261404
Sitapur: बिनौरा गांव में आवारा सांड का आतंक, कई लोग घायल
Parsada, Uttar Pradesh:विकासखंड मिश्रिख के बिनौरा गांव में आवारा सांड का आतंक बढ़ता जा रहा है। सांड ने कई लोगों पर हमला किया, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस समस्या की शिकायत कई बार अधिकारियों से की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सांड किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा रहा है, जिससे गांव के लोग परेशान हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंजाब में शांतिपूर्ण बंद: मोहाली चंडीगढ़ सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
Chandigarh, Chandigarh:परमिंदर सिंह झोंटा के कत्ल के विरोध में आज पूरे पंजाब में बंद का ऐलान किया गया है जिसके चलते मोहाली चंडीगढ़ सीमा पर कौमी इंसाफ़ मोर्चा पुलिस के लिए सब से बड़ा सेंसिटिव स्थान है इसलिए यहाँ पर विशेष प्रबंध किए गए हैं और लोगों को आने जाने से रोक के लिए मोर्चा के लोगों की और से रास्ता बंद किया गया हैं । आज बंद पूरी तरह से शांतिपूर्ण रखने की अपील की जा रही है। परमिंदर सिंह झोंटा के कत्ल के विरोध में आज पूरे पंजाब में बंद का ऐलान किया गया है जिसके चलते मोहाली शहर में इसका व्यापक असर दिखाई दे रहा है दुकानें बंद है सड़क जाम की जा रही है पुलिस की और से जो गाड़ियाँ जाम में फसी हैं उन्हें निकालने की प्रयास किया जा रहा है0
0
Report
बरनाला अनाज मंडी में करंट हादसा: चार मजदूर झुलसे, दो की मौत
Barnala, Bathinda, Punjab:A/L....बरनाला के सब-डिवीजन तपा मंडी की अनाज मंडी में करंट लगने से बड़ा हादसा, हादसे में करंट लगने से 4 मजदूर झुलस गए 2 प्रवासी मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, 1 की हालत गंभीर, 1 बच गया 42 और 19 साल के 2 मजदूरों की मौत बरनाला की सब-डिवीजन तहसील तपा की अनाज मंडी में काम करते समय बड़ा हादसा हो गया। धान साफ करने वाली पंखा मशीन को बिजली का कनेक्शन देते समय हाई-वोल्टेज करंट लगने से चार प्रवासी मजदूर झुलस गए। अनाज मंडी में आढ़ती की बड़ी लापरवाही से हुआ हादसा, अनाज मंडी में लेबर की जगह बिजली का काम हो रहा था. मृतक के परिवार वाले रो पड़े और इंसाफ़ की मांग की. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक दो प्रवासी मजदूरों की पहचान 42 साल के रुलाद पासवान और 19 साल के सचिन कुमार के तौर पर हुई है, तीसरा 45 साल का रंजीत राम करंट लगने से तपा मंडी के सरकारी अस्पताल के ICU में ज़िंदगी और मौत से जूझ रहा है। चौथा मजदूर पासवान करंट लगने के बाद भी बाल-बाल बचा। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक मजदूरों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। परिवार के सदस्यों और छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। रोजी-रोटी कमाने के लिए बिहार से पंजाब आए इन मजदूरों के परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक रुलाद पासवान बिहार का रहने वाला था मृतक रुलाद पासवान अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है, जबकि सचिन कुमार अपने माता-पिता, तीन भाइयों और एक छोटी बहन को पीछे छोड़ गया है। मृतक मजदूरों के परिवारों ने आरोप लगाया कि मजदूरों को अनाज मंडी में मजदूरी के लिए बुलाया गया था, लेकिन उनसे बिजली का काम करवाया गया। परिवारों का कहना है कि मजदूरों को बिजली के काम की जानकारी नहीं थी। इसके बावजूद उनसे बिजली के तार जोड़ने का काम करवाना बड़ी लापरवाही है। परिवारों ने आढ़ती को जिम्मेदार ठहराते हुए पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। उनका कहना है कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए。0
0
Report
राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शनकारियों का प्रयास रोक दिया गया; पुलिस ने हटाया
Khanna, Punjab:खੰना ਚ ਨੈਸ਼ਨਲ ਹਾਈਵੇ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕਰ ਰਹੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਹਟਾਇਆ। ਕਿਹਾ ਰੋਡ ਜਾਮ ਨਹੀਂ ਕਰ ਸਕਦੇ। ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀ ਦਿੱਲੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਨੈਸ਼ਨ ਹਾਈਵੇ ਜਾਮ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਸੀ। ਇੱਕ ਵਾਰ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਵੀ ਕੀਤੀ ਪਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਰੋਕ ਦਿੱਤਾ ਤੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰੋਡ ਬਲੋਕ ਨਹੀਂ ਕਰਨ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।।0
