261135
सीतापुरः अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाईं में पलटा ट्रक, चालक और परिचालक सुरक्षित
Laharpur, Uttar Pradesh:लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खानपुर सादात कर्बला मोड़ के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाईं में पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक और परिचालक बाल-बाल बच गए। ट्रक बिसवां से लहरपुर की तरफ आ रहा था। रात होने और सड़क पर ट्रैफिक ना होने के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में NH-9 सर्विस रोड पर ट्रक पलट; चालक-परिचालक घायल, इलाके में हड़कंप
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में कोतवाली देहात थाना क्षेत्रांतर्गत एनएच-09 से सर्विस रोड पर उतरते समय सीमेंट की बोरियों से लदा एक ट्रक अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गया. इस दुर्घटना में ट्रक चालक और परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. जानकारी के अनुसार रविवार शाम एक ट्रक दिल्ली से मुरादाबाद की तरफ जा रहा था. जैसे ही ट्रक कोतवाली देहात क्षेत्र में एनएच-09 से सर्विस रोड पर टर्न हुआ, तभी चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और भारी-भरकम ट्रक सड़क पर पलट गया. हादसे में घायल चालक की पहचान सिंभावली थाना क्षेत्र के सिगनपुर निवासी तनवीर और परिचालक की पहचान हापुड़ नगर के अच्छेजा निवासी सलमान के रूप में हुई है. ट्रक पलटने की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को ट्रक से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ भिजवाया. इसके बाद क्रेन मंगाकर पलटे हुए ट्रक को सीधा करवाकर यातायात को सुचारू कराया. हादसे के बाद कुछ समय के लिए सर्विस रोड पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस के अनुसार, इस दुर्घटना के संबंध में अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, शिकायत मिलने पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
अयोध्या में 7 नवंबर की शाम लाखों दीपों से रोशन होगा रामनगरी
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या फिर तैयार है...दीपों से नया इतिहास रचने के लिए... सरयू के घाटों से लेकर राम जन्मभूमि परिसर तक... हर तरफ रोशनी का भव्य इंतजाम हो रहा है... 7 नवंबर को 30 लाख दीयों से जगमग होगी रामनगरी... अब इंतजार है 7 नवंबर की उस शाम का...जब सरयू के तट पर लाखों दीप एक साथ जगमगाएंगे...पूरी दुनिया एक बार फिर अयोध्या की दिव्यता और भव्यता की साक्षी बनेगी...0
0
Report
विजयदशमी के मौके पर शाजापुर में पथ संचलन, बाल स्वयंसेवकों ने दिखाया उत्साह
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- रविवार को विजयदशमी उत्सव के निमित्त शाजापुर नगर का संयुक्त बाल कार्य विद्यार्थियों का एक पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस पथ संचलन में नगर की कुल 8 बस्तियों बाल स्वयंसेवक शामिल हुए। पथ संचलन के पहले राजेश्वरी माता मंदिर परिसर में बौद्धिक कार्यक्रम भी संपन्न किया गया। बौद्धिक कार्यक्रम के तहत उपस्थित वक्ताओं ने संघ की रीति नीति के बारे में राष्ट्रीय स्वयंसेवकों अवगत कराया। आयोजन के मुख्य वक्ता प्रतीक शर्मा ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि पथ संचलन निकालने का कारण समाज के बीच संघ की कार्य पद्धति के प्रदर्शन के निमित्त समय-समय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा पथ संचालन का आयोजन किया जाता है। आयोजित पथ संचलन नगर के राजराजेश्वरी माता मंदिर से प्रारंभ हुआ जो कि ट्राफिक पॉइंट,बस स्टैंड,नई सड़क,आजाद चौक, छोटा चौक,सोमवारियां बाजार, मगरियां चौराहा से होता हुआ पुनःराज राजेश्वरी माता मंदिर के प्रांगण पहुंचा जहां इस पथ संचलन का समापन हुआ। पथ संचलन का नगर के विभिन्न संगठनों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत भी किया गया। बाईट- भगवान सिंह रावत जिला बाल कार्य प्रमुख0
0
Report
Advertisement
आजम खान की जेल-यात्रा: डासना जेल गया नया ठिकाना, 14 दिन की हिरासत
