261135
सीतापुरः सिरकिड़ा गांव में चकमार्ग पर दबंगों ने किया कब्जा
Laharpur, Uttar Pradesh:तहसील लहरपुर क्षेत्र के थाना सकरन के सिरकिड़ा गांव में चकमार्ग पर एक बार फिर दबंग लोगों द्वारा अबैध कब्जा कर लिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 महीने पहले तत्कालीन उपजिलाधिकारी लहरपुर के आदेश पर कब्जामुक्त कराया गया था। ग्राम प्रधान सत्यप्रकाश मिश्र द्वारा डॉयल 112 मौके पर पहुंची।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल से हड़कंप, स्थिति नियंत्रण में
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं रेलवे स्टेशन पर एयर स्ट्राइक की सूचना से मचा हड़कंप हवाई हमले की सूचना के बाद स्टेशन पर मची अफरा-तफरी पुलिस, दमकल और एंबुलेंस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं घायलों को रेस्क्यू कर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, आग पर पाया काबू सुरक्षा के मद्देनजर बंद की गई बिजली आपूर्ति, हालात सामान्य होने पर बहाल बाद में पता चला- वास्तविक हमला नहीं, जिला प्रशासन की मॉक ड्रिल थी कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग और एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने परखी तैयारियां कलेक्टर बोले- मॉक ड्रिल से विभागों का रिस्पॉन्स टाइम और संसाधनों की क्षमता का होता है देर शाम का वक्त था, रेलवे स्टेशन पर सामान्य गतिविधियां चल रही थीं। इसी बीच अचानक एयर स्ट्राइक की सूचना से हड़कंप मच गया। हवाई हमले की खबर मिलते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कुछ ही देर में पुलिस, दमकल, एंबुलेंस और नागरिक सुरक्षा की टीमیں मौके पर पहुंचने लगीं। कहीं आग लगने तो कहीं लोगों के घायल होने की सूचना थी। बचाव दल ने मोर्चा संभाला और घायलों को निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। दमकल ने आग पर काबू पाने की कार्रवाई की। हालांकि, कुछ देर बाद सामने आया कि यह कोई वास्तविक एयर स्ट्राइक नहीं, बल्कि जिला प्रशासन की ओर से आयोजित आपदा प्रबंधन की मॉक ड्रिल थी।जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन, सहायता और नागरिक सुरक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार देर शाम झुंझुनूँ रेलवे स्टेशन पर एयर स्ट्राइक की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इसमें हवाई हमले के बाद उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों का काल्पनिक दृश्य तैयार किया गया। सुरक्षा के लिहाज़ से सबसे पहले विद्युत आपूर्ति बंद की गई। बचाव दलों ने घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। दमकल की सहायता से आग बुझाने का अभ्यास भी किया गया। स्थिति सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की गई।जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि आपदा से निपटने के लिए तैयार रहना जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण दायित्व है। इसी के तहत समय-समय पर अलग-अलग प्रकार की मॉक ड्रिल आयोजित की जाती हैं। कंट्रोल रूम पर एयर स्ट्राइक की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, सिविल डिफेंस, स्काउट, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीमों को अलर्ट किया गया। सभी विभाग अपने संसाधनों और कार्मिकों के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य किया।उन्होंने कहा कि इस तरह की मॉक ड्रিল से विभागों का रिस्पॉंस टाइम, आपसी समन्वय और उपलब्ध संसाधनों की उपयोगिता का आकलन होता है। इससे यह भी पता चलता है कि आपातकालीन परिस्थितियों में कहां सुधार की आवश्यकता है।पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर ने कहा कि किसी हमले या दुर्घटना के दौरान आपातकालीन विभागों की भूमिका और तत्परता परखने के लिए यह अभ्यास किया गया। सभी विभाग अपने संसाधनों और मैनपावर के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य किया। उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल के बाद सभी विभागों की कार्रवाई का विश्लेषण किया जाएगा। जहां भी कोई कमी सामने आएगी, उसे दूर करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि वास्तविक आपातकालीन स्थिति में प्रभावी ढंग से बचाव कार्य किया जा सके।इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक, स्काउट-गाइड और पुलिस जवान मौजूद रहे। बाइट 01 : डॉ. अरुण गर्ग, जिला कलेक्टर, झुंझुनूं बाइट 02 : कावेंद्र सिंह सागर, एसपी, झुंझुनूं0
