261141
Sitapur: किराए के जर्जर भवन में संचालित डाकखाना, जल्द होगा मरम्मत
Maholi, Uttar Pradesh:महोली कस्बे में किराए के एक जर्जर भवन में संचालित डाकखाने की हालत काफी खराब है। भवन का प्लास्टर टूटकर गिर रहा है और बरसात में छत से पानी टपकता है, जिससे कर्मचारियों और ग्राहकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पोस्ट मास्टर ने बताया कि इस समस्या के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है और शीघ्र ही मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने इस समस्या के समाधान की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
CJP नेताओं की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट की टिप्पणी के बाद RP सिंह का बयान
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली - भाजपा नेता आर.पी. सिंह ने CJP नेता आशुतोष रांका और सौरव दास की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट की टिप्पणी पर कहा, "कोर्ट ने बहुत स्पष्टता से कहा हैं? कि आप लोग जेन-जी नहीं हैं, आप जेन-जी की उम्र पार कर चुके हैं। कोर्ट ने जो अगली टिप्पणी की वह थी कि धरना-प्रदर्शन करने पर जिम्मेदारी भी आपकी है... परंतु यहां तो जब पुलिस कर्मी जब आधार कार्ड जांचते हैं? तो धरने में आए लोग उनसे लड़ते हैं? कि आप ऐसा क्यों कर रहे हैं? दूसरी ओर हमें ये भी याद रखना चाहिए कि अमृतसर में पुलिस ने तीन ऐसे लोगों को पकड़ा था जो आतंकी थे और जो इस आंदोलन के जरिए आतंक फैलाना चाहते थे..."0
0
Report
पुलिस जीप दुर्घटना से बेतिया में बाइक सवार की मौत, जांच जारी
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां पुलिस गाड़ी के टक्कर से अधेड़ की मौत हो गई है घटना मुफ्फसिल थाना अंतर्गत ज़ौकटिया पेट्रोल पंप के पास की है अनियंत्रित पुलिस जीप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी घटनास्थल पर ही बाइक सवार अरमान अंसारी की मौत हो गई है मामले की जांच में पुलिस जुट गई है परिजनों ने मुवावजा की मांग की है0
0
Report
गडचिरोली: 22 किमी सड़क के लिये आदिवासी ग्रामवासियों का मोर्चा, ठोस आश्वासन की मांग
Gadchiroli, Maharashtra:२२ किलोमीटर रस्त्यासाठी हजारो आदिवासी रस्त्यावर, निवेदने देऊनही प्रश्न कायम; ५ गावातील ग्रामस्थांचा अहेरीकडे मोर्चा, अपर जिल्हाधिकारी कार्यालयासमोर ठिय्या देणार गडचिरोली जिल्ह्यातील अहेरी तालुक्यातील पाच गावांतील आदिवासी ग्रामस्थांना आजही मूलभूत सुविधेसाठी संघर्ष करावा लागत आहे. आलापपल्ली ते खांदला या सुमारे २२ किलोमीटर रस्त्याच्या मागणीसाठी हजारो ग्रामस्थांनी अहेरीच्या दिशेने मोर्चा काढला आहे. वारंवार निवेदनं देऊनही रस्त्याचा प्रश्न मार्गी लागत नसल्याने आता थेट आंदोलनाचा मार्ग स्वीकारण्यात आला आहे. हा संघर्ष शिक्षण, आरोग्य आणि दळणवळणाच्या मूलभूत सुविधा नसल्याने उभा ठाकला आहे. रस्त्याअभावी होणारा त्रास आणखी किती काळ सहन करायचा, असा सवाल उपस्थित करत ग्रामस्थांनी प्रशासनाचे लक्ष वेधण्याचा निर्धार केला आहे. खांदला ग्रामपंचायतीअंतर्गत येणाऱ्या मरनेली, चिरेपल्ली, कोत्तागुडम, पत्तीगाव आणि खांदला या पाच गावांतील नागरिक या आंदोलनात सहभागी झाले आहेत. महिला, पुरुष, ज्येष्ठ नागरिक आणि शालेय विद्यार्थ्यांचाही मोर्चात सहभाग आहे. आलापल्ली ते खांदला रस्त्याचे काम सुरू व्हावे, यासाठी ग्रामस्थांनी यापूर्वी अनेकदा निवेदनं दिली. मात्र, त्यांच्या म्हणण्यानुसार, अद्याप प्रश्न सुटलेला नाही. त्यामुळे आता अहेरीतील अपर जिल्हाधिकारी कार्यालयासमोर ठिय्या आंदोलन करण्याचा निर्धार ग्रामस्थांनी व्यक्त केला आहे. पावसाळ्यात नदी-नाल्यांना