261404
Sitapur - रामकोट पुलिस ने 10448 लीटर शराब को किया नष्ट
Sirdharpur, Uttar Pradesh:रामकोट पुलिस ने 10448 लीटर शराब को किया नष्ट,गड्ढा खुदवाकर जमींदोज कराई अवैध शराब। कोर्ट के आदेश पर रामकोट पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई,नायब तहसीलदार सहित तहसील के सभी अधिकारी वहां मौजूद थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिलासपुर सिविल लाइन में युवक ने युवती की स्कूटी में आग लगा दी, मामला दर्ज
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत कुदुदंड में एक सिरफिरे युवक द्वारा प्रतिशोध में युवती की स्कूटी को आग के हवाले करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता प्रियंका कुशवाहा के अनुसार, आरोपी सागर ठाकुर ने 10 मई की दोपहर से ही उसके घर के पास आकर गाली-गलौज शुरू कर दी थी और लगातार जान से मारने व रात में घर फूँकने की धमकियाँ दे रहा था, जिसे उस वक्त परिवार ने गंभीरता से नहीं लिया। आरोपी के हौसले इतने बुलंद थे कि उसने युवती के साथ हाथापाई की कोशिश भी की और अंततः 11 मई की रात घर के बाहर खड़ी जूपिटर स्कूटी (CG 10 AD 5310) में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे न केवल वाहन जलकर खाक हो गया, बल्कि डिक्ले में रखे 5 हजार रुपये नगद, वाहन के दस्तावेज और भाई के पर्स समेत अन्य जरूरी सामान भी जलकर नष्ट हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया क्योंकि लपटें घर तक पहुँचने वाली थीं। फिलहाल, सिविल लाइन पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सागर ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.0
0
Report
नीट पेपर लीक के शक पर परीक्षा रद्द, छात्र आक्रोश; निष्पक्ष जांच की मांग
Begun, Rajasthan:नीट परीक्षा में पेपर लीक की आशंका के बाद परीक्षा रद्द किए जाने से अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.. सालों की कड़ी मेहनत और तैयारी के बाद परीक्षा रद्द होने से छात्र-छात्राएं खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. कई परीक्षार्थियों ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बार-बार होने वाली गड़बड़ियों का खामियाजा मेहनत करने वाले छात्रों को भुगतना पड़ रहा है.. एनटीए को बंद करने की मांग परीक्षार्थी कर रहे.. zee मीडिया से बात करते हुए छात्रों की आंख से आंसू बहने लगे.. साथ ही नाराज अभ्यर्थियों ने विरोध जताया और निष्पक्ष जांच की मांग की.. अब सभी की नजरें अगले फैसले पर टिकी हैं..0
0
Report
दमोह के तेंदूखेड़ा में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, गिरोह तक पुलिस की जांच जारी
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह के तेंदूखेड़ा में फिर जब्त हुई अवैध शराब.. दमोह जिले में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर जिले के तेंदूखेड़ा में पुलिस ने दो शराब तस्करों को धर दबोचा है जिनके पास से बड़ी तादात में अवैध शराब जब्त की गई है। तेंदूखेड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक बाइक से जा रहे दो तस्करों को पकड़ा जो कि इसी बाइक से शराब लेकर जा रहे थे, पुलिस ने शराब बाइक जब्त करने के साथ आरोपियों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है वहीं आरोपियों से पूंछताछ करके इस गिरोह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है。0
0
Report
Advertisement
गांव और शहर क्षेत्र पर इनपुट से बन सकती है नई योजना
Morena, Madhya Pradesh:रूरल ओर अर्बन एरियाज के बारे में इनपुट0
0
Report
रामनगर भण्डारपानी गेट पर नेचर गाइड विवाद: स्थानीय बनाम बाहरी गाइडों की तैनाती
