261402
Sitapur - तीर्थ यात्रियों ने व्यास आश्रम में मनाया गणतंत्र दिवस
Misrikh-cum-Neemsar, Uttar Pradesh:नैमिषारण्य के वेदव्यास धाम में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीर्थ यात्रियों ने गणतंत्र दिवस पर वेदव्यास आश्रम में देश भक्ति के गीतों पर झूमते नजर आए, इंदौर से आए श्रद्धालुओं के साथ व्यास पीठाधीश अनिल कुमार शास्त्री व उनके प्रतिनिधि रंजीत शास्त्री भी रंगारंग कार्यक्रम में शामिल हुए. श्रद्धालु अपने गुरु को अपने बीच पाकर बहुत ही प्रसन्न दिखाई दिए,गुरु भक्ति व देशभक्ति का अनूठा संगम नैमिषारण्य के वेदव्यास धाम में देखने को मिला।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हादसा: नाली निर्माण के दौरान लोहे के सरिए से बुजुर्ग महिला गंभीर घायल
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के देसाई नगर क्षेत्र में आज दोपहर एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। नाली निर्माण कार्य के दौरान बाहर निकले लोहे के सरिए पर गिरने से एक बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सरिया महिला के पेट के आरपार हो गया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार घटना दोपहर करीब 1:30 बजे की है। बुजुर्ग महिला घरों में काम करने का काम करती है। वह काम पर जाने के दौरान निर्माणाधीन नाली के पास से गुजर रही थी, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह खुले सरियों पर गिर गई। हादसे में सरिया महिला के पेट के अंदर घुस गया। घटना के बाद स्थानीय रहवासियों ने हिम्मत दिखाते हुए सरिए को काटा और गंभीर हालत में महिला को अस्पताल पहुंचाया। रास्ते में महापौर भी मौके पर मिले, जिन्होंने महिला को तत्काल उपचार दिलाने में मदद की। फिलहाल महिला को उज्जैन के एसएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला का एक्स-रे किया, जिसमें सरिया शरीर के बाएं हिस्से से अंदर घुसकर हार्ट की बॉउंड्री तक पहुंचता दिखाई दिया। डॉक्टरों के मुताबिक बीच में डायफ्राम, बड़ी और छोटी आंत जैसे महत्वपूर्ण अंग होने के कारण मामला बेहद गंभीर है। डॉक्टर सुशील गुप्ता ने बताया कि महिला को तुरंत ओटी में शिफ्ट किया गया है। सोनोग्राफी समेत अन्य जांचें कराई जा रही हैं ताकि अंदरूनी चोटों का सही आकलन हो सके। सर्जन डॉक्टर मयंक गुप्ता की टीम ऑपरेशन की तैयारी में जुटी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार सरिया करीब 16 से 20 एमएम का हो सकता है। इस तरह के मामलों में सरिया निकालने के दौरान भी अंदरूनी अंगों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार उपचार में जुटी हुई है। बाइट - डॉ सुशील गुप्ता0
0
Report
खंडवा जंगल में सांभर शिकार: दो शिकारी गिरफ्तार
Khandwa, Madhya Pradesh:सांभर का शिकार, दो शिकारी पकड़े गए खंडवा के जंगल में सांभर का शिकार करने गए दो आरोपी पकड़े, पार्टी मनाने के इरादे से गए थे खंडवा जिले के नर्मदा नगर की चांदगढ़ रेंज के जंगल में सांभर का शिकार हुआ है। यह सांभर जंगल में मृत अवस्था में मिला इसके शरीर में गोली लगी हुई थी। वन विभाग की टीम ने संरक्षित वन्यजीव सांभर के शिकार के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। वन विभाग अब इस संगठित गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटा है। आशंका जताई जा रही है कि शिकारी पार्टी मनाने के इरादे से गए थे। शनिवार रात में हुआ शिकार जानकारी के मुताबिक, वन विभाग को शनिवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि नर्मदा नगर क्षेत्र के जंगल में कुछ लोग वन्यजीव का शिकार करने के इरादे से घूम रहे हैं। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान जंगल से मृत सांभर मिला जिसे गोली लगी हुई थी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में शॉट गन से शिकार किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सांभर का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। दो शिकारी पकड़े, बाकी फरार वन विभाग ने मौके से असफाक अहमद खत्री (53) निवासी खंडवा और सलामुद्दीन खत्री (46) निवासी मूंदी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों का शिकार के बाद जंगल में ही पार्टी करने का इरादा था। इसी दौरान वन विभाग की टीम पहुंच गई। कार्रवाई की भनक लगते ही कुछ आरोपी हथियार और सांभर को छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गए। वन्य जीव अधिनियम के तहत कार्रवाही वन विभाग के प्रभारी DFO रमेश राठौड़ ने बताया कि सांभर मृत अवस्था में मिला। उसका शरीर पूरी तरह सबूत था। उसके शरीर में गोली लगी हुई थी। आशंका है कि शॉट गन से इसका शिकार किया है। मृत जानवर का पोस्टमार्टम कराया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की various धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पता लगाया जा रहा है कि यह कोई संगठित गिराह तो नहीं है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
