261001
Sitapur - राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष अपर्णा यादव पहुंची जिला महिला अस्पताल
Sitapur, Uttar Pradesh:राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव पहुंची जिला अस्पताल ,महिला अस्पताल में सीलन और सफाई की व्यवस्था नहीं थी। उन्होंने CMS को अस्पताल की सफाई करने के सख्त निर्देश दिए। पीएम मोदी के विजन वन स्टॉप सेंटर को महिला आयोग स्टेट में अच्छे से लागू कराएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इटियाथोक उपडाकघर से बैग में रखी 50 हजार का नगदी भी बरामद किया है
Itia Thok, Uttar Pradesh:इटियाथोक। उपडाकघर से गुरुवार दोपहर को डाक विभाग के एक अभिकर्ता का बैग में रखा पचास हजार रुपया चोरी हो गया। चोरी की वारदात के बाद उप डाकघर कार्यालय में घंटों अफरातफरी का माहौल रहा।सूचना पर पहुंची डायल 112 व कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ स्थानीय थाने में तहरीर दी है। *घटना का विवरण* इटियाथोक थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी संत प्यारे तिवारी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह गुरुवार सुबह करीब दस बजे इटियाथोक उपडाकघर के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने अपने बैग में पचास हजार रुपये डाकखाने में जमा करने के लिए रखे थे। *चोरी की प्रक्रिया* आरोप है, कि वह अपना बैग टेबल पर रखकर सामने काउंटर पर चले गए।थोडी ही देर बाद लौटने पर बैग में रखा सारा रुपया गायब मिला। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और ग्राहकों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं हो सकी। *सीसीटीवी फुटेज और पुलिस कार्रवाई* इटियाथोक उप डाकघर में उप पोस्टमास्टर पद पर कार्यरत कमलेश कुमारी वर्मा ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, उच्चाधिकारियों को पत्राचार के माध्यम से कई बार सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए अवगत कराया जा चुका है । मौके पर मौजूद कुछ उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरा न होने से लोगों के बीच चोर उचक्कों का भय बना रहता है। लोगों का कहना है कि यहां किसी गार्ड की भी तैनाती नहीं है। इस घटना के बाद से उपभोक्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है।0
0
Report
AI एक दशक में दुनिया से इंसानियत खत्म कर सकता है? सुरक्षा कर्मी भौंचक
Raipur, Chhattisgarh:क्या एआई एक दशक में पूरी दुनिया से इंसानों का अस्तित्व खत्म कर सकता है? हाल ही में ओपनएआई कंपनी के एआई एजेंट्स ने साइबर सिक्योरिटी को तोड़कर काम किया, इसने एक सवाल खड़ा किया था। लेकिन क्लाउड बनाने वाली एंथ्रोपिफ के एक एंप्लॉय ने खतरे के मद्देनजर अपना इस्तीफा दिया और दिग्गज AI कंपनियों के बड़े अधिकारियों ने उसके खतरे को माना, तो पूरी डिजिटल दुनिया में भूचाल आ गया। 100 करोड़ से ज्यादा लोग इस खतरे पर बोलने उतर गए... और रियल वर्ल्ड में लोगों की चिंताएं इतनी बड़ी हो गईं... कि किसी को समझ नहीं आ रहा है क्या किया जाए।0
0
Report
पृथला के पूर्व विधायक नैनपाल रावत का यूजीसी एक्ट विरोध: आर्थिक आधार पर आरक्षण
Palwal, Haryana:पृथला के पूर्व विधायक नैनपाल रावत भी प्रदर्शन में पहुंचे और उन्होंने यूजीसी एक्ट का खुलकर विरोध किया। नैनपाल रावत ने यूजीसी एक्ट को वापस लेने की मांग करते हुए कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए। ने उन्होंने एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज होने वाले कथित झूठे मुकदमों को लेकर भी अलग कानून बनाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने सरकार से यूजीसी एक्ट पर पुनर्विचार करने और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी के महालक्ष्मी मंदिर में नितिन नवीन और धामी ने पूजा अर्चना की
Noida, Uttar Pradesh:हल्द्वानी: BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के महालक्ष्मी मंदिर में पूजा-अर्चना की और पूजा-अर्चना की。0
0
Report
हाजीपुर पहुंचे चिराग पासवान ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की
