सीतापुरः लाहरपुर के ठठेरी टोला में दो सांड आपस में भिड़े
Laharpur, Uttar Pradesh:लहरपुर नगर के मोहल्ला ठठेरी टोला स्थित मुख्य मार्ग पर बृहस्पतिवार को दो सांड आपस में भिड़ गए। मुख्य मार्ग पर हुई दो सांडो के बीच जंग को देखने के लिए सड़क पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई जिससे वाहनों का आवागमन भी बाधित हो गया। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार दोनों सांडों के बीच लड़ाई काफी देर तक चलती रही और सांडों ने एक ई रिक्शा को पलट दिया जिसके चलते वह क्षतिग्रस्त हो गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
