icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पूर्णिया पार्क में महिला सुरक्षा: डीएसपी ने निरीक्षण किया

Purnia, Bihar:पूर्णिया में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष अपराध अनुसंधान शाखा की डीएसपी शिवानी श्रेष्ठ ने सुबह-सुबह शहर के ध्रुव उद्यान का निरीक्षण किया। उनके साथ महिला थाने की पुलिसकर्मी और डायल 112 की टीम के अलावा पुलिस दीदी भी शामिल थी। डीएसपी पार्क में पहुंचते ही हड़कंप मच गया। वहां घूम रहे छात्र-छात्राओं से डीएसपी ने बातचीत की और उन्हें यह भी समझाया कि अपने पेरेंट्स को बता कर ही कहीं जाएं, वहां पर घूमने आए लोगों की आईडी भी चेक की एवं पार्क के कर्मचारी को भी समझाया किस तरह की सावधानी बढ़ाते ताकि महिलाओं के साथ किसी भी तरह का अप्रिय घटना ना घटे। पूरे पार्क का भ्रमण कर डीएसपी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर महिला की सुरक्षा को लेकर कोचिंग कॉलेज सहित पार्क के नजदीक पुलिस दीदी लगता निरीक्षण कर रही है। इस दौरान मनचले द्वारा किसी भी तरह की छेड़खानी या घटना होती है तो उसे बक्सा नहीं जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

कुएं में कूदकर आत्महत्या: मामूली बहस के बाद युवक की मौत, कोटा में सनसनी

Kota, Rajasthan:मामूली कहासुनी के बाद कुएं में कूदा युवक, डूबने से मौत कोटा. एंकर कोटा ग्रामीण की रामगंजमंडी इलाके में कुएं में कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली, मृतक 27 वर्षीय मनोज कोली सातलखेड़ी इलाके का निवासी था. घटना कुदायला स्थित एक फैक्ट्री परिसर के पास की है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक की किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हुई थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया. सूचना मिलते ही रामगंजमंडी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को कुएं से बाहर निकलवाया और तत्काल रामगंजमंडी अस्पताल पहुंचाया. यहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस युवक के कुएं में छलांग लगाने के कारणों और घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है.
0
0
Report
Advertisement

बोकारो पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर रात्री गश्ती व टाईगर मोबाइल तेज कर दी

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में आने वाले त्यौहार को देखते हुए और और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए बोकारो पुलिस के द्वारा अब रात्रि में गस्ती बढ़ा दी गई है। चास थाना क्षेत्र समेत अन्य जगहों पर रात्री गश्ती, टाईगर मोबाइल व रक्षक राइडर की सक्रियता व प्रभावशीलता का औचक निरीक्षण किया गया। गश्ती पार्टी एवं रक्षक राइडर्स को सख़्त निर्देश दिया गया है कि थाना क्षेत्र के संवेदनशील एवं चिन्हित स्थानों, बैंक - एटीएम, आवासीय इलाकों, सुनसान स्थानों तथा पूर्व में चोरी की घटनाओं से प्रभावित क्षेत्रों में सघन गश्ती करें। इसके अलावा रात में यत्र तत्र बाहर घूमने वाले लोगों से उनकी पहचान व बाहर घूमने का उद्देश्य हेतु विधिवत पूछताछ करें। ताकि संदिग्ध गतिविधि के लोगों पर नजर रखी जा सकें। पुलिस अधीक्षक महोदय ने जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने, नागरिकों की सुरक्षा व आगामी पर्व त्योहारों को लेकर अड्डेबाजी, नशाखोरी, जुआ, बाइक स्टंट, ड्रंक एण्ड ड्राइव के अलावा एनएच के होटलों व ढाबों में शराब बिक्री व सेवन के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा है कि कोई घटना होने पर अब गश्ती दल की जिम्मेवारी तय की जायेगी इसलिए सभी थाना क्षेत्र गश्ती दल सक्रियता व संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।
0
0
Report

पटना में पार्किंग वेंडिंग समस्या के लिए 261.84 करोड़ से इंटीग्रेटेड सिविक हब बनेंगे

Patna, Bihar:पटना में पार्किंग और वेंडिंग की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा प्लान तैयार किया है। शहर के 15 प्रमुख स्थानों को 261.84 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड सिविक एंड कॉमर्शियल हब के रूप में विकसित किया जाएगा, इन जगहों पर पार्किंग के साथ कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स, वेंडिंग जोन, मैरिज हॉल, कम्युनिटी हॉल और होटल जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी फिलहाल जमीन चिह्नित करने के साथ डिजाइन, मॉडल और डीपीआर तैयार करने का काम चल रहा है। परियोजना के लिए नगर निगम इसी महीने 200 करोड़ रुपये का म्यूनिसिपल बॉन्ड जारी करेगा, जबकि बाकी राशि अर्बन चैलेंज फंड से जुटाई जाएगी। बोरिंग रोड चौराहे से राजापुर पुल तक विशेष पार्किंग और वेंडिंग जोन बनाया जाएगा, शेखपुरा मोड़ के पास होटल, बेऊर मोड़, एनआईटी मोड़, बहादुरपुर और कंकड़बाग समेत कई इलाकों में बहुमंजिला वेंडिंग जोन विकसित होंगे। मुसल्लहपुर हाट और प्रेमचंद गोलंबर में मैरिज हॉल, जबकि मीना बाजार में वेंडिंग जोन के साथ कम्युनिटी हॉल बनाने की योजना है। इन परियोजनाओं से फुटपाथ और मुख्य सड़कों पर अतिक्रमण कम होगा, दुकानदारों और वेंडरों को स्थायी जगह मिलेगी और प्रमुख बाजारों में पार्किंग की सुविधा बढ़ेगी साथ ही खाली पड़ी जमीन का बेहतर इस्तेमाल होगा और दुकानों, पार्किंग और अन्य परिसरों से मिलने वाले किराए व राजस्व से नगर निगम की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
0
0
Report