Noida, Uttar Pradesh:रामनगर वन प्रभाग के भण्डारपानी गेट पर मंगलवार सुबह माहौल गरमा गया, जब सीतावनी नेचर गाइड एसोसिएशन से जुड़े दर्जनों नेचर गाइड सांकेतिक विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्र हो गए। गाइडों ने वन विभाग पर स्थानीय गाइडों की अनदेखी कर दूसरे गेट के नेचर गाइड को भण्डारपानी गेट पर नियुक्त करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि यह फैसला बिना किसी पारदर्शी प्रक्रिया और स्थानीय गाइडों से चर्चा किए लिया गया है, जिससे उनके रोजगार और अधिकारों पर सीधा असर पड़ रहा है। सुबह की पहली सफारी शुरू होने से पहले भण्डारपानी गेट पर जुटे गाइडों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान उन्होंने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए निष्पक्ष व्यवस्था लागू करने की मांग की; गाइडों का कहना था कि वर्षों से यहां कार्य कर रहे स्थानीय लोगों को दरकिनार कर बाहरी गेट के गाइडों को तैनाती देना पूरी तरह गलत है, उनका आरोप है कि विभाग कुछ दबावों के चलते स्थानीय व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान जंगल सफारी के लिए पहुंचे कई पर्यटकों ने भी नेचर गाइडों की मांग का समर्थन किया; पर्यटकों का कहना था कि स्थानीय गाइड क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों, वन्यजीवों की गतिविधियों और जंगल के व्यवहार को बेहतर तरीके से जानते हैं। ऐसे में बाहरी गाइडों की तैनाती से स्थानीय लोगों के रोजगार पर असर पड़ने के साथ-साथ पर्यटन व्यवस्था भी प्रभावित हो सकती है। कुछ पर्यटकों ने वन विभाग से पूरे मामले में पारदर्शिता बरतने और स्थानीय गाइडों के हितों का ध्यान रखने की अपील की। सीतावनी नेचर गाइड एसोसिएशन द्वारा वन विभाग को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि बिना किसी उचित प्रक्रिया के एक अन्य गेट के नेचर गाइड को भण्डारपानी गेट पर नियुक्त किया गया है। एसोसिएशन का दावा है कि इस फैसले के खिलाफ पहले ही कई बार आपत्ति दर्ज कराई जा चुकी है। गाइडों के अनुसार 7 मई 2026 को उप प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर अंकित बडोला को लिखित शिकायत दी गई थी। इसके बाद 11 मई 2026 को प्रभागीय वनाधिकारी रामनगर और कोटा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी को भी पत्र भेजकर विरोध दर्ज कराया गया, लेकिन विभाग की ओर से अब तक कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। गाइडों का कहना है कि जब लगातार शिकायतों के बावजूद उनकी बात नहीं सुनी गई, तब उन्हें सांकेतिक प्रदर्शन का रास्ता अपनाना पड़ा। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी पहुंचाना नहीं है; इसके कारण विरोध प्रदर्शन को केवल आधे घंटे तक सीमित रखा गया, ताकि जंगल सफारी संचालन और पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित न हो। एसोसिएशन ने वन विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द इस मामले में निष्पक्ष निर्णय नहीं लिया गया और विभाग दबाव में हटधर्मिता दिखाता रहा, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े आंदोलन या विवाद की जिम्मेदारी पूरी तरह वन विभाग की होगी। कोर्बेट और उससे सटे वन क्षेत्रों में पर्यटन सीजन के दौरान नेचर गाइडों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। स्थानीय गाइड न केवल पर्यटकों को जंगल और वन्यजीवों की जानकारी देते हैं, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटन अनुभव को बेहतर बनाने में भी अहम योगदान निभाते हैं। ऐसे में अब यह सवाल उठने लगा है कि आखिर किस आधार पर दूसरे गेट के गाइडों को यहां तैनाती दी गई और स्थानीय गाइडों की आपत्तियों के बावजूद विभाग अब तक चुप क्यों है। भण्डारपानी गेट पर शुरू हुआ यह विरोध आने वाले दिनों में बड़ा मुद्दा बन सकता है। फिलहाल स्थानीय नेचर गाइड वन विभाग से पारदर्शी, निष्पक्ष और स्थानीय हितों को प्राथमिकता देने वाली व्यवस्था लागू करने की मांग कर रहे हैं। वहीं मामले में रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ अंकित बडोला ने कहा कि वे नेचर गाइडों से वार्ता कर रहे हैं और आगे नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
