261203
सीतापुर-धूमधाम से मनाया गया गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व
Mahmudabad, Uttar Pradesh:सीता ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन में महान योद्धा, चिंतक, कवि, भक्त एवं आध्यात्मिक नेता, सिखों के दसवें व अंतिम गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी के पावन प्रकाश पर्व को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज की शिक्षिकाओं ने भारत की महानता को एक सुन्दर गतिविधि के द्वारा प्रस्तुत किया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चित्रकूट के रामपुर बेलरी में जल सत्याग्रह: पुल बना, किसान बेहाल
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट में जल सत्याग्रह से गरमाया माहौल, पुल बना लेकिन ग्रामीणों की मुसीबत कम! जी हां! रामपुर बेलरी में झुरही नदी पर बने चेकडैम और जलभराव ने ग्रामीणों के सामने आवागमन से लेकर खेती-किसानी तक का संकट खड़ा कर दिया है। पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, किसानों की जमीनें जलमग्न हैं और खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो रही हैं। दरअसल, पूरा मामला चित्रकूट जनपद के रामपुर बेलरी गांव का है, यहां 2 नवंबर 2026 को सुबह 10 बजे से धर्मेंद्र कुमार भास्कर के नेतृत्व में झुरही नदी चेकडैम के पास विशाल क्रमिक जल सत्याग्रह आंदोलन एवं अनिश्चितकालीन अनशन शुरू किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों की मांग के बाद पुल का निर्माण तो कराया गया, लेकिन जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आज भी पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। वहीं आसपास के किसानों की जमीनों में पानी भरने से फसलें बर्बाद हो रही हैं। अपनी मांगों को लेकर सैकड़ों ग्रामीण, किसान, नौजवान और आमजन आंदोलन में शामिल हैं। आंदोलनकारियों का कहना है कि यह लड़ाई किसी व्यक्तिगत स्वार्थ की नहीं, बल्कि किसानों के अधिकार, ग्रामीणों के आवागमन और वंचित बस्तियों को सम्मानजनक जीवन दिलाने की लड़ाई है। आंदोलन स्थल पर उपजिलाधिकारी मऊ भी पहुंचे और अनशन समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे। पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल इस आंदोलन में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल भी शामिल हुए। उन्होंने किसानों और ग्रामीणों की मांगों का समर्थन करते हुए स्पष्ट कहा कि जब तक किसानों की जायज मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक वह सत्याग्रह में उनके साथ डटे रहेंगे। आंदोलनकारियों ने जिला प्रशासन के सामने चार प्रमुख मांगें रखी हैं। 1) गुंता बांध परियोजना में अधिग्रहित किसानों की जमीन का उचित और न्यायसंगत मुआवजा तत्काल दिया जाए। 2) अत्यधिक बारिश और जलभराव से बर्बाद हुई फसलों का निष्पक्ष सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। 3) रामपुर से बेलरी संपर्क मार्ग पर जलभराव और डूबे चेकडैम से पानी की निकासी कराकर आवागमन सुचारू किया जाए। 4) एससी बस्ती तक पक्का संपर्क मार्ग बनाया जाए, अथवा वहां के निवासियों को सुरक्षित स्थान पर सम्मानजनक तरीके से विस्थापित किया जाए। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि आंदोलनकारियों ने आंदोलन स्थल पर सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इतने बड़े जनआंदोलन और अनिश्चितकालीन अनशन के बावजूद समुचित सुरक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने और ग्रामीणों की समस्याओं का स्थायी समाधान निकालने की मांग की है। फिलहाल रामपुर बेलरी में जल सत्याग्रह जारी है। ग्रामीणों ने साफ कर दिया है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय लेकर उनका समाधान नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। अब देखना यह होगा कि जिला प्रशासन ग्रामीणों की इन मांगों पर क्या कदम उठाता है और किसानों को उनकी बर्बाद फसलों का मुआवजा कब तक मिल पाता है।0
0
Report
