे किए जा रहे हैं। ऐसे में नए शिक्षण सत्र के पहले दिन ही विद्यालय का बंद मिलना कई गंभीर सवाल खड़े करता है। यदि पहले दिन ही विद्यालय नहीं खुल पाया, तो शिक्षा व्यवस्था की निगरानी और जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता पर भी प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नए सत्र की शुरुआत को लेकर बच्चों और अभिभावकों में उत्साह था, लेकिन विद्यालय बंद मिलने से उन्हें निराशा हाथ लगी। अब सवाल यह है कि विद्यालय बंद रहने के लिए जिम्मेदार कौन है और शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है。 सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब पूरे प्रदेश में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा था, तब महाराजपुर डी प्राथमिक शाला के मुख्य द्वार पर पहले ही दिन ताला क्यों लटका मिला?0
0
Report
नीट पर रोक: टेलीग्राम पर 22 जून तक रोक, छात्रों के साथ बातचीत
Lucknow, Uttar Pradesh:री-नीट एग्जाम से पहले सरकार ने टेलीग्राम पर 22 जून तक रोक लगाई है...इस पर वॉकथ्रू और छात्रों के साथ बातचीत, नीट की तैयारी कर रहे छात्रों की बाइट...0
0
Report
Advertisement
गोली लगने से सलमान घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Bahraich, Uttar Pradesh:गोली लगने से सलमान घायल हो गए, उन्हें तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. फिलहाल सलमान का इलाज चल रहा है.0
0
Report
यूपी पुलिस के साइबर सुरक्षा इंटर्नशिप में 850 प्रतिभागी चयन, 10 हजार आवेदन
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर साइबर अपराधों पर लगाम कसने के लिए अमरोहा में यूपी पुलिस का "राष्ट्रीय साइबर सिक्योरिटीज इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026" अमरोहा के श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी परिसर में आयोजित किया जा रहा है। देशभर से चुने गए 850 प्रतिभागियों को विशेषज्ञ आधुनिक साइबर सुरक्षा तकनीकों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। अमरोहा पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव के निर्देशन में 11 से 22 जून तक आयोजित निशुल्क "राष्ट्रीय साइबर सिक्योरिटीज इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026" में 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों से लगभग 10 हजार आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद 850 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। प्रसिद्ध साइबर विशेषज्ञ अमित दुबे समेत कई विशेषज्ञ प्रतिभागियों को डिजिटल जांच, थ्रेट इंटेलिजेंस और साइबर सुरक्षा की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दे रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश भदौरिया ने इसे युवाओं को व्यावहारिक ज्ञान देने की महत्वपूर्ण पहल बताया। कार्यक्रम संयोजक एवं सीओ अंजली कटारिया ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद सफल अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से प्रमाण पत्र और तीन क्रेडिट प्रदान किए जाएंगे।0
0
Report
ED ने उत्तराखंड SC/ST स्कॉलरशिप घोटाले से जुड़ी 13.83 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की
Noida, Uttar Pradesh:ED, देहरादून सब-ज़ोनल ऑफिस ने उत्तराखंड में SC/ST स्कॉलरशिप स्कैम की चल रही जांच के सिलसिले में PMLA, 2002 के तहत लगभग 13.83 करोड़ रुपये की चल और अचल प्रॉपर्टी को प्रोविजनल रूप से अटैच किया है। SC/ST स्कॉलरशिप स्कैम की जांच 2020 से चल रही है। अब तक, ED ने माननीय स्पेशल कोर्ट (PMLA), देहरादून के सामने 05 प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट फाइल की हैं और मामले में 05 प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर (PAO) जारी किए हैं। ईडी ने उत्तराखंड कमजोर वर्ग के छात्रों की सहायता के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति में फर्जीवाड़ा करने के आरोप में ईडी ने उत्तराखंड में बड़ा एक्शन लिया है। प्रर्वतन निदेशालय ने तीन शिक्षण संस्थानों से 13.83 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की हैं। ये शिक्षण संस्थान मेरठ से भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज के हैं। जांच के दायरे में उत्तराखंड की दो और मेरठ की एक यूनिवर्सिटी शामिल है।0
