261403
सीतापुरः पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-पुत्री घायल
Dahelara, Uttar Pradesh:संदना थाना क्षेत्र में सिधौली-मिश्रिख मुख्य मार्ग पर रामगढ़ मोड़ के पास पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जाजूपुर निवासी छोटक्के (48) और शिवांगी पुत्री छोटेक्के (14) गंभीर रूप से घायल हो गए l डायल 112 पर सूचना दी गई, सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोंदलामऊ भिजवाया l दोनों की हालत सामान्य है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर में आंधी-बारिश से सात मौत, 40 से अधिक मकान ढहे
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले में शनिवार को तेज बारिश के साथ चली आंधी और चक्रवाती हवाओं ने भारी तबाही मचाई। अलग-अलग क्षेत्रों में पेड़ गिरने से मां-बेटे समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। इसके साथ ही कच्चे पक्के मकान को मिलाकर बलरामपुर जनपद में लगभग 40 मकान गिर चुके हैं। कई जगह पेड़ और डालियां सड़क पर गिरने से आवागमन बाधित रहा। सुंदरघाट जंगल में लगभग पांच घंटे तक वाहनों की आवाजाही थमी रही। पचपेड़वा क्षेत्र में जलभराव और कीचड़ से लगभग 20 गांव प्रभावित हुए। शहर के कई मोहल्लों में भी पानी भर गया। बलरामपुर तहसील के मंगापुर वीरपुर गांव में घर के पास पेड़ गिरने से 66 वर्षीय प्रानपति की मौत हो गई। इटहटा निवासी विनोद पेड़ की चपेट में आकर घायल हुए हैं। उतरौला तहसील के चिरैया गांव में 45 वर्षीय रेनू बाग में पेड़ गिरने से दब गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। तुलसीपुर तहसील के मोतीनगर बरहदा में 53 वर्षीय रामपाल यादव पेड़ गिरने से घायल हुए। प्रशासन के अनुसार उनकी हालत स्थिर है। पचपेड़वा क्षेत्र में भी शुक्रवार रात पेड़ गिरने से एक व्यक्ति घायल हुआ था। फसलें गिरीं, राप्ती का जलस्तर बढ़ा। तेज हवा के कारण गन्ना और धान की फसलें गिर गईं। इससे किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। बारिश के बाद राप्ती नदी का जलस्तर बढ़कर 103 मीटर तक पहुंच गया। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन और एसपी मार्तंद प्रकाश सिंह ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम में अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की अपील की।0
0
Report
बांका- मंदार वीडियो मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार
Banka, Bihar:बांका- मंदार छेड़खानी और वायरल वीडियो मामले में बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी समेत तीन गिरफ्तार मन्दार पर्वत परिसर में युवती के साथ अभद्र व्यवहार और उसका वीडियो वायरल किए जाने के मामले में बांका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि उनके निर्देश पर गठित एसआईटी ने तकनीकी, मानवीय और पारंपरिक अनुसंधान के आधार पर छापेमारी करते हुए मुख्य आरोपी मो. अब्दुल्ला समेत अनंत कुमार और विभीषण कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं, घटना में शामिल चार विधि-विरुद्ध बालकों में से दो को भी निरुद्ध किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में बौंसी थाना कांड संख्या 248/26 और 253/26 के तहत कार्रवाई की गई है। पीड़िता के बयान के आधार पर गंभीर धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, घटना के वीडियो को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वालों पर भी पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बांका साइबर थाना में 49 एक्स यूजर्स और एक इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि मामले में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई जारी है0