वाराणसी में MLC चुनाव: बीजेपी को सपा का तगड़ा झटका, 2027 मुश्किल?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- MLC चुनाव में बीजेपी को वाराणसी में तगड़ा झटका लगा है...दोनों सीट पर सपा ने कब्जा जमाया है, वहीं 2024 में बीजेपी ने जीत भले दर्ज की थी...लेकिन 2019 के मुकाबले जीत का अंतर करीब 3 लाख वोट कम हो गया था...तो क्या 2027 में वाराणसी में बीजेपी के लिए मुश्किलें हो सकती हैं0
0
Report
छपरा के जिला नियोजन मेले में 456 अभ्यर्थियों का चयन, 540 को सरकारी योजनाओं की जानकारी
Chapra, Bihar:छपरा। स्थानीय राजेंद्र स्टेडियम में मंगलवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने किया। इस दौरान 23 कंपनियों ने भाग लिया और कुल 456 अभ्यर्थियों का नियुक्ति के लिए चयन किया। मेले में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर उनकी योग्यता के अनुसार चयन प्रक्रिया पूरी की। वहीं, आठ सरकारी विभागों एवं संस्थानों की ओर से 540 लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ रोजगार एवं कौशल विकास के लिए मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने 36 आवेदकों के बीच टूल किट एवं 36 आवेदकों के बीच स्टडी किट का वितरण किया। जिला नियोजनालय, छपरा की ओर से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का बिहार सरकार के नियोजन पोर्टल पर भी निबंधन कराया गया, ताकि उन्हें भविष्य में आयोजित होने वाले नियोजन कैंप एवं मेलों में स्टडी किट और टूल किट जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सके। उद्घाटन कार्यक्रम में छपरा विधायक छोटी कुमारी, भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, भाजपा नेता धर्मेंद्र साह, भरत जी राम, सहायक निदेशक (नियोजन), अश्वजीत पराशर, उप निदेशक (नियोजन), सारण प्रमंडल, नियोजन पदाधिकारी पिंकी भारती एवं विकास कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मेले के सफल आयोजन में विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों, जिला कौशल प्रबंधकों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही。0
0
Report
Advertisement
तुलसी जन्मभूमि राजापुर को रेलवे लाइन से जोड़ने हेतु रेल मंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
Chitrakoot Dham, Uttar Pradesh:व्यापारी नेता शिवपूजन गुप्ता ने तुलसी जन्मभूमि राजापुर को रेलवे लाइन से जोड़ने हेतु रेल मंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा0
0
Report
औरैया में मिठाई की दुकानों पर फूड विभाग का छापा, खोया-पनीर के नमूने लिए, खराब पनीर कराया नष्ट
Madhupur, Uttar Pradesh:दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में मिठाइयों की मांग बढ़ने लगी है। ऐसे में खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। औरैया शहर के दिबियापुर रोड स्थित मिठाई की दुकान पर खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर जांच-पड़ताल की। इस दौरान टीम ने खोया और पनीर के नमूने लिए, जबकि दुकान पर रखा कुछ पनीर खराब मिलने पर उसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। जिलाधिकारी के आदेश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत अब तक जनपद में करीब 45 नमूने लिए जा चुके हैं। विभाग ने साफ किया है कि दीपावली तक यह अभियान लगातार जारी रहेगा। दीपावली के त्योहार पर लोग अपने घरों में मिठाइयां और अन्य खाद्य सामग्री खरीदते हैं। त्योहार के दौरान बाजार में मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ ही मिलावटखोरी की आशंका भी बढ़ जाती है। इसी को देखते हुए औरैया में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में खाद्य विभाग की टीम ने औरैया शहर के दिबियापुर रोड स्थित एक मिठाई की दुकान पर पहुंचकर जांच अभियान चलाया। टीम ने दुकान में रखे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता परखी और खोया तथा पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। जांच के दौरान दुकान पर रखा कुछ पनीर ऐसा मिला, जिसे इस्तेमाल के योग्य नहीं माना गया। इसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने उसे मौके पर ही नष्ट करा दिया। मौके पर मौजूद फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में जनपद में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अब तक औरैया में करीब 45 नमूने लिए जा चुके हैं और यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि जिन दुकानों पर अधिक मात्रा में रंग लगी हुई मिठाइयां मिल रही हैं, उन्हें भी नष्ट कराया जा रहा है। इसके लिए नगर पालिका की गाड़ी टीम के साथ मौजूद रहती है, जिससे संदिग्ध खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट कराया जाता है। खाद्य विभाग का कहना है कि दीपावली के मद्देनजर मिठाई की दुकानों और खाद्य पदार्थों की बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों पर लगातार नजर रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने और मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब देखना होगा कि खाद्य विभाग का यह अभियान मिलावटखोरी पर कितनी प्रभावी रोक लगा पाता है। विजय कुमार फूड इंस्पेक्टर0
0
Report
कोटा की सबसे उम्रदराज बाघिन महक 22 साल से अधिक, चिकित्सा निगरानी में
Kota, Rajasthan:कोटा। कभी अपनी शाही चाल और रौब से पर्यटकों को आकर्षित करने वाली देश की सबसे उम्रदराज बाघिन महक अब उम्र के ऐसे पड़ाव पर पहुंच चुकी है, जहां उसके कदम लड़खड़ाने लगे हैं। कोटा के अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में रह रही महक 22 साल से अधिक उम्र पूरी कर चुकी है और 23वें वर्ष में चल रही है। आमतौर पर बाघों की उम्र 14 से 17 साल के बीच होती है, लेकिन महक इस औसत उम्र से कई साल आगे निकल चुकी है। उम्र के इस पड़ाव पर उसके शरीर का पिछला हिस्सा कमजोर हो गया है। चलने और शरीर का संतुलन बनाने में परेशानी होने के कारण अब उसे पर्यटकों के सामने ओपन डिस्प्ले एरिया में नहीं छोड़ा जा रहा है। गिरने और चोट लगने की आशंका को देखते हुए वन विभाग ने उसे नाइट शेल्टर और कराल क्षेत्र में ही रखने का निर्णय लिया है। यहां पशु चिकित्सकों की विशेष निगरानी में उसकी देखभाल की जा रही है। 28 अगस्त 2004 को जयपुर में हुआ था महक का जन्म महक की कहानी भी बेहद खास है। उसका जन्म 28 अगस्त 2004 को जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में हुआ था। उसकी जन्मतिथि का रिकॉर्ड उपलब्ध है। महक की एक जुड़वां बहन रंभा भी थी। दोनों ने एक साथ जीवन की शुरुआत की, लेकिन अब रंभा इस दुनिया में नहीं है। महक का साथी बाघ नाहर भी अगस्त 2024 में करीब 18 साल की उम्र में दम तोड़ चुका है। इसके बाद से महक अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में अकेली रह गई है। पिछले दो वर्षों से अभेड़ा पार्क में महक का 2 वर्ष से जन्मदिन भी विशेष रूप से मनाया जा रहा है। उसकी लंबी उम्र और पार्क में उसके विशेष महत्व के चलते जन्मदिन के मौके पर वन्यजीव प्रेमियों और पार्क प्रबंधन के बीच खास उत्साह रहता है। महक के स्वास्थ्य की निगरानी के लिए विशेष कमेटी उम्र के साथ महक के पिछले हिस्से में कमजोरी आई है। उसे चलने-फिरने में परेशानी होती है और पहले की तुलना में भोजन लेने की मात्रा में भी कमी हुई है। ऐसे में वन विभाग ने उसके ओपन डिस्प्ले को बंद कर दिया है। अब उसे नाइट शेल्टर और कराल यानी होल्डिंग एरिया में रखा जा रहा है। उसके आराम के लिए फर्श पर गद्दों की व्यवस्था की गई है। सफाई और डिसइंफेक्शन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। मक्खी-मच्छरों से बचाव के इंतजाम भी किए गए हैं। सर्दी बढ़ने पर उसके लिए हीटर की व्यवस्था की जाएगी। महक के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी के लिए सीसीएफ की ओर से विशेष कमेटी बनाई गई है। इसमें सहायक वन संरक्षक पंकज कुमार मीणा, वरिष्ठ पशु चिकित्सक अखिलेश कुमार पांडे और डॉ. त्रिलोक गोचर शामिल हैं। कमेटी सप्ताह में दो बार महक का स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है, जबकि रोजाना भी उसकी निगरानी की जाती है। डॉक्टरों के अनुसार हालिया जांच में उसका तापमान और सांस संबंधी