0
Report
Advertisement
धनबाद के विकास के लिए चिड़ियाघर-एयरपोर्ट के लिए जमीन मांग तेज
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के विकास को लेकर एक बार फिर राजनीति गरमा गई है। भाजपा सांसद ढुल्लू महतो ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि धनबाद में चिड़ियाघर और एयरपोर्ट जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार में इच्छाशक्ति का अभाव है, जिसके कारण क्षेत्र के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ढुल्लू महतो ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विकास योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है, लेकिन राज्य सरकार के सहयोग के अभाव में योजनाएं धरातल पर नहीं उतर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार वास्तव में धनबाद के विकास को लेकर गंभीर होती, तो अब तक जमीन चिन्हित कर परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा चुका होता। सांसद ने कहा कि चिड़ियाघर बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। वहीं एयरपोर्ट बनने से धनबाद की देश के अन्य बड़े शहरों से कनेक्टिविटी बेहतर होगी, जिससे व्यापार और उद्योग को भी फायदा पहुंचेगा। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि जनहित और क्षेत्रीय विकास को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द आवश्यक जमीन उपलब्ध कराई जाए, ताकि वर्षों से लंबित परियोजनाओं को गति मिल सके। सांसद ने कहा कि धनबाद में चिड़ियाघर के लिए करीब 100 एकड़ और एयरपोर्ट के लिए 500 एकड़ की जमीन की आवश्यकता है. यही नहीं धनबाद के युवाओं के लिए यहां उद्योग भी स्थापित करने की जरूरत है पर यह सबकुछ जमीन के आभाव में रुके पड़े हैं. फिLहाल, सांसद के इस बयान के बाद विकास के मुद्दे पर राजनीतिक बहस तेज होने की संभावना है।0
0
Report
शिवसेना में उद्धव ठाकरे के विरोध के बीच सांसद-कार्यकर्ताओं की एकजुटता
Noida, Uttar Pradesh:देखो, आप जो पूछ रहे हैं, यूबीटी के सांसद उद्धव ठाकरे जी से नाराज़ हैं। सांसद ही क्यों? विधायक नाराज़ हैं, उनके कॉरपोरेटर नाराज़ हैं, हर एक कार्यकर्ता नाराज़ है। सब उनको छोड़ के जा रहे हैं। इसके बारे में उनका रीज़न क्या? हमसे पूछने के बजाय उनको पूछना चाहिए था। हम क्या उसका रीज़न बताएंगे? अगर एक सांसद अपने मतदार संघ के बारे में जो कुछ कठिनाइयाँ हैं, अगर आयुष मंत्रालय के हमारे मिनिस्टर को मिलता है, तो उसमें गलत क्या है? महाराष्ट्र के मंत्री हैं, उनके मतदार संघ की कुछ प्रॉब्लम्स रहेंगी, वो लेके गए होंगे उसके- उनके पास। और उद्धव ठाकरे जी को जब उनको छोड़ के सब लोग जा रहे हैं, तो हमारी गलती क्या है? आप पूछो उनको, क्यों जा रहे हैं? बालासाहेब का हिंदुत्व का विचार इन्होंने छोड़ दिया, कांग्रेस के साथ जुड़ गए। शिवसेना की जो मनोधारणा जो है, वो हिंदुत्व की है। कांग्रेस के साथ वो कभी नहीं जाएंगे। उनको वो विचार से कभी लगाव नहीं होगा, इसीलिए। अगर एकनाथ शिंदे जी काम कर रहे हैं, हिंदुत्व के विचार पे काम कर रहे हैं, चौबीस घंटा काम कर रहे हैं, हर कार्यकर्ता के लिए काम कर रहे हैं, अगर हमसे वो जुड़ रहे हैं, तो हमारी गलती क्या है उसमें? हमें जरुरत नहीं है ईडी-बीडी की धमकी देके हमारे साथ जोड़ने की। आप मुंबई छोड़ के, मातोश्री छोड़ के जो महाराष्ट्र में जो चुनाव हो गए, जिला परिषद का चुनाव हो गया, नगरपालिका का चुनाव हो गया, महानगरपालिका का चुनाव हो गया, आदित्य ठाकरे, उद्धव ठाकरे और कौन सा नेता महाराष्ट्र के ग्रामीण इलाके में गया क्या, उनको पूछो。 अगर सरदार घर में बैठेगा, तो सैन्य, सोल्जर उनके साथ रहेंगे क्या? उनको छोड़ेंगे। सरदार घर में बैठने वाला है। अगर हमसे जुड़ रहे हैं, तो हमारी गलती क्या? है? सभी लोग, सांसद ही क्या, कार्यकर्ता भी हमसे जुड़ रहे हैं। सांसद जुड़ेंगे, नहीं जुड़ेंगे, आने वाला समय बताएगा। लेकिन कार्यकर्ता भी हमसे जुड़ रहे हैं, हम लोग उनका स्वागत कर रहे हैं。0
0
Report
पार्लर जाने से रोकने पर पति को ठोका!
Noida, Uttar Pradesh:पार्लर जाने से रोकने पर पति को ठोका!0
0
Report
Advertisement
