icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261303
SASami AhmadFollow31 Dec 2024, 03:19 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

डूंगरपुर में सूने मकान से लाखों की चोरी: दो शातिर गिरफ्तार, एक पर 20 प्रकरण

Dungarpur, Rajasthan:धम्भोला थाने के सीआई चंद्रशेखर किलाणिया ने बताया कि चूण्डावाडा निवासी अमरसिंह चुण्डावत ने थाना धम्भोला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 अगस्त 2026 को वे अपने परिवार सहित किसी आवश्यक कार्य से घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। 17 अगस्त की सुबह जब उनकी पत्नी घर लौटीं, तो मुख्य दरवाजे का नकतोसा टूटा हुआ था और कमरे में रखी तिजोरी खुली पड़ी थी। चोर तिजोरी में रखे सोने की चैन, अंगूठी, कान की बाली, पेंडल, करीब 500 ग्राम चांदी, 50,000 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन चुराकर फरार हो गए थे। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और पुराने अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए लोकेश कटारा और गंगाराम परमार को चिन्हित किया। मुखबिर की सूचना पर धम्बोला पावरहाउस तिराहे के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने बाइक से भागने का प्रयास कर रहे दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने चूण्डावाडा गांव में चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लोकेश और गंगाराम की मुलाकात अहमदाबाद (गुजरात) में मजदूरी के दौरान हुई थी। दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और उन्होंने आगामी त्योहारों से पहले अच्छा पैसा इकट्ठा करने के लिए चोरी की साजिश रची थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गंगाराम पुत्र लक्ष्मण परमार शातिर एवं आदतन अपराधी (हिस्ट्रीशीटर) है। इसके खिलाफ जिला राजसमंद, उदयपुर और डूंगरपुर के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, चोरी, नकबजनी, लूट और मारपीट जैसी गंभीर धाराओं में कुल 20 मामले दर्ज हैं। फिलहाल धम्भोला थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से चोरी गए माल-मशरूका की बरामदगी के लिए गहनता से पूछताछ कर रही है।
0
0
Report

उदयपुर नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा कोर कमेटी दावेदार पैनल तय करेगी

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में नगर निगम चुनाव को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के कोर कमेटी की बैठक आयोजित हो रही है। बलीचा स्थित पार्टी कार्यालय में संभाग प्रभारी राजेन्द्र राठौड़ इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे है। कोर कमेटी की बैठक आयोजित हुई। जिसमे कमेटी के सदस्य 80 वार्डो के से आए करीब 700 दावेदारों के आवेदनो की छटनी कर रहे हैं। इस दौरान हर वार्ड से 3-3 मजबूत दावेदारों का पैनल तैयार किया जाएगा। जिसे कमेटी के सदस्य जयपुर लेकर जाएगे। बैठक में सहप्रभारी नारायण पंचारिया,जिलाध्यक्ष गजपाल सिंह, शहर विधायक तारा चंद जैन, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, रजनी डांगी, कनक मल कटारा, रविन्द्र श्रीमाली, अलका मूंदड़ा, पूर्व सांसद अर्जुन लाल मीणा सहित कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि योग्य और मजबूत दावेदारों का पैनल तैयार किया जा रहा है। इस बार युवाओ को भी पर्याप्त मौका दिया जाएगा।
0
0
Report

पाँचना बांध से कावड़ यात्रा करौली में विशाल भागीदारी; मासलपुर गेट पर जलाभिषेक

Karauli, Rajasthan:पाँचना बांध से जल भरकर निकाली गई कावड़ यात्रा, मासलपुर गेट सिद्ध की बगीची स्थित महादेव मंदिर मे हुआ जलाभिषेक, करौली जिला, देशमुख रमेश करौली में सावन माह के अवसर पर आज भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। जिले के प्रसिद्ध पाँचना बांध से निकली कावड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। युवाओं, महिलाओं और बच्चों से सजी इस कावड़ यात्रा का शहर भर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा समापन पर मासलपुर गेट स्थित सिद्ध की बगीची पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। सुबह करीब 7 बजे करौली के प्रसिद्ध पाँचना बांध से कावड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने पाँचना बांध से कावड़ में पवित्र जल भरकर यात्रा शुरू की। कावड़ यात्रा गुलाब बाग, हिंडौन दरवाजा सहित विभिन्न मार्गों से होती हुई मासलपुर गेट पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। यात्रा के शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा में युवाओं के साथ-साथ महिलाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा वातावरण शिवमय नजर आया और भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मासलपुर गेट स्थित सिद्ध की बगीची पहुंचने के बाद कावड़ में लाए गए पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। जलाभिषेक के दौरान बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
0
0
Report
Advertisement

