सीतापुरः पुलिस अधीक्षक ने सूरजपुर चौकी का किया उद्घाटन
Dahelara, Uttar Pradesh:थाना मछरेहटा अंतर्गत पुलिस चौकी सूरजपुर का शुक्रवार को पुलिस प्रशासन, विद्वान पंडितों के द्वारा विधिवत मंत्र उच्चारण और हवन आहुति डालकर पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा के द्वारा उद्घाटन किया गया। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने लोगों से यह अपील की कोई अपराधी या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी होती हो तो उसकी तत्काल सूचना पुलिस चौकी सूरजपुर या थाना मछरेहटा को दें।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोनभद्र: संविदा कर्मी राहुल निषाद की संदिग्ध मौत पर पुलिस जांच शुरू
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में विद्युत विभाग में संविदा कर्मी राहुल निषाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जुगैल थाना क्षेत्र के देवघर झरिया टोला में राहुल का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि ड्यूटी से लौटने के बाद वह घर आकर सो गया था; सुबह शव मिलने पर परिवार में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसे फंदे से उतारकर चोपन अस्पताल ले गए, मगर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और जांच जारी है। फिलहाल मौत के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट होगी।अतुल अग्रवाल के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज ने PM के नाम सौंपा ज्ञापन
Nautanwa, Uttar Pradesh:महराजगंज: हिंदी खबर और लिविंग इंडिया के प्रधान संपादक अतुल अग्रवाल को हरियाणा पुलिस द्वारा नोएडा स्थित उनके निजी आवास से ले जाने के मामले में प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज ने विरोध जताया। पत्रकारों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रेस क्लब ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अतुल अग्रवाल समेत सभी पत्रकारों की रिहाई और मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया से जुड़े दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।
बाइट:अमित त्रिपाठी, अध्यक्ष, प्रेस क्लब ऑफ महराजगंज