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर जेल के बाद अब आजम खान का नया ठिकाना डासना जेल होगी.. गाजियाबाद की PMLA कोर्ट ने जौहर यूनिवर्सिटी केस में उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है... जौहर यूनिवर्सिटी केस में हुई इस कार्रवाई के बाद आजम खान का नया ठिकाना डासना जेल है...उम्मीद है, इस मसले पर यूपी की सियासत भी गरमाएगी..0
0
Report
हॉकी के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मपाल लाठर का निधन, ध्यानचंद से मिले प्रशिक्षण
Jhanj Kalan, Haryana:हॉकी के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी धर्मपाल लाठर का 85 वर्ष की आयु में निधन मेजर ध्यानचंद से ली थी कोचिंग, 1971 में हरियाणा की टीम को दिलाया था गोल्ड मेडल जुलाना: क्षेत्र के गांव शादीपुर निवासी हॉकी के पूर्व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मास्टर धर्मपाल लाठर का अस्वस्थता के चलते 85 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन से खेल जगत और जुलाना क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उन्होंने अपने खेल कौशल, अनुशासन और मेहनत के दम पर न केवल अपने गांव बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया। उनके निधन से क्षेत्र ने एक अनुभवी खिलाड़ी और भारतीय हॉकी के गौरवशाली इतिहास से जुड़े व्यक्तित्व को खो दिया है।धर्मपाल लाठर की खेल यात्रा बेहद प्रेरणादायक रही। उन्हें हॉकी के जादूगर के नाम से प्रसिद्ध महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद से कोचिंग और मार्गदर्शन प्राप्त करने का गौरव हासिल हुआ था। उन्होंने उस दौर में हॉकी में अपनी पहचान बनाई, जब खिलाड़ियों के पास आज की तरह आधुनिक सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध नहीं थे। इसके बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।उनके पोते नीरज ने बताया कि उनके दादा वर्ष 1969 से 1974 तक हरियाणा की हॉकी टीम का हिस्सा रहे। इस दौरान उन्होंने दो साल तक प्रदेश की टीम का नेतृत्व भी किया। उनके नेतृत्व में हरियाणा की टीम ने वर्ष 1971 में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया था। उन्होंने बताया कि उनके दादा का पूरा जीवन खेल के प्रति समर्पित रहा। खेल ही उनकी पहचान और सबसे बड़ी उपलब्धि थी। नीरज ने बताया कि धर्मपाल लाठर ने अपने खेल जीवन में अनुशासन, मेहनत और टीम भावना को हमेशा प्राथमिकता दी। वे युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने और कठिन परिस्थितियों में भी लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देते थे। उनके अनुभव और उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगी।0
0
Report
वाराणसी: लोहता के कोटवां में विजयदशमी पर आस्था का सैलाब, आतिशबाजी के बीच हुआ रावण दहन
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/ लोहता, वाराणसी। कोटवां रामलीला मैदान में रविवार को विजयदशमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाम पांच बजे रावण दहन के साथ ही पूरे मेले परिसर में जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मौजूद रहे। मेले में आतिशबाजी आकर्षण का केंद्र रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जगह-जगह मुस्तैद रहे। भीड़ को संभालने से लेकर बच्चों को रास्ता दिलाने और माइक से शांति बनाए रखने की अपील तक सारी व्यवस्था कमेटी ने बखूबी संभाली। दुकानदारों की भीड़ और महिलाओं-बच्चों की चहल-पहल से मेला गुलजार रहा। वर्षों से चली आ रही विजयदशमी की यह परंपरा इस बार भी पूरे जोश के साथ निभाई गई।0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी में गांझा विरोध पर गोलीबारी: CCTV फुटेज सामने
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में गांझा कारोबार के विरोध पर युवक पर गोलीबारी हुई; मौके से बाइक सवार फरार हो गया। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। मोहल्ले में गांझा बिक्री के विरुद्ध युवक ने विरोध किया था और मोहल्ले के युवाओं को नशे की लत में धकेलने का आरोप भी लगाया गया। दिनदहाड़े गोलीबारी से माहौल भयावह हो गया है। पीड़ित ने थाने में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिये हैं। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरानी वस्ती देवपुरा का है।0
0
Report