0
Report
एटा में चुनाव सुरक्षा: SSP की पैदल गश्त से बढ़ी पुलिस सक्रियता
Etah, Uttar Pradesh:एटा में आगामी चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, एटा SSP डॉ. इलामारन जि. ने पुलिस बल के साथ की फुट पेट्रोलिंग, ट्रैफिक और कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए किया पैदल गश्त, बाजारों में महिलाओं और बच्चों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस की सक्रियता बढ़ी, बाजारों में दुकानदारों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का दिलाया भरोसा, SSP ने अपराध नियंत्रण पर दिया जोर, माया पैलेस से जीटी रोड़ तक पुलिस ने किया गश्त, वहीं पैदल गश्त के दौरान SSP डॉ इलामारन जि, CO सिटी कीर्तिका सिंह, थाना कोतवाली नगर प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पंवार सहित भारी पुलिस बल रहा मौजूद, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र का पूरा मामला。0
0
Report
फाफामऊ ब्रिज पर भीषण जाम, छह लेन पुल की देरी बना रही परेशानी
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज फाफामऊ ब्रिज पर लगा भीषण जाम, फाफामऊ ब्रिज पर कई किलोमीटर तक लगा है भीषण जाम, जाम के चलते ब्रिज पर गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है, पिछले कई दिनों से फाफामऊ ब्रिज पर लग रहे जाम से परेशान हैं लोग, गंगापार के साथ लखनऊ और प्रतापगढ़ जाने वाले राहगीर भी हो रहे परेशान, फाफामऊ ब्रिज पर लगने वाले भीषण जाम से परेशान हैं लोग, वैकल्पिक रूप से गंगा नदी पर सिक्स लेन ब्रिज निर्माणाधीन है, महाकुंभ 2025 के पहले सिक्स लेन ब्रिज को आम जनता के लिए चालू होना था, लेकिन 2026 बीतने को है और अभी भी सिक्स लेन ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है, वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने के चलते हर दिन फाफामऊ ब्रिज पर लग रहा है भीषण जाम, जाम में एंबुलेंस के साथ हाईकोर्ट आने वाले वकीलों को भी हो रही परेशानी, हर दिन फाफामऊ ब्रिज पर सुबह और शाम को लग रहा है भीषण जाम।0
0
Report
Advertisement
तोगड़िया बैढ़न पहुंचे: हर जिले में 1000 हनुमान चालीसा पाठ और सहायता योजना
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग... सिंगरौली पहुंचे डॉ. प्रवीण तोगड़िया, हिंदू साथी कार्यकर्ता सम्मेलन में हुए शामिल.... बैढ़न के सामुदायिक भवन में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत.... सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक हुए शामिल.... मंगलवार और शनिवार को शहर से गांव तक हनुमान चालीसा पाठ कराने की घोषणा... प्रत्येक जिले में 1,000 हनुमान चालीसा पाठ कराने का लक्ष्य बताया..... जरूरतमंदों तक राशन, इलाज और शिक्षा जैसी सहायता पहुंचाने की प्रस्तावित योजना की दी जानकारी... सिंगरौली पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया आज बैढ़न के सामुदायिक भवन में आयोजित हिंदू साथी कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। उनके पहुंचने पर संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और समर्थक मौजूद रहे। इस दौरान कुछ लोगों ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की। कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे。 सम्मेलन के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए डॉ. तोगड़िया ने संगठन की आगामी गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार और शनिवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित किए जाएंगे। संगठन की ओर से प्रत्येक जिले में 1,000 हनुमान चालीसा पाठ कराने का लक्ष्य बताया गया है। डॉ. तोगड़िया ने जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए प्रस्तावित योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा पाठ से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इसके तहत एक फोन पर राशन, इलाज और शिक्षा सहित 10 प्रकार की मदद उपलब्ध कराने की योजना बताई गई है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य देशभर में जरूरतमंद हिंदू समाज के लोगों तक सहयोग और सहायता पहुंचाना है। सम्मेलन में संगठन की आगामी गतिविधियों और सामाजिक सहायता से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर भी जानकारी साझा की गई।0
0
Report
चिरमिरी निगम में वार्ड विकास के लिए कांग्रेस पार्षद का दंडवत और नारियल भेंट