स्थिति सामान्य मिली है। यूरिन और फीकल टेस्ट की रिपोर्ट भी उसकी उम्र के हिसाब से सामान्य रही है। दिन में तीन बार भोजन, उम्र के हिसाब से बदली डाइट महक की उम्र को देखते हुए उसके खानपान में भी विशेष बदलाव किए गए हैं। अब उसे एक बार में ज्यादा भोजन देने के बजाय दिन में तीन बार अलग-अलग आहार दिया जा रहा है। सुबह उबला हुआ चिकन, दोपहर में अंडे और सूप तथा शाम को मीट दिया जाता है। इसके साथ ही पाचन को बेहतर रखने के लिए प्रोबायोटिक्स और प्रीबायोटिक्स, लिवर टॉनिक और जोड़ों को सपोर्ट देने वाले सप्लीमेंट दिए जा रहे हैं। सर्दियों में मौसम के अनुसार चिकन की मात्रा बढ़ाई जाएगी और मीट की मात्रा में बदलाव किया जाएगा। डॉक्टरों का प्रयास है कि महक को उसकी उम्र के मुताबिक संतुलित पोषण और आराम मिलता रहे। मछली और स्वाति को पीछे छोड़ा, अब लंबी उम्र पर रिसर्च लंबी उम्र के मामले में महक ने देश की चर्चित बाघिनों को भी पीछे छोड़ दिया है। रणथंभौर की मशहूर बाघिन मछली और गुवाहाटी की स्वाति करीब 20 साल तक जीवित रही थीं, जबकि महक 22 साल से अधिक उम्र पूरी कर चुकी है। वहीं पश्चिम बंगाल का बाघ राजा करीब 25 साल 10 महीने तक जीवित रहा था। विश्व स्तर पर अमेरिका की बाघिन बंगाली के नाम 25 साल 319 दिन की उम्र का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। ऐसे में महक की उम्र वन्यजीव विशेषज्ञों के लिए भी अध्ययन का विषय बन गई है। क्या है महक की लंबी उम्र का राज, DNA और जीवनशैली पर होगा अध्ययन महक की असाधारण उम्र ने वन विभाग का ध्यान भी अपनी ओर खींचा है। विभाग उसकी लंबी उम्र के पीछे के कारणों को समझने के लिए रिसर्च करने की योजना बना रहा है। इसके तहत उसके DNA, खानपान और जीवनशैली का अध्ययन किया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि सामान्य उम्र से कई साल अधिक जीवित रहने में कौन से कारक महत्वपूर्ण रहे हैं। फिलहाल वन विभाग की प्राथमिकता महक को पर्यटकों के सामने प्रदर्शित करने के बजाय उसके जीवन के इस पड़ाव में सुरक्षित, स्वस्थ और आरामदायक वातावरण उपलब्ध कराना है। अब देखना होगा कि रिसर्च में महक की असाधारण लंबी उम्र के कौन से राज सामने आते हैं।0
0
Report
Advertisement
Martur के पास NH पर पानी भरा, घंटे यातायात बाधित; चक्रवात मुरसु कारण बारिश
Noida, Uttar Pradesh:Palnadu, Andhra Pradesh: Vehicular movement on the National Highway near Martur has been affected for the past six hours after rainwater from nearby lakes and water bodies overflowed onto the highway. The disruption comes amid heavy rainfall following Cyclone Murasu, which crossed the south Andhra Pradesh coast near Ongole today. Several districts, including Palnadu, have been witnessing heavy rainfall and waterlogging.0
0
Report
बक्शीपुर गांव में दबंगों ने मामूली विवाद के चलते युवक को पीट कर लहू लुहान किया, रिपोर्ट दर्ज
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के बक्शीपुर गांव में दबंगों ने मंगलवार को शाम पांच बजे मामूली विवाद के चलते एक युवक को डंडों से हमला करके लहूलुहान कर दिया जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है । अनुज कुमार पुत्र रमन पाल सिंह निवासी बक्शीपुर के अनुसार पानी गिर जाने को लेकर हुए विवाद के कारण संदीप पुत्र श्यामा चरण, उसकी पत्नी, मां और उसके भाई शोभित ने गाली गलौज किया। गाली गलौज से मना करने पर उपरोक्त लोगों ने डंडों से हमला कर दिया जिससे उसे काफी चोटे आई। उसने शाहाबाद कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर देकर जब वापस जा रहा था तो दबंगों ने उसके ऊपर दोबारा फिर हमला किया जिससे वह लहु लुहान हो गया। घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है।0
0
Report
आबकारी आयुक्त ने अवैध शराब रोकथाम के लिए सख्त अभियान शुरू करने के निर्देश
