सीतापुरः रेउसा के अटल चौक पर शिक्षकों ने यूनीफाइड पेंशन स्कीम का किया विरोध
Bamhnawa, Uttar Pradesh:रेउसा के अटल चौक पर शिक्षकों ने यूपीएस गजट की प्रतियां जलाकर यूनीफाइड पेंशन स्कीम का विरोध किया। पूर्व निर्धारित विरोध कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को शाम साढ़े तीन बजे अटल चौक रेउसा मे यूपीएस के गजट का शिक्षकों और पंचायतीराज विभाग और अन्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा विरोध स्वरूप यूपीएस लिखे प्रतियों को जलाकर किया गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए बताया कि ना तो एनपीएस ना ही यूपीएस चाहिये, उन्हें केवल पुरानी पेंशन ओल्ड पेंशन स्कीम ही चाहिए।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