Muju, Jeonbuk State:एमसीबी जिले के चिरमिरी नगर निगम में वार्डों के विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस पार्षद ने अनोखे अंदाज में विरोध दर्ज कराया। वार्ड क्रमांक 24 के कांग्रेस पार्षद मोहम्मद शहाबुद्दीन दंडवत करते हुए हाथों में नारियल लेकर नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक में पहुंचे और सभापति संतोष कुमार को नारियल भेंट किया। पार्षद का आरोप है कि कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में विकास कार्यों की अनदेखी की जा रही है और सामान्य सभा में उनके वार्डों के प्रस्तावों को मंजूरी नहीं मिल रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आने वाले समय में वार्डों में विकास कार्य शुरू नहीं हुए तो वे अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करेंगे। वीओ-1: वार्ड क्रमांक 24 के कांग्रेस पार्षद मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बताया कि सामान्य सभा की बैठक में 15वें वित्त सहित विभिन्न मदों से विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे जा रहे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में काम नहीं हो रहे हैं। उनका आरोप है कि कांग्रेस पार्षदों के वार्डों के विकास कार्यों के प्रस्ताव सामान्य सभा में पारित नहीं किए जा रहे हैं। इसी नाराजगी के चलते उन्होंने दंडवत प्रदर्शन करते हुए नारियल लेकर बैठक में पहुंचकर सभापति को भेंट किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में विकास कार्य नहीं हुए तो आने वाले समय में वे अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करेंगे। बाइट – मोहम्मद शहाबुद्दीन (कांग्रेस पार्षद) बाइट – राहुल पटेल (कांग्रेस पार्षद) वीओ-2: वहीं, नगर निगम की कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा ने कहा कि शहाबुद्दीन के इस प्रदर्शन की उन्हें पहले से जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि उन्होंने पार्षद दल की बैठक बुलाई थी, लेकिन शहाबुद्दीन बैठक में शामिल नहीं हुए। हालांकि, व्हाट्सएप के माध्यम से अन्य पार्षदों ने अपनी सहमति दी थी। उनका कहना है कि यदि उन्हें वार्डों में विकास कार्यों को लेकर ऐसी समस्याओं की जानकारी मिलती तो वे कांग्रेस पार्षदों के साथ बैठक कर समाधान निकालने का प्रयास करतीं। बाइट – गायत्री बिरहा (नेता प्रतिपक्ष, नगर निगम चिरमिरी) वीओ-3: इधर, सभापति संतोष कुमार ने पार्षद शहाबुद्दीन के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने अपने पार्षद होने के कर्तव्य का निर्वहन किया है। सभापति ने माना कि कुछ वार्ड विकास कार्यों की सूची में छूट गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि पार्षदों की मांगों और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए छूटे हुए वार्डों को भी विकास कार्यों में शामिल करने का प्रयास किया जाएगा। बाइट – संतोष कुमार (सभापति, नगर निगम चिरमिरी) वीओ-4: वहीं, महापौर रामनरेश राय ने कांग्रेस पार्षदों के आरोपों पर कहा कि कांग्रेस पार्षद इकराम और नेता प्रतिपक्ष गायत्री बिरहा के वार्डों में विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिन वार्डों में अब तक विकास कार्य स्वीकृत नहीं हुए हैं, वहां भी आने वाले समय में काम कराए जाएंगे। बाइट – रामनरेश राय (महापौर, नगर निगम चिरमिरी) समापन: फिलहाल, चिरमिरी नगर निगम में वार्डों के विकास कार्यों को लेकर सियासत गरमा गई है। अब देखना होगा कि दंडवत प्रदर्शन के बाद कांग्रेस पार्षदों की मांगों पर निगम प्रशासन कितना अमल करता है।0
0
Report
सड़क पर विवाद: होटल मालिक की पिटाई, पानी की बोतल को लेकर भिड़ंत वायरल
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-सड़क पर संग्राम, ठेंगे पर कानून! पानी की बोतल के विवाद में होटल मालिक की सरेराह पिटाई, आधे घंटे तक चलता रहा हंगामा, वीडियो वायरल। भिंड शहर में मामूली विवाद किस तरह सड़क पर खुलेआम मारपीट में बदल गया, इसकी तस्वीर आशीर्वाद होटल के बाहर देखने को मिली। यहां पानी की एक बोतल को लेकर होटल संचालक और कुछ लोगों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि देखते ही देखते सड़क पर जमकर मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने होटल संचालक की शिकायत पर दो नामजद और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। वहीं, राहगीरों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि पानी की एक बोतल को लेकर शुरू हुआ विवाद आखिर इतना कैसे बढ़ गया कि सड़क ही अखाड़ा बन गई है।0