पूर आल्यास परिस्थिती अधिक गंभीर बनते. अशा वेळी नागरिकांच्या सुरक्षिततेचा प्रश्न निर्माण होतो. त्यामुळे आलापल्ली-खांदला रस्त्याचे काम तातडीने पूर्ण करण्याची मागणी ग्रामस्थांकडून केली जात आहे. दीर्घ पायपीट करून आंदोलनात सहभागी होण्याची वेळ ग्रामस्थांवर का आली? वारंवार निवेदनं देऊनही त्यांच्या मागणीवर ठोस निर्णय का झाला नाही? आणि या रस्त्याच्या कामाला प्रत्यक्ष सुरुवात कधी होणार? असे प्रश्न आता उपस्थित होत आहेत. आंदोलकांनी अपर जिल्हाधिकारी कार्यालयासमोर ठिय्या देण्याचा निर्धार व्यक्त केला असून, प्रशासनाकडून ठोस आश्वासन मिळते का, याकडे सर्वांचे लक्ष लागले आहे.0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर में जिला बदर गुंडे के हमले के बाद जमकर हलचल, दो घायल
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार शाहजहांपुर में जिला बदर की गुंडे का वीडियो सामने आया है। वीडियो में जिला बदर अपराधी अपने साथियों के साथ मिलकर दो युवकों पर जानलेवा हमला कर रहा है। हमले में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। फिलहाल जिला बदर अपराधी से इलाके में दहशत का माहौल है। पूरा मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र के न्यू ककरा सिटी का है। यहां जिला बदर अपराधी खालिद उर्फ नन्हे ने अपने دو साथियों के साथ मिलकर बीच सड़क पर तांडव किया। जिला बदर अपराधी में अपने गुर्गे के साथ मिलकर दो युवकों पर लोहे की रोड और लाठी डंडों से हमला कर दिया। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना को अंजाम देने के बाद जिला बदर अपराधी अपने साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों का इलाज चल रहा है। इस घटना ने शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी जिला बदर और उसके साथियों की तलाश में जुड़ गई है।0
0
Report
पीलीभीत में वोटर लिस्ट गड़बड़ी: 16000 नामों पर आरोप, जांच का दबाव
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- कांग्रेस द्वारा पीलीभीत की सदर विधानसभा की वोटर लिस्ट में लगभग 16000 वोटों में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए हैं। आरोप है की लोगो के एपिक नंबर के आगे उनके नामों को चेंज कर दिया गया है। पूरे मामले पर जिला अधिकारी ने कुछ दिन पहले ही जांच कर कार्यवाही की बात कही थी साथ ही विशेष कैंप में नाम सही कराने की भी बात कही थी वहीं संजय सिंह गंगवर गन्ना राज मंत्री ने भी समाजवादी पार्टी व कांग्रेस पर हमला बोला है उनका कहना है की जब ये लोग हारते हैं तो ऐसे ही चीखते चिल्लाते हैं। वी/ओ01 भाग संख्या 308 के वोटर फैजान अली खान का कहना है कि उनका epic नम्बर cml 2699718 है क्रम संख्या 851 है। एसआईआर के बाद उनका नाम वोटर लिस्ट में था लेकिन जब कुछ दिन पहले एपिक नंबर डालकर उन्होंने इलेक्शन कमिशन की वेबसाइट पर जाकर देखा तो उनके नाम के आगे रईस अहमद लिखा है। इसके साथ ही उनके भाई फरहान खान का नाम भाग संख्या 333 में था जिसका एपिक नम्बर SZK 2190031 है और क्रम संख्या 419 था। लेकिन अब फरहान की नाम की जगह शाह आलम गुफरान नाम दर्ज है। वही भाग संख्या 333 में ही हुस्न आर का नाम दर्ज था जिसका एपिक नंबर Szk0595744 है और क्रम संख्या 392 है लेकिन अब इसी एपिक नंबर पर फरिहा नाम दर्ज हो गया है। लोगो का आरोप है कि एक-एक बूथ पर 100 से ज्यादा एपिक नंबर के आगे अज्ञात लोगों के नाम दर्ज किए गए हैं उन्होंने ईआरओ मयंक गोस्वामी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फैजान का आरोप है कि एसडीएम स्तर से ही एपिक किसी का और नाम किसी का जैसी गड़बड़ियों की गई है वह जल्द fir भी दर्ज कराएंगे। फिलहाल डीएम ने जांच का आश्वासन दिया है。 बाईट-संजय सिंह गंगुवार/ गन्ना राज मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बाईट- हुस्न आरा/पीड़ित केस 1 बाईट-फरहान पीड़ित केस 2 बाईट-फैज़ान/ पीड़ित केस 3 बाईट- आलोक कुमार जिलाधिकारी पीलीभीत0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
