icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261303
SShripatiFollow30 Apr 2025, 01:06 pm

Sitapur - बिजली कर्मचारियों की छटनी के विरोध में आंदोलन, अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Sidhauli, Uttar Pradesh:विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों ने विभाग में छंटनी का विरोध करते हुए उपकेन्द्र पर धरना प्रदर्शन करते हुए अधिशासी अभियंता को मांग पत्र सौंपा। विद्युत विभाग के संविदा कर्मियों ने छटनी का विरोध करते हुए विद्युत उपकेंद्र बर‌ई जलालपुर पर धरना प्रदर्शन किया ।कर्मचारियों ने बताया हम लोगों की छटनी की जा रही है जिसको ध्यान में रखकर हम लोगों ने निर्णय लिया है अगर हम में से किसी को भी कम से निकला गया तो हम सभी पूर्णतया काम बंद कर देंगे।इससे आम जनमानस को परेशानी होगी इसकी समस्त जिम्मेदारी उच्च अधिकारियों की होगी। इस आशय को लेकर संविदा कर्मियों ने एक मांग पत्र विद्युत उपकेंद्र के अधिशासी अभियंता खंड 2 को ज्ञापन सौंपा।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

SP ज्येष्ठा मैत्रेयी ने स्टाफ के लिए चटनी बनाकर दिखाई मानवीय रूप

Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी का एक नया और मानवीय रूप देखने को मिला है। पालीघाट स्थित वन विभाग के रेस्ट हाऊस पर आयोजित एक गेट-टू-गेदर कार्यक्रम में एसपी ने अपने स्टाफ के लिए अपने हाथों से चटनी बनाकर खिलाई। शायद राजस्थान ही नहीं देश का यह पहला वाकया है, जहां किसी एसपी का अपने स्टाफ के लिए ममता का ऐसा रूप सामने आया हो। आमतौर पर सख्त प्रशासक के रूप में जानी जाने वाली आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेयी इस कार्यक्रम में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आईं। उन्होंने स्टाफ के साथ घुल-मिलकर समय बिताया और खुद रसोई संभाली। सिलबट्टे पर एसपी के धनिया, टमाटर, हरी मिर्च की चटनी बनाने के दौरान हंसी-ठिठोली का माहौल भी रहा। इस दौरान चटनी में लाल मिर्च डालने की बात पर एसपी चटनी पीसते हुए कहती है कि लाल मिर्च नहीं। सिर्फ धनिया, हरीमिर्च और टमाटर। यदि लहसून पसंद हो तो वो भी डाल सकते हो। इस दौरान एसपी कहती है कि सिलबट्टा ऊंचा रखा है, इसलिए मेरा दाव नहीं लग रहा है। इस पर पास ही मोबाइल की लाइट जलाकर रोशनी दिखा रही क्राइम ब्रांच की प्रभारी कुसुम लता मीना एसपी को सम्बोधित करते हुए ऊंचा स्थान बताकर कहती हैं कि आप यहां ऊंचाई पर बैठो। इसके बाद एसपी कहती है ​कि लो ऊंचाई पर आ गए और मुस्कुराते हुए कहती है कि देख लो भईयां चटनियां बनेगी। इस दौरान सीआई कुसुमलता किसी से कहती है कि मेडम कू चटनी बांट बा लगा दी। इस पर एसपी मुस्कुराते हुए कहती है कि भईया मेरे मैं तो दम नहीं है, मैं समझती हूं। इस पर सीआई कहती है कि नहीं मेडम यह नहीं है, फिर भी आप बस। इस मौके पर एएसपी राकेश राजोरा कहते है कि नहीं-नहीं मैंने तो यह कहा था कि तुम में से कोई करो। मैडम तो सांकेतिक बता सकती हैं। इस पर एसपी कहती है कि नहीं, मुझे लगता था कि यह आसान है। इस पर एएसपी कहते है कि मेडम यह आसान ही है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। टीम में आपसी समन्वय और मनोबल बढ़ाने के लिए कई मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें म्यूजिकल चेयर रेस, अंताक्षरी, जलेबी दौड़ और हाऊजी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहीं। जलेबी दौड़ और हाऊजी को लेकर स्टाफ में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम को देखते हुए ऐसा लगता है कि एसपी मैत्रेची का अपने मातहतों के लिए साफ संदेश है कि पुलिस विभाग एक परिवार की तरह है और ऐसे आयोजनों से आपसी विश्वास और टीम भावना मजबूत होती है, जो परिवार में बहुत जरुरी है। आईपीएस ज्येष्ठा मैत्रेयी अपने मातहतों यानी पुलिस स्टाफ के कल्याण और उनके चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए राजस्थान पुलिस में लगातार बड़े और वास्तविक नवाचार कर रही हैं। अब उनके कामों में एसपी कार्यालय यानी एएसपी, सीईओ एवं एसपी कार्यालय के पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों के लिए चटनी बनाकर उनकी हौसला अफजाई करना भी जुड़ गया है। एसपी ने आदेश जारी कर कांस्टेबल से लेकर एएसआई स्तर के जवानों के लिए जन्मदिन और शादी की सालगिरह पर ''अनिवार्य छुट्टी'' लागू की है, ताकि ड्यूटी के तनाव के बीच वे परिवार को समय दे सकें। एसपी ने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए जिले में अक्षय फंड योजना की शुरुआत की गई है, जिसके तहत किसी जवान की आकस्मिक मृत्यु होने पर उसके आश्रितों को तुरंत 3 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है। एसपी ने हाल ही में सवाई माधोपुर आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के लिए विशेष टूरिस्ट हेल्पलाइन (07462-251251) की भी शुरुआत की है।
0
0
Report
Advertisement