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - अवैध शराब रोकें, राजस्व लक्ष्य पर रखें फोकस - आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने ली बैठक - विशेष निरोधात्मक अभियान की समीक्षा की - हाईवेज पर अवैध साइनेज हटाने के निर्देश - आचार संहिता की पालना में रखें सख्ती - वीसी में सर्किलवार राजस्व की समीक्षा की गई एंकर आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा है कि प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के तहत आदर्श आचार संहिता की पालना सख्ती से करें। अन्य राज्य की अवैध शराब की तस्करी, अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए अंकुश लगाना जरूरी है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक ली। आयुक्त ने कहा कि सभी नेशनल हाईवेज पर लगे हुए शराब दुकानों के अवैध साईनेज औ बोर्ड को हटाया जाए। वीसी में प्रदेश में 1 से 7 नवम्बर तक जारी विशेष निरोधात्मक अभियान की अवधि में शराब दुकानों की निगरानी के निर्देश दिए गए। आबकारी एक्ट के नियमों की अवहेलना करने वाले शराब के अनाधिकृत विज्ञापन, अवैध प्रलोभन वाले साईनेज, अवैध होर्डिंग्स और बोर्ड पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने कहा कि इस कार्य में शिथिलता बरतने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। वीसी में विशेष निरोधात्मक अभियान की जोनवार समीक्षा कर अन्य राज्यों की शराब तस्करी, हथकढ़ शराब, नकली शराब, बिना लाईसेंस शराब बिक्री पर ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिन जिलों में अभियान के दौरान प्रभावी कार्रवाई नहीं होगी, उन जिलों में 7 दिन के लिए अवधि को बढ़ाया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
पुलिस ने कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल के घर नोटिस जारी किया, 7 दिन में बयान
Kota, Rajasthan:कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल के घर पहुंची पुलिस, बीते दिनों रानपुर थाने में दर्ज हुए प्रकरण मामले में गुंजल को दिया नोटिस, अन्नतपुरा थानाधिकारी एवं मामले के जांच अधिकारी महेश कारवाल ने थाने आने के लिए दिया नोटिस, 7 दिन के भीतर थाने आकर बयान देने का दिया नोटिस, आचार संहिता के दौरान आमसभा को संबोधित करने की बात एवं धमकी वाले वीडियो को लेकर हुआ था मामला दर्ज0
0
Report
पखांजूर में माइंस गाड़ियों के आवागमन रोके जाने पर विवाद, भाजपा नेता पर आरोप
Pakhanjur, Chhattisgarh:PLACE – पखांजूर सुरजागढ़ माइंस की गाड़ियों को रोककर कथित दबंगई और कर्मचारियों से बदसलूकी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में गाड़ियों को रोककर विवाद किए जाने का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। आरोप बीजेपी के कापसी मंडल अध्यक्ष अजय बछाड़ और उनके साथ मौजूद दर्जनभर से अधिक लोगों पर लगा है। आरोप है कि कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की गई। बताया जा रहा है कि मंडल अध्यक्ष स्थानीय बीजेपी विधायक के करीबी हैं। इधर पीड़ित कर्मचारी ने पखांजूर थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला सुरजागढ़ माइंस की गाड़ियों के आवागमन को रोकने से जुड़ा है। आरोप है कि कापसी मंडल अध्यक्ष अजय बछाड़ और उनके साथ पहुंचे लोगों ने गाड़ियों को कापसी मे रोककर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस दौरान गाली-गलौज और धक्का-मुक्की किए जाने का आरोप भी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित की शिकायत के बाद अब मामला पखांजूर पुलिस तक पहुंच गया है। शिकायत में कार्रवाई की मांग की गई है。0
0
Report
केदारताल ट्रेक पर लापता 07 ट्रैक्टर-गाइड के बाद महिला-पुरुष की डेड बॉडी बरामद
Noida, Uttar Pradesh:उत्तरकाशी।। जनपद केदारताल ट्रैक पर लापता 07 ट्रैक्टर और 01 स्थानीय गाइड के रेस्क्यू अभियान के चौथे दिन आज एक महिला और एक पुरुष की डेड बॉडी मिली। केदारताल ट्रैक पर एवलांच आने से हुआ था हादसा अभी भी 06 लोगों की तलाश जारी। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सूचना के अनुसार रेस्क्यू अभियान में एक महिला और एक पुरुष की डेड बॉडी को किया गया बरामद। आगे की कार्रवाई जारी।।0
0
Report
Advertisement
