सीतापुरः तालगांव कोतवाली की मेहंदीपुरवा नयी पुलिस चौकी का एसपी चंकेश मिश्रा ने किया उद्घाटन
Chandpur, Uttar Pradesh:कोतवाली तालगांव के मेहंदीपुरवा चौकी का लोकापर्ण मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा के द्वारा हवन पूजन के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चक्रेश मिश्रा ने कहा कि पुलिस चौकी बनने से आप सबको सुविधा होगी। आप सबसे सहयोग की उम्मीद और आशा की जाती है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी प्रकाश कुमार, प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार राय कोतवाली तालगांव, चौकी प्रभारी उवैस अली के साथ तमाम लोग मौजूद रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन
Gonda, Uttar Pradesh:बाबू अवध बिहारी शिव मंदिर, राजेंद्र नगर, तोपखाना गली स्थित परिसर में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ जारी है। 27 मार्च से प्रारंभ हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न धार्मिक प्रसंगों का आयोजन किया जा रहा है। 01 अप्रैल को रुक्मिणी विवाह का भव्य आयोजन होगा, जबकि 02 अप्रैल को पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।नालंदा में शीतलाष्टमी पर बड़ा हादसा, मंदिर में भगदड़ से 8 श्रद्धालुओं की मौत
Nalanda, Bihar:नालंदा के प्रसिद्ध शीतलाष्टमी मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, शीतलाष्टमी के पावन अवसर पर माता शीतला के दर्शन के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। भीड़ अचानक बढ़ने और अव्यवस्था के कारण भगदड़ की स्थिति बन गई। कई महिलाएं और बुजुर्ग इस हादसे की चपेट में आ गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।