0
Report
नेपाल में बाढ़ के संकेत, बाल्मीकिनगर बैराज पर पानी का स्तर बढ़ना शुरू
Patna, Bihar:नेपाल में पिछले 24 घंटों में गंडक का जल ग्रहण क्षेत्र है और काफी बारिश हुए हैं.. वाल्मीकिनगर बराज पर जलस्तर बढ़ रहा है लगभग सवा 4 लाख डिस्चार्ज पहुंच चुका है.... जहां से हमलोग को संकेत मिलता है नेपाल के देव घाट से सूचना मिलता है या अनुमान कर पाते हैं लगभग जल श्राव बढ़ने की ही स्थिति है और अभी तक जितनी वर्षा हुए हैं बाल्मीकिनगर बराज में सवा 5 लाख क्यूसेक पानी जाने की अनुमान है अभी तक उम्मीद कर रहे हैं और पक्की भविष्यवाणी नहीं कर सकते हैं और वहाँ रह रहे सभी लोगों को अलर्ट रहने को कहा है विभाग के सभी लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहां गया है और सतर्क रहने की आवश्यकता है और पानी बढ़ने से बहुत ज्यादा चिंता नहीं करना है लेकिन पानी बढ़ेगा और अभी स्थिति नियंत्रण में है और आगे भी स्थिति नियंत्रण रहने की संभावना है लेकिन अगर अप्रत्याशित होगा तो अलग ही बात है वहां रहने वालों को सूचना दे रहे हैं और सतर्क रहना है घबराना नहीं है विभाग मुस्तैद है किसी को कोई दिक्कत हो तो सूचना देंगे उसका समाधान किया जाएगा दहशत में नहीं जाना है सतर्क रहना है और घबराना नहीं है राहुल गांधी के बयान पर कहा कि कहां क्या हुआ उसपे भी बोलूंगा और बिहार में एसआईआर में विधानसभा में भी हम ही डील किए थे और हम सभी सदस्य से पूछे थे या कोई भी मतदाता छूट गया है या सरकार पारदर्शी तरीके से जांच करे लेकिन कोई कंप्लेन भी नहीं है बंगाल में क्या हुआ और कल कमीशन पूरा बताया और परसों ही बोले कि दोनों इलेक्शन कमिश्नर पर बोल रहे थे और कल सब साथ में बैठ कर बोल रहे थे तो अब तीसरे ही बात बोलेंगे।। बिहार में बाढ़ की स्थिति अभी सुधरी है बाढ़ एक ऐसा चीज है जिसका हमलोग पूर्वानुमान लगाते हैं लेकिन सब वही होगा ये सही नहीं है। प्रधानमंत्री मन की बात में आतंकवाद पर कहा कि यह तो भारत सरकार की घोषित नीति है और हर भारत वाशि की लिए खुशी की बात है और प्रधानमंत्री ने जो कहा है जो सच बात है उसकी रेखांकित किया है लॉ एंड ऑर्डर को लेकर कहा कि ये बात तो जरूर है कि घटना होती है तो हमारे लिए चिंता की बात होती है और घटना न हो और किसी रूप में घटना होती है और सरकार की परीक्षा वहां होती है और अपराध की पहचान होती है और सरकार बड़े ही पारदर्शी तरीके से काम कर रही है बच्चोंी के साथ भी गलत हुए हैं तो उसपे कारवाई हुए हैं और घटना होना ही गलत है।0
0
Report
Advertisement
मादीपुर में हीरो डुएट चोरी: CCTV से ऑटो लिफ्टर गिरफ्तार
Delhi, Delhi:मादीपुर इलाके में घर के बाहर खड़ी हीरो डुएट स्कूटी, चोरी। टेक्निकल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पंजाबी बाग मादीपुर चौकी पुलिस टीम ने शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। चोरी की स्कूटी बरामद। पश्चिमी जिला के पंजाबी बाग थाना इलाके के मादीपुर इलाके से घर के बाहर खड़ी एक हीरो डुएट स्कूटी चोरी हो गई उसके बाद पंजाबी बाग थाने में स्कूटी चोरी का मामला दर्ज किया गया और उसके बाद मादीपुर चौकी की पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस के माध्यम से एक शातिर ऑटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए ऑटो लिफ्टर की पहचान भारत उर्फ़ आलू 42 बापा नगर दिल्ली के रूप में हुई है। इस बार पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पश्चिमी जिला डीसीपी हररेश्वर वी-swami के अनुसार मादीपुर के रहने वाले एक आदमी ने रिपोर्ट की कि उसकी हीरो डुएट स्कूटी, उसके घर के बाहर से चोरी हो गई। इसके बाद, टीम ने घटनास्थल से CCTV फुटेज की जांच की और संदिग्ध के मादीपुर से करोल बाग की ओर आने-जाने का पता लगाया। टेक्निकल सर्विलांस और लोकल पूछताछ के आधार पर, आरोपी की पहचान की गई और उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ के दौरान, उसने चोरी की स्कूटी की लोकेशन बताई। उसके खुलासे पर, टीम ने उसकी निशानदेही पर स्कूटी बरामद कर ली। इसके बाद कानूनी फॉर्मैलिटी पूरी करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।0
