261151
Sitapur: क्षेत्र के संपर्क मार्ग बदहाल, मरम्मत की मांग
Pisava Nagar, Uttar Pradesh:क्षेत्र के ज्यादातर संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो चुके हैं जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाइपास से देवरिया जाने वाले मार्ग की हालत बेहद खराब है। क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड में भाजपा के संगठनात्मक मजबूती और 2029 मिशन पर केंद्रित रणनीति
Ranchi, Jharkhand:झारखंड बीजेपी पूरी कमेटी, मंच, मोर्चों और प्रकोष्ठों के गठन से साथ ही संगठनात्मक मजबूती के बदौलत पार्टी को धार देते हुए सूबे में सत्ता की बिसात को साधने के साथ 2029 की तैयारी में जुटी। झारखंड में भारतीय जनता पार्टी, मंच, मोर्चे और प्रकोष्ठों के गठन के साथ, पूरी पार्टी संगठन को मजबूती देने में जुटी है। बीजेपी के टीम झारखंड पर, पार्टी को धार देने हुए, संगठन की विचार धारा को जन जन तक पहुंचाते हुए सियासी बिसात पर मिशन 29 के सपने को साकार करने की चुनौती। भारतीय जनता पार्टी के मामले पर झारखंड मुक्ति मोर्चा में पलटवार करते हुए कहा कि यह उनकी पार्टी है, उसे पर हम में कोई टीका टिप्पणी नहीं है। लेकिन उनका ऑर्गेनाइजेशन पूरी तरह से फ्रैक्चर हो चुका है; राष्ट्रीय टीम में झारखंड का प्रतिनिधित्व नहीं है; झारखंड से अन्य राज्य के राज्यसभा का सदस्य चला जाए और उसको उसे टीम में शामिल नहीं किया जाता है तो यह झारखंड का प्रतिनिधित्व कहां हुआ इनके पास ना अब कॉन्फिडेंस है ना कोई कांसेप्ट है इनके अपने ही पार्टी में जितने पूर्व मुख्यमंत्री हैं उतने गुट में बटे हुए हैं वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष का एक अलग गुट है और इन सब को मिलाकर एक गुट है यह लोग एक माचिस की तीली है जो एक पैकेट के अंदर बंद है और जैसे ही इनको बाहर निकालिएगा सभी तीली बिखर जाती है बीजेपी एक माचिस की तील्ली की पार्टी बनकर रह गई है झारखंड में0
0
Report
सीतामढ़ी पुलिस के ऑपरेशन मुस्कान से खोए फोन वापस, 60 मोबाइल बरामद
Sitamarhi, Bihar:Sitamarhi के पुलिस ने Operation Muskan के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए खोए और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई है। Dumra स्थित SP कार्यालय में SP Amit Ranjan ने 32 मोबाइल फोन बरामद किए और लोगों को सौंपे। तकनीकी अनुसंधान और टीम की मदद से अलग-अलग जगहों से करीब 60 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की है।0
0
Report
सरायकेला चौका के खीरा खेत में युवक की हत्या, परिजन जल्द गिरफ्तार की मांग
Jamshedpur, Jharkhand:सरायकेला के चौका थाना क्षेत्र के उरमाल पंचायत अंतर्गत डुबूडीह टोला बारूडीह गांव में खीरा के खेत के बीच एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रास बिहारी महतो (42 वर्ष) डूंगरीडीह टोला भूचुनगडीह निवासी के रूप में हुए है। शव पर सीने और पेट में हथियार से वार किए जाने के गहरे निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। परिजनों के अनुसार मृतक सोमवार सुबह करीब 3 बजे घर से बाहर निकला था। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। सुबह करीब 9:30 बजे हाड़ू माझी की जमीन में लगे खीरा बाड़ी के अंदर उसका शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और चौका थाना प्रभारी को सूचना दी गई। ग्रामीणों द्वारा निजी एंबुलैंस से शव को थाना लाया। परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दी है। शव के साथ थाना पहुंची मृतक की पत्नी रेखा देवी (38 वर्ष), बेटा साधु चरण महतो, बेटी दीपाली महतो, ग्रामीण और उरमाल पंचायत के मुखिया भी मौजूद रहे। परिजनों की मांग है कि जल्द से जल्द हत्यारे और साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार किया जाए। परिवार का एकमात्र कमाने वाला चले जाने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। चौका पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम हेतु सरायकेला सदर अस्पताल भेजा गया।0
0
Report
Advertisement
सीतामढ़ी के DM ने रिंग रोड के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के DM तनय सुल्तानिया ने शहर के रिंग रोड निर्माण कार्य का जायजा लिया । इस दौरान डीएम ने निर्माणाधीन सड़क के दोनों किनारे स्थित सरकारी जमीन को अतिक्रमण करके बनाए गए पक्के मकान को अविलंब हटाने का निर्देश जारी किया । डीएम ने कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है ।0
0
Report
