Sitapur: तहसील में बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कमेटी ने ली शपथ
Maholi, Uttar Pradesh:स्थानीय तहसील में सोमवार को बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित व नवगठित कमेटी के सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान सदस्य अजय शुक्ला ने सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शशि बिंदु द्विवेदी, सीतापुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष विजय अवस्थी, अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा, महामंत्री जगजीवन राम भारती, पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र दीक्षित, नीरज मिश्रा, अभय यादव सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
