Sitapur - पुलिस ने चलाया हेलमेट जागरूकता अभियान
Laharpur, Uttar Pradesh:लहरपुर नगर क्षेत्र में पुलिस चलाया विशेष अभियान एक दर्जन मोटरसाइकिलों के किए ई चालान, मोटरसाइकिल सवारों को हेलमेट पहन कर चलने के लिए जागरूक भी किया,बतादें चौकी प्रभारी विजय शंकर पाण्डेय व केसरीगंज चौकी प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस के द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया नगर के शहर बाजार व विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवारों को रोक कर हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की सलाह दी। इस मौके पर पुलिस ने बाइक सवारों को जागरुक करते हुए हेलमेट पहन कर चलने के लिए जागरूक किया।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