डोंबिवली के पुल पर नशे में युवक का हुड़दंग वीडियो वायरल
Kalyan, Maharashtra:डोंबिवली जोशी शाळेजवळील रेल्वे ओबी पुलावर लटकत एका तरुणाने धिंगाणा घातल्याची घटना समोर आली असून त्याचा व्हिडिओ व्हायरल झाला आहे. संबंधित तरुण नशेत असल्याचा संशय व्यक्त केला जात असून पुलावर तरुण लटकून उच्छाद घालत होता. त्यामुळे पुलावरून येणाऱ्या जणांची मोठ्या प्रमाणात गर्दी जमा झाली. परिस्थितीचे गांभीर्य ओळखून काही धाडसी तरुणांनी पुढाकार घेऊन संबंधित तरुणाला पकडले आणि सुरक्षितपणे पुलावर आणले.0
0
Report
मीरा महोत्सव 2026: नया स्थल, तीन दिन भक्तिमय संध्या— मुख्यमंत्री दौरे की अहमियत
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ में भक्त शिरोमणि मीराबाई के 527वें जन्मोत्सव के अवसर पर 23 से 25 अक्टूबर तक तीन दिवसीय मीरा महोत्सव-2026 का आयोजन होगा। मीरा स्मृति संस्थान की ओर से आयोजित इस महोत्सव में देशभर के कलाकार भक्ति संगीत, लोक नृत्य और शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियां देंगे। चुनाव के चलते इंदिरा प्रियदर्शिनी ऑडिटोरियम का अधिग्रहण होने से कार्यक्रम स्थल में बदलाव किया गया है। अब 23, 24 और 25 अक्टूबर को रात आठ बजे से महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित श्रीनाथ गार्डन में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वहीं, 25 अक्टूबर को सुबह आठ बजे दुर्ग स्थित मीरा मंदिर में भक्ति रासोत्सव आयोजित होगा। महोत्सव के समापन अवसर पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी भी शामिल होंगी。0
0
Report
नागौर में देहदान से चिकित्सा शिक्षा और समाज सेवा की प्रेरक मिसाल
Nagaur, Rajasthan:सुशीला ललवानी के देहदान से समाज को मिला मानवता और सेवा का संदेश सुशीला ललवानी के देहदान से चिकित्सा शिक्षा और शोध को नई दिशा मिलेगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज नागौर में यह दूसरा देहदान है। इससे पहले एक बालक का देहदान किया गया था。 नागौर निवासी सुशीला ललवानी पत्नी चंदमल ललवानी के निधन के बाद उनके बेटे सुभाष ललवानी,विजया ललवानी पौत्र शुभम व सौरभ ललवानी पुत्री चंद्रकला ने उनका पार्थिव शरीर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए समर्पित कर दिया। इस पहल से मेडिकल विद्यार्थियों को मानव शरीर की संरचना का अध्ययन करने में सहायता मिलेगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज नागौर में अब तक देहदान के लिए 13 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। देहदान की इस पहल को समाज में मानवता, सेवा और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर परिजनों, मेडिकल कॉलेज प्रशासन और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दिवंगत सुशीला ललवानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कॉलेज प्रशासन ने इस निर्णय को चिकित्सा शिक्षा और मानव कल्याण के लिए प्रेरणादायक बताया। वहीं अब सुशीला ललवानी का यह देहदान समाज को सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश देगा । उनकी यह पहल अन्य लोगों को भी देहदान के लिए प्रेरित करेगी।0
0
Report
Advertisement
जयपुर ग्रामीण के गोविंदगढ़-चौमूं समेत सात पंचायत समितियों में कल चुनाव