0
Report
बैंक हड़ताल: तीन दिन offline काम बंद, डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी
New Delhi, Delhi:28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक देश भर में सार्वजनिक क्षेत्र (सरकारी) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाएं हड़ताल के कारण बंद रहेंगी। यह हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने हफ्ते में 5 दिन काम करने (Five-Day Work Week) और अन्य मांगों को लेकर 3 दिन की देशव्यापी हड़ताल बुलाई है। वही इन हड़ताल को देखते हुए सभी सरकारी बैंकों ने आज रविवार के दिन खुले हुए हैं ताकि ग्राहक अपने जरूरी सारे बैंक के कामकाज कर सके क्योंकि अगले तीन दिनों तक बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे देश के वजह से बैंकिंग कार्य प्रभावित रहेगा. वहीं इस दौरान जब कालकाजी स्थित पंजाब एंड सिंद बैंक के ब्रांच मैनेजर से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि देखिए 5 दिन वर्किंग डे को लेकर हम लोग यह स्ट्राइक 28 सितंबर से 30 सितंबर तक कर रहे हैं इस दौरान बैंक में कोई भी कार्य नहीं हो सकेगा इसलिए आज रविवार के दिन सभी सरकारी बैंक खुली हुई है ताकि जो बैंक के ग्राहक हैं वह इन हड़ताल को देखते हुए जो भी कार्य है बैंक से जुड़ा हुआ वह आज कर ले अन्यथा उन्हें 28 सितंबर,29 सितंबर और 30 सितंबर तक रुकना पड़ सकता है। हालांकि इस दौरान जो भी डिजिटल सेवा है बैंक की वह चालू रहेगा जैसे यूपीआई, डिजिटल ट्रांजेक्शन, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन यह सभी सेवाएं ग्राहकों की चालू रहेगी लेकिन जो बैंकिंग से जुड़ा कार्य है जो ऑफलाइन कार्य बैंकिंग में किया जाता है वह कार्य पूर्ण रूप से बंद रहेगा और फिर 1 अक्टूबर से बैंकिंग सेवाएं शुरू हो जाएगी. वहीं पंजाब एंड सिंद बैंक पहुंचे ग्राहक गुरप्रीत सिंह बताते हैं कि देखिए तीन दिन बैंक स्ट्राइक पर रहने वाला है इससे हम ग्राहकों को बहुत नुकसान उठाना पड़ रहा है एक तो लोग जल्दी पैसा देना नहीं चाहते हैं ऐसे में उन्हें बहाना मिल जा रहा है कि तीन दिन बैंक हड़ताल की वजह से बंद है जिसके वजह से हम लोगों को काफी दिक्कतें होने वाली है वही बैंक वाले बोल रहे हैं कि डिजिटल काम शुरू रहेगा अब हम लोग उन्हें कैसे समझाएं कि बहुत लोग ऐसे हैं जो यूपीआई या ऑनलाइन ट्रांफर पैसा नहीं करना चाहते हैं ऐसे में चेक के माध्यम से हमें पैसा मिलता है या लोग बैंक में आकर पैसे ट्रांसफर करते हैं इसलिए तीन दिन के हड़ताल से आम ग्राहक बहुत प्रभावित होंगे. सभी सार्वजनिक और ग्रामीण बैंकों में कामकाज 3 दिन के स्ट्राइक के दौरान प्रभावित रहेगा। निजी क्षेत्र के बैंक (जैसे HDFC, ICICI आदि) सामान्य रूप से खुले रहेंगे। हालाँकि UPI, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं चालू रहने की उम्मीद है, हालांकि नकदी और चेक क्लीयरेंस से जुड़े कार्यों में देरी हो सकती है.0
0
Report
गोपालगंज में बारिश-आंधी से धान-फसल गिर, किसानों ने सर्वे और मुआवजे की मांग
