261203
सीतापुरः बाइक को बचाने के चक्कर में पलटा ट्रक
Mahmudabad, Uttar Pradesh:महमूदाबाद में बिसवां रोड पर आलू स्टोर के पास दो बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में एक सामान लदा ट्रक पलट गया। ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में चला गया और उसके चारों चक्के हवा में हो गए। फिलहाल ट्रक ड्राइवर सुरक्षित है। जानकारी के मुताबिक, ट्रक सामान लेकर गोंडा जा रहा था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुलंदशहर में 11 वर्षीय चारु लापता, रेस्क्यू जारी, एनडीआरएफ मौके पर
Bulandshahr, Uttar Pradesh:अपडेट बुलंदशहर लगभग 3 घण्टे बीत जाने के बाद भी नही लगा मासूम छात्रा का कोई सुराग, लगातार मासूम की तलाश में रेस्क्यू जारी, मौके लगाई गई 3 जेसीबी, लगभग 12:30 बजे स्कूल से छुट्टी के बाद बारिश में निकली थी कक्षा 4 की 11 वर्षीय छात्रा चारु, जलभराव के चलते एक दुकान की पटिया पर खड़ी थी मासूम, अचानक पैर फिसलने से नाले के तेज बहाव में बह गई थी मासूम, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल, पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर, बच्ची को रेस्क्यू करने के लिए एनडीआरएफ की टीम पहुंची।0
0
Report
नितिन नबीन ने बांकीपुर के परिवारजनों से किया संवाद
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का बांकीपुर के परिवारजनों के साथ संवाद0
0
Report
सिर में गोली के बाद भी हौसला नहीं टूटा, रोज 5-10 किमी दौड़ता जवान
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट कभी नक्सलवाद के लाल आतंक से जूझता रहा है। इस लड़ाई में कई जवानों ने अपनी जान गंवाई, तो कई घायल होकर भी हौसले के साथ वापस लौटे। ऐसे ही जांबाज हैं हॉक फोर्स के शिवकुमार शर्मा, जिनके सिर में नक्सलियों की गोली लगी थी। हालत ऐसी थी कि उनके दोबारा चलने की उम्मीद भी कम थी, लेकिन उन्होंने मौत को मात दी और सिर में आज भी नक्सलियों की गोली फसी हुई है फ़िर भी आज हर दिन 5-10 किलोमीटर दौड़ रहे हैं। देखिए, नक्सली गोली से जिंदगी की जंग जीतने वाले इस योद्धा की कहानी... वॉयसओवर 01- मुरैना के रहने वाले शिवकुमार शर्मा 30 मई 2012 को पुलिस सेवा में भर्ती हुए और बाद में हॉक फोर्स का हिस्सा बने। नक्सल प्रभावित बालाघाट में तैनाती के बाद उन्होंने कई एंटी नक्सल ऑपरेशन में हिस्सा लिया। घने जंगलों में कई बार नक्सलियों से आमना-सामना हुआ, लेकिन हर बार शिवकुमार और उनकी टीम ने साहस के साथ मोर्चा संभाला। लेकिन 17 नवंबर 2024 का दिन उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दिन साबित हुआ। सुरक्षा बलों को दुगलई की पहाड़ी पर नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली थी। हॉक फोर्स की टीम सर्चिंग के लिए पहुंची। टीम में शिवकुमार सबसे आगे थे। पहाड़ी की चोटी पर घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के बीच एक गोली शिवकुमार के सिर में कनपटी के पास जा लगी। गंभीर रुप से घायल शिवकुमार को पहले गोंदिया के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली के बड़े अस्पताल में भर्ती कराया गया। वॉयसओवर 02 - सिर में गोली लगने के बाद शिवकुमार की हालत बेहद गंभीर थी। शरीर का दायां हिस्सा काम नहीं कर रहा था और बोलने में भी परेशानी हो रही थी। कई महीनों तक इलाज चला, लेकिन शिवकुमार ने हार नहीं मानी। आज हादसे को डेढ़ साल से ज्यादा वक्त गुजर चुका है। शिवकुमार धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं। बोलने के लिए एक-एक अक्षर का अभ्यास करते हैं और अपनी फिटनेस पर भी लगातार काम कर रहे हैं। बालाघाट पुलिस के 'नशे से दूरी है जरूरी' अभियान के तहत आयोजित मिनी मैराथन में शिवकुमार ने भी दौड़ लगाई। जिस जवान के दोबारा चलने पर भी सवाल उठ रहे थे, वही आज हर दिन करीब 5-10 किलोमीटर दौड़ लगा रहा है। बालाघाट एसपी आदित्य मिश्रा ने भी शिवकुमार के जज्बे को सलाम किया। नक्सलियों की गोली आज भी उनके सिर में मौजूद है, लेकिन उनका हौसला उस गोली से कहीं ज्यादा मजबूत है। शिवकुमार की कहानी बताती है कि अगर हौसला जिंदा हो, तो इंसान मौत को भी मात देकर जिंदगी की नई दौड़ शुरू कर सकता है। बाइट 01- शिवकुमार शर्मा पीड़ित हॉक फोर्स जवान ( 45 सेकेंड) बाइट 03 - आदित्य मिश्रा एसपी बालाघाट आशीष श्रीवास बालाघाट0