दलसिंहसराय में पुलिस आरोपी पकड़ने पहुंची, भीड़ ने कब्जा छुड़ा कर हाई वोल्टेज ड्रामा मचाया
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर के दलसिंहसराय में वांछित आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस से भिड़े ग्रामीण, पुलिस के कब्जे से आरोपी को छुड़ाया; बीच सड़क पर काफी देर तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, धक्का-मुक्की में एक जवान घायल । समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में वांछित आरोपी को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम को ग्रामीणों ने घेर लिया और पुलिस के कब्जे से आरोपी को छुड़ा लिया। बीच सड़क पर पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मौके पर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। इस दौरान पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की भी बात सामने आई है, जिसमें एक पुलिस जवान के घायल होने की सूचना है।मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव का है। जानकारी के अनुसार, पुलिस एक पुराने मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची थी। पुलिस टीम में दरोगा संतोष कुमार भी शामिल थे। पुलिस ने आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया और उसे थाना ले जाने की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान आरोपी के परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए।ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते भीड़ ने पुलिस टीम को घेर लिया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। इसी दौरान ग्रामीणों ने पुलिस के कब्जे से आरोपी को छुड़ा लिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि वर्ष 2024 के एक मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम केवटा गांव गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन इसी दौरान ग्रामीण और परिवार के लोग पुलिस टीम से उलझ गए और गिरफ्तार व्यक्ति को छुड़ा लिया। पुलिस की ओर से मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
सर्व आदिवासी समाज का चक्काजाम, बड़गांव गांधी चौक पर तीन प्रमुख मांगें
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर एंकर, सर्व आदिवासी समाज ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर बड़गाव गांधी चौक में चक्काजाम कर दिया है। गांधी चौक में सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी सड़क पर डटे हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे सड़क से नहीं हटेंगे। मौके पर पुलिस प्रशासन के साथ तहसीलदार भी पहुंचे हैं और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर रहे हैं। दरअसल, सर्व आदिवासी समाज की ओर से बड़गांव गांधी चौक में आज चक्काजाम का ऐलान किया गया था। तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग गांधी चौक पर जुटने लगे और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की तीन प्रमुख मांगें हैं। पहली मांग सुरजगढ़ माइंस की गाड़ियों के संबंध में है। दूसरी मांग बड़गांव में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने को लेकर है। वहीं तीसरी और अहम मांग बड़गांव अस्पताल में 50 बेड, MBBS डॉक्टर और पर्याप्त नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था करने की है। चक्काजाम के चलते सड़क पर आवागमन प्रभावित हुआ है। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद है। हालांकि प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि जब तक मांगों को लेकर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक चक्काजाम खत्म नहीं किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
तेंदुआ पिंजरे में कैद, गांववासियों ने राहत की सांस ली