आबूराज दीपावली: नक्की बाजार में शाम 6 से 10 बजे नो व्हीकल जोन लागू
Sirohi, Rajasthan:आबूराज में दीपावली सीजन को लेकर नगर पालिका अलर्ट, नक्की बाजार शाम 6 से रात 10 बजे तक नो व्हीकल जोन नक्की झील बाजार क्षेत्र में शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है, ताकि पर्यटक बिना किसी परेशानी के पैदल बाजार में घूम सकें। नगर पालिका अध्यक्ष सुनील आचार्य खुद मैदान में उतरकर व्यापारियों और पर्यटकों से सहयोग की अपील कर रहे हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। टू व्हीलर के लिए गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में पार्किंग व्यवस्था की जा रही है। वहीं, पोलो ग्राउंड, अशोक वाटिका, सनसेट रोड स्थित कार पार्किंग और नक्की झील के समीप किचन गार्डन पार्किंग में भी वाहन खड़े करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। नगर पालिका प्रशासन ने स्थानीय निवासियों और व्यापारियों से अपील की है कि वे व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। दीपावली के इस पर्यटन सीजन में नगर पालिका का लक्ष्य है कि आबूराज आने वाले सैलानियों को सुगम यातायात, सुरक्षित बाजार और बेहतर पर्यटन अनुभव मिले। अब देखना होगा कि यह पहल शहर को जाम से कितनी राहत दिलाती है।0
0
Report
मरासू चक्रवात से धान खेत गिरने, किसानों को नुकसान का डर
Pakhanjur, Chhattisgarh:PLACE – पखांजूर मरासु चक्रवात का असर अब किसानों की फसलों पर भी दिखाई देने लगा है। तेज हवाओं और बारिश के चलते खेतों में पककर तैयार धान की फसल जमीन पर बिछ गई है। फसल गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। पहले ही मौसम की मार झेल रहे किसानों को अब उत्पादन में नुकसान का डर सताने लगा है। खेतों में लहलहाती धान की फसल कई जगह गिर गई है। किसानों के लिए यह चिंता का विषय है, क्योंकि फसल गिरने से धान की गुणवत्ता और उत्पादन दोनों प्रभावित होने के आशंका है। अब किसानों को नुकसान के आकलन और प्रशासनिक मदद का इंतजार है。0
0
Report
नर्मदापुरम में महिला चोर से 65 लाख की ज्वेलरी चोरी, इटारसी गिरफ्तार
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से हुई 65 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वारदात को एक महिला ने ग्राहक बनकर अंजाम दिया था। उसने दुकानदार को बेसमेंट के स्टोर रूम में बंद कर सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। पुलिस ने करीब 250 CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी महिला को इटारसी से गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के आभूषण भी बरामद हुए हैं। चोरी की यह वारदात शहर की रघुनाथ गली स्थित राज ज्वेलर्स की है। सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे स्कार्फ से चेहरा ढककर एक महिला ग्राहक बनकर दुकान पहुंची। उसने चर्म रोग होने का बहाना बनाकर चेहरा दिखाने से इनकार कर दिया। पहले मंगलसूत्र का पेंडल देखा और ATM से पैसे लाने का कहकर चली गई। करीब 15 मिनट बाद वापस आकर कान के टॉप्स दिखाने को कहा। दुकानदार जैसे ही बेसमेंट के स्टोर रूम में जेवर लेने पहुंचे, महिला ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और काउंटर से आभूषणों के डिब्बे लेकर फरार हो गई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आसपास के करीब 250 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली。 जांच के दौरान इटारसी के सराफा बाजार में हुई चोरी की घटना से भी महिला के तार जुड़े। फुटेज के आधार पर पहचान होने के बाद पुलिस ने इटारसी में घेराबंदी कर 28 वर्षीय चाहत मंसूरी उर्फ मुस्कान लोट को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने उसके कब्जे से करीब 450 ग्राम सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग 65 लाख रुपये बताई गई है। पहचान छिपाने के लिए महिला ने वारदात में पहने कपड़े, स्कार्फ, चप्पल और जेवरों के डिब्बे तक जला दिए थे। फिलहाल पुलिस उससे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।0
0
Report
Advertisement