गोरखपुर में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत; चालक फरार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में सहबाजगंज ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार ट्रक ने छड़ लदी ट्रैक्टर-ट्राली को पक्की टक्कर मारी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर ट्राली से अलग होकर सड़क पर पलट गया। ट्रक ओवरब्रिज की सुरक्षा दीवार से टकराकर रुक गया। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर चालक देवनाथ (30 वर्षीय) की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही ट्रैक्टर के स्वामित्व की भी जानकारी जुटाई जा रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और बाद में सामान्य हो गया।0
0
Report
एटा डीएम ने खुद झाड़ू लगाकर शहर के प्रवेश द्वार को साफ करने की कमान संभाली
Etah, Uttar Pradesh:एटा यूपी में शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर फैली गंदगी को लेकर रविवार को डीएम एम. अरुन्मोली एक्शन मोड में नजर आईं। उन्होंने सुबह सात बजे अधिकारियों के साथ महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर खुद झाड़ू लगाई और कूड़ा-पॉलीथिन एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्टेडियम में भी वृहद सफाई अभियान चलाया गया। डीएम ने साफ निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैलाने वालों को चिह्नित कर जुर्माना लगाया जाए और बार-बार नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कासगंज रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर सफाई के दौरान डीएम ने वहां फैले कूड़े-कचरे पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यह शहर का प्रमुख प्रवेश द्वार है। यहां की गंदगी से बाहर से आने वाले लोगों के सामने शहर की अच्छी छवि नहीं बनती। उन्होंने नगर पालिका और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चौक की नियमित सफाई कराई जाए। साथ ही यहां इंटरलॉकिंग कराने, उपलब्ध स्थान पर आकर्षक पार्क विकसित करने और वृक्षारोपण की कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि शहर का प्रवेश द्वार स्वच्छ और सुंदर दिखाई दे। इसके बाद डीएम ने गोविन्द बल्लभ पंत स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर भी झाड़ू लगाकर सफाई की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रमुख मार्गों, पार्कों, खेल मैदानों और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों पर नियमित सफाई कराई जाए। कूड़े का समय से उठान और उचित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। नगर क्षेत्र के साथ ग्राम पंचायतों में भी खुले में कूड़ा फेंकने वालों पर निगरानी रखी जाए। दरअसल, शासन ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की अवधि 15 नवंबर 2026 तक बढ़ा दी है। इसी के मद्देनजर प्रशासन सफाई, जलभराव की रोकथाम, फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव पर जोर दे रहा है। डीएम ने कहा कि गंदगी और जलभराव से मच्छरों के पनपने की आशंका बढ़ती है। ऐसे में स्वच्छता को केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बनाना होगा। उन्होंने जनपदवासियों से घर, दुकान और प्रतिष्ठान के आसपास सफाई रखने तथा खुले में कूड़ा-पॉलीथिन नहीं फेंकने की अपील की। अभियान में CDO डॉ. राजेंद्र प्रसाद मिश्र, सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद, एडीएम वित्त एवं राजस्व, नगर पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, नगर पालिका अधिकारी पंकज गुप्ता और अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में सनसनी
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- तेज रफ्तार का दिखा कहर, तेज रफ्तार ट्रक में बाइक सवार अधेड़ को मारी जोरदार टक्कर , जोरदार टक्कर में बाइक सवार अधेड़ की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, अधेड़ की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और विधिक कार्यवाही में जुटी अधेड़ की मौत पर क्षेत्र मचा कोहराम जायस कोतवाली क्षेत्र मील एरिया का है मामला0
0
Report
Mirzapur के अकोढ़ी में शिव शंकर यादव के बयान के विरोध में पुतला दहन