Noida, Uttar Pradesh:वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस विजय कश्यप रामनगर एंकर.-रामनगर तराई पश्चिमी वन प्रभाग की के रायपुर ढकिया क्षेत्र में लंबे समय से दहशत का पर्याय बने तेंदुए को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पिंजरे में कैद कर लिया है,तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ था और वह पूर्व में कई पालतू पशुओं को अपना निवाला भी बना चुका था। ग्रामीणों की सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया और पिंजरा लगाया था। देर रात तेंदुआ पिंजरे में फंस गया, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। रायपुर ढकिया क्षेत्र में पिछले काफी समय से तेंदुए की आवाजाही से ग्रामीण परेशान थे। तेंदुए के लगातार दिखाई देने और पशुओं को शिकार बनाए जाने के बाद लोगों में डर का माहौल था। ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वन विभाग ने क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया। वन विभाग की रणनीति आखिरकार कामयाब रही और तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। डीएफओ ने दूरभाष पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही थी। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद रायपुर ढकिया क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि वन विभाग द्वारा लोगों से अभी भी सतर्क रहने की अपील की जा रही है। वहीं, तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने के बाद आगे की कार्रवाई वन विभाग के अधिकारियों द्वारा की जाएगी।0
0
Report
लखनऊ कपूरथला की कोचिंग संचालक फरार, 500 से अधिक छात्रों का मामला
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ कपूरथला में कोचिंग संचालक कोचिंग बंद कर फरार गैलेक्सी क्लासेज में SSC, UP पुलिस, TET की तैयारी कराते थे 500 से ज्यादा छात्रों से 15 हजार सालाना फीस वसूली कई महीनो से टीचरों को भी नही दी सैलरी सैकड़ो छात्राओं ने कोचिंग के बाहर किया प्रदर्शन मालिक अजय कुमार और मैनेजर अवनीश कुमार फरार अलीगंज पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी0
0
Report
पन्ना में जमीन विवाद के चलते दिनदहाड़े दबंग ने पड़ोस की दुकान पर हमला
Panna, Madhya Pradesh:दिनदहाड़े दुकान में घुसकर दो भाइयों के साथ मारपीट , आदतन अपराधी ने घटना को अंजाम दिया , अपराधियों को पुलिस का भय नहीं पन्ना जिले के देवेंद्र नगर थाना कस्बे में जमीनी विवाद के चलते मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें अमित जैन के द्वारा अपने पड़ोसी की दुकान में घुसकर मारपीट करना बताया जा रहा है घटना के बाद थाने में FIR दर्ज कराई गई है । और आरोपी फरार है। अमित जैन पूर्व में भी थाना अपराध कर चुका है। लेकिन वीडियो को देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि शहर में पुलिस का भय नहीं है , और अपराधी प्रकृति के लोग बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
दिल्ली सत्य निकेतन हादसे में कटनी के छात्र अक्षत यादव की मौत, मातम
Katni, Madhya Pradesh:दिल्ली के सत्य निकेतन में हुए दर्दनाक बिल्डिंग हादसे में कटनी के 19 वर्षीय छात्र अक्षत यादव की मौत हो गई। अक्षत कटनी के दुबे कॉलोनी स्थित तुलसी नगर का रहने वाला था और दिल्ली में बीकॉम ऑनर्स की पढ़ाई कर रहा था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में मातम फैल गया और शव घर पहुंचने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर तहसीलदार नगर निगम डिप्टी कमिश्नर समेत पुलिस की टीम मौजूद है। दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे में अपनी पहचान की पुष्टि होने के बाद अक्षत का शव कटनी मंगलवार की सुबह लाया गया। सत्य निकेतन हादसे में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। दुबे कॉलोनी में मातम छा गया।0
0
Report
धरियावद नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस-भाजपा का घमासान, प्रचार तेज
Pratapgarh, Rajasthan:धरियावद में नगर निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज, कांग्रेस-भाजपा ने प्रचार में झोंकी ताकत प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में नगर निकाय चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में जनसंपर्क अभियान को गति दे रहे हैं। देर शाम तक प्रत्याशी कार्यकर्ताओं और पार्टी पदाधिकारियों के साथ घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से समर्थन की अपील कर रहे हैं। वार्ड स्तर पर बैठकों और जनसंपर्क के दौर के बीच दोनों प्रमुख दल अपनी-अपनी रणनीति के साथ चुनावी मैदान में डटे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व में कराए गए विकास कार्यों को चुनावी मुद्दा बनाकर मतदाताओं के बीच पहुंच रहे हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उनके कार्यकाल में धरियावद में कई विकास कार्य कराए गए। वहीं भाजपा नेताओं की ओर से वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विकास और जनसमस्याओं के समाधान को मुद्दा बनाते हुए मतदाताओं से समर्थन मांगा जा रहा है। भाजपा