दानापुर के SBI ATM में बाल कटवाने की अजब घटना चर्चा में
Danapur, Bihar:दानापुर में एक ऐसा एटीएम जहां पैसे निकालने के लिए लोग नहीं जाते हैं बल्कि बाल और दाढ़ी कटवाने के लिए जाते हैं जी हाँ कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है आप तस्वीरों में देख लीजिए कि एसबीआई एटीएम का बोर्ड लगा हुआ है और उसके अंदर बाल कटाई और डाई का काम किया जा रहा है यह खबर चलने के बाद अब स्थिति बदल गया अब SBI ATM लिखें बोर्ड पार पेपर चिपका हुआ है और सैलून बंद कर दिया गया है0
0
Report
Advertisement
देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर सड़क हादसा, कई यात्री घायल
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर सोमवार को अवरा चौरी गांव के समीप तेज रफ्तार इनोवा और ऑटो की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि इनोवा का अगला हिस्सा भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में ऑटो में सवार कई यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचवाया , जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
कचहरी परिसर में फायरिंग, कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष के अधिवक्ता पिता सहित दो घायल,चेम्बर पर कब्जे का प्रयास
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के अधिवक्ता पिता और साले को मारी गोली । दोनों के पैर में गोली लगी। दरअसल, चैंबर विवाद में एक गुट ने दूसरे गुट पर फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे तो पुलिस को सूचना दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला सोमवार सुबह जिला कलेक्ट्रेट बार का है जहा दोनों पक्ष में चैंबर अलॉटमेंट को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि विवाद आज चेम्बर के ताले तोड़ने पर हुआ, एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया-कचहरी परिसर में मारपीट और फायरिंग मामले में दो अधिवक्ता घायल हुए हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया-कचहरी परिसर में मारपीट और फायरिंग मामले में दो अधिवक्ता घायल हुए हैं। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। और गिरफ्तारी के लिए टीम में गठित कर दी गई है। बुलंदशहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्ररहमान के पिता अधिवक्ता इमामुद्दीन ने बताया- कोर्ट के एन ब्लॉक में चैंबर नंबर-272 पहले स्व. अधिवक्ता सलीम अख्तर का था। उनकी मौत के बाद उनकी पत्नी ने उन्हें यह चैंबर अलॉट कराया था। जिला सत्र न्यायालय और डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की लंबी प्रक्रिया के बाद यह चैंबर उन्हें अलॉट किया गया था। पर बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव पवन निम और उनके समर्थक इसका विरोध कर रहे थे। कांग्रेस के बुलंदशहर जिलाध्यक्ष जियाउर्ररहमान के पिता ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपने चेंबर पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि कुछ लोग उनके चैंबर का ताला तोड़ रहे हैं। वे रउफ खान के साथ कचहरी पहुंचे। देखा तो पवन निम और उनके साथी मेरे चेंबर का ताला तोड़ने की कोशिश कर रहे थे।मैंने विरोध किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। मुझे और रउफ को एकजुट होकर पीटने लगे। पवन निम और उनके साथी अधिवक्ता सलेखचंद ने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर दी। आरोपियों ने तीन राउंड फायरिंग की,। एक गोली इमामुद्दीन के दायें पैर की जांघ में लगी, जबकि दूसरी रउफ खान के बायें पैर के घुटने के नीचे लगी। दोनों लहूलुहान हो गए। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए कचहरी परिसर से फरार हो गए। पुलिस ने चैंबर सील किया उधर, विवाद को देखते हुए पुलिस ने कोर्ट परिसर में स्थित चैंबर नंबर 272 को सील कर दिया है। आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वही कांग्रेस जिला अध्यक्ष जियाउर्ररहमान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघव और दर्जन अधिवक्ताओ के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी को ज्ञापन सौपा। बाइट : दिनेश कुमार सिंह, एसएसपी बुलंदशहर बाइट : जियाउर्ररहमान ( जिला अध्यक्ष कांग्रेस बुलंदशहर)0
0
Report
गोरखपुर हाईवे पर स्कॉर्ट गाड़ी ने रोडवेज बस में मारी टक्कर, चार घायल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपूर में चिल्लूपार विधानसभा से विधायक राजेश त्रिपाठी के काफिले की स्कॉर्ट गाड़ी सड़क किनारे खड़ी रोडवेज बस से जा भिड़ी। हाईवे पर कौड़ीराम के पास टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्ट वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। विधायक राजेश त्रिपाठी बाल-बाल बच गए लेकिन उनके गनर समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अंबेडकर नगर डिपो की रोडवेज बस पिछले एक दिन से खराब होकर सड़क किनारे खड़ी थी। सभी घायलों को कौड़ीराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। विधायक पूरी तरह सुरक्षित हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हाईवे पर ट्रैफिक कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।0