0
Report
Advertisement
ईओयू ने दाउदनगर में सुधीर पांडेय के पैतृक आवास पर छापा मारा, कार्रवाई जारी
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद के दाउदनगर थाना क्षेत्र के शमशेरनगर पहुंची आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने ठेकेदार सुधीर कुमार पांडेय के पैतृक आवास पर छापामारी की। हालांकि, छापामारी की कार्रवाई अभी जारी है। ऐसे में, इस मामले में टीम को अभी तक क्या उपलब्धि हासिल हो सकी है, इस बात का पता अभी तक नहीं चल सका है। दरअसल, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में रहकर ठेकेदारी करने वाले सुधीर पर आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया था जिसके बाद शमशेरनगर समेत उसके कई ठिकानों पर ईओयू अपनी दबिश बनाए हुए है। छापामारी दल में शामिल कोई भी कर्मी इस मुद्दे पर कुछ भी बात करने से परहेज करते नजर आ रहे हैं। ऐसे में, टीम को क्या कुछ हासिल हो सका, इस बात का पता छापामारी की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। टीम का नेतृत्व कर रहे अधिकारी ने बताया कि प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से ही पूरा जानकारी दिया जा सकेगा।0
0
Report
लोहरदगा में छात्र सोनू उरांव मौत के बाद आक्रोश, परिजन चक्का जाम
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- सीएम एक्सलेंस प्लस टू नदिया हिन्दू उच्च विधालय के छात्र की मौत का आक्रोश लोहरदगा में देखने को मिला। राज्य स्थापना दिवस को आयोजित फुटबाॅल मैच के दौरान छात्र सोनू उरांव चोटिल हो गया था। 20 नवम्बर को फुटबाॅल खेलने के क्रम में खिलाड़ी सोनू उरांव गंभीर रूप से चोटिल हो गया। जिसके बाद इलाज के छात्र को रिम्स में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान छात्र की आज मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि खेल विभाग और नदिया स्कूल के प्रिसिंपल ने इलाज के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई। समय पर एम्बुलेंस और कोई इलाज नहीं मिलने की वजह से छात्र की स्थिति काफी बिगड़ गई। गुस्साए परिजनों ने छात्र की मौत के बाद छात्र के शव के साथ पावरगंज चौक जाम कर दिया। परिजनों का कहना है कि इस घटना में दोषी कर्मियों और पदाधिकारियों पर कार्रवाई हो। साथ ही परिजनों को नौकरी दी जाय। नदिया स्कूल ग्राउंड में आयोजित फुटबॉल मैच में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया गया है। वही पूरे मामले पर सीओ ने कुछ कहने से इंकार कर दिया। लोहरदगा से गौतम लेनिन की रिपोर्ट0
0
Report
Valmo कार्यालय में शॉर्ट सर्किट से आग, 5 लाख का नुकसान
Nawada, Uttar Pradesh:शॉर्ट सर्किट से धधक उठा Valmo कार्यालय, 400 पार्सल समेत 5 लाख का सामान राख नवादा के रजौली-सिरदला SH-70 पर कुशाहन गांव के पास आज अचानक आग की लपटों से अफरा-तफरी मच गई। Meesho के लॉजिस्टिक्स नेटवर्क Valmo (वैल्मो) के डिलीवरी कार्यालय में भीषण आग लग गई। शुरुआती जांच में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते कार्यालय में रखा सारा सामान उसकी चपेट में आ गया। कार्यालय में डिलीवरी से मिली करीब 1 लाख रुपये की नकद राशि, कंप्यूटर, मॉनिटर, लैपटॉप, बैटरी, इन्वर्टर* और अन्य उपकरण जलकर नष्ट हो गए। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ही कार्यालय में करीब 400 नए पार्सल आए थे। इसके अलावा पहले से रखे कई पार्सल भी आग में जल गए। संचालक उदय कुमार के अनुसार, इस हादसे में कुल करीब 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कार्यालय संचालक उदय कुमार घटना के समय डिलीवरी के सिलसिले में नवाबगंज मोड़ के आगे गए हुए थे। इसी दौरान मकान मालिक ने फोन कर कार्यालय से धुआं निकलने की सूचना दी। वे तुरंत वापस लौटे तो कार्यालय से आग की ऊंची लपटें उठ रही थीं। तब तक बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट चुके थे और आग बुझाने में जुट गए थे。 सूचना मिलते ही सिरदला थाना से मिनी अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से कार्यालय का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हो गया है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
भीलवाड़ा- जहाजपुर में खजूरी पंचायत चुनाव: कांग्रेस मतदान रोकने से हंगामा, हाईवे जाम