Patna, Bihar:केंद्रीय मंत्री एवं हाजीपुर सांसद चिराग पासवान अपने संसदीय क्षेत्र हाजीपुर के राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं चिराग पासवान ने प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण भी किया, उन्होंने मुश्किल की इस घड़ी में जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े रहने की बात कही。0
0
Report
रतेसरा गाँव में चोरी: कैलाश कावड़े और जगिता सलाम गिरफ्तार
Kanker, Chhattisgarh:ग्राम रतेसरा में सुने मकान में चोरी के मामले में कैलाश कावड़े और जगीता सलाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों चोरों ने पंद्रह दिन पूर्व सुने मकान देखकर लगभग पांच लाख सोने चांदी के आभूषण समेत नकद में हाथ साफ कर लिया था। मामला چارामा थानाक्षेत्र के अंतर्गत रतेसरा गांव का है। दोनों आरोपियों ने चोरी के बाद चारामा सोना चांदी को बेचने पहुंचे थे तभी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश दी और दोनों को गिरफ्तार किया। कैलाश कावड़े नारायणपुर का निवासी है तो जगिता चारामा के दरगहन गांव के निवासी है।0
0
Report
Advertisement
केशवी पुलिस चौकी पर पुलिस नदारद, नेता प्रतिपक्ष ने क्षेत्र सुरक्षा पर सवाल उठाए
Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले की गंधवानी विधानसभा क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष और स्थानीय कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। विधायक ने ग्राम केशवी स्थित पुलिस चौकी का निरीक्षण किया, जहां उनके मुताबिक चौकी प्रभारी रमेश डामोर सहित एक भी पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद नहीं मिला। ग्रामीणों ने भी चौकी पर पुलिसकर्मियों के अक्सर नदारद रहने की बात कही। विधायक ने पूरे मामले को आदिवासी अंचल की कानून-व्यवस्था से जोड़ते हुए जिम्मेदारी तय करने की मांग की है। विधायक ने ग्रामीणों से भी पुलिस चौकी की व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चौकी पर पुलिसकर्मी अक्सर ड्यूटी से नदारद रहते हैं। ऐसे में क्षेत्र में किसी आपात स्थिति या अपराध की सूचना मिलने पर पुलिस की तत्काल मौजूदगी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। उमंग सिंघार ने कहा कि मामला सिर्फ एक पुलिस चौकी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे आदिवासी अंचल की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने मुख्यमंत्री, पुलिस महानिदेशक, कलेक्टर और एसपी से मामले का तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। विधायाक ने पुलिस चौकी पर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी सुनिश्चित करने के साथ ही क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की। अब देखना होगा कि इस निरीक्षण और लगाए गए आरोपों के बाद पुलिस विभाग की ओर से क्या कार्रवाई या स्पष्टीकरण सामने आता है।0
0
Report
जालौन में धारदार हथियार से हमले के बाद गोली, 4 नामजद समेत गिरफ्तारी मांग
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर परिजनों का प्रदर्शन, तीन दिन पूर्व युवक पर धारदार हथियार चाकूओं से हुआ था जानलेवा हमला, आरोपियों ने चाकुओं से हमले के बाद युवक को गोली मारकर किया था जख्मी, पुलिस ने मामले में 4 नामजद व अज्ञात लोगों पर मामला किया था दर्ज, परिजनों ने आरोपियों पर धमकाने का भी लगाया गंभीर आरोप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, जालौन के उरई स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन。 बाइट:- घायल की मां बाइट:- घायल के रिश्तेदार0
0
Report