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर पंचायत चुनाव का प्रथम चरण कल गोविंदगढ़ औऱ चौमूं पंचायत समिति के चुनाव को लेकर पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। जयपुर ग्रामीण के 7 पंचायत समितियों में होंगे चुनाव। चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन हुआ अलर्ट। जिले की 186 ग्राम पंचायतों में होंगे चुनाव। जयपुर ग्रामीण SP हनुमान प्रसाद मीणा कर रहे मॉनिटरिंग। चुनावी व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की निगरानी जारी है। पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में सतर्क रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
प्रतापगढ़ में कांग्रेस बैठक से पहले हादसा: टेंट से करंट, दो मौत, कई घायल
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले की रेंदा पंचायत में पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक से पहले बड़ा हादसा हो गया। तेज हवा से उड़ते टेंट को संभालने के प्रयास में पाइप ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे करीब 15 लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। रेंदा पंचायत में आयोजित इस बैठक में 150 से 200 लोग शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान तेज हवा चलने से बैठक स्थल पर लगाया गया टेंट उड़ने लगा। टेंट को संभालने के लिए मौके पर मौजूद लोगों ने उसके पाइप पकड़ लिए। इसी बीच पाइप ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के संपर्क में आ गया और करीब 15 लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की सहायता से प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। हादसे में मोहन पुत्र गौतम मीणा और अर्जुन पुत्र अमरा मीणा की मौत हो गई। हादसे में नौ अन्य लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों में विकास पुत्र किशन मीणा (23), छगन पुत्र खातू मीणा (55), गोवर्धन पुत्र गौतम यादव (35), लक्ष्मण पुत्र हीरालाल मीणा (32), सुरेश पुत्र नगला मीणा (35), प्रकाश पुत्र रामलाल मेघवाल (30), किशन पुत्र पुलिया मीणा (45), विजीया पुत्र मनजी मीणा (55) निवासी तालियां कुंड और शंकर पुत्र चोकला मीणा (45) शामिल हैं। सभी का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार बैठक में कांग्रेस विधायक नानालाल निनामा भी शामिल होने वाले थे। बताया जा रहा है कि विधायक के पहुंचने से ठीक पहले यह हादसा हुआ। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।0
0
Report
Ajmer जेल में सचिन थापन का इलाज: सुरक्षा घेरे में अस्पताल भर्ती
Ajmer, Rajasthan:Ajmer के हाई सिक्योरिटी जेल में बंदी सचिन थापन को उसकी तबियत खराब होने पर उपचार के लिए जवाहर लाल नेहरू अस्पताल लाया गया... कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भेजा बताया जा रहा सचिन पिछले दिनों से जेल में भूख हड़ताल पर था.. जेल सूत्रों की माने तो एसटीडी सुविधा शुरू करने और साथी कैदियों के साथ उनके वार्ड बैरिक में रखने सहित कुछ अन्य मांगों को लेकर पहले भी उसने भूख हड़ताल कर जेल प्रशासन पर दवाब बनाया था लेकिन उसकी मांग पूरी नहीं की गई तो वह भूख हड़ताल पर उतर गया था.. इस बार उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ गई नतीजा उसे भारी सुरक्षा घेरे में अस्पताल लाया गया.. मीडिया और अन्य लोगों की पहुंच से दूर करने के लिहाज से इस बार उसे सामान्य जांच के बाद अस्पताल के कैदी वार्ड की मेडिसन यूनिट 3 में भर्ती कर दिया गया...0
0
Report
Advertisement
धौलपुर में हिस्ट्रीशीटर भूरा यादव का फंदे से लटका शव, पुलिस जाँच जारी