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में लगातार हो रही बारिश और तेज आंधी का असर फसलों पर पड़ा है। जिले के कई इलाकों में तेज हवा और बारिश के कारण खेतों में खड़ी धान की फसल जमीन पर गिर गई है। फसल गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है और उन्हें उत्पादन के साथ-साथ कटाई को लेकर भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। किसानों के अनुसार, खेतों में धान की बालियां जमीन पर गिर जाने से दानों की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, गिरी हुई फसल की कटाई में भी सामान्य स्थिति की तुलना में अधिक मेहनत और खर्च होने की संभावना है। ऐसे में किसानों के लिए फसल पर किए गए खर्च की भरपाई करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। किसान उस्मान ने बताया कि आंधी और बारिश से सिर्फ धान की फसल ही प्रभावित नहीं हुई है। मक्का, बाजरा समेत कई अन्य फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। अचानक बदले मौसम ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। किसानों ने प्रशासन और सरकार से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का सर्वे कराने की मांग की है। उनका कहना है कि नुकसान का आकलन कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा उपलब्ध कराया जाए, ताकि प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान की कुछ हद तक भरपाई हो सके।0
0
Report
Advertisement
27 सितम्बर को बैंक खुले, 28–30 सितम्बर की हड़ताल के कारण राहत
Patna, Bihar:अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो आज यानी रविवार 27 सितंबर 2026 को आपका बैंक खुला हुआ है आज आप अपना काम बैक का कर सकते है आमतौर पर रविवार को बैंक बंद रहते हैं, लेकिन इस बार भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देश के बाद सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे। यह फैसला 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल को देखते हुए लिया गया है बैंक खोलने का यह फैसला लगातार कई दिनों तक बैंक शाखाएं बंद रहने की स्थिति को देखते हुए लिया गया है। 27 सितंबर रविवार है, जबकि इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल है। इससे पहले शनिवार भी बैंकिंग हॉलिडे था यूनियनों का कहना है कि तीन दिनों की जो हड़ताल की गई है सरकार अगर मांग नहीं मानती है हमारी पांच-दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने की तो अक्टूबर से हमारी अनिश्चित तारीख घोषित होने तक आंदोलन जारी रहेगा वहीं रविवार को बैंक खुले होने से काफी लोगों में खुशी है और लोगों ने कहा कि 3 दिन बैंक बंद रहेंगे इसके लिए आज बैंक खुला है तो अपना काम आज निपटा रहे हैं0
0
Report
आगामी खबर: प्रतापगढ़ में आंवला प्रसंस्करण से नई पहचान, मातृशक्ति को मिली अहम भूमिका
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने आज मन की बात में प्रतापगढ़ के आंवला और इससे समृद्धि की नई राह बना रही मातृशक्ति का उल्लेख कर समूचे उत्तर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। 'एक जनपद-एक उत्पाद' से मिली नई शक्ति के परिणामस्वरूप आज आंवला प्रसंस्करण से जुड़ी लगभग 100 इकाइयां और सावित्री फुले व विंध्यवासिनी स्वयं सहायता समूह प्रतापगढ़ की पीढ़ियों पुरानी पहचान को किसानों की आय, स्थानीय उद्यम और मातृशक्ति के स्वावलंबन का सशक्त आधार बना रहे हैं। स्थानीय सामर्थ्य को अवसर और मातृशक्ति के परिश्रम को नई पहचान देता यह प्रयास 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' से 'विकसित उत्तर प्रदेश' की यात्रा को गति प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार।0
0
Report
Advertisement
आगरा में भ्रूण लिंग परीक्षण के खेल: छह गिरफ्तारी, नेटवर्क का खुलासा