बाड़ी नगर पालिका के 44 वार्डों में 11 सितम्बर को मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी के 44 वार्डों में कल होगा मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया अंतिम प्रशिक्षण बाड़ी. नगर निकाय आम चुनाव 2026 के द्वितीय चरण में बाड़ी नगर पालिका के 44 वार्डों में 11 सितंबर को मतदान होगा। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निधि बी.टी. ने अंतिम प्रशिक्षण के दौरान मतदान कर्मियों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं और आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन किया जाए。 इस दौरान पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी दी और बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है。 बाड़ी नगर पालिका में कुल 43,097 मतदाता हैं, जिनमें 22,696 पुरुष, 20,400 महिला और 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। वार्ड नंबर 23 में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। शेष 44 वार्डों में मतदान होगा। बाड़ी उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित 200 से अधिक मतदान कार्मिकों को चुनाव ड्यूटी पर लगाया गया है।0
0
Report
Advertisement
नैमिषारण्य के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से 13 फुट लंबा अजगर पकड़ा गया, जंगल में छोड़ा
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। ब्रेक नैमिषारण्य के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में निकला अजगर। 13 फीट लंबा अजगर निकलने से मचा हड़कंप। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर किया रेस्क्यू। अजगर को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया, जंगल में छोड़ा। नैमिषारण्य कोतवाली क्षेत्र के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस का मामला।0
0
Report
भागलपुर में बाढ़ से 5 की मौत: दो बच्ची-लड़का और एक महिला डूबे
Naya Chak, Bihar:भागलपुर में बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में डूबने से 5 की मौत, बाईपास थाना क्षेत्र के कोइली खुटहा में सड़क पर बाढ़ के गहरे पानी में दो बच्ची, दो लड़का और एक महिला की मौत, महिला और तीन बच्चे एक घर के माँ एक बेटा और दो बेटी की मौत, परिवार के लोग खेत जाने निकले, मायागंज अस्पताल में लाया गया शव, परिजनों में मची चीख पुकार0
0
Report
जयपुर में वाहन चोर गिरोह का बड़ा खुलासा, 2 गिरफ्तार, 51 बाइक बरामद
Jaipur, Rajasthan:जयपुर VISHNU \n\nजयपुर शहर पुलिस ने वाहन चोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रताप नगर थाना पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में चोरी की 80 वारदातों का खुलासा हुआ है, जबकि पुलिस ने उनके कब्जे से 51 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। चोरी के बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपी मोटर साइकिलें कुएं में भी लटका देते थे। पुलिस अन्य आरोपियों का पता लगा रही है।\n\nजयपुर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों के बीच प्रताप नगर थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सवाई माधोपुर के मलारना डूंगर निवासी शेर सिंह और कमलजीत उर्फ कमल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी जयपुर शहर और आसपास के इलाकों में वाहन चोरी में सक्रिय थे।\n\nपुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो वाहन चोरी के एक-दो नहीं, बल्कि करीब 80 मामलों का खुलासा हुआ। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 51 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। बरामद बाइकें जयपुर के प्रताप नगर, मालपुरा गेट, सांगानेर सदर, शिप्रापथ, शिवदासपुरा और चाकसू समेत कई थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं।\n\nपूछताछ में आरोपियों ने चोरी का पूरा तरीका भी बताया। दोनों पहले सुनसान जगहों पर खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही बाइक का लॉक तोड़कर उसे ले जाते और नंबर प्लेट बदल देते थे। इसके बाद चोरी की बाइक को सुनसान जगह पर छिपाकर बेचने की तैयारी करते थे।\n\nपुलिस उपयुक्त पूर्व रंजीता शर्मा ने बताया आरोपी चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाशते थे। 7 सितंबर को भी दोनों चोरी की एक मोटरसाइकिल बेचने के लिए चूलना अपार्टमेंट, द्रव्यवती नदी के पास पहुंचे थे, जहां पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गई।\n\nगिरफ्तार आरोपी कमलजीत का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। उसके against जयपुर के कई थानों में वाहन चोरी, चोरी और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक वह पहले से कई मामलों में न्यायालय के स्थायी गिरफ्तारी वारंट में फरार चल रहा था।\n\nफिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। पुलिस को संभावना है कि पूछताछ में वाहन चोरी की और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है और चोरी के अन्य वाहनों की बरामदगी भी हो सकती है।0