टिनशेड कालोनी केमसारीवासियों को तक मालिकाना हक नहीं मिला, विस्थापन के दावों पर आश्वासन

New Tehri, Uttarakhand:टिहरी डैम से प्रभावित टिनशेड कालोनी केमसारी के लोगो को आज तक नहीं मिल पाया है मालिकाना हक जिसके चलते केमसारी के परिवार आज भी उन सुविधाओं के अभाव में जीने को मजबूर है जो सुविधाएं टिहरी झील विस्थापित अन्य लोगों को मिली है,केमसारी के लोग टी एच डी सी से लेकर शासन प्रशासन से कई बार गुहार लगा चुके है तो धरने प्रदर्शन के बाद भी उन्हें सिर्फ झूठे आश्वासन मिला है,स्थानीय सभासद का कहना है कि विकास सिर्फ कुछ लोगों तक ही सीमित है कई बार आवाज उठाने के बावजूद भी केमसारी के लोगो की किसी ने सुध नहीं ली वही मामले में पुनर्वास निदेशक का कहना है कि इस स्तर पर शासन में समन्वय समिति द्वारा निर्णय लिया जाएगा जिसके लिए पुनर्वास विभाग द्वारा रिपोर्ट भेज दी गई है।
0
0
Report

यूपी राज्यसभा चुनाव: स्मृति ईरानी के नाम चर्चा में, हरदीप पुरी पर संशय

Noida, Uttar Pradesh:यूपी राज्यसभा चुनाव में BJP फिर चौंकाएगी? स्मृति, हरीश और राजवीर के नाम चर्चा में Hari Deep Puri और BL Verma की दावेदारी पर संशय उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों के चुनावी प्रक्रिया अब शुरू होने जा रही है... चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी, 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे और 16 अक्टूबर को मतदान होगा। इन 10 सीटों में फिलहाल 8 BJP, एक समाजवादी पार्टी और एक बहुजन समाज पार्टी के पास है। इनमें से BJP की सात सीटों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, जबकि डॉ. दिनेश शर्मा के इस्तीफे के बाद एक सीट पहले से रिक्त है। अब सबसे बड़ा सवाल—BJP के उम्मीदवार कौन होंगे? संभावित नामों की चर्चा में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का नाम प्रमुखता से सामने आया है। इसके साथ ही हरीश द्विवेदी का नाम भी चर्चा में है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पार्टी पुराने और नए चेहरों के बीच संतुलन पर विचार कर रही है। अंतिम नाम पार्टी की घोषणा के बाद ही तय माने जाएंगे। इस पूरी कवायद में एक और नाम चर्चा में आया है—राजवीर सिंह राजू। सूत्रों के मुताबिक उनका नाम संभावित दावेदारों में जोड़ा जा रहा है। हालांकि, अभी तक BJP की ओर से उनके नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। यानी इस वक्त तस्वीर संभावित दावेदारों और पार्टी के अंदर चल रहे मंथन तक ही सीमित है। वर्तमान राज्यसभा सदस्यों में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा के कार्यकाल भी समाप्त हो रहे हैं। दोनों के दोबारा राज्यसभा जाने को लेकर मीडिया रिपोर्टों में अलग-अलग संभावनाएं जताई जा रही हैं। पार्टी की अंतिम सूची आने तक इसे निश्चित नहीं माना जा सकता। इसके अलावा अरुण सिंह, गीता शाक्य, नीरज शेखर, बृजलाल और सीमा द्विवेदी के नाम भी मौजूदा BJP सदस्यों में हैं जिनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। राज्यसभा चुनाव में सीधे जनता वोट नहीं करती। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा सदस्यों का चुनाव निर्वाचित विधायक करते हैं और मतदान Single Transferable Vote प्रणाली से होता है। यही वजह है कि उम्मीदवारों के चयन के साथ-साथ विधानसभा में दलों की संख्या और गठबंधन का गणित भी महत्वपूर्ण हो जाता है。
0
0
Report