0
Report
Advertisement
चंबा कनेक्टिविटी के लिए उच्चस्तरीय योजना: NH मार्ग डबल, फोरलेन और पुल-टनल निर्माण
Chamba, Himachal Pradesh:चंबा। जिला मुख्यालय चंबा में हर्ष महाजन ने प्रेसवार्ता की, चंबा जिले की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कृत संकल्प हैं। उन्होंने यह जानकारी चंबा में आयोजित प्रेसवार्ता में साझा की। उन्होंने चंबा भरमौर पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग का जिक्र करते हुए कहा कि इस मार्ग को डबल करने के बाद पहले बेहतर स्थिति में लाया जाएगा। तत्पश्चात बाईपास के जरिए इस सड़क को फोरलेन करने की योजना है। इस दौरान कई पुल और टनल बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एनएचएआई के अधीन यह मार्ग आया है तभी से काफी सुधार दिखाई दे रहे हैं। अभी तक मार्ग के कारण यात्रा में एक घंटा कम हुआ है। आने वाले दिनों में पठानकोट से चंबा और चंबा से पठानकोट तक महज पाँच घंटे में यात्रा संभव होगी; यानी चंबा से पठानकोट और पठानकोट से चंबा का समय लगभग औपचारिक रूप से बराबर रहेगा।0
0
Report
पंजाब में बढ़ते नशे के खिलाफ डॉ. राजकुमार वेरका का हमला, न्यायपालिका से संज्ञान मांग
Amritsar, Punjab:पंजाब में बढ़ते नशे पर कांग्रेस नेता डॉ. राजकुमार वेरका का हमला, कहा- ‘आज पंजाब बंद है और माता-पिता सवाल पूछ रहे हैं’ न्यायपालिका से सुओ मोटो (Suo Motu) संज्ञान लेने की मांग: हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाए केंद्र की भाजपा और राज्य की भगवंत मान सरकार पर साधा निशाना, दोनों सरकारों को नशे पर विफलता के लिए घेरा राजनीति और चुनावों से ऊपर उठकर युवाओं को बचाने के लिए जन-आंदोलन तथा सामाजिक आंदोलन खड़ा करने का आह्वान पंजाब में नशे के बढ़ते प्रकोप पर बोले डॉ. राजकुमार वेरका: केंद्र व राज्य सरकार पर साधा निशाना, न्यायपालिका से हस्तक्षेप की मांग पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राजकुमार वेरका ने राज्य में बढ़ते नशे के मुद्दे को लेकर भगवंत मान सरकार और केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज पूरा पंजाब एक गंभीर संकट से गुजर रहा है और राज्य के माता-पिता बेहद चिंतित होकर यह सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर उनके बच्चे इस नशे के दलदल से कब बाहर निकलेंगे। डॉ. वेरका ने आरोप लगाते हुए कहा कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले और इस मुद्दे पर सवाल पूछने वाले लोगों को दबाया जा रहा है। परविंदर सिंह झोटा जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग नशे के खिलाफ लड़ रहे हैं, उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और थर्ड डिग्री टॉर्चर जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसे ही वीर युवाओं की शहादत बेकार जाएगी और पंजाब इसकी तरह बर्बादी की ओर बढ़ता रहेगा? राज्य में नशे की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉ. राजकुमार वेरका ने न्यायपालिका से दखल देने की अपील की। उन्होंने माननीय हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से मांग की कि वे इस मामले में खुद संज्ञान (Suo Motu) लें और स्थिति पर सख्त कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि जब सरकारें अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल हो जाएं, तब न्यायपालिका की यह अहम जिम्मेदारी बन जाती है कि वह राज्य के युवाओं के भविष्य की रक्षा करे। केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए वेरका ने कहा कि न तो केंद्र की भाजपा सरकार सीमाओं पर नशे की तस्करी रोकने में सफल हो पा रही है और न ही पंजाब की भगवंत मान सरकार राज्य के भीतर इसे नियंत्रित कर पा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों सरकारें इस मुद्दे पर ढुलमुल रवैया अपना रही हैं और स्थिति पूरी तरह बेकाबू हो चुकी है। अंत में, डॉ. वेरका ने राजनीतिक दलों और आम जनता से चुनावों तथा दलगत राजनीति से ऊपर उठने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर हमारी आने वाली पीढ़ी और पंजाब ही नहीं बचा, तो इन चुनावों और राजनीति का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा। इसलिए अब समय आ गया है कि गांवों से लेकर शहरों तक एक बड़ा सामाजिक और जन-आंदोलन (Social Movement) शुरू किया जाए, ताकि पंजाब की जवानी को बचाया जा सके।0