असम के मुख्यमंत्री के रूप में हिमंत बिस्वा शर्मा की शपथ, बधाईयों का सिलसिला
Noida, Uttar Pradesh:श्री himantabiswa जी को पुनः असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएँ।माननीय प्रधानमंत्री श्री narendramodi जी के कुशल मार्गदर्शन एवं आपके नेतृत्व में असम निरंतर विकास, सुशासन, सांस्कृतिक गौरव एवं जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे, यही कामना है। माँ कामाख्या एवं भगवान श्रीराम से आपके सफल, यशस्वी एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना करता हूँ。0
0
Report
Advertisement
डीआईजी हर किशोर राय ने थानों में लंबित केस समाप्त करने के निर्देश दिए
Bettiah, Bihar:Anchor बेतिया से बड़ी खबर है चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने तीन एसपी को फरमान जारी किया है थानों में पड़े पेंडिंग केस को त्वरित डिस्पोजल करने का डीआईजी ने फरमान जारी किया है मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन और बगहा एसपी को फरमान जारी हुआ है थानों में पेंडिंग पड़े केस को डिस्पोजल करने का निर्देश मिला है। बतादे मोतिहारी में सबसे ज्यादा 20 हजार केस पेंडिंग पड़े है 2025 में मोतिहारी में 44 हजार केस पेंडिंग थे चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने बताया कि मोतिहारी में अभी तक 20 हजार केस पेंडिंग पड़े है 2026 में 10 हजार केस को डिस्पोजल करना लक्ष्य है बता दे कि मोतिहारी में स्वर्ण प्रभात एसपी है। बेतिया की बात करे तो बेतिया में 3900 केस पेंडिंग है डीआईजी ने बताया कि साल के अंत तक बेतिया में 900 केस डिस्पोजल कर 3000 पर लाना है पहले बेतिया में 5300 केस पेंडिंग थे लेकिन बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन ने लंबित कांडों का निष्पादन पर विशेष जोर दिया था जो अब 39 सौ पर आ गया है इसको कम करके तीन हजार पर लाया गया है। वही बगहा की बात करे तो बगहा में एक हजार केस पेंडिंग है जिसे साल के अंत तक 600 पर लाना है। डीआईजी हर किशोर राय ने बताया कि मोतिहारी बेतिया और बगहा में लगभग 25 हजार केस पेंडिंग है जिससे पक्ष और विपक्ष दोनों तरफ से लगभग 50 हजार फरियादी थाना से लेकर एसपी कार्यालय से लेकर डीआईजी कार्यालय तक दौड़ लगा रहे है केस कम होने से फरियादियों को राहत मिलेगी। बता दे सम्राट सरकार द्वारा थानों में लंबित कांडों के निष्पादन के लिए दिशा निर्देश भी जारी किया गया है डीआईजी एसपी और डीएसपी सभी को एक एक थाना गोद लेना है जिन थानों को गोद लेना है वहां पर लंबित कांडों का निष्पादन करना है चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय को मझौलिया थाना गोद मिला है मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात को मोतिहारी टाउन गोद मिला है बेतिया एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन को शिकारपुर थाना गोद मिला है बगहा एसपी को पटखौली थाना गोद मिला है सभी डीएसपी को भी एक एक थाना गोद मिला है ताकि थानों में पेंडिंग पड़े केस का जल्द से जल्द निष्पादन हो सके । चंपारण रेंज के डीआईजी हर किशोर राय ने बताया की तीनों जिला के एसपी को दिशा निर्देश दिया गया है जल्द से जल्द थानों में पड़े लंबित केसों का निष्पादन कराए ताकि हजारों फरियादियों को राहत मिल सके।0
0
Report
तिलक में दूल्हे को हेलमेट पहनाकर दिया गया अनोखा संदेश वायरल
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:तिलक समारोह के दौरान दूल्हे राजा को हेलमेट चढ़ावा दिया गया. कौशांबी ज़िले में जीवन है अनमोल के विचार के तहत हुआ यह अनोखा कदम. यहाँ दूल्हे के स्वागत में फूलों की माला की जगह हेलमेट पहनाया गया, जो देखकर लोग हैरान रह गए और प्रशंसा कर रहे हैं. मंझनपुर तहसील के मोअज्जमपुर गाँव निवासी बाल किशुन की बेटी की शादी 13 मई को गुहौली बंथरी गाँव निवासी लाल बहादुर सरोज से होनी है. शादी के दो दिन पहले तिलक समारोह में लड़की के भाई ने सारी रस्में होने के बाद अनूठे अंदाज में दूल्हे को