0
Report
Advertisement
बहराइच: नानपारा बस स्टैंड पर निजी बस भीषण आग, दमकल ने काबू पाया
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, अज्ञात कारणों से बस में लगी भयानक आग, नानपारा बस स्टैंड पर खड़ी प्राइवेट बस जलकर पूरी तरह हुई खाक, घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचा दमकल विभाग, कड़ी मसक्कत के बाद दमकल की टीम आग पर काबू पाने में हुई कामयाब, घटना से मौके पर छाया रहा अफरा तफरी का माहौल0
0
Report
किशनगढ़ के विधायक चौधरी ने किसानों के पक्ष में सरकार के खिलाफ हुंकार भरी
Ajmer, Rajasthan:किशनगढ़ के विधायक विकास चौधरी ने क्षेत्रीय किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाये हुए किसानों के पक्ष में हुंकार भरी है..स्थानीय किसानों को उनकी फसल खराबे का भुगतान नहीं देने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ नाराज़गी का इजहार किया है... स्थानीय किसानों के पक्ष में आए अजमेर शहर जिला देहात कांग्रेस के अध्यक्ष और विधायक चौधरी ने बताया कि किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.. किसानों को न तो सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली हे न ही खाद बीज उपलब्ध करवाए गए हैं.. चना रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल बंद हे तो वही एमएसपी और फसल मुआवजा भी नहीं दिया गया ..बड़ी संख्या में किसानों के साथ आए विधायक चौधरी ने मांगे पूरी नहीं होने पर कलेक्ट्रेट कब्घेराव और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है0
0
Report
बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी की हत्या, लोहे की रॉड से सिर पर वार
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के ओबरी थाना क्षेत्र की बिलिया बडगामा पंचायत के राजपुर गाँव में एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी | झगडे के दौरान आवेश में आकर लोहे की रॉड से महिला के सिर पर हमला किया जिससे उसकी वही मौत हो गई | पुलिस मामले की जांच में जुटी है | राजपुर गाँव निवासी शांतिलाल भगोरा पिछले 20 साल से बाहर रहकर मजदूरी करता था | पिछले 5 माह से घर पर था | आज सुबह उसका छोटा भाई फाइनेंसकर्मी बाँसवाड़ा के कुशलगढ़ चला गया था | जीवतराम के जाने के बाद शांतिलाल जीवतराम के कमरे में घुसा और जीवतराम की पत्नी प्रमिला के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया | महिला के चिल्लाने पर घर के अन्य लोग दौड़कर आए लेकिन प्रमिला की मौके पर ही मौत हो गई थी | घटना की सुचना पर ओबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची ओर घटना स्थल का जायजा लिया | वही एफएसएल की टीम ने भी मौके पर साक्ष्य जुटाए | इधर पुलिस की सुचना पर मृतका का पीहर पक्ष भी मौके पर पहुंचा ओर हंगामा खड़ा कर दिया | काफी घंटो की समझाइश के बाद पुलिस ने शव को मौके से उठवाकर सागवाडा अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया | जहा पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौपा | पुलिस ने आरोपी जेठ शांतिलाल को डिटेन कर लिया है | हालाकि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है | पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है0
0
Report
Advertisement
पश्चिमी विक्षोभ से राजस्थान में आंधी-बारिश और हीटवेव के संकेत
Jaipur, Rajasthan:पश्चिम में हीट, उत्तर-पूर्वी जिलों में आंधी बारिश, प्रदेश में आज से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना, बीकानेर, शेखावाटी और जयपुर-भरतपुर के कुछ इलाकों में मौसम बदलेगा, तेज आंधी और हल्की बारिश का अलर्ट, फिलहाल मौसम विभाग ने शेखावाटी के हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में जारी किया येलो अलर्ट, वहीं पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का असर जारी अगले 5-6 दिन तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी के आसार0
0
Report
बलरामपुर में अनार विवाद से मासूम की हत्या: 48 घंटे में पुलिस ने राज खोला