0
Report
पंजाब बंद के आह्वान पर मोगा चौक में प्रदर्शन, पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया
Moga, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੇ ਸੱਦੇ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮੋਗਾ ਚੌਕ ’ਚ ਇਕੱਠੇ ਹੋਏ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀ, ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੁਝ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਹਿਰਾਸਤ ਵਿੱਚ ਲਿਆ! ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਮੋਗਾ ਦੇ ਐੱਸਐੱਚਓ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਭੁੱਲਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਿਸੇ ਵੀ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰ ਨੂੰ ਅਮਨ-ਕਾਨੂੰਨ ਦੀ ਸਥਿਤੀ ਵਿਗਾੜਨ ਦੀ ਇਜਾਜ਼ਤ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ。 ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਹੜੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਪੰਜਾਬ ਬੰਦ ਦੇ ਸੱਦੇ ਦਾ ਸਮਰਥਨ ਕਰਨਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਨ, ਉਹ ਆਪਣੀ ਮਰਜ਼ੀ ਨਾਲ ਦੁਕਾਨਾਂ ਬੰਦ ਰੱਖ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਪਰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰ ’ਤੇ ਜ਼ਬਰਦਸਤੀ ਦੁਕਾਨ ਬੰਦ ਕਰਵਾਉਣ ਦੀ ਇਜਾਜ਼ਤ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ。0
0
Report
Advertisement
जैसलमेर के निजी स्कूल में छात्रावास की संदिग्ध मौत का दावा, परिजन हत्या का आरोप
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर के निजी स्कूल छात्रावास में छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत डेलासर गांव निवासी कक्षा 9वीं के छात्र श्रवण सिंह की देचू में मौत, स्कूल के पास कृषि फार्म पर बने हौद में मिला छात्र का शव, छात्र की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या कर शव हौद में डालने का आरोप लगाया, शव को उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया, घटना के बाद परिजनों सहित डेलासर गांव के बड़ी संख्या में ग्रामीण धरने पर बैठे, ग्रामीणों और परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग0
0
Report
टटम गांव से विंध्यवासिनी के दर्शन जा रही प्रजापति परिवार की टैक्सी पलटी, 8 घायल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के टटम गांव से मां विंध्यवासिनी के दर्शन करने जा रहे प्रजापति परिवार की टैक्सी लवकुशनगर थाने के बसंतपुर तिगैला के पास पलट गई। हादसे में 8 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार प्रजापति परिवार अपनी ही टैक्सी से टटम से बांदा स्थित विंध्यवासिनी माता के दर्शन के लिए जा रहा था। बसंतपुर के पास अचानक टैक्सी अनियंत्रित होकर पलट गई।,हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए लवकुशनगर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरो ने सभी का इलाज किया। दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है。0
0
Report
पटना में बिना लाइसेंस पैकेज्ड पेयजल की बड़ी कार्रवाई, 15,340 लीटर जब्त
Patna, Bihar:पटना में पैकेज्ड पेयजल प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई के तहत बिना लाइसेंस संचालित इकाइयों को बंद किया गया। पांच प्रतिष्ठानों से 15,340 लीटर पैकेज्ड पेयजल जब्त किया गया, जिसका अनुमानित मूल्य 3,07,960 रुपये है। बिना वैध खाद्य अनुज्ञप्ति के पानी की पैकेजिंग एवं बिक्री पर कड़ी कार्रवाई की गई और नमूनों को जांच के लिए भेजा गया। बिहार के खाद्य संरक्षा आयुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों की नियमित जांच चल रही है, ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिले। 