इस बार धरियावद में नगर पालिका बोर्ड बनाने के लक्ष्य के साथ चुनाव मैदान में पूरी ताकत लगा रही है। भाजपा प्रत्याशी और कार्यकर्ता लगातार वार्डों में जनसंपर्क कर रहे हैं। पार्टी की ओर से धरियावद की प्रमुख समस्याओं के समाधान और विकास को लेकर मतदाताओं से वादे किए जा रहे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि जनता का आशीर्वाद मिला और बोर्ड बना तो धरियावद में कांग्रेस के 20 साल के कार्यकाल और भाजपा के दो साल के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों की तुलना जनता के सामने रखी जाएगी। वहीं कांग्रेस की ओर से महंगाई, बेरोजगारी और विकास कार्य प्रभावित होने के मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार को घेरा जा रहा है। दोनों दलों के प्रत्याशी अपने-अपने वार्ड में मतदाताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं और स्थानीय मुद्दों के आधार पर समर्थन जुटाने में लगे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड स्तर पर लगातार बैठकें, जनसंपर्क और प्रचार अभियान चल रहे हैं। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, धरियावद में चुनावी मुकाबला और रोचक होता जा रहा है। अब मतदाता किस दल और प्रत्याशी के पक्ष में अपना फैसला सुनाते हैं, इसका पता चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद ही चलेगा।0
0
Report
परपा में गजेन्द्र सेठिया उर्फ गोलू पर मोटर साइकिल फ्रॉड, गिरफ्तार
Jagdalpur, Chhattisgarh:परपा थाना क्षेत्र के केशलूर से अमानत में खयानत का मामला सामने आया है, दरअसल आरोपी गजेन्द्र सेठिया उर्फ गोलू ने अपनी आवश्यकता का हवाला देते हुए पीड़ित से मोटर सायकल कुछ समय के लिए देने का अनुरोध किया, आरोपी द्वारा वाहन वापस करने की बात कहे जाने पर पीड़ित ने उस पर विश्वास करते हुए अपनी दुपहिया वाहन दे दी लेकिन आरोपी ने वाहन वापस ना करते हुए मोटर सायकल लेकर फरार हो गया, जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर परपा थाने में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 316(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया साथ ही आरोपी के कब्जे मोटर साइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।0
0
Report
Advertisement
चुनाव पर्यवेक्षक ने बैठक लेकर स्ट्रांग रूम और मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ में नगर निकाय आम चुनाव-2026 को लेकर प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जिले के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक एवं माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर के निदेशक ओपी जैन प्रतापगढ़ पहुंचे। उन्होंने जिला कलेक्टर शुभम चौधरी और जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ से मुलाकात कर कानून व्यवस्था और निर्वाचन तैयारियों की जानकारी ली। इसके बाद पर्यवेक्षक ओपी जैन ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, नीमच नाका पहुंचकर स्ट्रांग रूम, निर्वाचन स्टोर और मतदान दलों के रवानगी स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। ओपी जैन ने प्रतापगढ़, छोटी सादड़ी और अरनोद के संवेदनशील मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण किया। अरनोद में उन्होंने उपखंड कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर नगर पालिका चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी निरमा बिश्नोई, थाना अधिकारी शिवलाल मीणा, दलोट तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद पर्यवेक्षक ने अरनोद में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके साथ ही हाई सेकेंडरी स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र का निरीक्षण कर मतदाताओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था तथा प्रवेश और निकास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पर्यवेक्षक ने संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के साथ भी बैठक की। इस दौरान आदर्श आचार संहिता की पालना, संवेदनशील मतदान केंद्रों और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने चुनाव से जुड़े अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित मापदंडों के अनुरूप समय पर पूरी करने और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की पूरी पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी शुभम चौधरी ने बताया कि प्रथम चरण में नगर परिषद प्रतापगढ़ और नगर पालिका अरनोद तथा द्वितीय चरण में नगर पालिका छोटी सादड़ी और धरियावद के लिए पर्यवेक्षक की नियुक्ति की गई है। पर्यवेक्षक के साथ समन्वय और आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए जिला आबकारी अधिकारी राणा प्रताप सिंह को लाइजनिंग ऑफिसर तथा वरिष्ठ अध्यापक मुकेश शर्मा को सहायक लाइजनिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है।0