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में कोख के कातिलों का चेहरा बेनकाब भ्रूण लिंग परीक्षण का स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने किया खुलासा देहात क्षेत्र में हॉस्पिटल की आड़ में चल रहा था गोरखधंधा संयुक्त टीम ने डमी प्रसूता को भेजा, रंगे हाथों पकड़े गए कोख के कातिल पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार मौके से पुलिस को चाइनीज पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और अन्य मशीन भी बरामद पुलिस अब आरोपियों से नेटवर्क की कड़ी जोड़ने को कर रही पूछताछ राजस्थान,हरियाणा, यूपी और मध्यप्रदेश तक फैला हो सकता है जाल पुलिस आरोपियों से अब तक हुए लिंग परीक्षण की जानकारी जुटाने में जुटी थाना मालपुरा क्षेत्र के संस्कार हॉस्टिपाल का मामला0
0
Report
बाजना थाना के सामने चोरी की दो बड़ी वारदात से दहशत, पुलिस पर सवाल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:बाजना थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो दिनों के भीतर हुई चोरी की दो बड़ी वारदातों से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पहली घटना बाजना थाना और टीआई बंगले के ठीक सामने हुई, जहां चोरों ने आशीष सोनी की आभूषण दुकान को निशाना बनाया। चोर रात में दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात समेट ले गए। घटना से आक्रोशित बस स्टैंड के व्यापारियों ने पीड़ित के साथ थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। इस वारदात को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि चोरों ने मध्य भारत ग्रामीण बैंक का ताला तोड़ दिया। हालांकि चोर बैंक के अंदर प्रवेश करने में नाकाम रहे, और पूरी वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। थाना परिसर के सामने लगातार हो रही इन घटनाओं से स्थानीय नागरिकों में भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि जब थाने के सामने ही सुरक्षा नहीं है, तो पूरे गांव की सुरक्षा भगवान भरोसे है.0
0
Report
गणपति विसर्जन में डूबे तीन छात्रों के शव बरामद; परिजनों के आरोप प्रशासनिक लापरवाही
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-गणपति विसर्जन में डूबे तीन छात्रों के शव बरामद, दो दिन बाद NDRF ने खोज निकाले शव… परिजनों का पुलिस-प्रशासन पर लापरवाही का आरोप, CM ने 4-4 लाख की सहायता का किया ऐलान。 भिंड के कनावर घाट पर गणपति विसर्जन के दौरान डूबे तीन 11वीं कक्षा के छात्रों की तलाश आखिरकार तीसरे दिन पूरी हुई… दो दिन तक SDRF की टीमें कुंवारी नदी में खाक छानती रहीं, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली… जिसके बाद आज सुबह ग्वालियर से NDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया。 NDRF के जवानों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों लापता छात्रों के शव नदी से बरामद कर लिए। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिंड जिला अस्पताल भेजा गया है。 लेकिन बच्चों की मौत के बाद अब सवाल रेस्क्यू से ज्यादा उन इंतजामों पर उठ रहे हैं, जिनके बीच गणपति विसर्जन हुआ था。 मृतक छात्रों के परिजनों ने जिला पुलिस और प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं。 परिजनों का आरोप है कि विसर्जन के दौरान मौके पर पुलिस और प्रशासन की पर्याप्त मौजूदगी नहीं थी। उनका कहना है कि अगर समय रहते रेस्क्यू शुरू होता, तो शायद तीनों बच्चों की जान बचाई जा सकती थी。 वहीं हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाहा से फोन पर बात की और मृतक छात्रों के परिवारों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा है कि इस दुख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है।0