Dholpur, Rajasthan:धौलपुर में हिस्ट्रीशीटर भूरा यादव का फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी पत्नी जयपुर में कार्यक्रम में शामिल होने गई थी, दोनों बेटे अजमेर में करते हैं मजदूरी; परिजनों के आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई धौलपुर। निहालगंज थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर भूरा यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। उसका शव देर रात घर में पंखे से फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलने पर निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भूरा यादव की पत्नी जयपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने गई हुई थी, जबकि उसके दो बेटे अजमेर में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। घटना के समय घर में उसके एक बेटे की बहू मौजूद थी। देर रात भूरा यादव का शव फंदे से लटका मिलने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो।0
0
Report
SDM ने सरमथुरा के मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं चेक कर सुविधाओं पर जोर दिया
Dholpur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव 2026 एसडीएम राकेश न्योल ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण ,मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने और साफ-सफाई रखने के दिए निर्देश सरमथुरा (धौलपुर) पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के मद्देनजर सरमथुरा एसडीएम राकेश न्योल ने ग्राम पंचायत पवैनी, खुर्दिया एवं लीलौठी के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तीनों ग्राम पंचायतों के कुल आठ मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने मतदान केंद्रों पर रैंप, छाया-पानी, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित संस्थाप्रधानों एवं विकास अधिकारी, पंचायत समिति सरमथुरा को मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के लिए निर्देशित किया। एसडीएम ने तीनों ग्राम पंचायतों के सभी मतदान केंद्रों पर साफ-सफाई सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया, ताकि चुनाव के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।0
0
Report
SBI डेटा लीक पर पवन दुग्गल का चौकाने वाला दावा, सरकार के कदम स्पष्ट
Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: PAVAN DUGGAL (CYBER EXPERT) ON SBI DATA LEAK REACTION / GOVERNMENT MEASURES / PUBLIC SAFETY TIPS चंडीगढ़: SBI डेटा लीक मामले पर IT और साइबर विशेषज्ञ पवन दुग्गल कहते हैं, "अन्य बैंकों की तुलना में, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) बिल्कुल अलग स्तर पर है। क्यों? क्योंकि इसके पास सरकारी डेटा और सरकारी कर्मचारियों का बहुत बड़ा डेटा मौजूद है। अगर यह डेटा लीक हो जाता है और इसका गलत इस्तेमाल होता है, तो इससे भारत की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा पर असर पड़ सकता है..." "भारत में अभी तक कोई डेटा सुरक्षा कानून लागू नहीं हुआ है। एक कानून - 'डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट, 2023' - जरूर बनाया गया है, लेकिन यह 13 मई, 2027 के बाद लागू होगा..." "भारत के IT एक्ट की धारा 2(1)(w) के तहत, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एक 'मध्यस्थ' (intermediary) है। कानून के अनुसार, जब आप एक मध्यस्थ होते हैं, तो आपको अपने रोज़मर्रा के कामकाज के दौरान पूरी सावधानी (due diligence) बरतनी चाहिए।"0
0
Report
Advertisement
