icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

श्रीकोलायत में जनसुनवाई से लोगों की समस्याएं तेजी से सुलझें, गोदारा ने कहा

Bikaner, Rajasthan:कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने लाभार्थी सम्मेलन और जनसुनवाई में की शिरकत। बोले- मुख्यमंत्री के निर्देश पर जनसुनवाई से लोगों की समस्याओं का हो रहा समाधान। “गिवअप अभियान” की पूरे देश में चर्चा, 99 लाख लोग जुड़ चुके हैं। कोलायत को बताया हरिद्वार जैसा पवित्र स्थल, कहा- यहां आना हमेशा सुखद अनुभव。 बीकानेर के श्रीकोलायत में आयोजित लाभार्थी सम्मेलन और जनसुनवाई में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने शिरकत की। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया । मंत्री ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और जनसुनवाई अभियान को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम कर रही है श्रीकोलायत मुख्यालय पर आयोजित लाभार्थी सम्मेलन और जनसुनवाई में बड़ी संख्या में आमजन पहुंचे। कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा ने लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेशभर में अधिक से अधिक जनसुनवाई आयोजित की जा रही हैं, ताकि आमजन की समस्याओं का मौके पर ही समाधान हो सके। मंत्री ने “गिवअप अभियान” का उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी पूरे देश में चर्चा है और अब तक 99 लाख लाभार्थी इससे जुड़ चुके हैं। उन्होंने श्रीकोलायत को हरिद्वार जैसा पवित्र स्थल बताते हुए कहा कि यहां आना उनके लिए हमेशा सुखद अनुभव रहता है。
0
0
Report
Advertisement

ताबीज के बहाने महिला की अस्मिता से खिलवाड़ की कोशिश; आरोपी गिरफ्तार

Dhamtari, Chhattisgarh:धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र से सामने आया है... पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है... पुलिस के अनुसार, अर्जुनी थाना क्षेत्र निवासी दुर्गेश्वर प्रसाद चौरे उर्फ मोची गब्बर ने पूजा-पाठ और ताबीज पहनाने का झांसा देकर एक महिला को अपने कमरे में बुलाया... आरोप है कि ताबीज पहनाने के बहाने उसने महिला के साथ अश्लील हरकतें कीं और उसकी अस्मिता भंग करने की कोशिश की... वही महिला ने आरोपी की हरकत का विरोध किया और शोर मचा दिया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया... घटना के बाद पीड़िता ने अर्जुनी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई... शिकायत मिलते ही अर्जुनी पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की... और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

कांकेर के मंदिरों के चोरी के शातिर को गिरफ्तार किया गया; चांदी के आभूषण बरामद

Kanker, Chhattisgarh:कांकेर। शहर के शीतला माता मंदिर समेत अन्य मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,आरोपी के पास से शीतला मंदिर से चोरी की गई चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए है, पुलिस के अनुसार आरोपी सिर्फ़ मंदिरों को निशाना बनाया करता था, उसने कांकेर के अलावा धमतरी, कोंडागांव, जगदलपुर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। शहर के शीतला मंदिर समेत बालाजी मंदिर , शिव मंदिर में अज्ञात चोर ने जेवर समेत दानपेटी की रकम चोरी कर ली थी, जिसकी कुल रकम लगभग ढाई लाख रुपये थी, लगातार मंदिरों को निशाना बनाए जाने से शहर में हड़कंप मच गया था, जिसके बाद पुलिस के पेट्रोलिंग पर भी सवाल खड़े हो रहे थे, लगातार चोरी के बाद पुलिस ने शहर समेत अन्य जिलों से भी लगभग 200 सीसीटीवी कैमरे खंगाले और संदिग्ध युवक की तलाश शुरू की इस दौरान कांदागांव निवासी हरेंद्र गुप्ता जो कि पूर्व में भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है सीसीटीवी में कैद हुआ जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी पता तलाश शुरू की थी, युवक को जगदलपुर से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
0
0
Report