0
Report
नगर परिषद चुनाव के लिए पुलिस का रात फ्लैग मार्च, भयमुक्त मतदान का संदेश
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ नगर परिषद चुनाव को लेकर पुलिस ने कानून व्यवस्था और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए देर रात शहर में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन में निकाले गए मार्च में पुलिस अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता शामिल रहा। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने शहरवासियों को निष्पक्ष और भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च गांधी चौराहे से शुरू होकर सदर बाजार, कस्बा चौकी, लोहार गली, गोपालगंज, धमोतर दरवाजा, आजाद चौक और कृषि मंडी रोड सहित शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस गांधी चौराहे पर पहुंचा। इस दौरान पुलिस बल की मौजूदगी से आमजन को चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भरोसा दिलाया गया। रूट मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सिंह, वृत्ताधिकारी प्रतापगढ़ बाबूलाल मुरारिया, थाना अधिकारी शंभू सिंह झाला और यातायात प्रभारी छबीलाल सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। थाना प्रतापगढ़, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस लाइन, क्यूआरटी और आरएसी के जवानों ने भी मार्च में हिस्सा लिया। पुलिस अधिकारियों ने शहरवासियों से शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से मतदान करने की अपील की। साथ ही पुलिस ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि से सख्ती से निपटा जाएगा। लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध या असामाजिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।0
0
Report
Bandipora के स्कूलों ने 50 घरों और 5 दुकानों में कचरा पृथक्करण अभियान शुरू किया
Quil Muqam School Students Take Waste Segregation Drive to 50 Households and 5 Shops Students of Government Higher Secondary School, Quil Muqam, have taken the waste segregation campaign to the community, covering 50 households and five shops under a district-wide initiative involving schools across Bandipora. Under the programme, each school has been tasked with adopting 50 households and five shops to promote segregation of waste at source and encourage responsible waste disposal. Following directions received after a meeting with the Deputy Commissioner, the Eco Club of GHS Quil Muqam constituted a dedicated team under the supervision of Nodal Officer and Lecturer Sajjad Ahmad and student leader Sariya Inayat. Speaking to the media, members of the Eco Club said the students have been working in the locality for the past month, visiting households and shops and explaining the importance of keeping wet and dry waste separately. The team has registered 50 households and five shops, where residents have started following source segregation practices. During the inspections, the students also monitored whether the households were maintaining separate arrangements for wet and dry waste. The participating shopkeepers have also started replacing polythene bags with paper bags as part of the initiative. Members of the Eco Club said the purpose of the campaign is to develop waste segregation as a regular household practice and reduce the disposal of waste into streams and other water bodies. The initiative is part of the district-wide effort to involve schools and communities in waste management under the Swachh Bharat Mission. Byte 1:- Sariya Inayat Eco club member Byte 2:- Zuhaib Iqbal Eco club member Byte 3:-Nodal Officer Lecturer Sajjad Ahmad0
0
Report
Advertisement