डूंगरपुर में तीन दिवसीय रथोत्सव शुरू, मामा-भांजा व कोटडिया से सजते रथ

Dungarpur, Rajasthan:पर्यूषण पर्व के समापन पर 3 दिनों तक रथोत्सव की धूम शुरू, मामा-भांजा और कोटडिया जैन मंदिर से निकले सजे-धजे काष्ठ रथ, गरबा की धुन पर देर रात तक थिरके जैन समाज के लोग रथोत्सव के पहले दिन रविवार रात शहर के घाटी स्थित मामा-भांजा मंदिर और घुमटा बाजार स्थित कोटडिया जैन मंदिर से काष्ठ निर्मित रथ निकाले गए। मंदिर से बाहर निकालने के बाद दोनों रथों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। भगवान को रथ में विराजित करने के बाद समाजजन जयकारे लगाते हुए रथ लेकर गैपसागर की पाल पहुंचे।पाल पर पहुंचने के बाद भगवान की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। आरती के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। भगवान के दर्शनों के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। धार्मिक अनुष्ठान के बाद माहौल में उत्सव का रंग घुल गया। गुजराती गरबा गीतों की धुन बजते ही युवा और बच्चे डांडिया खेलने के लिए उतर आए। देखते ही देखते पाल पर डांडिया का रंग जम गया। भक्ति के साथ उत्सव का उल्लास रथोत्सव में जैन समाज की धार्मिक परंपरा के साथ सांस्कृतिक उत्सव का भी रंग देखने को मिला। महिलाएं और युवतियां पारंपरिक परिधानों में पहुंचीं। वहीं पुरुषों और बच्चों ने भी उत्साह के साथ डांडिया खेला। रथों के साथ चल रहे श्रद्धालुओं के जयकारों और गरबा की धुनों से गैपसागर की पाल का वातावरण देर रात तक उत्सवी बना रहा। तीन दिवसीय रथोत्सव के तहत सोमवार रात को भी गैपसागर की पाल पर धार्मिक आयोजन और डांडिया की धूम रहेगी। रथोत्सव को लेकर जैन समाज में खासा उत्साह है।
0
0
Report
Advertisement

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पहाड़ गिरने से 1500 यात्री फंसे, NDRF- DDRF बचाव

Noida, Uttar Pradesh:रुद्रप्रयाग, 28 सितम्बर: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रविवार देर रात उस वक्त बड़ा संकट खड़ा हो गया, जब चीड़बासा हैलीपैड के पास अचानक पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरने लगे। इस स्लाइडिंग के चलते लगभग 1500 यात्री मार्ग के दूसरी ओर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही NDRF और DDRF की टीमों ने तुरंत संयुक्त रेस्क्यू अभियान शुरू किया। अंधेरे और लगातार गिरते पत्थरों के जानलेवा खतरे के बीच जवानों ने अदम्य साहस और आपसी समन्वय का परिचय दिया। एक-एक यात्री को बेहद सावधानीपूर्वक स्लाइडिंग जोन पार कराकर सुरक्षित गौरीकुंड भेजा गया। रेस्क्यू टीमों की इस मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया।
0
0
Report
Advertisement

गोरिया गांव में बारिश के चलते चार कच्चे घर गिरे,एसडीएम शिवानी सिंह मैं गांव पहुंच कर लिया जाएजा

Deepak DixitDeepak DixitFollow16m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बर्षा के चलते रविवार को एसडीएम शिवानी सिंह ने रामगंगा नदी किनारे स्थित गोरिया गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बारिश और जलस्तर की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान ममता, रोली, रामवती और रामबख्श के कच्चे घर बर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हो गए थे सभी के घरो के अंदर जाकर परिजनों को हाल जाना । एसडीएम ने प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक राजेश शुक्ला को गांव में बारिश से प्रभावित अन्य कच्चे घरों का सर्वे कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि क्षेत्र में फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। धान की फसल को अधिक नुकसान होने की जानकारी सामने आई है। एसडीएम ने बताया कि लगातार बारिश के कारण रामगंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की। बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित मिलने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही की चेतावनी दी। इस दौरान थानाध्यक्ष सवायजपुर प्रिंस कुमार भी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top