Back
सीतापुर: संपूर्ण समाधान दिवस पर पति ने पत्नी पर नागिन बनकर मारने का आरोप लगाया
RDRAJKUMAR DIXIT
Oct 07, 2025 03:34:36
Sitapur, Uttar Pradesh
सीतापुर यूपी में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां संपूर्ण समाधान दिवस में एक पति ने अपनी पत्नी पर नागिन बनकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है पीड़ित पति ने पत्नी पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया है। संपूर्ण समाधान दिवस के प्रभारी अधिकारी ने नियमानुसार कार्रवाई का आदेश दिया है। महमूदाबाद के लोधासा निवासी मेराज ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उनकी शादी थानगांव थाना क्षेत्र के लालपुर की रहने वाली नसीमुन से हुई है। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करती है। मेराज का आरोप है कि रात में उसकी पत्नी नागिन बनकर उसे जान से मारने का प्रयास करती है, किंतु जाग जाने से वह सफल नहीं हो पा रही है। SDM महमूदाबाद ने मामले में जांच कर नियमानुसार कार्रवाई कर आख्या देने का आदेश दिया है। मेराज का कहना है कि वह अपनी पत्नी की कई जगहों पर झाड़-फूंक करवा चुका है। लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ वही इस मामले का महमूदाबाद कोतवाली में भी फैसला हो चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। अब हुजूर आपसे ही न्याय की उम्मीद है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRupesh Kumar
FollowOct 07, 2025 05:20:590
Report
HBHemang Barua
FollowOct 07, 2025 05:20:420
Report
VRVIJAY RANA
FollowOct 07, 2025 05:20:350
Report
SKSHIV KUMAR
FollowOct 07, 2025 05:20:280
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowOct 07, 2025 05:20:140
Report
SKSANTOSH KUMAR
FollowOct 07, 2025 05:20:000
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowOct 07, 2025 05:19:454
Report
HGHarish Gupta
FollowOct 07, 2025 05:19:370
Report
MDMahendra Dubey
FollowOct 07, 2025 05:19:180
Report
0
Report
SBSharad Bhardwaj
FollowOct 07, 2025 05:19:040
Report
VKVIJAY KUMAR2
FollowOct 07, 2025 05:18:540
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowOct 07, 2025 05:18:400
Report
0
Report