icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
261205
RKRamendr KumarFollow5 Feb 2025, 08:11 am

Sitapur - रजिस्ट्रेशन के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे निजी अस्पताल

Bamhnawa, Uttar Pradesh:

रेउसा में संचालित निजी अस्पताल रजिस्ट्रेशन के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहा है. डिलीवरी के बाद बच्चे की मौत होने पर अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगा है. रेउसा कस्बे में तंबौर रोड पर विधायक आवास के सामने संचालित हो रहा लखनऊ सेवा अस्पताल आए दिन चर्चा में रहता है.सबसे ज्यादा चर्चाएं वहां नवजात शिशुओं की मौत को लेकर होती है. अभी एक माह पूर्व नवजात की मौत के बाद परिजनों द्वारा हंगामा किए जाने की घटना के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर अस्पताल संचालक मोहम्मद रजा की तत्कालीन प्रभारी सीएमओ कमलेश चंद्रा के साथ फोटो वायरल हुई थी। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement

वाराणसी: छठ पूजा एवं देव दीपावली की तैयारियों को लेकर महापौर और नगर आयुक्त ने किया घाटों का निरीक्षण

Varanasi, Uttar Pradesh:महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने आज अस्सी घाट से पैदल एवं नाव के माध्यम से किया भ्रमण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा मयंक कश्यप/ वाराणसी। आगामी छठ पूजा एवं देव दीपावली पर्व को देखते हुए नगर निगम द्वारा घाटों पर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा, सुरक्षा तथा स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में आज महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने अस्सी घाट से पैदल एवं नाव के माध्यम से गंगा घाटों का भ्रमण कर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सीढ़ियों की स्थिति, सुरक्षा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। महापौर ने कहा कि काशी में छठ पूजा एवं देव दीपावली का विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व है। इन पर्वों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आगमन होता है। ऐसे में नगर निगम की प्राथमिकता है कि सभी घाटों पर स्वच्छता, प्रकाश, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि घाटों की नियमित एवं विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। जहां कहीं भी मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था अथवा अन्य आवश्यक कार्यों की जरूरत है, उन्हें समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए। साथ ही पर्वों के दौरान घाटों पर निरंतर निगरानी रखते हुए व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि छठ पूजा एवं देव दीपावली के आयोजन से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं, जिससे काशी आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
0
0
Report

जयपुर: खाद्य सुरक्षा विभाग ने रावत मिष्ठान भंडार के दोनों प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

Noida, Uttar Pradesh:Jaipur जयपुर में रावत मिष्ठान भंडार के दो प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई ‘शुद्ध आहार–मिलावट पर वार’ अभियान के तहत अजमेर रोड और नारायण सिंह सर्किल स्थित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण दोनों प्रतिष्ठानों से 36 प्रकार की अवधिपार एवं अखाद्य सामग्री मौके पर नष्ट करवाई नारायण सिंह सर्किल पर बिना वैध खाद्य लाइसेंस संचालित रेस्टोरेंट तत्काल बंद करवाया मिठाइयों पर पैकिंग और एक्सपायरी तारीख सहित जरूरी जानकारी नहीं मिली बेकरी काउंटर के नीचे मिले मृत कॉकरोच और मक्खियां, निर्माण क्षेत्र में गंदगी और खाद्य अवशेष पाए गए राज कचौरी और दही पूरी अखबार पर रखकर ग्राहकों को परोसी जा रही थीं चिलर में रखी हेजलनट मिल्क और रोस्टेड चोको आलमंड चॉकलेट में मिले जीवित और मृत कीट रेस्टोरेंट में पिज्जा टॉपिंग, ब्रेड, पाव, सॉस, क्रीम सहित कई अवधिपार सामग्री का खाद्य निर्माण में हो रहा था उपयोग समोसा-कचौरी निर्माण और खाद्य पदार्थों की री-पैकिंग के लिए भी वैध लाइसेंस नहीं मिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने दोनों प्रतिष्ठानों से कुल 3 नमूने जांच के लिए लिए दोनों प्रतिष्ठानों को अनियमितताओं पर जारी होगी सुधार सूचना खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी: पटाखा विक्रय स्थल का पुलिस ने किया निरीक्षण, विक्रेताओं को दी गई ब्रीफिंग

Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/ वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत पटाखा विक्रय स्थल का पुलिस टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, लाइसेंस, अग्निशमन यंत्र, दुकानों के बीच पर्याप्त दूरी और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान पटाखा विक्रेताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। सभी को ब्रीफ किया गया कि लाइसेंस की शर्तों का पालन करें, अवैध पटाखों की बिक्री न करें, दुकान पर पानी, बालू और अग्निशमन यंत्र अवश्य रखें, दुकान के पास धूम्रपान व आग जलाने पर पूर्ण रोक लगाएं। पुलिस ने विक्रेताओं से कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा बनी रहे। निरीक्षण के दौरान थाना पुलिस बल मौजूद रहा। पुलिस ने कहा कि दीपावली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

हाजीपुर के कोनहारा घाट पर पांच लाख दिये से दीपोत्सव की जगमगाहट

Hajipur, Bihar:धनतेरस के अवसर पर हाजीपुर का ऐतिहासिक कोनहारा घाट लाखो दिए की रौशनी से जगमग हो गया। दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत यहाँ लगभग 5 लाख दिए जलाए गए जिसमें विधायक से लेकर शहरवासियों ने भी शांति, सद्भाव और आस्था का एक दीपक जलाया। हाजीपुर विधायक अवधेश सिंह ने सबसे पहले दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की जिसके बाद विधायक के साथ साथ शहर के लोगो ने दिया जलाया जिससे कोनहारा घाट सहित नदी का किनारा जगमग हो गया। जैसे ही स्कूली बच्चों ने शंखनाद किया वैसे ही जय श्री राम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस बारे में भाजयूमो के जिलाध्यक्ष राजीव ब्रह्मर्षि ने बताया कि हाजीपुर देवभूमि है जिसका वर्णन रामायण के साथ साथ पुराणों में भी है इसलिए पवित्र नारायणी के तट पर 5 लाख 51 हजार दिया जलाया गया है कि देश और तरक्की करें, देश मे उन्नति और ऊर्जा का संचार हो साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शक्ति के साथ पूरे विश्व मे भारत का प्रतिनिधित्व करें। बता दे कि इस दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भाजयुमो द्वारा किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ साथ बीजेपी के विधायक और पदाधिकारियों ने भाग लिया। बाइट-अवधेश सिंह,विधायक
0
0
Report

आगरा नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोप, सदन में हंगामा और जांच की मांग

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग नगर निगम में भ्रष्टाचार को लेकर सदन में पक्ष और विपक्ष का जोरदार हंगामा मेयर और अधिकारियों पर भ्रष्टाचारियों पर कार्यवाही और निर्माणों से जुड़े मामलों की जांच की उठाई मांग अधिकारियों और मेयर द्वारा संतोषजनक जवाब न मिलने पर पार्षदो ने किया जोरदार हंगामा 36% को 3.6% और अन्य मामले में 36% का 11% के हिसाब से भुगतान करने का आरोप टेंडर प्रक्रिया में बड़ा खेल होने का पार्षदों ने किया दावा कुछ पार्षद आंखों पर काली पट्टी बांधकर सदन में डेस्क के सामने बैठे विपक्ष के इस तरह के विरोध को देख भाजपा पार्षदों ने संभाला मोर्चा बसपा पार्षदों के सामने आकर इस तरह के विरोध का जताया विरोध विपक्ष के मुरादाबाद नारे के सामने भारत माता की जय के लगाए नारे सदन में जोरदार हंगामे पर मेयर ने बाइट देने से किया साफ इनकार
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top