फूल माला की जगह हेलमेट पहनाया. यह अपने होने वाले जीजा के प्रति एक अनोखा संदेश था कि जीवन अनमोल है और हेलमेट पहनकर सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. तिलक समारोह में मौजूद लोगों ने इस पहल की जमकर प्रशंसा की. हेलमेट गिफ्ट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग इसे सड़क सुरक्षा जागरूकता से जोड़कर प्रेरणादायक पहल बता रहे हैं. सड़क दुर्घटना में ज्यादातर लोगों की मौत सिर पर चोट लगने से होती है, इसलिए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाना चाहिए ताकि सड़क हादसों में जान गवाने वाले लोगों के आंकड़ों में कमी आये. इस तरह की जागरूकता आयगी.0
0
Report
जल जीवन मिशन के नाम पर लाखों की वसूली का मामला उजागर
Jaipur, Rajasthan:जिला Kotputli bahrod के बारे में खबर: केंद्र सरकार की महात्वाकांक्षी जल जीवन मिशन (JJM) योजना का उद्देश्य हर घर तक निःशुल्क नल कनेक्शन पहुँचाना है, लेकिन यह अब भ्रष्टाचार के घेरे में दिख रही है. ताजा मामला बहरोड़ के ठीकवाड़ गांव (ग्राम पंचायत कानावास) से सामने आया है जहाँ सरपंच अजित यादव पर ग्रामीणों से लाखों रुपये की अवैध वसूली करने का गंभीर आरोप लगा है. निःशुल्क कनेक्शन के नाम पर 500-500 रुपये की वसूली करने के आरोप हैं. ग्रामीणों का कहना है कि लगभग 4 साल पहले योजना शुरू होने के दौरान सरपंच अजित यादव ने प्रत्येक घर से नल कनेक्शन देने के नाम पर पंचायती पंचों के माध्यम से 500 रुपये जमा कराए थे. बताया जा रहा है कि इस वसूली के लिए रसीद बुक का इस्तेमाल किया गया था. वसूली के हिसाब से लगभग 6 रसीद बुकों के जरिये यह राशि जुटाई गई, जिससे करीब 600 घरों से वसूली हुई, जो लाखों रुपये के बराबर है. केंद्रीय योजना के अनुसार जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नल कनेक्शन पूरी तरह निःशुल्क होना चाहिए था, किन्तु ग्रामीणों ने योजना की वास्तविकता जानने के बाद सरपंच से पैसे वापस मांगे, पर बार-बार चक्कर काटने के बाद भी पैसा नहीं मिला. कलेक्टर और अन्य जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की गई है. आज भी जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया है. इस मामले के सामने आने के बाद जल जीवन मिशन के अन्य कार्यों की पारदर्शिता पर भी सवाल उठ रहे हैं. ग्रामीण अब सरपंच के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और पैसे की वापसी की मांग कर रहे हैं. बाइट: रामसिंह यादव ठीकवाड़ गांव से ग्रामीण0
0
Report
Advertisement
केशव प्रसाद मौर्य: 2027 में असम-बंगाल के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण में शामिल होंगे
Noida, Uttar Pradesh:गुवाहाटी, असम: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "मैं हिमंत बिस्वा सरमा को बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि 2027 में जब उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो पश्चिम बंगाल समेत असम के मुख्यमंत्री भी वहां शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे।"0
0
Report
अलीगढ़ की काली नदी किनारे वृद्ध महिला की मौत: पुलिस की जांच जारी
Aligarh, Uttar Pradesh:काली नदी किनारे वृद्ध महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, सूचना के बाद मौके पर पहुँची इलाका पुलिस, मृतका की पहचान 55 वर्षीय सावित्री देवी गाँव रसैरी छर्रा के रूप में हुई, मृतका पिछले तीन महीनों से बताई गई दिमागी रूप से परेशान, पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके से साथ संकलित कर सब पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मृतका घर से इतनी दूर कैसे पहुँची, और उसकी मौत कैसे हुई, हर पहलु पर पुलिस की जाँच जारी, अलीगढ़ के गंगीरी थाना इलाके के गाँव कसेरी के निकट की घटना.0
0
Report
उदयपुर के गोगुंदा में तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, दो घायल