बारां के अंता में टूटी पाइपलाइन से पानी की बर्बादी, अधिकारी बेखबर

Baran, Rajasthan:जलदाय विभाग की टूटी पाइप लाइन का मामला , रोजाना सेकड़ो लीटर पीने के पानी की हो रही बर्बादी ,अधिकारी बने हुए हे बेखबर बारां जिले के अंता क्षेत्र में किस तरह से बूंद बूंद पानी बचाओ अभियान की धज्जियां उड़ रही हे इसकी बानगी का नजारा पलायथा में जलदाय विभाग की टूटी हुई पाइप से रोजाना सैकड़ों लीटर पीने के पानी की बर्बादी से लगाया जा सकता हे । जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग द्वारा संचालित इस योजना की जलापूर्ति की मुख्य पाइप लाइन जगह जगह से टूटी हुई हे जिसके कारण एक ओर तो सैकड़ों लीटर पीने के पानी की बर्बादी हो रही हे वही दूसरी ओर नलों में पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पहुंच रहा है साथ ही जगह जगह सड़को पर व्यर्थ बह रहे पानी का भराव होने के कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हे परन्तु विभाग के अधिकारी बेखबर बने हुए हे
0
0
Report

बांसवाड़ा में बारिश से कच्चा मकान ढह, पांच सदस्य सुरक्षित, सहायता की मांग

Banswara, Rajasthan:दानपुर थाना क्षेत्र के बारी ग्राम पंचायत के मुंदड़ीपाड़ा गांव में रातभर बारिश के बाद अल सुबह एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया. हादसा बुधवार सुबह करीब 6 बजे हुआ. मकान में रमेश डिंडोर और कालू डिंडोर का परिवार रहता था, जिसमें कुल पांच सदस्य थे. गनीमत रही कि मकान गिरने से पहले परिवार के सभी सदस्य उठ चुके थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया और किसी तरह की जनहानि नहीं हुई. मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है और वे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं. मकान गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय सरपंच मौके पर पहुंचे और परिवार से जानकारी ली. सरपंच ने पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया. ग्रामीणों ने भी प्रशासन से परिवार को जल्द सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है.
0
0
Report
Advertisement

जालौन में सड़क हादसे में शशि देवी की मौत, बच्चों मां बिन हो गए

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में गिरथान गांव के पास 47 वर्षीय महिला की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। महिला की मौत से उसके दो बेटों और दो बेटियों के सिर से मां का साया उठ गया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है。 जानकारी के अनुसार, कोंच कोतवाली क्षेत्र के पड़री गांव निवासी शशि देवी अपने घर से बाइक पर सवार होकर राठ जाने के लिए निकली थीं। बताया जा रहा है कि वह गिरथान के पास पहुंचीं, तभी सड़क पर बने गड्ढे में बाइक का पहिया चले जाने से वाहन अनियंत्रित हो गया। बाइक समेत सड़क पर गिरने से शशि देव के सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसा इतना भीषण था कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां की अचानक मौत से चारों बच्चों और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
0
0
Report

बनासकांठा में बायो सीएनजी स्टेशन और बायोगैस प्लांट का उद्घाटन; वाहन और पशुपालकों को लाभ