0
Report
Advertisement
आगरा में TVS Rider बाइक टंकी में घुसा सांप, एक घंटे की मशक्कत के बाद निकला
Agra, Uttar Pradesh:चलती बाइक में घुसा सांप, एक घंटे की मशक्कत के बाद टंकी से निकला. आंवलखेड़ा में TVS Rider मोटरसाइकिल में घुसा सांप. बाइक मालिक ने सांप के घुसने की सूचना पर मचाया हल्ला. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पूरी बाइक खोली गई. मोटरसाइकिल की टंकी के अंदर से निकला सांप. सांप निकलने के बाद बाइक मालिक ने ली राहत की सांस. आगरा के आंवलखेड़ा क्षेत्र का मामला.0
0
Report
योगी सरकार का ऐलान: एक करोड़ महिलाओं को मिलेंगे 1 लाख रुपये
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन इनपुट स्लग- महिला वोटर को योगी का ‘चुनावी गिफ्ट, 1 करोड़ महिलाओं को मिलेंगे 1-1 लाख रुपये, जालौन में महिलाओं में खुशी, सीएम का जताया आभार रिपोर्ट-जितेन्द्र सोनी प्लेस-जालौन यूपी डेट-10-09-2026 महिला वोटर के लिए योगी सरकार का फोकस तेजी से दिख रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बड़ा ऐलान किया है। सरकार के मुताबिक, प्रदेश की करीब 1 करोड़ महिलाओं को 1-1 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। यह रकम तीन किस्तों में बिना ब्याज के उपलब्ध कराई जाएगी। योजना के तहत पहली किस्त 20 हजार रुपये, दूसरी 30 हजार रुपये और तीसरी 50 हजार रुपये की होगी। महिलाओं को यह आर्थिक सहायता आजीविका मिशन के तहत दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना और उनके छोटे कारोबार को बढ़ावा देना है, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। योगी सरकार के इस ऐलान को चुनावी नजरिए से भी देखा जा रहा है। इसकी तुलना बिहार में आजमाए गए उस फॉर्मूले से हो रही है, जहां जीविका समूहों से जुड़ी महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी गई थी। वहीं, जालौन के उरई में महिलाओं ने सरकार के फैसले का स्वागत किया। महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद देते हुए कहा कि एक लाख रुपये की आर्थिक मदद उनके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी और इससे महिलाएं सशक्त व आर्थिक रूप से मजबूत बन सकेंगी।0
0
Report
फिरोजाबाद में राखी विवाद: युवक मोबाइल टावर चढ़ा, दो घंटे बाद नीचे उतरा
Firozabad, Uttar Pradesh:नाराज युवक चढ़ा मोबाइल टावर फिरोजाबाद में राखी के मौके पर गांव के लोगों से पुलिस कार्रवाई को लेकर नाराज एक युवक आज जसराना सब्जी मंडी स्थित बंद एयरटेल टावर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे चले हाईवोल्टेज घटनाक्रम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शिरोला बक्शीपुर निवासी शिवानी ने बताया कि राखी के दिन गांव में कुछ लोगों से उनके पति विकास कुमार के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई हुई, जबकि दूसरे पक्ष के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की गई। इसी बात से नाराज होकर विकास कुमार जसराना सब्जी मंडी स्थित बंद एयरटेल टावर पर चढ़ गए। थाना पुलिस के साथ सीओ जसराना प्रेमप्रकाश पांडे मौके पर पहुंचे। पुलिस और अन्य लोगों ने युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुआ। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सीओ जसराना ने युवक को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद युवक टावर से नीचे उतरा, तब जाकर पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में बताया।0
0
Report
Advertisement
