सीतापुर-छह दिनों से युवक घर से था लापता, नदी में उतराता मिला शव
Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:मछरेहटा थाना क्षेत्र के गांव ढहराऊ निवासी ध्यानु (20) बीते छह दिनों से गायब था। सोमवार को युवक का शव गांव के पूर्व सरायन नदी में तैरता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
शामली: मनीष चौहान को बनाया, अखिलभारतीय गुज्जर महासभा का युवा राष्ट्रीयअध्यक्ष,राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की घोषणा
Lilaun, Uttar Pradesh:शामली: अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की ओर से संगठनात्मक स्तर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मनीष चौहान को युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस घोषणा के बाद गुर्जर समाज में नई जिम्मेदारी और संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के गांव जसाला पहुंचे, जहां उन्होंने समाज के लोगों से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों, सामाजिक एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान मनीष चौहान को संगठन का युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा की गई। नई जिम्मेदारी मिलने पर मनीष चौहान ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह समाज के उत्थान, युवाओं को आगे बढ़ाने तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। 27 अक्टूबर को दिल्ली में होगा गुर्जर समाज का विशाल सम्मेलन कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगामी 27 अक्टूबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित होने वाले गुर्जर समाज के विशाल सम्मेलन की जानकारी दी। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में पहुंचकर अपनी एकजुटता और भागीदारी सुनिश्चित करें। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि समाज की मजबूती के लिए सभी लोगों का एक मंच पर आना बेहद जरूरी है। सामाजिक अधिकारों, राजनीतिक हिस्सेदारी और समाज के सर्वांगीण विकास जैसे विषयों पर सामूहिक रूप से विचार-विमर्श करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से भी आह्वान किया कि वे समाज के हितों के लिए आगे आएं और संगठन को मजबूत बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। राजनीतिक दलों पर उठाए सवाल, बोले—गुर्जर समाज को हमेशा हाशिए पर रखा गया शामली पहुंचे महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजनीतिक दलों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि गुर्जर समाज को लंबे समय से राजनीतिक स्तर पर अपेक्षित भागीदारी नहीं मिली है। उनके अनुसार, राजनीतिक पार्टियों ने समाज को हमेशा हाशिए पर रखने का काम किया है, जबकि समाज की भूमिका और उसके योगदान को उचित महत्व दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए राजनीतिक सहभागिता महत्वपूर्ण होती है। जब तक समाज को निर्णय लेने की प्रक्रिया में उचित स्थान नहीं मिलेगा, तब तक उसके हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी तरीके से उठाना चुनौतीपूर्ण रहेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाज के लोगों से एकजुट होकर अपने अधिकारों और राजनीतिक भागीदारी के लिए आवाज बुलंद करने का आह्वान किया। 2027 के चुनावों को लेकर दिया बड़ा संदेश आगामी 2027 के चुनावों को लेकर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि जो भी राजनीतिक दल गुर्जर समाज की राजनीतिक सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में ठोस पहल करेगा, समाज का झुकाव उसी की ओर होगा। उन्होंने कहा कि समाज को केवल आश्वासनों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि राजनीतिक भागीदारी और प्रतिनिधित्व के सवाल पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। समाज के लोगों को भी अपने हितों, अधिकारों और भविष्य को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक निर्णय लेने चाहिए।
पीलीभीत: घर में सिलेंडर में लगी आग से हड़कंप, 4 साल की मासूम की जलकर मौत, 3 झुलसे
Puranpur, Uttar Pradesh:पीलीभीत: घर में काम के दौरान घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि 4 साल की मासूम बच्ची की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। बच्ची की मौत से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। सूचना पर प्रशासन के अधिकारी भारी पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।झुलसे हुए लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्वालियर: बाल-बाल बचे पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा, लिफ्ट में फंसे
Gwalior, Madhya Pradesh:ग्वालियर/भोपाल:
- जब लिफ्ट में फंस गए प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा...
- जयेन्द्रगंज स्थित कॉम्प्लेक्स की लिफ्ट में फंसे...
- कोचिंग सेंटर उदघाटन कार्यक्रम में पहुंचे थे नरोत्तम मिश्रा...
- फ्लोर के बीच लिफ्ट हुई अचानक बन्द...
- लिफ्ट बन्द होने पर बढ़ गई हलचल...
- आनन-फानन में टेक्निकल एक्सपर्ट को बुलाकर कड़ी मशक्कत के बीच लिफ्ट का दरवाजा खोला गया...
- दरवाजा ओपन कर सकुशल नरोत्तम मिश्रा को बाहर निकाला
- बाहर आने पर कार्यक्रम में शामिल हुए नरोत्तम मिश्रा
