Sitapur - भाजपा विधायक मनीष रावत का क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया जन्मदिन
Bharawan, Uttar Pradesh:सीतापुर, सिधौली विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक मनीष रावत के जन्मदिन पर केक काटकर उनके दीर्घायु की कामना की। भाजपा विधायक मनीष रावत के जन्मदिन के अवसर, विकास खण्ड गोंदलामऊ क्षेत्र के कुचलाई, सिधौली नगर पंचायत में स्थित विधायक निवास व सिधौली विकास खण्ड क्षेत्र के मनवा चौराहे पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा बड़ी धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान मुकेश अवस्थी, नीरज सिंह, सूर्य बक्श सिंह, कल्लू सिंह, जाकिर प्रधान,मुन्ना पाण्डेय, सहित सैकड़ों लोगों ने कार्यकर्ताओं ने जन्मदिन की बधाई दी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइट की चपेट में आये दो मासूम, हालत गंभीर
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई/गीतेश सिंह: 11 हजार की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए दो मासूम बच्चे, हालत गंभीर बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल, Chc शाहाबाद से जिला अस्पताल हरदोई रेफर किए गए दोनों बच्चे हरदोई की शाहाबाद ग्राम पंचायत चंद्रपुर खैरी में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो मासूम बच्चे झुलस गए। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजनों द्वारा दोनों बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल हरदोई रेफर कर दिया गया। घायल बच्चों की पहचान दुर्गेश के पुत्र कार्तिक (2 वर्ष) और महिमा (5 वर्ष) के रूप में बताई गई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए हादसे के लिए विभागीय लापरवाही को जिम्मेदार बताया है। उनका कहना है कि बिजली व्यवस्था में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण मासूमों की जान पर बन आई।