वाराणसी के मंडुवाडीह में रवि फैन फैक्ट्री में भीषण आग, 7 घंटे बाद काबू

JPJai Pal1m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के मंडुवाडीह के मड़ौली ग्राम स्थित रवि फैन फैक्ट्री में लगी भीषण आग। बहुमंजिला पंखा फैक्ट्री में सोमवार तड़के सुबह 4 बजे भड़कीं तेज लपटें। फैक्ट्री से जुड़ी जानकारी के मुताबिक यहाँ तकरीबन 600 मजदूर करते हैं काम। आग इतनी विकराल थी कि आसमान में कई किलोमीटर दूर तक फैला काला धुआं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू। मौके पर मंडुवाडीह पुलिस और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौजूद। इलाके में एहतियातन आसपास की इमारतों को कराया गया खाली। दमकल और पुलिस टीम द्वारा इमारत के भीतर फंसे लोगों और स्थिति की जांच जारी। आग लगने के मुख्य कारणों और कुल वित्तीय नुकसान का आकलन किया जा रहा।
0
0
Report
Advertisement

यूपी विधानसभा चुनाव: मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक, हिंदुत्व पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मथुरा में दो दिवसीय बीजेपी की चिंतन बैठक प्रस्तावित है। तीन और चार अक्टूबर को होने वाली this बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा नितिन नवीन मौजूद रहेंगे। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी यूपी बीजेपी प्रभारी विनोद तावडे दोनों डिप्टी सीएम ,धर्मपाल सिंह मौजूद रहेंगे। 2027 के लिहाज से यह बैठक इसलिए जरा महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मथुरा में हो रही है और बीजेपी के एजेंडे में इस बार मथुरा का मुद्दा सबसे आगे है। ऐसे में इस बैठक के जरिए जहां एक तरफ रणनीति बनेगी वहीं दूसरी तरफ हिंदुत्व के झंडे को भी धार दी जाएगी
0
0
Report

यूपी MLC चुनाव: कोर कमेटी के नामों पर केंद्रीय नेतृत्व की तैयारी

Noida, Uttar Pradesh:सीएम आवास से वाक थ्रू कोर कमिटी पर यूपी में 11 एमएलसी और राज्यसभा की 10 सीटो पर होना है चुनाव इन्हीं सीटो को लेकर सीएम आवास पर हुई यूपी भाजपा कोर कमेटी की बैठक में बनी सहमति राज्यसभा चुनाव के लिए ब्राह्मण चेहरे हरीश द्विवेदी के नाम की चर्चा बीएल वर्मा की चर्चा,हरदीप पूरी की भी चर्चा गीता शाक्य और सीमा द्विवेदी की जगह नए चेहरे राज्यसभा भेजे जा सकते है पूर्वांचल में निषाद समाज को साधने के लिए जय प्रकाश निषाद के नाम की चर्चा ओबीसी कोटे से प्रकाश पाल के नाम की चर्चा दलित कोटे में विद्यासागर सोनकर की दावेदारी मजबूत श्रीकांत शर्मा और अर्चना मिश्रा के नाम की जोरो से चर्चा रेखा वर्मा ओबीसी वर्ग से आती है ऐसे में महिला कोटे का लाभ भी उन्हें मिल सकता है लंबे समय से साइड लाइन चल रहे वरुण गांधी एक बार फिर चर्चा में स्मृति ईरानी की भी चर्चा क्षेत्रीय जातीय समीकरण साधने पर रहेगा जोर एमएलसी के प्रत्याशी के लिए भी बचे हुए नामों पर हुई चर्चा नामो का पैनल हुआ तैयार एक दो दिन में केंद्रीय नेतृत्व कर सकता है घोषणा
0
0
Report
Advertisement