Ukhdand, Uttar Pradesh:Mirzapur के अकोढ़ी गांव में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव के कथित अभद्र बयान के विरोध में प्रदर्शन किया गया। परशुराम सेना अकोढ़ी के पदाधिकारी एवं सदस्य ने गांव के मुख्य द्वार पर एकत्रित होकर विरोध जताया और शिव शंकर यादव का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान सदस्योंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मामले की शिकायत करते हुए मांग की कि कथित अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को तत्काल पार्टी से निष्कासित किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सनातन धर्म और ब्राह्मण समाज के प्रति इस तरह की कथित टिप्पणियों से लोगों की भावनाएं आहत हो रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पार्टी नेतृत्व की ओर से इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो इसका असर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है।0
0
Report
अगले स्तर की हैलोवीन पोशाक: इस साल का सबसे बोल্ড ट्रेंड
Noida, Uttar Pradesh:Next level Halloween costume0
0
Report
Advertisement
उज्जैन: 1.517 किग्रा गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, जेल भेजा
Ujjain, Madhya Pradesh:ऑपरेशन प्रहार के तहत सुंदराबाद-उन्हेल मार्ग पर की कार्रवाई, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उज्जैन। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत उज्जैन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। भाटपचलाना पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 517 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार,मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुंदराबाद-उन्हेल मार्ग पर बरड़िया फंटे के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की और बताए गए हुलिए के आधार पर एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामचन्द्रसिंह चौहान, निवासी ग्राम चिरोलाकला बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 517 ग्राम गांजा मिला, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया। उसे विशेष न्यायालय एनडीपीएस एक्ट, उज्जैन में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब आरोपी से गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी, इस संबंध में पूछताछ और जांच कर रही है।0
0
Report
भोपाल लैब के नमूनों से मिलावट की जांच: दुकानों और दूध विक्रेताओं में मिलावट की कार्रवाई
Ujjain, Madhya Pradesh:मावा, घी और मिठाइयों में मिलावट की जांच के लिए दुकानों और दूध विक्रेताओं के यहां पहुंची टीम, जांच के लिए भोपाल भेजे गए नमूने。 उज्जैन। त्योहारों के दौरान मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम लगातार जांच कर रही है। इसी कड़ी में टीम ने बड़नगर तहसील में अलग-अलग दुकानों और दूध विक्रेताओं के यहां पहुंचकर खाद्य पदार्थों के नमूने लिए。 कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर की जा रही इस कार्रवाई में टीम ने दूध, मावा, मिठाई, बादाम और किशमिश के नमूने लिए। जांच के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट का पता लगाने के लिए शुरुआती परीक्षण भी किया गया。 खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गणेश दूध केंद्र से दूध के दो नमूने लिए। वहीं राजा आइसक्रीम जैन मिठाई भंडार से प्रसादी पेड़ा और सिका मावा पेड़ा, आरिहंत स्वीट्स से केसर बर्फी और सफेद मावा बर्फी तथा दीपक मिष्ठान से मावा बर्फी और प्रसादी पेड़ा के नमूने लिए गए। इसके अलावा खरसोदकलां के दूध विक्रेता वीरेंद्र अग्रवाल से दूध और बड़नगर की अग्रवाल एजेंसी से बादाम और किशमिश के नमूने भी लिए गए。 खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी नमूनों को जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट या गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。 विभाग ने लोगों से अपील की है कि त्योहारों पर खाद्य सामग्री खरीदते समय सावधानी बरतें और लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही सामान खरीदें। किसी भी तरह की मिलावट की आशंका होने पर विभाग को इसकी सूचना दें。0
0
Report
पैर टूटने के बाद आदमी की हरकतें उसकी हम्सटर ने भी उसकी नकल करना शुरू कर दीं
Noida, Uttar Pradesh:his guy broke his leg and his hamster started copying him.0
0
Report
Advertisement