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के गोगुंदा से खबर, तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित हो खाई में गिरी, जसवंतगढ़-नांदेशमा रोड स्थित सुथार मादडा के पास हुआ हादसा, कार सवार दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल, ग्रामीणों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, ग्रामीणों की मदद से दोनों को बड़ी मशक्कत कर गाड़ी से बाहर निकाला, घायलों को गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया,0
0
Report
Advertisement
सीएम भजनलाल शर्मा के रात्रि चौपाल के लिए जालोर में तैयारी तेज
Jalore, Rajasthan:जालोर जालोर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कल रानीवाड़ा क्षेत्र के पंसेरी गांव में प्रस्तावित र-night चौपाल कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला कलेक्टर प्रदीप गवांडे ने अधिकारियों के साथ पंसेरी गांव पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उनके साथ जसवंतपुरा तहसीलदार, पीडब्ल्यूडी टीम और पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। स्थानीय प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के दौरे के लिए सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कार्यक्रम का समन्वय स्थानीय प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी मिलने से क्षेत्र के कार्यकर्ता और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। वे मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर आतुर हैं।0
0
Report
आमेर थाने के वीरेंद्र कुमार को कांस्टेबल ऑफ द मंथ का सम्मान
Jaipur, Rajasthan:कांस्टेबल ऑफ द मंथ बने आमेर थाने के वीरेंद्र कुमार, पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने कांस्टेबल वीरेंद्र को सम्मानित किया। उत्कृष्ट कार्य के लिए स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और निष्ठा के लिए आमेर थाना के कांस्टेबल को सम्मानित किया गया। पहले भी कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार अपने कार्य के लिए सम्मानित हो चुके हैं। वीरेंद्र कुमार आमेर थाना में कांस्टेबल पद पर कार्यरत हैं।0
0
Report
Rakesh Tikait: Petrol-Diesel Bachao, Organic Krishi aur Sona Par Appeal
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:राकेश टिकैत का ऐलान ( मुसीबत के समय देश के साथ खड़े रहना चाहिए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल डीजल की बचत सोने में कम निवेश और किसानों से जैविक खेती अपनाने की करी थी अपील, जिसका किसान नेता राकेश टिकैत ने किया समर्थन।) जिसको लेकर मुजफ्फरनगर जनपद में किसान नेता राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस बयान का समर्थन करते हुए कहा है की मुसीबत के समय देश के साथ खड़े रहना चाहिए उन्होंने कहा कि हम सबको पेट्रोल और डीजल की बचत करनी चाहिए साथ ही राकेश टिकैत ने कहा कि हम पहले से ही ऑर्गेनिक खेती पर बात करते आ रहे हैं लेकिन फर्टिलाइजर सब्सिडी कहां जा रही है इसका किसी को नहीं पता ये सब्सिडी आप सीधे किसानों को दो जिसकी जितनी जमीन है उसकी उतनी ही सब्सिडी दे दो जो ऑर्गेनिक तरीके से कम कर रहा है उसकी सब्सिडी भी सरकार या कंपनी ले लेती है या फिर दूसरे आदमी लेते हैं ऑर्गेनिक की तरफ देश जाए और ऑर्गेनिक एक मार्केट बने दिल्ली में बड़े-बड़े शहरों में जो मॉल खुल रहे हैं उन मॉल में सस्ते रेट पर किसानों को दुकान अवेलेबल कराई जाए जहां ऑर्गेनिक प्रोडक्ट मिल सके। पेट्रोल डीजल की बचत को लेकर राकेश टिकैत ने कहा कि जिस तरह नेपाल में किया गया है जब तक यहां मंत्री और बड़े लोग नहीं छोड़ेंगे तब तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर कोई नहीं आएगा सब अपनी अपनी सहूलियत देखते हैं धीरे-धीरे जैसे लॉकडाउन लगा था इस तरह रास्ते में यहां पर पुलिस वाले बैठेंगे और बस उन वाहन चालकों से यही पूछना कि भाई आप कहां जा रहे हैं ये चेकिंग हो जाए तो 