वाल्मीकिनगर गंडक बराज से 5.43 लाख क्यूसेक पानी डिस्चार्ज, निचले इलाके में बाढ़ कहर

Bettiah, Bihar:Anchor बेतिया से बड़ी खबर है जहां वाल्मीकिनगर गंडक बराज से देर रात्रि पांच लाख 43 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ है जिससे गंडक नदी अब निचले इलाकों में कहर बरपा रही है जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है योगापट्टी के चौमुखा पंचायत का आधा दर्जन गांव बाढ़ में डूब गया है गांवों का सड़क संपर्क भंग हो गया है दियारे इलाके में आमलोगों का हाल बेहाल हो गया है चौमुखा के मदारपुर गांव में सैकड़ो घरों में दो दिन से खाना नहीं बना है ग्रामीण एक घर से दूसरे घर जाने के लिए कड़ाह का सहारा लिए है गांवों में नाव ही मात्र एक सहारा है मदारपुर गांव में पिछले दो दिन से खाना नहीं बना है पीड़ित परिवार राहत सामग्री और सूखे राशन का मांग कर रहे है महिलाये गांव में सामुदायिक किचन चलाने की मांग कर रहे है बाढ़ पीड़ितों का हाल जी मीडिया ने ग्राउंड जीरो से जायजा लिया है
0
0
Report
Advertisement

पुरैना में जलभराव से स्टील-एल्युमिनियम का सामान डूबा, लाखों का नुकसान

AJAnurag JaiswalFollow3m ago
Bishunpur Gabarua, Uttar Pradesh:सदर तहसील क्षेत्र के पुरैना खंडी चौरा में शनिवार रात हुई मूसलाधार बारिश से जय मां दुर्गे स्टील एंड एल्यूमिनियम आयरन वर्क के परिसर में पानी भर गया। अचानक हुए जलभराव के कारण प्रतिष्ठान में रखा लोहे और एल्युमिनियम का सामान पानी में डूब गया। प्लेट, शीट समेत अन्य सामग्री भी काफी देर तक पानी के बीच पड़ी रही। दुकानदार के मुताबिक पानी के तेज बहाव में कुछ शीट बहकर परिसर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच गईं। बारिश थमने के बाद पानी कम होने पर सामान को बाहर निकालकर नुकसान का जायजा लिया गया। व्यापारी ने बताया कि बड़ी मात्रा में सामग्री खराब होने और कुछ सामान के बह जाने से लाखों रुपये की क्षति हुई है। जलभराव के कारण व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित रहीं। दुकानदार ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर उचित सहायता दिलाने की मांग की है।
0
0
Report

कांग्रेस आज चुनाव आयोग का घेराव करेगी, बीजेपी पर सवालों की बौछार

Raipur, Chhattisgarh:कांग्रेस आज चुनाव आयोग का घेराव करेगी। घेराव से पहले प्रभारी सुखदेव ने कहा कि जब मुख्य चुनाव आयुक्त संदेह के घेरे में है तो बीजेपी क्यों उनके बचाव में आ रही है... बीजेपी ने उसपर कहा है कि कांग्रेस चुनाव आयुक्त को टारगेट करके बीजेपी ने जो सरकारें बनाई हैं, उसपर प्रश्न चिन्ह लगा रही हैं... पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि ज्ञानेश कुमार अभी दो साल से आए हैं जबकि बीजेपी 2014 से लगातार चुनाव जीत रही है... उन्होंने कहा कि कांग्रेस को दवाई लेने की जरूरत है, सलाह देने की जरूरत नहीं है... बाइट संजय श्रीवास्तव, बीजेपी नेता
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top