0
Report
Advertisement
मुरैना में दूध मिलावट रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा का विशेष अभियान जारी
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन का विशेष अभियान लगातार जारी है। पोरसा में डेयरियों और चिलिंग सेंटरों पर छापामार कार्रवाई करते हुए कई दूध के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। मौके पर दूध विक्रेताओं को मिलावट की पहचान करने के तरीके भी बताए गए। कार्यालय आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मध्य प्रदेश के निर्देश और कलेक्टर के आदेश पर मुरैना जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल प्रताप सिंह परिहार ने पोरसा शहर में स्थित डेयरियों और चिलिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। कार्वाही के दौरान सिद्ध कृपा डेयरी से एक, शिवा डेयरी से दो, श्री श्याम जी डेयरी से दो तथा ग्राम भदावली के दूध विक्रेता श्यामू सिंह राजावत से एक मिश्रित दूध का नमूना लिया गया। सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी नमूने में मिलावट या मानकों का उल्लंघन पाया जाता है तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला और मैजिक बॉक्स की मदद से मौके पर ही दूध की प्रारंभिक जांच भी की गई। साथ ही दूध विक्रेताओं को मिलावट की पहचान के सामान्य तरीके बताए गए और पंपलेट वितरित कर खाद्य मिलावट के प्रति जागरूक किया गया।0
0
Report
आजमगढ़ मुठभेड़: चार चोर गिरफ्तार, पशु तस्करी गिरोह का पर्दाफाश
Azamgarh, Uttar Pradesh:रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, अंतरजनपदीय पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़, कुल 4 पशु तस्कर गिरफ्तार, दो बदमाश फरार, तीन चोरी की भैंस, पिकअप, बाइक, अवैध तमंचे और 7000 नकदी बरामद। पुलिस के अनुसार 27/28 जुलाई की रात जिले के दीदारगंज थाने की पुलिस ने सूचना के आधार पर शारदा नहर स्थित सुघरपुर पुलिया के पास घेराबंदी की। बिना नंबर प्लेट की पिकअप को रोकने का प्रयास करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की नियंत्रित जवाबी कार्रवाई में राशिद पुत्र निवासी हंसवर, अंबेडकरनगर घायल हो गया, जबकि अशफाक उर्फ मोनू निवासी अहरौला आजमगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अन्य आरोपी उमर अली उर्फ नन्हकू फरार हो गया। मौके से पिकअप, अवैध तमंचा, कारतूस तथा अशफाक की निशानदेही पर चोरी की एक भैंस बरामद की गई। इसी क्रम में जिले के बरदह थाना पुलिस ने ग्राम कोदहरा के पास घेराबंदी कर पशु चोरी कर लौट रहे बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की कार्रवाई में फिरोज निवासी अकबरपुर अंबेडकरनगर घायल हो गया, जबकि जुबैर निवासी मुहम्मदपुर भिटिया, थाना गंभीरपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। एक आरोपी रिंकू यादव मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके से मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा, कारतूस, चोरी की भैंस बेचकर प्राप्त 7,000 नकद तथा जुबैर की निशानदेही पर दो चोरी की भैंसें बरामद कीं। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे संगठित गिरोह बनाकर विभिन्न जनपदों में पहले रेकी करते और रात के समय भैंसों की चोरी कर उन्हें व्यापारियों के माध्यम से बेच देते थे। आरोपियों ने बरदह, दीदारगंज, महाराजगंज और कप्तानगंज थाना क्षेत्रों में पशु चोरी की कुल पांच घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल तीन चोरी की भैंसें, एक पिकअप वाहन, एक मोटरसाइकिल, दो अवैध तमंचे, कारतूस, खोखा कारतूस तथा 7,000 नकद बरामद किये हैं। दोनों थानों में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्जकर गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 पुलिस टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि उनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के साथ-साथ अवैध संपत्ति के कुर्क की भी कार्रवाई की जायेगी。0
0
Report
वन विभाग का अजगर रेस्क्यू: पेट से बड़ा पक्षी बाहर उगल गया
Sitapur, Uttar Pradesh:काफी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया...रेस्क्यू के दौरान अजगर ने अपने पेट में निगले हुए बड़े पक्षी को भी बाहर उगल दिया0
0
Report
Advertisement
आठ दिन तक सड़क किनारे पड़े रहे पौधे, सूखने के बाद शुरू हुआ वृक्षारोपण
Lakhima Khas, Uttar Pradesh:परतावल, महराजगंज। नगर पंचायत परतावल के वार्ड संख्या-8 छत्रपति शिवाजी नगर में शासन के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मंगलवार को लगाए जा रहे पौधे हालांकि अभियान के दौरान लगाए गए पौधों को लेकर स्थानीय लोगों ने और व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन पौधों का मंगलवार को रोपण किया गया, उन्हें लगभग आठ दिन पहले ही पीडब्ल्यूडी सड़क किनारे पेड़ों के नीचे लाकर रख दिया गया था। समय पर रोपण और उचित देखभाल नहीं होने से कई पौधे सूख गए। आरोप है कि बाद में उन्हीं सूखे पौधों का रोपण कर दिया गया। सभासद प्रतिनिधि विनोद सिंह का कहना है कि यदि पौधों का समय पर रोपण एवं संरक्षण किया गया होता तो वे सुरक्षित रहते और अभियान का उद्देश्य भी बेहतर ढंग से पूरा होता। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करने तथा भविष्य में पौधों के रखरखाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान चला रही है। ऐसे में सूखे पौधों के रोपण के आरोपों ने स्थानीय स्तर पर अभियान की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस संबंध में वन विभाग के शैलेंद्र सिंह*ने बताया कि यदि कहीं कोई पौधा सूखा पाया गया है तो उसे हटाकर उसके स्थान पर नया पौधा लगाया जाएगा, ताकि अभियान का उद्देश्य प्रभावित न हो।0
0
Report
बेगू में तेज बारिश से मौसम सुहाना, किसान खुश
Begun, Rajasthan:#बेगू, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगू कस्बे में मंगलवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। करीब तीन बजे तेज गर्जना, काले घने बादलों और झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दिलाई। लंबे समय बाद हुई अच्छी बारिश से क्षेत्र का मौसम पूरी तरह सुहावना हो गया। बारिश के कारण मुख्य सड़कों पर पानी भर गया और वाहन चालकों को भी सावधानी बरतनी पड़ी। वहीं बच्चों और युवाओं ने बारिश का आनंद लिया। किसानों के चेहरों पर भी खुशी दिखाई दी, क्योंकि इस बारिश से खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। बारिश के बाद पूरे क्षेत्र का वातावरण खुशनुमा हो गया।0
0
Report
जोधपुर की आशा सहयोगिनियाँ मांगों के समाधान को लेकर सरकार पर दबाव बढ़ा रहीं