14 अक्टूबर 2026 को पटना के संपतचक, सोनागोपालपुर, गौरीचक आदि क्षेत्रों में पैकेज्ड पेयजल के निर्माण, पैकेजिंग एवं भंडारण से जुड़े पाँच प्रतिष्ठानों की निरीक्षण में बिना वैध अनुज्ञप्ति के पेयजल कारोबार, लेबलिंग आदि अनियमितताएं सामने आईं। कुल मिलाकर 15,340 लीटर पेयजल बरामद हुआ और मूल्यांकनित रक़म 3,07,960 रुपये है; लाइसेंस नहीं होने पर संचालन रोका गया। महादेव इंटरप्राइजेज में 6,960 लीटर, त्रिवेणी नीर में 1,694 लीटर, Prahil Plastico Pvt. Ltd. में 1,656 लीटर आदि के साथ-साथ अमित कुमार और अजय सिंह जैसे प्रतिष्ठानों में भी अनियमितताएं पाई गईं। कुछ मामलों में नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया और निर्माण कार्यों को बंद कराया गया। विभाग सभी प्रतिष्ठानों से खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की चिंता को दोहराते हुए नागरिकों से भी पैकेज्ड पेयजल खरीदने पर निर्माता का नाम, अनुज्ञप्ति संख्या और पैकेजिंग विवरण जैसी जानकारी की सत्यापित जांच करने को कहता है।0
0
Report
Advertisement
झारखंड में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा कड़ी, 12 हजार अतिरिक्त बल तैनात
Ranchi, Jharkhand:झारखंड में दुर्गा पूजा के दरम्यान कोई अप्रिय घटना न हो और खुराफाती तत्व इस भक्तिमय माहौल में कोई खलल न डाल पाए इसे लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय पूरी तरह गंभीर है, इसे लेकर राज्य भर में 12 हज़ार अतिरिक्त बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है तो वही सभी जिलों के एसपी को विशेष दिशा निर्देश भी जारी किए गए है। दुर्गा पूजा के दौरान शांति, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाये रखने के लिए झारखंड में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की पांच कंपनियां तैनात की जायेंगी। पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव पर गृह मंत्रालय से समन्वय के बाद यह फैसला लिया गया है। बलों की तैनाती 18 से 22 अक्तूबर-2026 तक रहेगी। इस दौरान पूजा पंडालों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जायेगी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या उपद्रव को समय रहते रोका जा सके। योजना के तहत पांच प्रमुख जिलों में बलों की तैनाती होगी. जमशेदपुर में रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की एक कंपनी तैनात रहेगी। वहीं, रांची, हजारीबाग, दुमका और गिरिडीह में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक-एक कंपनी मोर्चा संभालेगी। अर्ध सैनिक बलों के सहयोग से आपात स्थिति से निपटने और क्राउड मैनेजमेंट को प्रभावी तरीके से किया जा सकेगा। मामले को लेकर आईजी अभियान नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 112 इमरजेंसी नंबर पर मिलने वाली सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की तैयारी है। इसके लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम यानी क्यूआरटी भी बनाई गई है। वही सीसीटीवी सर्विलांस और ड्रोन की मदद से भी सभी महत्वपूर्ण लोकेशन पर नजर रखने का निर्देश दिया।0
0
Report
फरीदाबाद के एक नंबर मार्केट में भीषण आग, चार दुकानों का सामान जलकर राख
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद की एक नंबर मार्केट में भीषण आग, चार दुकानों का सामान जलकर राख. एंकर :- फरीदाबाद की एक नंबर मार्केट में देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शॉर्ट सर्किट की आशंका के चलते एक के बाद एक चार दुकानों में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते दुकानों के अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल कर्मियों को करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान जाने की खबर नहीं है, लेकिन दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। वीओ -: तस्वीरों में दिखाई दे रही आग की ये भयावह घटना फरीदाबाद की एक नंबर मार्केट की है, जहां देर रात अचानक आग लगने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। देखते ही देखते आग एक दुकान से दूसरी दुकान तक फैल गई और इसकी चपेट में चार दुकानें आ गईं आग की लपटें देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया इस दौरान दुकानदार अपनी दुकानों से बचा हुआ सामान निकालने की कोशिश करते नजर आए। लाखों रुपये का माल जलकर खाक होने से दुकानदारों के चेहरों पर मायूसी साफ दिखाई दी। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि एक नंबर मार्केट में इससे पहले भी आग लगने की घटना हो चुकी है। उस समय दमकल विभाग के देरी से पहुंचने की शिकायत सामने आई थी और एक दुकान पूरी तरह जल गई थी। हालांकि, इस बार दुकानदारों के मुताबिक सूचना देने के कुछ समय बाद ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। लेकिन जब तक आग बुझाई गई, तब तक दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान जल चुका था। दुकानदारों ने इस घटना के बाद बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है, तो इसकी जांच होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। बाइट — स्थानीय दुकानदार 1,2,3,4,0
0
Report
ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर टैक्सी खाई में, दो की मौत, बचाव जारी
Noida, Uttar Pradesh:ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाली पुलिया के पास एक टैक्सी गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद, पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और वाहन तथा उसमें सवार अन्य लोगों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया। कीर्ति नगर के SDM पंकज भट्ट बताते हैं कि गाड़ी चंडीगढ़ की तरफ से आ रही थी। सूचना मिलते ही देवप्रयाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। SDRF को भी सूचित किया गया और वे भी वहां पहुंच गए। कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौत हो गई। बाकी तीन लोगों को बचा लिया गया है और वे खतरे से बाहर हैं। उन्हें नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है...0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में दिवाली तक विरोध रोकने का CTI का आग्रह; व्यापार हुआ प्रभावित
New Delhi, Delhi:चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया है कि दिवाली तक दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों पर रोक लगाई जाए। CTI ने चेतावनी दी है कि CJP द्वारा निकाले जाने वाले आगामी मार्च से त्योहारों के पीक सीजन में बाधा आ सकती है, जिससे व्यापार को भारी नुकसान हो सकता है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी चोट पहुँच सकती है। गौरतलब है कि हालिया विरोध प्रदर्शनों के कारण लगभग दो हजार करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। चेंबर का ट्रेड एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष बृजेश गोयल गृहमন্ত্রী अमित शाह को पत्र लिखा0
0
Report
भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चालक फरार, NH 148 पर जाम
Noida, Uttar Pradesh:भूसे से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली पलटी। बड़ा हादसा टला ट्रेक्टर चालक मौके से फरार। NH 148 पर लगा जाम् । जाम लगने से दोनों ओर लगी वाहनों की कतार। मौके पर थानाधिकारी हेमराज मीणा। जेसीबी से पलटी ट्रॉली को हटवाने की कर रहे व्यवस्था। चेनपुरिरिया चौराहे के पास की घटना。0
0
Report
नौगांवां के पाटा गांव में ताला तोड़कर चोरी, अटैची खेत में फेंककर फरार
Alwar, Rajasthan:नौगावां के पाटा गांव में मकान का ताला तोड़कर चोरी, सामान बिखेरकर फरार हुए चोर अलवर। जिले के नौगावां थाना क्षेत्र के पाटा गांव में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने सरदार अवतार सिंह के घर के एक कमरे का ताला तोड़कर सामान खंगाला और दो संदूकों में रखा सामान बिखेर दिया। इसके बाद चोर एक अटैची उठाकर खेत में ले गए और उसे वहीं फेंककर फरार हो गए। घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की भी आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, वारदात के समय अवतार सिंह घर में अकेले थे और दूसरे कमरे में सो रहे थे। परिवार का कोई अन्य सदस्य घर पर मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने कमरे का ताला तोड़ा और घर में रखे सामान को खंगाल डाला। बाद में खेत में अटैची और सामान बिखरा मिलने पर चोरी की वारदात का पता चला। घटना के बाद गांव में चोरी को लेकर चर्चा का माहौल रहा।0
0
Report
Advertisement