30% आदमी जो बिना मतलब जा रहे हैं जिन्हें कुछ काम नहीं है लेकिन गाड़ी ले रखी है बस मुझे जाना है उन पर लगाम लगनी चाहिए हमें डीजल पेट्रोल की बचत करनी चाहिए जितनी बचत हम कर सके उतनी बचत हमें करनी चाहिए। किसान नेता राकेश टिकैत ने सोने पर भी बोलते हुए कहा कि जो बात प्रधानमंत्री जी ने कही है वह ठीक है खाप पंचायत भी यही कह रही हैं कि कम चीजों में काम चलाओ एक कानून बना देना चाहिए की शादी में 10 ग्राम से ज्यादा सोना कोई नहीं देगा। किसान नेता राकेश टिकैत की माने तो देखो सोने की तो बात ठीक है खाप पंचायत भी यही कह रही हैं की कम चीजों में काम चलाओ एक कानून बना देना चाहिए की शादी में 10 ग्राम से ज्यादा सोना कोई देगा नहीं एक तोले में काम चल जाएगा एक महीना चल तो भाई 10 तोले में चला दो कम सोना खरीदने की किसकी हिम्मत रह रही है सोना तो बिजनेसमैन खरीद रहे हैं सोना नहीं किसी के बस में रहा खरीदना देखो ऑर्गेनिक खेती पर तो हम बहुत पहले से बात कर रहे हैं की ऑर्गेनिक खेती हो और कार्बनिक एक मार्केट भी हो बहुत लोग ऑर्गेनिक खेती कर रहे हैं लेकिन जो फर्टिलाइजर सब्सिडी है वह कहां जा रही है हमने कहा है कि की सीधी सब्सिडी आप दे दो जिसके नाम जितनी जमीन है उसकी उतनी ही सब्सिडी दे दो जो ऑर्गेनिक तरीके से कम कर रहा है उसकी सब्सिडी भी सरकार या कंपनी लेती हैं या दूसरे आदमी लेते हैं हमको ऑर्गेनिक की तरफ भी जाना पड़ेगा लेकिन जो साइंस टेक्नोलॉजी है जो हमारे साइंटिस्ट हैं जो हमारी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटिया हैं उनका फंड बढ़ाना पड़ेगा हमारे जो साइंटिस्ट हैं वह हट रहे हैं धीरे-धीरे क्योंकि उनके पास फंड नहीं है रिसर्च का पैसा नहीं है हमको इस तरह के सीड़ डेवलप करने पड़ेंगे जिसमें कम पेस्टिसाइड और दवाई का इस्तेमाल होता हो अब यह तो हम नहीं कह सकते कि दबाव है या क्या है लेकिन अपील तो करी जा रही है अब कोई बात तो ठीक भी कह देते हैं हम तो इस पक्ष में हैं की ऑर्गेनिक की तरफ को देश जाए और ऑर्गेनिक एक मार्केट बने दिल्ली में बड़े-बड़े शहरों में जो मॉल खुल रहे हैं उसे मॉल में भी सस्ते रेट पर किसानों को दुकान अवेलेबल करवाई जाए जहां पर ऑर्गेनिक प्रोडक्ट मिले उसकी सैंपलिंग आप लोग करवाओ की भाई यह ऑर्गेनिक है या नहीं जैसे कि हमारे यहां गुड़ अच्छा बनता है बहुत आदमी ऑर्गेनिक गुड़ बना रहा है इसकी भी पूरी चेकिंग हो कि ऑर्गेनिक बन रहा है देसी बन रहा है या उसमें भी कुछ मिलावट हो रही है यहां गुड़ में भी मिलावट बहुत लोग करते हैं जिससे वह खराब हो रहा है तो इसकी मॉनिटरिंग जरूर होनी चाहिए और यह पहल है पहल तो कम से कम ठीक है कोई बात तो ठीक करी है देखो नेपाल की तरह जैसे नेपाल में किया है ना जब तक यह मंत्री और बड़े लोग नहीं छोड़ेंगे तो पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर कोई आएगा नहीं सब अपनी सहूलियत देखते हैं एक बार इस तरीके से यह होगा देश में धीरे-धीरे जैसे वह लगा था लॉकडाउन लगा था यह पुलिस वाले बैठेंगे रास्ते पर और बस उनसे यही पूछने की भाई कहां जा रहा है कहां से आया है चेकिंग हो जाए तो 30% आदमी जो बिना मतलब जा रहे हैं काम कुछ नहीं लेकिन गाड़ी ले रखी है की बस मुझे जाना है देश में मुसीबत में देश के साथ में खड़ा रहना चाहिए हमको डीजल के बचत करनी चाहिए पेट्रोल के बचत करनी चाहिए जितनी बचत कर सके उतनी बचत करें आजकल तो ट्रेन का भी साधन ठीक है इसका इस्तेमाल करें लेकिन एक तरफ यह सरकार कह रही है कि इसका इस्तेमाल करें और दूसरी तरफ ट्रेन बंद बहुत करी हैं जहां पर जितनी ट्रेन पहले चलती थी लोकल ट्रेन वह बहुत सी ट्रेन बंद कर दी हैं अगर उसे रूट पर ट्रेन चलवा दें तो हमारा बहुत डीजल बचत हो जाएगा जैसे लखीमूर खीरी उस क्षेत्र में ट्रेन जाती गोंडा बहुत सी ट्रेन बंद कर दी क्यों बंद कर रहे हो उसको लग्जरी कर दिया भाड़ा महंगा कर दिया तो आम आदमी कैसे जाएगा आम आदमी तो फिर मोटरसायिकल या गाड़ी का ही इस्तेमाल करेगा।0
0
Report
Advertisement