Palanpur, Gujarat:બનાસકાંઠા.. ધાનુંરા પંતાખના વીંછીવાડી ખાતે બિયો સીએનજી ફિલિંગ્સ સ્ટેશનનું કરાયું લોકાર્પણ.. Suzuki કંપની પ્રમુખ તોહિરા સુઝુકી અને વિધાનસભા અધ્યક્ષ અને બનાસ ડેરીના ચેરમેન શંકરભાઈ ચૌધરી સહિત મંત્રી જીતુ વાઘાણી, પ્રવીણ માળી સહિત અનેક આગેવાનોની ઉપસ્થિતિમાં ફિલિંગ સ્ટેશનનું કરાયું ઓપનિંગ.. પ્રથમ ભારત ટેક્સી માં બાયો સીએનજી પુરી અપાય લીલી ઝંડી.. ધાનેરા પંથકના બાયો cng નું ઉત્ખાટન થતા વાહન ચાલકોને થશે ફાયદો..ધાનેરાના વિchieછેવાડી ખાતે બનાસ ડેરી ના 100 MTPD સમતાના બનાસ suzuki બાઓયોગેસ પ્લાન્ટ નું કરાયું લોકાર્પણ.. બايو સીએનજી પ્લાન્ટ નું ઉત્ખાટન થતા ધાનેરા પંથકના અનેક પશુપાલકોને થશે ફાયદો.. સીએનજી પ્લાન્ટ થી વાહન ચાલકોને પણ થશે ફાયદો
0
0
Report
Advertisement

रास्ता पार करते समय हाईवे दुर्घटना, सात वर्षीय आरुषी की मौत, बहन घायल

Jalna, Maharashtra:छत्रपती संभाजीनगर ब्रेकिंग | रस्ता ओलांडताना हायवाची धडक; सात वर्षीय चिमुकलीचा जागीच मृत्यू रस्ता ओलांडताना भरधाव हायवाने धडक दिल्याची हृदयद्रावक घटना छत्रपती संभाजीनगरच्या विटावा ते एकलहेरा रस्त्यावरील गट क्रमांक २७ जवळ घडली. या भीषण अपघातात सात वर्षीय आरुषी कृष्णा तिवारी हिचा जागीच मृत्यू झाला, तर तिची १६ वर्षीय मोठी बहीण नंदिनी तिवारी गंभीर जखमी झाली आहे. अपघातानंतर संतप्त नागरिकांनी हायवा काही काळ अडवून धरला. आरुषी ही मूळची उत्तर प्रदेशातील प्रयागराज येथील असून, ती आई-वडील आणि भावंडांसह एकलहेरा येथे राहत होती. मंगळवारी दुपारी शाळा सुटल्यानंतर दोन्ही बहिणी बसने घरी आल्या. घराजवळ बस थांबल्यानंतर त्या खाली उतरल्या आणि बसच्या मागील बाजूने रस्ता ओलांडत असताना भरधाव हायवाने त्यांना धडक दिली. या अपघातात आरुषीचा अत्यंत दुर्दैवी मृत्यू झाला, तर नंदिनी गंभीर जखमी झाली. नागरिकांनी तातडीने दोन्ही बहिणींना खासगी वाहनातून घाटी रुग्णालयात दाखल केले. नंदिनीवर सध्या उपचार सुरू आहेत. या घटनेमुळे परिसरात हळहळ व्यक्त होत असून, संतप्त नागरिकांनी वाहनचालकावर कारवाईची मागणी केली आहे.
0
0
Report

यवतमाल में ईद-मत Milad-un-Nabi की शांतिपूर्ण जश्न, मिरवणūk और दान-कार्य

Yavatmal, Maharashtra:यवतमाळमधील मुस्लिम बांधवांनी उत्साह आणि जल्लोषात ईद-ए-मिलाद-उन-नबी साजरी केली. पैगंबर मुहम्मद यांच्या जन्मदिनामिमित्त धार्मिक कार्यक्रमांचे आयोजन करण्यात आले. कळंब चौकातून मोठी मिरवणूक काढण्यात आली, जी शांततेत पार पडली. या मिरवणुकीत लहान मुलांपासून ते वृद्धांपर्यंत सर्वजण सहभागी झाले. मिरवणुकीदरम्यान पैगंबर मुहम्मद यांचे स्मरण करण्यात आले आणि शांतता, प्रेम, बंधुत्व आणि सलोख्याचा संदेश दिला. मिरवणुकीचे ठिकठिकाणी स्वागत करण्यात आले आणि एकमेकांना ईद-ए-मिलाद-उन-नबीच्या शुभेच्छा दिल्या. मुस्लिम समाज संघटनांनीही सामाजिक कार्यात सहभाग घेतला. अनेक ठिकाणी वृक्षारोपण करण्यात आले, रक्तदान शिबिरे आयोजित करण्यात आली आणि गरजू लोकांना धान्याचे वाटपही करण्यात आले. बाईट : रहमान
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी में मदहे साहबा जुलूस के साथ ईद मिलाद की धूम, सुरक्षा इंतजाम मजबूत

