सीतापुरः पुलिस ने काटे गए बिजली के तार सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:नैमिषारण्य थाना पुलिस ने दो युवकों को 900 मीटर बिजली के तार सहित गिरफ्तार किया है। अहमदनगर पुलिया से सहरिया गांव तक बंद पड़ी 33 केवी की सिधौली से नैमिषारण्य आने वाली बिजली लाइन के तीनों तारों को चोरों द्वारा काटा गया था। जनता की सूचना पर बिजली विभाग के कर्मचारी और जनता के सहयोग से दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की पहचान लवकुश और सूरज निवासी ग्राम धीरपुर थाना रामपुर कला के तौर पर हुई है। आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