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर विभाग की समस्त आशा सहयोगिनियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आशा सहयोगिनियों ने बताया कि इससे पूर्व भी 13 जुलाई और 17 जुलाई 2026 को उनकी मांगों को लेकर ज्ञापन दिया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आशा सहयोगिनियों ने कहा कि वे वर्षों से पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ स्वास्थ्य सेवाओं में कार्य कर रही हैं। कोरोना काल सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है, इसके बावजूद उन्हें न तो स्थायी कर्मचारी का दर्जा मिला है और न ही सम्मानजनक पारिश्रमिक। ज्ञापन में प्रमुख मांगों में नियमितीकरण कर सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, सेवानिवृत्ति के बाद ₹10 लाख की एकमुश्त राशि एवं ₹10 हजार मासिक पेंशन, न्यूनतम ₹25 हजार मासिक मानदेय, क्लेम राशि का एकमुश्त भुगतान, टीबी मरीजों के स्पुटम सैंपल संग्रह से छूट, योग्य आशाओं को एएनएम एवं महिला सुपरवाइजर पदों पर अनुभव के आधार पर भर्ती, ऑनलाइन कार्य का बोझ कम करने, स्मार्टफोन उपलब्ध कराने, क्लेम के साथ वाउचर की अनिवार्यता समाप्त करने, समय पर मानदेय भुगतान, कार्यों की स्पष्ट सूची जारी करने, ड्रेस कोड में बदलाव, नए ऐप लागू करने से पहले प्रशिक्षण तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 में 10 प्रतिशत मानदेय वृद्धि की मांग शामिल है। आशा सहयोगिनियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो वे आगामी समय में आंदोलन तेज करने को मजबूर होंगी.0
0
Report
Advertisement
रतलाम में जमीन विवाद पर हत्या, दो पक्षों के बीच हिंसक भिड़ंत
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के बाजना थाना क्षेत्र की केलकच्छ पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम कागलिखोरा में हुई हत्या की वारदात ने सभी को चौंका दिया है। सबसे हैरानी की बात यह है कि जिस जमीन को लेकर खूनी संघर्ष हुआ, वह जमीन दोनों ही पक्षों के नाम दर्ज नहीं बताई जा रही है। मृतक का नाम लक्ष्मण है जानकारी के अनुसार गांव की एक ऊंची पहाड़ी पर जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। मारपीट के दौरान एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही केलकच्छ पुलिस चौकी और बाजना थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस मामले में दो आरोपियों के नाम सामने आए हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.0
0
Report
फेसबुक टिप्पणी के कारण सांसद चौधरी के खिलाफ तेंदूखेड़ा पुलिस में शिकायत
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम के सांसद चौधरी दर्शन सिंह के खिलाफ फेसबुक पर अवैध टिप्पणी करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. भाजपा के सांसद दर्शन सिंह चौधरी को लेकर शैलेंद्र सिंह राजपूत नाम के फेसबुक अकाउंट से कुछ दिन पूर्व एक टिप्पणी करते हुए लिखा गया था कि सांसद दर्शन सिंह चौधरी जहां मिले उनका अंतिम संस्कार कर दिया जाए अब दुनिया में नहीं रहे जाए. इसी वाक्या से आहत होकर आज बीजेपी विधायक अपनी पार्टी के पदाधिकारीओ और कार्यकर्ताओं के साथ तेंदूखेड़ा थाने पहुंचे जहां थाना प्रभारी को लिखित शिकायत देते हुए, शैलेंद्र सिंह राजपूत नाम के अकाउंट संचालक पर कार्यवाही की मांग की है.0
0
Report
Advertisement
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पर्यटन-परियोजनाओं को गति देने के निर्देश दिए
Jaipur, Rajasthan:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी की समीक्षा बैठक,पर्यटन भवन में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक,पर्यटन और विरासत परियोजनाओं को नई रफ्तार,बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन पर लिया फीडबैक,पर्यटन सीजन से पहले पर्यटकों पार्किंग सुविधा देने के निर्देश,पर्यटन मानसून के चलते पर्यटकों को सुरक्षा और सुविधा पर चर्चा,0
0
Report
राजनगर अस्पताल में प्रसूता को समय पर इलाज नहीं, लापरवाही के आरोप