JPJai Pal8m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• ईद मिलादुन्नबी पर वाराणसी में जश्न 12 रबी-उल-अव्वल के अवसर पर ईद मिलादुन्नबी मनाई जा रही है。 • वाराणसी में बुधवार सुबह 8 बजे से 'मदहे सहाबा' का सबसे बड़ा जुलूस निकाला जा रहा है。 • शहर में 5 किलोमीटर की दूरी तय कर रहा है मिलादुन्नबी का मुख्य जुलूस。 • जुलूस में करीब 2000 से ज्यादा लोग हिस्सा ले रहे हैं。 • प्रशासन और कमेटी की सहमति के बाद 1500 की जगह महज 100 गाड़ियां ही शामिल की गईं。 • जुलूस के पूरे मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है。 • सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए ड्रोन कैमरों और CCTV से नजर रखी जा रही है。 • जुलूस में शामिल अकीदतमंद हाथों में तिरंगा लिए डीजे के गानों पर आगे बढ़ रहे हैं。 • जुलूस के दौरान अकीदतमंद 'सरकार की आमद मरहबा' के नारे लगा रहे हैं。 • यातायात को व्यवस्थित और सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन प्लान लागू किया है。
0
0
Report

हरिद्वार पुलिस ने मगध साइबर गैंग पर्दाफाश, करोड़ो के लेन–देन के आरोपी गिरफ्तार

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार पुलिस ने साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नालंदा और नवादा से जुड़े कथित ‘मगध साइबर गैंग’ का खुलासा किया है। श्यामपुर कोतवाली पुलिस ने संदिग्ध स्विफ्ट कार की चेकिंग के दौरान पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 35 ATM और डेबिट कार्ड, 14 बैंक पासबुक, 17 सिम कार्ड, 18 मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और 37 हजार 500 रुपये की नकदी बरामद हुई है। बरामद बैंकिंग दस्तावेजों और डिजिटल उपकरणों की शुरुआती जांच में अलग-अलग खातों के जरिए दो करोड़ 75 लाख रुपये से अधिक के सुराग मिलने का दावा किया गया है। पुलिस के अनुसार मोबाइल फोन में WhatsApp चैट, QR कोड, बैंक खातों और लेन-देन से जुड़ी जानकारी मिली है। प्रारंभिक जांच में कथित तौर पर साइबर ठगी की रकम मूूल खातों में मंगाने, UPI के जरिए आगे ट्रांसफर करने और ATM से नकदी निकालने का नेटवर्क सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के नालंदा और नवादा के साथ हरिद्वार के रहने वाले युवक भी शामिल हैं। पुलिस अब बैंक खातों की पूरी ट्रांजैक्शन हिस्ट्री और डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच के जरिए इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद संदिग्ध रकम और पूरे साइबर नेटवर्क की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी।
0
0
Report

गंगा बाढ़: वैशाली के देसरी में 104 परिवार बांध पर जीवनयापन को मजबूर

Hajipur, Bihar:वैशाली के देसरी से बड़ी खबर है। यहां गंगा का पानी गांव में घुसने के बाद हालात बेहद खराब हो गए हैं। खड़गपुर गांव के करीब 104 परिवार पिछले 8 दिनों से बांध पर जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक प्रशासन की ओर से बाढ़ पीड़ितों की सुध लेने कोई नहीं पहुंचा है। दरअसल, 19 अगस्त की रात गंगा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। देखते ही देखते बाढ़ का पानी खड़गपुर गांव के घरों में घुस गया। जिसके बाद ग्रामीणों को अपना घर-बार छोड़कर बच्चों और मवेशियों के साथ सुरक्षित ऊंचे स्थान पर जाना पड़ा। मजबूरी में ग्रामीणों ने बांध पर ही झुग्गियां बनाकर अपना ठिकाना बना लिया। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के 8 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनकी परेशानी कम नहीं हुई है। न पर्याप्त भोजन-पानी मिल रहा है और न ही बच्चों और बुजुर्गों के लिए कोई विशेष इंतजाम किया गया है। बाढ़ पीड़ितों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। ग्रामीणों को डर है कि अगर गंगा का जलस्तर और बढ़ा तो बांध पर रहना भी मुश्किल हो जाएगा। फिलहाल बाढ़ पीड़ितों ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री, भोजन, पीने का पानी और स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top