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के गौरा चौराहा थाना क्षेत्र में एक मासूम बच्चे की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 48 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि अनार तोड़ने को लेकर हुए विवाद और पुरानी रंजिश ने एक बच्चे की जान ले ली। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है。 ग्राम त्रिलोकपुर निवासी सावित्री देवी ने 8 मई को थाना गौरा चौराहा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका बेटा राजकुमार घर के सामने खेलते समय अचानक लापता हो गया। परिजनों ने आशंका जताई थी कि किसी ने बहला-फुसलाकर उसे गायब कर दिया है। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी और अपहरण से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। घटना ने अगले दिन उस समय भयावह मोड़ ले लिया, जब मृतक के पिता नानबाबू को गांव के ही दिनेश यादव के घर के उत्तर दिशा में बने गड्ढे में बेटे का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बच्चे की मौत की खबर फैलते ही गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया。 मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई टीमों का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्धों से पूछताछ, स्थानीय लोगों से जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूरी घटना का खुलासा कर दिया। सोमवार को पुलिस ने पिपराघाट पुल के पास से महेश यादव और आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय ने बताया कि पूछताछ में मुख्य आरोपी महेश यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी ने बताया कि मृतक राजकुमार का पहले भी उसके परिवार के बच्चों से विवाद हुआ था। 7 मई को अनार तोड़ने को लेकर राजकुमार और उसके परिवार के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हुई थी। इसी बात को लेकर आरोपी परिवार में काफी नाराजगी थी। पुराने झगड़े और गुस्से में आकर घटना को अंजाम दे दिया गया। पुलिस के मुताबिक हत्या के बाद आरोपी फरार होने की फिराक में था। आकाश उसे मोटरसाइकिल से दूर ले जाने में मदद कर रहा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। वहीं मुख्य आरोपी ने अपने तीन अन्य भाइयों की भी घटना में संलिप्तता स्वीकार की है, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।0
0
Report
मोदी की अपील पर धामी बोले— राज्य हर परिस्थिति के लिए तैयार
Dehradun, Uttarakhand:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई अपील पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य तैयार है। सीएम धामी ने कहा कि पूर्व में भी पीएम ऐसे राज्यों से एक अपील कर चुके हैं जिसमें राज्य ने विकल्पिक स्त्रोत तलाशने का काम किया है। केंद्र के मार्गदर्शन में राज्य हर परिस्थिति से लड़ने को तैयार है।0
0
Report
Advertisement
संभल में महिला आरक्षण बिल के पक्ष में भारी जन आक्रोश रैली और धरना
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. महिला आरक्षण बिल के समर्थन और विपक्ष के विरोध के खिलाफ महिलाओं की जन आक्रोश रैली .. धरना प्रदर्शन। महिलाओं ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन। महिला आरक्षण बिल के समर्थन में आयोजित धरना प्रदर्शन में मुस्लिम महिलाएं भी रही शामिल। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने विपक्ष पर लगाए आरोप, महिलाओं के सम्मान और राजनीति में भागीदारी के मुद्दे पर विपक्ष ने महिलाओं को निराश किया है। महिलाओं के धरना प्रदर्शन के दौरान इलाके में पुलिस रही मुस्तैद .. बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। नखासा थाना क्षेत्र के ख़ग्गू सराय इलाके के प्राचीन कार्तिकेय शिव मंदिर के समीप का मामला।0
0
Report
कांग्रेस की प्रतिक्रिया: पीएम मोदी के आह्वान पर विपक्ष क्या बोला
Noida, Uttar Pradesh:Congress reaction on PM Modi's urge to national Alok Sharma Spokesperson, Congress0
0
Report
पटना के कदमकुआं में युवक राहुल कुमार हत्या, प्रेम प्रसंग प्रमुख कारण
Patna, Bihar:पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित खटाल गली में सोमवार को एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान राहुल कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए. मृतक के भाई प्रमोद कुमार ने हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि राहुल की 6 मई को सगाई हुई थी. इसके पहले राहुल का एक लड़की से प्रेम संबंध था. सगाई के बाद लड़की नाराज चल रही थी और शादी का दबाव बना रही थी. प्रमोद कुमार के अनुसार, सोमवार को लड़की ने राहुल को फोन कर कदमकुआं थाना क्षेत्र के खटाल गली स्थित अपने घर बुलाया. आरोप है कि वहां पहुंचने पर राहुल को कुर्सी पर बैठाया गया. लड़की की मां ने राहुल का एक हाथ पकड़ रखा था और उसकी बहन ने दूसरा हाथ पकड़ा हुआ था. तभी लड़की ने राहुल की कनपटी पर पिस्टल सटाकर गोली मार दी. परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद लड़की मौके से फरार हो गई. राहुल का मोबाइल फोन भी गायब बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे, जहां राहुल कुर्सी पर घायल अवस्था में पड़ा था. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और फरार युवती की तलाश में छापेमारी की जा रही है.0
0
Report
Advertisement