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा- जहाजपुर की खजूरी पंचायत समिति प्रधान चुनाव खजूरी पंचायत समिति कांग्रेस सदस्यों को मतदान करने से रोका जो बस बैठ कर आ रहे मतदान के लिए उसके कांच तोड़े लोगों ने भाजपा की आशादेवी बनी प्रधान कांग्रेस के सदस्य नहीं कर पाए मतदान भीलवाड़ा- जहाजपुर की पंचायत समिति प्रधान पद चुनाव कांग्रेस के पंचायत समिति सदस्य बैठे धरने पर खजूरी पंचायत के सैकड़ों कार्यकर्ताओं की भीड़ मौके पर जमा भीड़ के चलते हाईवे रोड हुआ जाम कांग्रेस के सदस्यों के मतदान नहीं होने पर है नाराज0
0
Report
बरकहा ग्राम पंचायत जांच के दौरान समर्थकों में भिड़ंत
Chhatarpur, Madhya Pradesh:बरकौहा ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच करने पहुंची टीम के सामने पूर्व सरपंच रामचरण यादव और वर्तमान सरपंच प्रीतम यादव के समर्थक आपस में भिड गये, समर्थकों ने जांच करने गई टीम की गाड़ियों पर डंडे बरसाए गए। विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों की शिकायत पर एक पक्ष पर चार लोग और दूसरे पक्ष पर आठ लोग पर मामला दर्ज कर लिया है, बताया जा रहा है कि पंचायत में कराए गए एक करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की जांच करने के लिए अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने टीम के साथ विवाद करते हुए हमला कर दिया और उनकी गाड़ियों पर डंडे बरसाए। बरकोहा ग्राम पंचायत में ही 1 करोड़ रुपये से अधिक के कथित फर्जी बिल निकालने का मामला सामने आया था, जिसकी जांच के लिए जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने टीम गठित की थी। उसी जांच के लिए टीम गांव पहुंची थी। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विवाद की स्थिति देखते हुये जांच टीम बिना जांच किए बैरंग लौट आई, दोनों पक्षों ने कोतवाली थाने पहुंच कर मामला दर्ज कराया है0
0
Report
राजगीर में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए देशभर के आयोगों का महाजुटान
Pariaunna, Bihar:अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी राजगीर में महिला अधिकार, सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर देशभर की महिला आयोगों का महाजुटान हुआ। राष्ट्रीय महिला आयोग की ओर से आयोजित ‘शक्ति संवाद’ के पांचवें संस्करण का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर और बिहार महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। इस राष्ट्रीय संवाद में 22 राज्यों के महिला आयोगों की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव समेत कुल 105 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लागू शराबबंदी कानून की सराहना की। उन्होंने कहा कि एक राज्य का सफल प्रयोग दूसरे राज्यों के लिए नई शुरुआत का रास्ता खोल सकता है। शक्ति संवाद केवल विचार-विमर्श का मंच बनकर न रह जाए, बल्कि यहां से ठोस निर्णय और कार्रवाई भी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भले ही महिला आयोग अलग-अलग राज्यों में हैं, लेकिन महिलाओं की समस्याएं लगभग एक जैसी हैं। ऐसे में सभी आयोगों को एक दिशा में मिलकर काम करने की जरूरत है।वहीं दूसरे राज्यों से पहुंचीं महिला आयोग की प्रतिनिधियों ने भी बिहार की शराबबंदी नीति की सराहना करते हुए अपने-अपने राज्यों में भी शराबबंदी कानून लागू करने की मांग उठाई। प्रतिनिधियों का कहना था कि शराबबंदी से घरेलू हिंसा में कमी लाने और महिलाओं की सामाजिक स्थिति में सुधार करने में मदद मिल सकती है और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में भी बढ़ावा मिलता है।वही ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि बिहार में शराबबंदी के बाद महिला हिंसा की घटनाओं में कमी आई है और सामाजिक सुधार देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी की मांग सिर्फ बिहार की महिलाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर की महिलाएं इस मुद्दे को उठा रही हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि राजगीर के शक्ति संवाद से उठने वाली आवाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों तक पहुंचेगी, ताकि महिलाओं की मांगों पर गंभीरता से विचार कर ठोस पहल की जा सके。0
0
Report
Advertisement
चकराता में भाजपा छोड़ कांग्रेस ने जताई बढ़त, दलबदल से लगने बदलाव संकेत