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर छतरपुर जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। राजनगर थाना क्षेत्र के प्रतापपुरा गांव से प्रसव पीड़ा में लाई गई गर्भवती महिला का अस्पताल में समय पर उपचार नहीं मिलने का आरोप है। परिजनों का कहना है कि स्टाफ की लापरवाही के कारण महिला ने अस्पताल की लिफ्ट के पास स्थित गैलरी में ही बच्चे को जन्म दिया।परिजनों के अनुसार वे प्रसूता को निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे। अस्पताल पहुंचने के बाद करीब 10 से 15 मिनट तक डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारियों की तलाश में भटकते रहे, लेकिन समय पर किसी ने सहायता नहीं की। उनका आरोप है कि प्रसूता की गंभीर स्थिति के बावजूद उसे तत्काल बेड उपलब्ध नहीं कराया गया। जिस कारण से वह खुद लेकर जा रहे थे तभी लिफ्ट के पास ही प्रसव हो गया।,बताया गया कि दर्द से कराहती महिला जैसे ही लिफ्ट के पास पहुंची, वहीं गैलरी में उसकी डिलीवरी हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करते हुए अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।,घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने प्रसूता और नवजात को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। वही सिविल सर्जन भी स्वीकार करते है कि मरीज आने पर देरी तो होती है लेकिन अब व्यवस्था बदली जायेगी0
0
Report
7 महीने बाद भी परासिया अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ नहीं जोड़े गए
Chhindwara, Madhya Pradesh:कफ सिरप कांड के बाद 7 से 8 महीने बीत जाने के बाद भी नहीं हुई शिशु रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना 3 डॉक्टरों को हफ्ते में 3 दिन के लिए भेजा गया उनकी भी नहीं हुई ज्वाइनिंग छिंदवाड़ा में पिछले साल अक्टूबर 2025 में कफ सिरप कांड ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया था इसमें छिंदवाड़ा जिले में 20 से ज्यादा बच्चों की मौत हो गई थी वही सिर्फ छिंदवाड़ा के परासिया में 15 बच्चों की मौत हुई थी .दवा निर्माता कंपनी के मालिक से लेकर दवा बेचने वाले दवा दुकानों के विक्रेता और डॉक्टर से लेकर मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव तक की गिरफ्तारी भी हुई .डॉ प्रवीण सोनी जो कि सिविल अस्पताल में शिशु रोग विशेषज्ञ के पद पर पदस्थ थे उन्होंने अपने निजी क्लीनिक में बच्चों को पर्चे पर कोल्ड्रिफ सिरप लिखा जिससे बच्चों की किडनी खराब हुई डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया गया लेकिन आप इसे प्रशासन की लापरवाही कहेंगे या विडंबना परासिया सिविल अस्पताल में 7 महीने बीत जाने के बाद भी शिशु रोग विशेषज्ञ की पदस्थापना नहीं हो पाई है तत्काल सेवा देने के लिए 3 डॉक्टरों को जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज से 3 अल्टरनेटिव दिनों के लिए भेजा गया लेकिन परासिया अस्पताल में प्रभारी बीएम ओ सुधा बख्शी ने बताया कि कोई भी डॉक्टर की अभी तक ज्वाइनिंग नहीं हुई उनके द्वारा इस बारे में सीएमएचओ ऑफिस में पत्राचार के द्वारा अवगत करवा दिया गया लेकिन इस बीच में कोई इमरजेंसी केस आता है तो छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में उसे रेफर किया जाता है जी मीडिया की टीम ने पड़ताल की तो अस्पताल में भी बच्चे जो बीमार थे उनका इलाज भी MBBS डॉक्टर के जरिए किया जा रहा था .परसिया विधायक सोहन वाल्मीक के द्वारा भी इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया गया था लेकिन अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं निकला है .छिन्दवाड़ा सीएमएचओ नरेश गुन्नारे ने बताया कि सस्पेंशन के बाद उस पद को रिक्त नहीं माना गया है सरकार को भी लिखा गया है इस बारे में लेकिन जब तक उस पद को रिक्त नहीं मान लिया जाता या इस पद के लिए स्वीकृति नहीं मिल जाती तब तक के लिए 3 डॉक्टर्स को सेवा देने के लिए हफ्ते में 3 दिन के लिए नियुक्त किया गया है और विभाग को भी इस स्थिति से अवगत करवाया गया है .0
0
Report
Advertisement