आमसरण गाँव में बिजली पोल पर पेड़ गिरने से 11 वर्षीय कृष्णा यादव की मौत

Kheda, Gujarat:ખેડા મહેમроидમના આમસરણ ગામમાં સર્જાઈ મોટી દુર્ઘટના શાળાએ જઈ રહેલા ૧૧ વર્ષના ક્રિષ્ના યાદવ નામના બાળકનું કરુણ મૃત્યુ ‌છ બહેનો વચ્ચે માત્ર એક જ ભાઈ હતો ક્રિષ્ના વીજ લાઈન પાસે ઝાડની ડાળીઓ કાપતી વખતે સર્જાયો ગંભીર અકસ્માત ‌ડાળી વીજ લાઈન પર પડતાં જ આખો વીજપોલ ધડાકાભેર બાળક પર પડ્યો ‌અકંપનીતમાં ધોરણ-6માં ભણતા માસૂમ ક્રિષ્નાનું નીપજ્યું મોત ‌પોસ્ટમોટમ બાદ માસુમ ક્રિષ્ના ની કરવામાં આવી અંતિમવિધિ ‌અકાયદાને પગલે આમસરણ ગામમાં સામાન્ય શોક છવાયો ‌ઘટના સ્થળ પર FSL, સ્થાનિક પોલીસ અને MGVCL पहुँچی કર્યું પંચનામું ‌પરિવારની ન્યાયની માંગ સાથે ભારે આક્રંદ બાઈટ : અજય યાદવ ( मृतક બાળક ના પિતા )
0
0
Report
Advertisement

पत्नी ने होटल में पकड़ा पति-लड़की, नारायणपुर के थाने में चर्चित मामला

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां नरकटियागंज में पत्नी ने पुलिस के साथ मिलकर अपने पति और एक लड़की को गिरफ्तार कराया है. श्री राम होटल में दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पुलिस ने गिरफ्तार किया. पति-पत्नी में पिछले डेढ़ सालों से विवाद चल रहा है जिससे पत्नी अपने मायके में रह रही है. पत्नी को सूचना मिली थी उसका पति किसी अन्य लड़की के साथ होटल में आने वाला है. पत्नी शबाना अंजुम ने دلेरी दिखाते हुए होटल पहुंची, पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने होटल के एक कमरे से पति रेयाज अहमद को एक लड़की के साथ आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार कर लिया. दोनों को थाना लाया गया, पूछताछ चल रही है. पति रेयाज अहमद होटल में लड़की के साथ आया तो अपनी पत्नी का आधार कार्ड जमा किया था. लड़की को बुर्का में लाया था. पत्नी का आरोप है कि उसका चार साल पहले शादी हुआ था और एक बच्ची भी है, लेकिन डेढ़ साल से मायके में रह रही है. उसका पति कई लड़कियों से अफेयर रहा है. आज मैं अपने आँखों से देखी कि मेरा पति नरकटियागंज में बाइक पर एक लड़की को बैठा घूम रहा है. इसके बाद उसने पीछा किया. दोनों श्री राम होटल पहुंचे; अंदर चले जाने के बाद मैं काउंटर पर पहुंची, पुलिस को बुलाई. दोनों को रंगरेलिया मनाते हुए गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. गिरफ्तार युवक-युवती बालिग हैं. पति-पत्नी में विवाद चल रहा है और दोनों अभी अलग रह रहे हैं, तलाक की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है. पुलिस ने होटल मालिक को भी बुलाया है; होटल में बिना जांच कैसे युवक-युवती को जाने दिया गया, इसकी जांच कर रही है. पुलिस गिरफ्तारों के बारे में रामनगर के नारायणपुर के रहने वाले बताए.
0
0
Report

120 बीघा वनभूमि अतिक्रमण मुक्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Morena, Madhya Pradesh:गुना जिले में वन भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। राघौगढ़ एसडीएम अमित कुमार सोनी के नेतृत्व में वन, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने करीब 120 बीघा शासकीय वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। कार्रवाई के दौरान पांच जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध कब्जे हटाए गए। मामला वन परिक्षेत्र मकसूदनगढ़ के खेरखेड़ा बीट, कक्ष क्रमांक 780 का है। यहां वर्ष 2023 में 11 लोगों ने वन भूमि पर कब्जा कर लिया था। वन विभाग ने पहले भी इनके खिलाफ कार्रवाई की थी, लेकिन दोबारा कब्जा किए जाने के बाद प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाया। कलेक्टर किशोर कन्याल और पुलिस अधीक्षक हितिका वासल के निर्देशन में एसडीएम राघौगढ़ अमित सोनी के नेतृत्व में करीब 100 वनकर्मी, 80 पुलिस जवान और प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कुछ अतिक्रमणकारियों ने गोफन, लाठी और डंडों से विरोध करने की कोशिश की। इससे पहले भी वन विभाग के कर्मचारियों को धमकियां मिलने की बात सामने आई थी, लेकिन भारी पुलिस बल और प्रशासन की तैयारी के चलते कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और अतिक्रमणकारी मौके से भाग निकले। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सरकारी और वन भूमि पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के बाद इस क्षेत्र में वृक्षारोपण कर दोबारा वन क्षेत्र विकसित किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top