चकराता विधानसभा में भाजपा को झटके पर झटके लग रहे हैं, जहां पहले 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे रामशरण नौटियाल ने हालही में कांग्रेस का हाथ थामा था, वहीं अब चकराता विधानसभा से भाजपा के विभिन्न संगठनों से जुड़े दो दर्जन से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आज कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। सube में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में पार्टियों में दल बदल का दौर भी शुरू हो गया है। इसी क्रम में चकराता विधानसभा में दल बदल का दौर जारी है। जिसके चलते आज कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व चकराता विधायक प्रीतम सिंह और कांग्रेस नेता रामशरण नौटियाल की अगुवाई में भाजपा छोड़कर आए दो दर्जन से अधिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का फूल मालाओं से स्वागत कर कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार के दस साल के कर्यकाल में लिए गए फैसलों को जनविरोधी करार दिया और सरकार को भ्रष्टाचार में डूबीं सरकार बताया। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से त्रस्त जनता ने बदलाव का मूड बना लिया है, जिसके चलते पछवादून की चकराता, विकासनगर और सहसपुर विधानसभा जीतने के साथ ही प्रदेश में दो तिहाई से अधिक सीटें जीतकर कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है। बाइट 01: प्रीतम सिंह, विधायक चकराता बाइट 02: रामशरण नौटियाल, कांग्रेस नेता0
0
Report
शामली हत्या मामले: फर्जी अकाउंट से भ्रम फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद के शहर में 26 अगस्त को हरियाणवी कलाकार अंकित बलियान की हत्या के मामले में पुलिस ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर लोगों को भ्रमित करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इस युवक ने हत्या में फरार रहे शूटर सत्यम कात्यायन के नाम से फेसबुक और इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाए और उनके पुराने फोटो/वीडियो पोस्ट करके अन्य लोगों को गुमराह करने के साथ-साथ फॉलोअर्स/व्यूज बढ़ाने का भी प्रयास किया। इस मामले में अब तक सत्यम कात्यायन और आर्यन संधू फरार चल रहे थे। शामली कोतवाली पुलिस ने 25 नवंबर को संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। साइबर सेल की जांच के आधार पर सामने आया कि फर्जी अकाउंट बिहार के मधेपुरा जिले के रतनपुरा निवासी अंकित यादव द्वारा संचालित किया जा रहा था, जिसे चाचा झोलो उर्फ मोहन यादव और पिता गणेश यादव के मोबाइल नंबरों से चलाया गया था। आरोपी अंकित यादव ने सत्यम के नाम से अकाउंट बनाकर उसके पुराने फोटो/वीडियो पोस्ट किए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्तमान में राजस्थान के श्रीगंगानगर में प्लास्टर का काम करता है; कुछ महीने पहले अंकित बलियान नामक व्यक्ति की हत्या हुई थी और इस मामले की फोटो- वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे थे। इसके बाद कोतवाली शामली और सर्विलांस सेल की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार 27 नवंबर को आरोपी अंकित यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से फर्जी आईडी संचालित करने में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली शामली में आईटी एक्ट की धारा 66सी के तहत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में कोतवाली शामली के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार और सर्विलांस सेल प्रभारी कर्मवीर सिंह आदि शामिल रहे। बाइट: एनपी सिंह एसपी शामली। क्षेत्रीय पुलिस के अनुसार साइबर क्राइम एवं खुफिया तंत्र ने अंकित बलियान के मामले की जांच के अनुसार फर्जी खातों के माध्यम से भ्रम फैलाने की साजिश का पर्दाफाश किया है।0
0
Report
बहराइच में ब्रिज भूषण शरण सिंह का तंज: माफिया अब समाज में बचे ही नहीं
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, बहराइच में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, अखिलेश यादव के मेनिफेस्टो की हमारी सरकार बनी तो अपराधी किसी भी जाति का होगा उसपर कारवाई होगी, पर ब्रिज भूषण का बयान कहा माफिया अब समाज में बचे ही नहीं, किसी भी जाति में अब माफिया नहीं, और जहां माफिया हैं उसका कोई नाम नहीं लेगा, क्या ये योगी सरकार का असर है,पर सांसद जी चुप्पी साध गए, बहराइच में मारवाड़ी युवा मंच के कार्यक्रम में Shिरकत करने आये पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह ने कुछ इस तरह कसा तंज0
0
Report
Advertisement