0
Report
Advertisement
यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी के बयान से नागरिकता और पेपर विवाद उभरे
Lucknow, Uttar Pradesh:यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का बयान पिछले दो दिनों से संवैधानिक संस्था को एनडीए बदनाम कर रही है उनका आरोप हैं की फर्म 6 में बदलाव किया गया हैं 1083 में सोनियाँ गाँधी को भारत की नागरिकता मिली थी सोनियाँ गाँधी का फर्जी पेपर लगाकर वोट बनाया गया वह मामला कोर्ट में खुल चुका हैं इन लोगों को भारत वासियो से माँफी मांगनी चाहिए0
0
Report
Mehbooba Mufti ने 29 सितम्बर को Jantar Mantar पर विरोध का आह्वान किया
Srinagar, Uttarakhand:Mehbooba said the protest has been organised by the Monitoring Committee for Indian Muslims. "You know that today in our country, mosques, shrines, and churches are being demolished with great ruthlessness. Apart from this, in the voter lists that are being prepared, the names of opposition supporters, secular-minded people, and especially Muslims, are being removed," she said in a video posted on her X account. The former chief minister of J-K said that the Monitoring Committee for Indian Muslims has decided to hold a protest on September 29 from 2 pm to 5 pm at Jantar Mantar against "all these injustices". "I appeal to all secular-minded people to participate in this and help us protect this country's democracy, this country's brotherhood, and the Ganga-Jamuni tehzeeb (composite culture) of this nation," she added.0
0
Report
अजमेर दरगाह के सैय्यद फरीद चिश्ती ने मोहब्बत से इंसानियत तक की किताब लिखी
Ajmer, Rajasthan:रियासत राजस्थान के अजमेर शरीफ दरगाह के गद्दीनशीन सैय्यद फरीद महाराज चिश्ती के जरिए सुल्तान उल हिंद हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैहि की फिक्र और उनके फलसफे " मोहब्बत बतौर ए मुजाहिमत " पर एक किताब लिखी गई है। अजमेर दरगाह के खुद्दाम ए ख्वाजा जमात में खानदानी रुतबा रखने वाले मुसन्निफ़ सैय्यद फरीद महाराज चिश्ती का कहना है कि मौजूदा हालात और नई नस्ल को सूफिज्म,तसव्वुफ़ और चिश्तिया सिलसिले के अदबो एहतेराम की मालूमात होना जरूरी है। यही वजह है कि उन्होंने जदीद जम्हूरी निज़ाम में चिश्तिया मिशन के तहत अपनी बुनियादी मरकज़ यानी आज़ादी और खुद मुख्तारी को तन्हाई इख्तियार किए बग़ैर दर्ज़-जेल अमली तरीको के जरिए महफूज़ रखने का पैग़ाम दिया है। महाराज चिश्ती ने बताया कि उनके जरिए लिखी गई इस किताब का अस्ल मक़सद ओलिया इकराम,वलीअल्लाह के दरबार में हाजिरी का सलीका तरीका और अदब समझाना है और मिशन ए चिश्तिया को फरोग देना है। उन्होंने कहा कि किताब के आख़िरी हिस्से में क़ुरुन ए वुस्ता हिंद से लेकर आलमी दुनिया में चिश्तिया सिलसिले में सियासत को कितना तवज्जो दिया जाता है और जदीद जम्हूरी मुआशरा में सेकुलरिज्म,इंसानी हुक़ूक़ और आईनी हुब्बुल वतनी में ढल जाता है। महाराज चिश्ती ने वाज़े किया कि सूफिज्म का अस्ल मक़सद हर इंसान से मोहब्बत है। बच्चे से प्यार,मोहब्बत, बुजुर्गों और ख्वातीन की इज़्ज़त एहतेराम का सबक देता है। चिश्तिया मिशन इंसानियत के साथ साथ खिदमते खल्क का मज़बूत पिलर है जिसकी राह पर चल कर अल्लाह को राज़ी किया जा सकता है।मुसन्निफ़ सैय्यद फरीद महाराज चिश्ती की लिखी इस किताब को हिंदी,उर्दू इंग्लिश के अलावा दीगर लैंग्वेज की शक्ल में भी जल्द पेश किया जायेगा। बाइट, हाजी सैय्यद फरीद महाराज चिश्ती, मुसन्निफ़, दरगाह शरीफ अजमेर0
0
Report
Advertisement
